आज की टॉप 10 खबर 25 फरवरी 2025 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
25  फरवरी 2025 मंगलवार

✍️मनोज जायसवाल

01. लखनपुरी स्थित परदेशी मंदिर में 19 फरवरी से चल रहे श्री शिव महापुराण कथा का आज समापन हो गया। आज अंतिम दिन 10.30 बजे से बिल्ब पत्र वर्षा,हवन,पूर्णाहुति रायपुर से आये परायणकर्ता पं. तरूण तिवारी द्वारा कराई गई। कथा वाचक पं. रमाकांत शर्मा ने अंतिम रोज कथा में किसी भी प्रकार की त्रुटि,मन,वचन,कर्म से किसी भी तरह से यदि किन्हीं को ठेस लगी होगी इसके लिए क्षमा याचना की। और इस सातों दिन के आयोजन में उपस्थित आगंतुक भक्तों का आभार जताया। नीचे वीडियो देखें….

 

02 .कल महाशिवरात्रि पर्व पर लखनपुरी के इस परदेशी बाबा मंदिर स्थित शिवालय से भगवान शंकर की बारात राजमार्ग 30 स्थित निज निवास तक निकाली जायेगी। हर वर्ष की तरह भंडारे का आयोजन रखा गया है।  महाशिवरात्रि पर्व पर कल  लोग महानदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। सरंगपाल‚टांहकापार‚ औद्योगिक  क्षेत्र लखनपुरी में पं . बुढे बाबा परमधाम आश्रम खदरही भाठा ‚  हाराडुला सहित कई जगह मेले का आयोजन भी होगी।

 

03 . कांकेर से केशकाल के  अपने गांव  लौट रही  एक गर्भवती महिला  की  केशकाल  घाट क्रं. 10 में मौत हो गई।  घटना की खबर से गांव में मायके एवं ससुराल पक्ष में  मातम छा गई।

 

04 . कांकेर बाईपास राजमार्ग 30 पर रप्तार का कहर नहीं थम रहा है,जहां एक कार ने बाईक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई और बाईक में आग लग गई।

घटना का विस्तृत विवरण इस प्रकार है कि मोटर सायकल क्रं. सीजी 17 के.एस.3208 के चालक मृतक प्रीत राम कोर्राम पिता राम सिंग 44 वर्ष साकिन लुलेगोंदी पो. उसेली(कांकेर) हाल ग्राम खरथा जो कि शीतला पारा कांकेर से कोडेजुंगा की तरफ जा रहा था कि़..

माकडी की ओर बाईपास कांकेर कि माकडी की ओर से कांकेर आ रही एक्स.यु.वी. कार क्रं. सीजी 07 बीसी 9999 का चालक नईन खान पिता हसन खान 25 वर्ष ग्राम परपोडी जिला बेमेतरा द्वारा चालक प्रीत राम को कोडेजुंगा चौक के पास जोरदार टक्कर मार दिया,जिससे वह छिटक कर दूर जा गिरा जिससे उनकी मोटर सायकल में आग लग गई। हाईवे पेट्रोलिंग 01 से कांकेर जिला चिकित्सालय पहूंचाया गया,जहां डाक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया।

 

05 . कांकेर सांसद भोजराज नाग के काफिले में उनके फॉलो गाडी ने पोडगांव स्टेट हाईवे 05 में बाईक को ठोकर मार दी जिससे दो की मौत हो गई एक घायल का ईलाज जारी है।

 

06 . कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग कांकेर के संयुक्त तत्वाघान में गत 24 फरवरी सोमवार को प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि के 19वें किस्त का विमुक्तिकरण का सीधा प्रसारण सह कृषक संगोष्ठी का आयोजन लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद श्री भोजराज नाग के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीरबल साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिले में लाभार्थी कृषकों की संख्या कुल 82395 है, जिनके खाते में 19वें. किस्त के रूप में 18.40 करोड़ रूपये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ऑनलाईन हस्तांतरित किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में भागलपुर बिहार से प्रधानमंत्री उद्बोधन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा देश के लगभग 9.8 करोड़ पात्र किसानों के खाते में 22 हजार करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे कृषकों के खाते में हस्तांतरित किये गये।

07. सांसद  भोजराज नाग ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है तथा देश के किसानों का हर संभव मदद केन्द्र सरकार कर रही है, चाहे वह यूरिया, डीएपी, पोटाश में अनुदान की बात हो या खेती किसानी के लिए किसान को सम्मान निधि के रूप में आर्थिक सहयोग की बात हो या विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कुसुम योजना आदि के माध्यम से किसानो की आर्थिक रूप से सबल बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्हांने सभा में उपस्थित प्रगतिशील कृषकों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया, साथ ही साथ विभिन्न कृषकों को ग्रीष्मकालीन दलहन एवं तिलहन के मिनीकिट भी वितरित किए। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रबंधन मण्डल के सदस्य, राष्ट्रीय बीज परियोजना के प्रधान वैज्ञानिक, कृषि महाविद्यालय अधिष्ठाता, सहित विभिन्न ग्रामों के लगभग 200 कृषक तथा कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

08 . त्रि– स्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब जनपद  सदस्यों एवं  ग्राम पंचायतों मे  सरपंच का शपथ ग्रहण होना है। सरपंच के लिए 03 मार्च एवं जनपद सदस्यों के लिए 04 मार्च की अधिसुचना जारी की गई है‚  तो 08 मार्च को उप सरपंच के लिए शपथ  होगी।  04 मार्च को जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए शपथ को लेकर चारामा विकासखंड में जोडतोड होती दिख रही है।  लेकिन पिछली दफा की तरह इस बार शिरडी का टूर  नहीं सुनाई दे रहा है। हालांकि यह बताना लाजिमी होगा कि यहां 17 जनपद सदस्यों में अमूमन कांग्रेस के जीत कर आए है।

 

09 . महानदी से अवैध तरीके से रेत का उत्खनन रात के अंधेरे में डाका डाली जा रही है।  अवैध रेत उत्खनन में चांदी काट रहे मफिया  किसी का फोन  नहीं उठा रहे हैं। तगडी सेटिंग का खेला चल रहा है। पर्यावरण पर मंचों में  महानदी बचाने की बात करने वाले लोग खुद  महानदी  का सीना छल्ली होते देख रहे हैं। बस उन्हें पैसा से मतलब है‚ प्रकृति  का जैसे भी दोहन हो।

10 . जिला सहकारी बैंकों से किसानों की नाराजगी देखने मिलती रही है।  इस संदर्भ आज केशकाल में किसानों का गुस्सा देखने मिला जहां  उन्होंने राजमार्ग 30 जाम कर दिया।  अपनी उपज  के पैसे नहीं मिलने से है‚ नाराज।

 

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

  • Related Posts

    ”राखी विथ खाकी” कांकेर के जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में अद्भुत आयोजन।

    (मनोज जायसवाल) —जेपी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सदैव की तरह स्वागतम् की सांगीतिक प्रस्तुती से सबका मन मोहा। कांकेर (सशक्त पथ संवाद)।रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा…

    आज की टॉप 10 खबर 07 अगस्त 2025 गुरूवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 07  अगस्त  2025 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल संपादकीय— —आज ‘सरोगेसी’ जैसे आधुनिक युग में स्तनपान के प्रति आधुनिक महिलाओं द्वारा स्तनपान से उनकी शारीरिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *