आज की टॉप 10 खबर 17 फरवरी 2025 सोमवार


सार संक्षेप

01. त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न।

02. कलेक्टर और आब्जर्वर ने सुबह नरहरपुर क्षेत्र में केंद्रों का अवलोकन किया।

03. जयहिंद होटल कांकेर के  संचालक दिनेश मंगलानी का निधन।

04. ग्राम पंचायतों के रिजल्ट आने शुरू।

05. जनपद पंचायतों के रूझान आने के बाद प्रत्याशियों के घरों में फूट रहे पटाखे।

06. जिला पंचायत के कई क्षेत्रों में महिला प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर।

07. कई गावों में जीत पर पटाखे के साथ शोरगुल।

08. भानुप्रतापपुर विधायक ने लाईन में लग कर गृह ग्राम तेलगरा में किया मतदान।

09. कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पटौद के मतदान केन्द्र में लगभग 90 वर्षीय फुलोबाई पटेल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

10. व्हील चेयर से जाकर अरौद मतदान केंद्र में वृद्वा ने किया मतदान।

———————–

17 फरवरी 2025  सोमवार 🙏
✍️मनोज जायसवाल 

01. त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले की जनपद पंचायत कांकेर, नरहरपुर और चारामा में मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। सुबह पौने सात बजे से मतदान प्रक्रिया दोपहर 02 बजे तक चली। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर और प्रेक्षक विश्वरंजन कुमार ने नरहरपुर विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण एवं अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही मतदाताओं से चर्चा की।

02. कलेक्टर और ऑब्जर्वर ने आज सुबह जनपद पंचायत नरहरपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 126,127, 128 बासनवाही, मतदान केंद्र क्रमांक 132 साईंमुंडा, केंद्र क्रमांक 129,130 बांगाबारी, मतदान केंद्र क्रमांक 124 और 125 मांडाभर्री का निरीक्षण व अवलोकन कर ग्रामीणों एवं वालेंटियर्स से चर्चा की तथा मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने मतदान अधिकारियों से मतदान प्रतिशत की जानकारी ली तथा व्यवस्थित ढंग से वोटिंग सम्पन्न कराने के निर्देश पीठासीन अधिकारियों को दिए। साथ ही नियत समय तक मतदान केन्द्र परिसर में पहुंचे सभी मतदाताओं से मतदान करने के लिए भी निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम अरुण वर्मा भी मौजूद थे।

03. कांकेर नगर के स्थानीय पुराने बस स्टैण्ड स्थित जाने माने विगत 50 वर्षों से संचालित जयहिंद होटल के संचालक दिनेश मंगलानी का आकस्मिक निधन की खबरों से नगरवासी स्तब्ध हो गये। हंसमुख,मिलनसार दिनेश मंगलानी के निधन   की  खबर  सबसे पहले सोशल मीडिया पर मिलने के बाद लोगों ने पटल पर तो कईयों ने घर जाकर अपनी शोक संवेदना प्रकट कही। जनप्रतिनिधियों ने  कहा कि नगर के लिए होटल व्यवसाय के मंजे व्यवसायी का इस तरह अचानक जाना अपुर्णीय क्षति है।

04. इस समय चारामा विकासखंड में कई ग्राम पंचायतों में रिजल्ट आने शुरू हो गये हैं‚  प्रमुख राजनीतिक केंद्र लखनपुरी पंचायत में देर शाम 6 बजे तक मतदान  चलती रही जिसके चलते  मतगणना के बाद परिणाम में देरी।  महानदी क्षेत्र के  ग्राम पंचायत अरौद में  रूपेश मरकाम सरपंच  पद पर  विजयी।  यहां सरपंच पद के कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे।

 

05. जनपद पंचायत क्षेत्रों में भी रूझान आने शुरू हो गये हैं। चारामा विकासखंड में जनपद क्षेत्र  क्रं. 16 तथा  17 पर सबकी नजरें टिकी हुई थी। जनपद क्षेत्र  क्रमांक  17 जहां पांच पंचायत अरौद‚बांडाटोला‚पलेवा‚शाहवाडा‚डोंडकावाही आता है। अब तक हमें  मिल रही रूझान में  अरौद के चिंता राम साहू को  लीड  मिली। उनके गांव अरौद में ही उन्हें सबसे ज्यादा 314 वोट मिले  है। अन्य ग्रामों से भी लीड पर जीत दर्ज। जीत के पटाखे फूट रहे।   वैसे इस क्षेत्र में कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे‚ लेकिन  मुकाबला त्रिकोणीय था।  जनपद क्रमांक 16 में समीर कुरैशी  भारी लीड पर। ग्राम पंचायत कानापोंड में ही तीन सौ पार। अभी मतगणना  बची है‚ अंतिम परिणाम का इंतजार है।

 

06. इस समय चारामा विकासखंड में कई ग्राम पंचायतों में रिजल्ट आने शुरू हो गये हैं‚  प्रमुख राजनीतिक केंद्र लखनपुरी पंचायत में देर शाम 6 बजे तक मतदान  चलती रही जिसके चलते  मतगणना के बाद परिणाम में देरी। अभी रात के  9 बज रहे हैं कितने  बजे गिनती पूर्ण होगीॽ  इंतजार में परेशान हो रहे हैं लोग।   महानदी क्षेत्र के  ग्राम पंचायत अरौद में  रूपेश मरकाम सरपंच  पद पर  विजयी।  यहां सरपंच पद के कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे।

 

07. त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले की जनपद पंचायत कांकेर, नरहरपुर और चारामा में मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। सुबह पौने सात बजे से मतदान प्रक्रिया दोपहर 02 बजे तक चली। कलेक्टर  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर और प्रेक्षक  विश्वरंजन कुमार ने नरहरपुर विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण एवं अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही मतदाताओं से चर्चा की।

 

08.कलेक्टर और ऑब्जर्वर ने आज सुबह जनपद पंचायत नरहरपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 126,127, 128 बासनवाही, मतदान केंद्र क्रमांक 132 साईंमुंडा, केंद्र क्रमांक 129,130 बांगाबारी, मतदान केंद्र क्रमांक 124 और 125 मांडाभर्री का निरीक्षण व अवलोकन कर ग्रामीणों एवं वालेंटियर्स से चर्चा की तथा मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने मतदान अधिकारियों से मतदान प्रतिशत की जानकारी ली तथा व्यवस्थित ढंग से वोटिंग सम्पन्न कराने के निर्देश पीठासीन अधिकारियों को दिए। साथ ही नियत समय तक मतदान केन्द्र परिसर में पहुंचे सभी मतदाताओं से मतदान करने के लिए भी निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री अरुण वर्मा भी मौजूद थे।

 

09.  जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05‚06 में  महिला प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर है।  किरण  नरेटी मिथलेश्वरी साहू‚ मिथलेश शोरी‚ तिजेश्वरी गब्बर सिन्हा के साथ ही जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 में  काफी प्रतिस्पर्धा है। पार्टी समर्थित प्रत्याशी  अनुसुईया सोनवानी तो अपनी जीत के प्रति आवश्स्त रही है‚ पर  रूझान भी  दिखा पर रिजल्ट क्या होगाॽ यह तो  फाईनल में ही पता चलेगा।

 

10. “जन सहयोग” द्वारा आज पुन: एक 7 मास के शिशु की लावारिस लाश का अंतिम संस्कार पुलिस की अपील पर किया गया है और इस प्रकार इस जन सेवी संगठन द्वारा किए गए लावारिस शवों की अंत्येष्टि की कुल संख्या 151 हो चुकी है। घटना इस प्रकार बताई जाती है कि पखांजूर के पी वी 37 में स्थित मछली पालने की डबरी से एक 7 महीने की शिशु की लाश बरामद की गई। इसके बारे में बहुत पता करने पर भी किसी संबंधित का पता नहीं चला और कोई लाश क्लेम करने भी नहीं आया। शव को जिला मुख्यालय में लाकर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया और जन सहयोग संस्था से उसके कफन दफन की अपील पुलिस विभाग द्वारा की गई । जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने विधि विधान सहित शव का अंतिम संस्कार दूध नदी के किनारे कर दिया, जिसमें पुलिस विभाग की ओर से रामचंद्र मंडावी (रिया) तथा जन सहयोग संस्था की ओर से अजय पप्पू मोटवानी, प्रवीण गुप्ता, संजय ठाकुर आदि समाज सेवकों ने सक्रिय सहयोग दिया। उपर्युक्त पुण्य कार्य की शहर के नागरिकों द्वारा भरपूर तारीफ़ की जा रही है।

 

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।

  • Related Posts

    ”राखी विथ खाकी” कांकेर के जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में अद्भुत आयोजन।

    (मनोज जायसवाल) —जेपी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सदैव की तरह स्वागतम् की सांगीतिक प्रस्तुती से सबका मन मोहा। कांकेर (सशक्त पथ संवाद)।रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा…

    आज की टॉप 10 खबर 07 अगस्त 2025 गुरूवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 07  अगस्त  2025 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल संपादकीय— —आज ‘सरोगेसी’ जैसे आधुनिक युग में स्तनपान के प्रति आधुनिक महिलाओं द्वारा स्तनपान से उनकी शारीरिक…