
30जनवरी 2025गुरूवार🙏
✍️मनोज जायसवाल
01. आज 36 वां राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के यातायात शाखा द्वारा 1 से 31 जनवरी तक आयोजित कार्यक्रम का समापन निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर,कलेक्टर कांकेर तथा आई.कल्याण एलिसेना(भापुसे) उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
उपस्थिति में इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक नृत्य का प्रदर्शन किया तो यातायात सप्ताह अंतर्गत आयोजित कई स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांकेर जिले में हुई घटना के संदर्भ जानकारी देते हुए हादसों से बचने की जानकारी दी।
02. चारामा में आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव संदर्भ मतदान अधिकारियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन आयोग कांकेर के द्वारा विकासखंड चारामा में मतदान दल के अधिकारियों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण दल क्रमांक के अनुसार आयोजित किया गया। पंचायत चुनाव के लिए 164 मतदान दलों का गठन किया गया हैं, जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 01, मतदान अधिकारी क्रमांक 02, मतदान अधिकारी क्रमांक 03 के रूप कुल 656 अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई हैं। आगामी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 07/02/2025 को और अंतिम चरण का प्रशिक्षण 14/02/2025 को होगा। प्रशिक्षण स्थल में 11 कक्षों में 22 मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा सभी अधिकारियों को चुनाव के संबंध में जानकारी दिया गया।
-ठंड के बाद मौसम में गर्माहट के बाद चुनावी गर्माहट भी प्रारंभ हो चुकी है। नगर में इस बात का भी चर्चा है कि जो चेहरे इस मौसम के प्रारंभ तेज नहीं था, उसमें ओज झलकने लगा है,जो चेहरे प्रफुल्लित थे वे कभी गम में नजर आ रहे हैं। जिस तरह रासायनिक क्रिया में कभी-कभी समय पूर्व रिजल्ट का एहसास होता है,वैसा ही परिवर्तन पहचानने वालों की नजर में दिखने लगा है। चुनाव के ही संदर्भ हाल में आम आदमी पार्टी में प्रवेश करने वाले समाजसेवी मोहन सेनापति पुट्टपर्ती चले गए हैं, लेकिन वे बाबा से आशीर्वाद लेने गये हैं,कि चुनाव में बैठ जा कहने वालों से छुटकारा पाने यह वो ही बता पाएंगे। लेकिन इतना तो तय है कि पहले पहल निर्दलीय के नाम अकेले जनसंपर्क करने वाले आप के कार्यकर्ताओं के साथ दमदारी से जनता के बीच जाने का विचार तो किया लेकिन अभी खुद पार्टी कार्यकर्ता ढूंढ रहे है कि उनके सेनापति आखिर कहां चल दिये?
03. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज कुष्ठ रोगियों के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश शांडिया के मार्गदर्शन में जिले में गुरुवार 30 जनवरी से 13 फरवरी तक राष्ट्रव्यापी स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक कर 2027 तक कुष्ठ मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करना है।
04. नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसी क्रम में कांकेर जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक कुमार विश्वरंजन (भा.प्र.से. 2020) ने स्थानीय निर्वाचन से संबंधित विभिन्न शाखाओं, कार्यालयों और स्थलों का निरीक्षण किया।
05. प्रेक्षक श्री विश्वरंजन ने बुधवार 29 जनवरी को कलेक्टोरेट स्थित नियंत्रण कक्ष का अवलोकन कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा पंजियों के संधारण का मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के पीछे स्थित सीलबंद वेयर हाउस में रखी गई ईव्हीएम मशीनों के रख-रखाव तथा संख्या की जानकारी लेते हुए सीसीटीव्ही कैमरे से सतत निगरानी के बारे में जानकारी ली।
06. श्री विश्वरंजन जनपद पंचायत चारामा पहुंचे जहां पर रिटर्निंग ऑफिसर से मतदान केन्द्रों और निर्वाचन संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अवगत हुए। इसके अलावा अन्य जानकारी लेते हुए पूरी मुस्तैदी एवं सजगता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार कुर्रे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मारबल, एसडीएम चारामा श्री नरेन्द्र कुमार बंजारा और लाइजनिंग ऑफिसर कमल सिदार उपस्थित रहे।
07. आज दुर्गूकोदल वि.खं. में जनपद सदस्य के लिए 06 नामांकन निर्देशन सरपंच के लिए 67 नामांकन वार्ड पंच के लिए 336 नामांकन दाखिल किया गया है।
08. जिला मुख्यालय से सटे ग्राम कोकपुर में 01 से 07 जनवरी तक आयोजित शिव महापुराण अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा के आगमन पर कथा स्थल पहूंच हेतु आज ही रूट चार्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार कथा स्थल तक जाया जा सकता है।
09. कोकपुर के आयोजन स्थल में रूट चार्ट के अनुसार बाईपास मार्ग से अलग से जिस मार्ग से यजमान घर तक आम पब्लिक के लिए प्रवेश निषेध रखा गया है। मीडिया बाईक पार्किंग स्थल खमढोडगी रोड पर रखी गई है,जहां से कथा स्थल नजदीक है।
10. कांकेर में नगर पालिकाध्यक्ष के भाजपा प्रत्याशी अरूण कौशिक द्वारा प्रत्येक वार्ड के लोगों के लिए जो कोकपुर जाना चाहते है,आवाजाही के लिए अरूण रथ नाम से सेवा निःशुल्क की जाने की खबर वाट्सएप ग्रुपों से जानकारी मिल रही है।