आज की टॉप 10 खबर 17 अगस्त 2025 रविवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
17  अगस्त  2025 रविवार

✍️मनोज जायसवाल

——————–

संपादकीय—
”गुलज़ार”
18 अगस्त जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं…

गुलजार जी का पूरा नाम सम्पूर्ण सिंह कालरा है।पंजाब के झेलम ज़िले (जो अब पाकिस्तान में है) के दीना गांव में 18 अगस्त 1936 को उनका जन्म हुआ था।गुलज़ार न सिर्फ गीतकार अपितु फिल्म निर्माता निर्देशक एवं लेखक भी थे।1947 में हिन्दुस्तान विभाजन के बाद उनका परिवार अमृतसर चला आया। इसके बाद अपने सपनों को नया रूप देने के लिए गुलज़ार मुंबई आ गए जहां उन्हें काफी संघर्ष करना पडा।वर्ष 1961 में बॉलीवुड के महान् निर्देशक बिमल रॉय के सहायक के रूप में अपनी पहले कार्य की शुरूआत की।गुलज़ार ने पहला गाना ‘मेरा गोरा अंग लेई ले’ वर्ष 1963 में प्रदर्शित फ़िल्म ‘बंदिनी’ के लिए लिखा।1971 में फ़िल्म ‘मेरे अपने’ के जरिए निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखा।मीना कुमारी के साथ उन्होंने विनोद खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा को इस फ़िल्म में पेश किया था।1973 में गुलज़ार का संजोग कुछ ऐसा बना कि उन्होंने फ़िल्म अभिनेत्री राखी से शादी कर ली। राखी और गुलज़ार की शादी में गुलज़ार ने सिर्फ एक शर्त रखी कि राखी शादी के बाद फ़िल्मों में काम नहीं करेंगी उन्होंने उनका कहा माना।गुलज़ार को तीन बार ‘राष्ट्रीय पुरस्कार’ से भी नवाजा जा चुका है। वर्ष 2009 में फ़िल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में उनके गीत ‘जय हो’ को ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।वर्ष 2013 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया है। इसके साथ फिल्म फेयर पुरस्कार मिला है।
—मनोज जायसवाल

——————–

नोटः— बिजली बंद होने से कांकेर टॉप 10 न्यूज दे पाने में परेशानियां।

——————–

01. जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण-राधा रास का आयोजन।

—जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सृष्टि फाउंडेशन द्वारा श्री कृष्ण राधा रास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है एमपावर फिटनेस एंड डांस स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन की मुख्य आकर्षण प्रस्तुति थी — *श्री कृष्ण-राधा रास, जिसे सभी दर्शकों ने अत्यंत श्रद्धा और भावनात्मक जुड़ाव के साथ अनुभव किया।कार्यक्रम का उद्देश्य युवती एवं महिलाओं को भारतीय संस्कृति, विशेषकर श्रीकृष्ण के जीवन और प्रेम से जोड़ना था। मंच को वृंदावन की थीम पर सजाया गया था, जहां फूलों की होली, बांसुरी- रास,मटकी रास ने रासलीला के वातावरण को जीवंत बना दिया।एमपावर फिटनेस स्टूडियो में श्रीमती नम्रता सिंह राजपूत के द्वारा राधा-कृष्ण की रासलीला जो कि नृत्य का एक रूप है का 2 दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 15 व 16 अगस्त को दिया गया जहां कृष्णा राधा रास, गोपी रास एवं महारास सिखाया गया17 अगस्त को बाबा रामदेव मंदिर परिसर में श्री कृष्ण की गोपिया – रास का आयोजन 01 बजे से किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सियो पोटाई जी प्रबंधक – जिला सहकारी संघ मर्यादित कांकेर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर आरम्भ किया गया जहां सभी महिलाओं द्वारा गोपीयो के परिधान पहनकर भावनात्मक, रचनात्मक और सुंदर रास किया गया । रास में श्रीकृष्ण की लीलाओं, गोपियों संग रास जैसी झलकियाँ दिखाई गईं। कार्यक्रम के मध्य में विशेष अतिथि श्री राजेश तिवारी उपस्थित हुए जिन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सृष्टि फाउंडेशन का अच्छा प्रयास है जो महिलाओं के लिए ऐसा मंच बनाए है और कृष्ण – रास जैसे कार्यक्रम कांकेर में पहली बार आयोजित हुआ कार्यक्रम जिसके लिए सृष्टि फाउंडेशन एवं एमपावर फिटनेस एंड डांस स्टूडियो की टीम को बधाई दी गई। सृष्टि फाउंडेशन ने इस आयोजन में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दिया और बच्चों को मंच प्रदान किया, जिससे उनमें आत्मविश्वास व सांस्कृतिक जुड़ाव दोनों विकसित हो सके। कार्यक्रम के अंत में दर्शकों ने राधा-कृष्ण भक्ति गीतों पर झूमकर उत्सव का आनंद लिया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम रहा, बल्कि भक्तिभाव, भारतीय परंपरा और कला को एक मंच पर लाने का अद्भुत प्रयास भी सिद्ध हुआ।

——————

02.मावा मोदोल कोचिंग कांकेर में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में 1474 छात्र हुए सम्मिलित।नीति आयोग ने मावा मोदोल योजना को सराहा, अपने ब्लॉग में देश के बेस्ट 17 प्रैक्टिस में किया शामिल।

—कलेक्टर  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में संचालित “मावा मोदोल” निःशुल्क कोचिंग संस्थान संचालित किया जा रहा है। इसके द्वितीय चरण प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन रविवार 17 अगस्त को जिला मुख्यालय में किया गया, जिसमें 1474 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिला सीईओ   हरेश मंडावी से मिली जानकारी अनुसार कोचिंग में प्रवेश हेतु 3500 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए जिला मुख्यालय में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिनमें नरहरदेव में 459, शहीद रामकुमार कन्या विद्यालय में 486, डाइट भवन व बीएड कॉलेज में 215, सेजेस महाविद्यालय में 82 तथा मावा मोदोल कोचिंग केंद्र में 232 छात्र-छात्राएँ सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 240 अंकों का स्क्रीनिंग टेस्ट और 10 अंकों की काउंसलिंग निर्धारित की गई है। मावा मोदोल कोचिंग संस्थान कांकेर एवं भानुप्रतापपुर में संचालित हो रहा है, जहाँ क्रमशः 300-300 छात्रों के लिए सीटें निर्धारित हैं। इस बार पालकों और विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए सीटों में वृद्धि की गई है। नए बैच की शुरुआत 1 सितम्बर 2025 से की जाएगी। यहाँ सीजीपीएससी, व्यापम, रेलवे, बैंक सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विषय विशेषज्ञों द्वारा कराई जाएगी।नीति आयोग, नई दिल्ली ने भी जिले की इस पहल की सराहना की है। आयोग ने मावा मोदोल को देश के 17 बेस्ट प्रैक्टिस में शामिल कर अपने ब्लॉग में स्थान दिया है। इसे जिले के लिए शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि यह प्रयास नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के आदिवासी एवं अन्य वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक नवाचार किए जा रहे हैं।कलेक्टर और जिला सीईओ ने इस उपलब्धि पर सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संस्था से जुड़े लोगों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

——————–

03.  चारामा विकासखंड में खुब बरसे बादल। लखनपुरी सब स्टेशन अंतर्गत मेन लखनपुरी फीडर में बिजली तार टूटने की वजह से बिजली बंद तो टांहकापार फीडरों में अरौद फीडर किसी तरह सुधार किया तो लौ—वोल्टेज के साथ। लगातार टांहकापार सब स्टेशन से प्रभावित उपभोक्ता बिजली से परेशान हैं। क्षेत्र के कई गांव  इस वक्त अंधेरे में। गीतपहर के कांग्रेस नेता राजेंद्र सलाम ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा के कार्यकारी अध्यक्ष हिरवेंद्र साहू  ने  विद्‍युत  विभाग पर नाराजगी व्यक्त की।

——————–

04.  पखांजूर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्र सचिव राजेश तिवारी का बंगाली विरोधी बयान के विरुद्ध में फूंका पुतला।

——————–

05.  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान के तहत अपने प्रभार वाले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कांकेर के अध्यक्ष पद हेतु कार्यकताओं से मीटिंग कर राय सुमारी किए।

——————–

06.कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर ब्लाक के घोटा गांव में अब ग्रामीणों ने ईसाई धर्म से जुड़े लोगों के प्रतिबंध का लगाया बोर्ड..अब तक कांकेर जिले के 5 गांव में ग्रामीणों ने गांव की सीमाओं में लगा चुके है  पादरियों के लिए प्रवेश निषेध बोर्ड।

——————–

07.आज  जिले के ग्राम ख़मदोड़गी में   कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने जनसंपर्क कर ग्रामवासियो की समस्या सुनी। ग्रामवासियों को हो रही समस्या  के लिए जल्द से जल्द निराकरण करने  का आश्वासन दिया।

——————–

08. सरोना में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित होकर   विधायक आशा राम नेताम ने ग्रामीणों के साथ इस  पावन त्यौहार मनाया।

——————–

09.

10.

 

——————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————- 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 11 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *