आज की टॉप 10 खबर 17 जनवरी 2026 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  17  जनवरी  2026  शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

 ————————

संपादकीय

—समाज के प्रत्येक व्यक्ति में सरोकार की प्रवृत्ति होती है। उनकी जिज्ञासा कि वह अपने समाज, देश में हो रही गतिविधियों, घटनाओं को वह पूर्ण सत्यता के साथ जान लेना चाहता है,जिसकी उत्कंठा बनी हुई है। इन जिज्ञासाओं का सार तत्व ही पत्रकारिता है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उनकी उत्कंठा को शांत करने के रूप में सबसे अहम स्थान है, खबरों का।
खबरों के माध्यम जो सत्य जानकारी उन्हें मिलती है, यही पत्रकारिता का मूल स्वरूप है। जिसके वर्तमान दौर में कई स्वरूप है। पत्रकार का अर्थ समाचार पत्र पत्रिका एवं पत्रकारिता जो कि इस क्षेत्र में काम करने वाले यथा-समाचार का संकलन, संपादन पूरे प्रामाणिकता के साथ कार्य पत्रकारिता की परिधि में आता है,जो एक तरह से उनका पेशा भी है। देश में कई ऐसे साहित्यकार हुए जिन्होंने जहां साहित्य सृजन से ही संतुष्ट न होकर पत्रकारिता को अपनाया है,एवं कई ऐसे पत्रकार भी हुए जिन्होंने पत्रकारिता के साथ-साथ साहित्य सृजन के रूप में देश के ज्वलंत मुद्दों पर, सामाजिक क्षेत्रों कला संगीत जैसे विभीन्न क्षेत्रों में पत्रकारिता को विशिष्टता प्रदान कर अपनी पैनी कलम से डंका बजाया है।
पत्रकार की बड़ी विस्तृत परिभाषा है। देश के महान साहित्कारों मर्मज्ञ मनीषियों ने विस्तृत रूप से परिभाषित किया है। साहित्य जगत पर नजर डालें तो मुंशी प्रेमचंद न कहानी और उपन्यास सम्राट अपितु वे पत्रकारिता के आधार स्तंभ थे। यह जिक्र मिलता है,जहां बनारसीदास को उन्होंने 03 जून 1932 को अपने पत्र में लिखा था- मुझे ना शौहरत चाहिए, ना दौलत! मैं तीन चार पुस्तकें लिख सकूं जो मेरे देश की आजादी के काम आ सके। देश की लोकप्रिय पत्र पत्रिका हंस, माधुरी, जागरण इत्यादि में वे स्तभकार के रूप में लिखते रहे। सन् 1907 से लेकर 1936 तक नियमित रूप से वे साहित्य साधना में लीन रहे। कलम से कभी वे दूर नहीं गये। ओलिवर क्रामवेल के प्रसंगों से टिप्पणी की शुरूआत करते 1903 में पत्रकारिता की शुरूआत करते 1930 तक सफर जारी रहा। प्रेमचंद की पत्रकारिता इतनी सशक्त थी,जितनी कहानियों एवं उपन्यासों पर पकड थी।
रेडियो, दूरदर्शन,अखबार, पत्रिकाएं, इंटरनेट और आज के समय में त्वरित प्रसारित होने वाले सोशल मीडिया मीछिसर पटल ने सबको बांधने का महती कार्य किया है। सोशल मीडिया के दौर ने युवाओं को पत्रकारिता के क्षेत्र में आकर्षित तो किया है,लेकिन कई ऐसे युवाओं में इस प्रेरणा का अभाव दिखायी देता है,जहां वे बिना किसी प्रामाणिकता के लेखन कर जाते है,जिसका खामियाजा उन्हें कभी समाज के अंदर विरोध,तनाव के साथ ही कानूनी समस्याओं का सामना करना पडता है।
वर्तमान में पत्रकारिता करना एक बडी आहूति देना भी है। ना जाने तथ्यों, ठोस प्रामाणिकता के आभाव में और समाचार लेखन में सीधे-सीधे खडी बोलियों के वे किसी व्यक्ति विशेष समूह को उकसाने, नाम लेकर तंज कसे जाने वाले शब्दों का प्रयोग किये जाने के चलते आगे की पत्रकारिता की जिंदगी ही खतरे में पडती दिखती है। पत्रकारिता के क्षेत्र में पीत पत्रकारिता के माध्यम कभी स्वयं को कभी सबकी नजरों में लोकप्रिय होने का थोथा प्रयास खुद के लिए जी का जंजाल बन जाती है। कई लोग आज राजनीतिक क्षेत्रों के साथ-साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में जुडे होते हैं,जो एक तरफा अपने वैचारिक खबरों को स्थान दिये जाने के चलते और कभी-कभी तो इसी पीत पत्रकारिता के चलते राजनीतिक रंजिशों का सामना करना पडा है।
निःस्वार्थ,बिना किसी अपेक्षाओं,लालसाओं के लेखन यानि सीधे शब्दों में कहें तो बौद्विक पत्रकारिता का क्षेत्र लगातार सिमटता जा रहा है,जो पत्रकारिता के क्षेत्र में सबसे बडा दंश है। बौद्विक पत्रकारिता का स्तर गिरने के चलते और गलत कार्यों के चलते इस पेशे को ऐसे कुछ बदनाम लोगों के चलते गहरा धक्का लगा है,इसी के चलते हालत इतनी होती जा रही है कि स्थानीय नगरों में बौद्विक पत्रकारिता से जुडे लोग अपने परिचय में पत्रकार के नाम अपना परिचय देना भी उचित नहीं समझ रहे हैं, तो कई ऐसे उदाहरण मिलेंगे जिन्होंने पत्रकारिता की परिधि से दूर होकर उनका मूल जाब ही छोड दिया है। वर्तमान में पत्रकारिता की जिंदगी जीना इतना सरल नहीं है। सबसे सरोकार रखने वाले कई को जीवनदान देने वाले पत्रकार की खुद की जिंदगी में कितनी पीडा है,वो चाह कर भी खुद बयां नहीं कर पाता। सबकी तरह उनकी आजीविका की समस्या बडी गंभीर है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में रोडे ही रोडे हों, देश में सशक्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू ना हों। कलम के नाम कई पत्रकारों को जेल जाना पड रहा हो, जान से हाथ धोना पड रहा हो बावजूद सरकार भी पत्रकार के प्रति गंभीर ना हों ना ही पत्रकारिता के संरक्षण के गंभीर कदम नहीं उठाए जा रहे हों! तो आने वाले समय में कलम की दुनिया में जाने का कौन युवा चयन करेगा? जहां अल्प समय की इस जिंदगी में जेल में डालने लोग अमादा हों!
✍️मनोज जायसवाल
 ————————
1 . आज पी.एम. श्री शासकीय नरहरदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय, कांकेर में आयोजित जिला स्तरीय आनंद मेला एवं वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम  शामिल हुए।
———————— 

02. राजीव भवन कांकेर में नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का हुआ स्वागत-सम्मान ।

—जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन कांकेर में कांग्रेस पार्टी के समस्त नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा।भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आप सभी की काबिलियत, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए आप पर विश्वास जताया है और एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। अब यह आप सभी का कर्तव्य है कि पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नि:स्वार्थ भाव से संगठन के लिए कार्य करें।ब्लॉक अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  ———————

03. झिटाकाटोला में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हर्षोल्लास के साथ समापन।

—दुर्गूकोंदल विकासखंड अंतर्गत ग्राम झिटाकाटोला में आयोजित परेकोडो संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में संकुल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के उपाध्यक्ष  आनंद तेता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।दुर्गूकोंदल विकासखंड अंतर्गत ग्राम झिटाकाटोला में आयोजित परेकोडो संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में संकुल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के उपाध्यक्ष   आनंद तेता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 ———————

04. कांकेर  में  भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का भव्य अभिनंदन।

—कांकेर में  भिलाई नगर के   विधायक   देवेंद्र यादव का आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और गौरव का क्षण बन गया। इस अवसर पर भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी द्वारा उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष   बसंत यादव, पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य  नरेंद्र यादव, चारामा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष   हिरवेंद साहू, जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के अध्यक्ष  गोपी बढ़ाई, दुर्गूकोंदल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  धनेश नरेटी, विधायक प्रतिनिधि श्री हुमन मरकाम,  सुखचंद प्रजापति,   तरेंद्र भंडारी, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष  सुनाराम तेता, भानुप्रतापपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष   सुनील बबला पाढ़ी,  मनीष नाथ योगी,   रूपसिंह पोटाई,   नीरा साहू,   इंद्रजीत विश्वास,   किशोर कुमार मरकाम सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 ———————

06. बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपराओं, कला एवं विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन इस वर्ष भी भव्य और आकर्षक रूप में किया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्गूकोंदल जनपद क्षेत्र में इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। बस्तर पंडुम 2026 को लेकर जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में  मुख्य कार्यपालन अधिकारी   आर.डी. ठाकुर एवं करोपण अधिकारी   आर.के. किशोरे ने की। बैठक में समाज प्रमुख नंदकिशोर नेताम, झाड़ूराम उईका, रामचंद्र कल्लो, शकुंतला नरेटी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से सरपंच रमशीला कोमरा, मुकेश नरेटी, रजलाल आचला, बाबूलाल कोमरे, रमेश कुमार दुग्गा, बिदेशीह कल्लो, अघनसिंह नरेटी सहित अन्य लोग शामिल थे।  

———————–

07.भक्त गुहा निषादराज जयंती पर सरोना में हुआ भव्य आयोजन ।

—सरोना में भक्त गुहा निषादराज की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम सरोना में ब्लॉक स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा से हुई। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें भक्त गुहा निषादराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में महिला, पुरुष, युवा एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज की एकता का परिचय दिया। ग्राम दरगाहन की मंडली द्वारा सुंदर कथा व भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष संजय गोपाल साहू, सलाहकार नकुल राम निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम निषाद, चिंतामणि रामटेके, सरपंच सरोना दीपिका वट्टी, दिनेश सहारे, सरपंच मुड़पार गंगाराम शोरी, संरक्षक तितरा राम निषाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्तिक निषाद, अशोक निषाद, भारत निषाद, श्रवण कुमार बेसरा, राजकुमार कश्यप, अनिप निषाद, चैतू निषाद, विजय निषाद, देशी निषाद, हंसु निषाद, पुरुषोत्तम निषाद, पीलू निषाद, संदीप निषाद, सुकलाल निषाद, तेज निषाद, कमलेश निषाद, ननकू निषाद एवं प्रेमु निषाद सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

 ———————–

08.कोयलीबेड़ा (अंतागढ़) में आयोजित तीन दिवसीय मानसगान रामायण कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए।

 ———————

09.जिला कांकेर मे कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए कांकेर पुलिस द्वारा चैंबर आफ काॅमर्स, पेट्रोल पम्प संचालक एवं मेडिकल स्टोर संचालकों की विशेष मीटिंग।  

— गत 15 जनवरी को  निखिल अशोक राखेचा (भापुसे), पुलिस अधीक्षक कांकेर, के निर्देशानुसार,   अकाश श्रीश्रीमाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,   दिनेश सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर मार्गदशन एवं अन्य राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थित में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में चैबर आॅफ काॅमर्स, पेट्रोल पम्प संचालक एवं मेडिकल स्टोर संचालकों का मीटिंग लिया गया।

मीटिंग में उपस्थित चैंबर आफ काॅमर्स, मेडिकल संचालकों, पेट्रोल पम्प संचालको को सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा दुकान के मुख्य जगहों में मुख्य प्रवेष द्वारा (सामने और पीछे) कैष काउंटर, रिसेप्शन एरिया, गोदाम (वेयर हाउस), और संवेदनशील जगहो पर लगाने का सुझाव दिया गया, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके, कैमरे ऊँचे और नीचे की ओर कोण पर लगाने ताकि विस्तृत कवरेज मिले, और प्रवेश/निकास पर लोगों का स्पष्ट रिकाॅर्ड हो खासकर रिसेप्शन पर जिससे सुरक्षा और आडिटिंग दोनों करने, सीसीटीम रिकाॅर्ड को अधिक-अधिक स्टोर कर सुरक्षित रखने हेतु निर्देशित किया गया। जिला कांकेर के सराफा दुकानों में बुर्का, नकाब, घूंघट पहनकर आने वाले को एंट्री नही दी जाएगी इसके साथ ही हेलमेट पहनकर आने वाले पुरूषो की भी एंट्री बैन की गई है। मीटिंग में उपस्थित चैंबर आफ काॅमर्स, पेट्रोल पम्प संचालक एवं मेडिकल संचालकों, साप्ताहिक बाजार मे व्यापारियों एवं ग्रामीणों को यूपीआई, फ्राॅड, आनलाइन ठगी, फर्जी काॅल डिजिटल अरेस्ट और अन्य साइबर अपराध, महिलाओं के प्रति बढ़ते साहबर अपराध, जिसमें साइबर अपराधी महिलाओं की व्यक्तिगत तथा संवेदनशील जानकारी को प्राप्त कर शारीरिक या आर्थिक शोषन के लिए ब्लैकमेल करते है, जिससे हत्या, आत्महत्सा और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की प्रवृति में वृद्धि से बचाव के उपाय की जानकारी दिया गया।

शहर में बढते दुर्घटनाओं को देखते हुए मीटिंग में उपस्थित चैंबर आफ काॅमर्स, पेट्रोल पम्प संचालक एवं मेडिकल स्टोर संचालकों को यातायात सुनिश्चित हेतु सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने प्रेरित किया गया जिसमें  ट्रेफिक लाइट, गति सीमा, शराब पीकर गाड़ी न चालने और सभी संकेतो (जैसे हेलमेट सीट बेल्ट) का ध्यान रखने समझाईश दिया गया, तथा मेडिकल संचालकों को किसी भी व्यक्ति को बिना डाॅक्टर वैध पर्ची के दवाई नही देने निर्देशित किया गया ताकि नशे के रूप में प्रयोग करने वाले दवाओं का रोकथाम किया जा सके।

  ———————

10.  जिले में पुनः ठंड का कहर। 

 ———————-

  शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

आज की टॉप 10 खबर 09 फरवरी 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   09  फरवरी  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  ”जीवन को कैसे स्मार्ट बनायेगी ये स्मार्ट मीटर” लगातार महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *