आज की टॉप 10 खबर 21 सितंबर 2025 रविवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
21  सितंबर  2025 रविवार

✍️मनोज जायसवाल

——————— 
संपादकीय—

क्या वजह है कि आप कहलाने वाले साहित्यकार‚पत्रकार कहलाना चाह रहे हैंॽ लिखने वाले नहींǃ
— क्या वजह है कि आप कहलाने वाले साहित्यकार या पत्रकार की श्रेणी में अपना नाम दर्ज कराने अमादा है, कि स्वयं के कलम के होते दूसरों की लिखी मैटर को शेयर करने में विश्वास रखते हैं। नहीं चाहते कि उसी विषय पर कुछ और जोड़कर उसी मैटर पर अपनी कलम से कुछ लिखें। क्या वजह है कि आप समसामयिक विषयों को छोड़ कर राष्ट्रवाद जैसे विषयों पर अलंकार लगा लगाकर यह सामग्री परोस रहे हैं,या परोसने की सोचते हैं,जिन विषयों पर न कोई विशेष ज्ञान है,न सिस्टम की लाचारी पर कोई तंज। ऐसे आलेख पर किसी पाठक को आखिर कर क्या हासिल होना है,जो कोई गंभीर चिंतन को भी जन्म न दे। क्या वजह है कि आप उन हालातों को देखकर भी कड़वी सच्चाई परोसने में भी स्वयं में संकोच कर रहे हैं, कि ऐसा लिख दूं तो क्या होगा। कलमकार होते आपको तो पता है कि जब भी कलम उठे तो वह निष्पक्ष ही चला करती है। फिर क्यों किसी के परवाह की खातिर अलंकार की भाषा में अपना आलेख संजोये! समाज की विषमताओं देश में घटित समसामयिक घटनाओं पर आपकी संवेदना तब कहां चली जाती है, जब आपको पता है कि लोगों की नजरें साहित्यकार पर टिकी होती है। क्या वजह है कि जब आपको पता है कि घटनाएं घृणित है तो उसके कारणों पर गंभीरता से विचार करते हुए उन तथ्यात्मक बातों को सबके सामने रखें। क्या यह भी वजह है कि जब आप अपने को कलमकार मानते हैं तो अभिव्यक्ति के खतरे उठाने आप तैयार नहीं दिखते! यह भी क्या वजह है कि आप अपनी कलम तो नही चलाते लेकिन दूसरे जो कलमकार जो अभिव्यक्ति का खतरा उठाए हुए है,उनके समर्थन में या उनके आलेख के संबंध में कोई संदेश देना नहीं चाहते। क्या वजह है कि बड़े साहित्यकार पत्रकार के नाम नवोदितों से या किसी मंच पर महज आमंत्रण नहीं मिलने या उनमें नाम नहीं होने के चलते आप दूरी बना कर रखते हो, जो संकीर्ण विचार किसी भी कलमकार में नहीं आना चाहिए। सबसे जागरूक होने के नाम पर ऐसी भी चुप्पी किस काम की जहां आप बस देखते रहें आपकी कलम न चले। ऐसे तो आम लोग भी होते हैं। यदि तंद्रा भंग हुई हो तो इसके लिए क्षमा मांगी जा सकती है। क्या वजह भी हो सकता है कि कुछ लोग जो खुद लेखन प्रतिभा तो नहीं रखते‚कुछ लिख नहीं सकते पर विरोध की मानसिकता  से मानसिक रूप में ग्रसित होकर  विरोधी बातें ही बसा लिये हैं‚सकारात्मक पहलूओं पर नहीं जातेॽ
—मनोज जायसवाल

——————— 

01.नशामुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित हुई मैराथन दौड़, विधायक  आशा राम नेताम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

—सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशाराम नेताम ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दौड़ दो वर्गों में आयोजित हुई पुरुष वर्ग की दौड़ नरहरदेव विद्यालय से प्रारंभ होकर घड़ी चौक, नया बस स्टैंड, मस्जिद चौक होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। बालिका वर्ग की दौड़ विद्यालय से प्रारंभ होकर मस्जिद चौक, पुराना बस स्टैंड होकर पुनः विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुई। इस अवसर पर कांकेर विधायक श्रीनेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवाओं को नशा त्यागने और इस सामाजिक बुराई से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा किसी भी रूप में कैंसर से भी अधिक खतरनाक है। इससे दूर रहकर शिक्षा, खेल और रोजगार की दिशा में भविष्य संवारने आगे आना होगा। उन्होंने मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा ने युवाओं को नशे से दूर रहकर देश के विकास में योगदान देने की बात कही। नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने भी अपने संबोधन में नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी को प्रेरित किया।

चित्र—नरहरदेव स्कूल से दौड लगाती छात्राएं।

   मैराथन के विजेता
पुरुष वर्ग प्रथम स्थान द चम्पेश मरकाम (पुरस्कार 2001, मेडल व प्रशस्ति पत्र),द्वितीय स्थान  गुलाब मरकाम (1001, मेडल व प्रशस्ति पत्र), तृतीय स्थान दसी राम (501, मेडल व प्रशस्ति पत्र) इसी तरह महिला में वर्ग प्रथम स्थान निकेश्वरी तारम (2001, मेडल व प्रशस्ति पत्र), द्वितीय स्थान  अनिशा तेता (1001, मेडल व प्रशस्ति पत्र), तृतीय स्थान  सनीमा नुरेटी (501, मेडल व प्रशस्ति पत्र) शेष 7-7 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीनेताम ने नशा मुक्त भारत के लिए शपथ भी दिलाया।

चित्र— आयोजन स्थल पर उपस्थित अतिथिगण।

——————— 

02.चोरी के आरोपीयो को त्वरित कार्यवाही करते हुऐ किया गिरफ्तार।चारामा थाने का मामला।

—पुलिस जानकारी अनुसार मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 सितंबर 2025 के दोपहर करीबन 1:00 बजे घर के दरवाजा के ताला तोड़कर अज्ञात चोर के द्वारा घर में रखें सोना चांदी के जेवरात को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध क्रमांक 124/ 25 धारा 305 (ए), 331(1) बीएसएस के तहत अपराध पंजीकृत किया गया। उमनि. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर  आई. के. एलेसेला के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश सिन्हा , एसडीओपी कांकेर  मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुए दिनांक 20.09.2025 को आरोपीयो 1. सूरज देवांगन पिता स्वर्गीय सुरेश देवांगन उम्र 22 साल निवासी दरगाहन थाना चारामा, 2. संजू सोनकर पिता स्वर्गीय मोहन सोनकर उम्र 27 साल निवासी दरगहन थाना चारामा, 3. ईश्वर सोनकर पिता केशव सोनकर उम्र 26 वर्ष निवासी रामसत्ता चौक चारामा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा संगठित होकर एक्टिवा स्कूटी में घटना दिनांक को प्रार्थी के घर गोलकुम्हडा में घर के दरवाजा में लगे ताला को लोहे के संबल से तोड़कर घर में चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी किए हुए समान सोना, चांदी के जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त लोहा के संबल एवं एक्टिवा स्कूटी को पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी द्वारा धारा सदर का अपराध करना सबूत मिलने से आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चारामा निरीक्षक तेज वर्मा के नेतृत्व में, सउनि भकेश पटेल, सउनि प्रदीप यादव, आरक्षक डोमन बघेल, अनिल जैन, जितेंद्र नाग का अहम भूमिका रहा है।

चित्र—चारामा पुलिस की त्वरित कार्रवाई आरोपियों को किया गिरप्तार।

नीचे चित्र— पुलिस द्वारा आरोपियों को  जिला जेल दाखिल करते हुए।

——————— 

03.श्रीसत्य साई भजन एवं नारायण सेवा का  आयोजन  श्रीमती ललिता कीर्तन सिंह राजपूत के निवेदन पर सम्पन्न।

—आज 21 सितंबर दिन रविवार को श्रीसत्य साई सेवा समिति कांकेर के तत्वावधान में श्रीमती ललिता राजपूत एवं कीर्तन सिंह राजपूत के निवेदन पर उनकी स्वर्गीय सुपुत्री प्रियंका राजपूत के पुण्य स्मृति में विशेष आमंत्रित भजन एवं नारायण सेवा सम्पन्न हुआ। शुभारम्भ दीप प्रज्वलन, ॐकारम, गणेश प्रार्थना, साई गायत्री जाप, दिव्य भजन, सर्वधर्म प्रार्थना,स्वर्गीय बिटिया प्रियंका राजपूत को श्रद्धांजली समर्पित करने के उपरान्त ब्रम्हार्पणम,महामंगल आरती के बाद नारायण सेवा सम्पन्न किया गया।  आज के कार्यक्रम में आर. डी. वट्टी की  उपस्थिति के साथ कांकेर, गोविंदपुर,ठेलकाबोड़ के भक्त गण  शामिल  हुए। आज यहां नारायणों की संख्या – 17 समिति एवं अन्य सदस्य- 34 कुल योग 51 लोगों की उपस्थिति रही।

——————— 

04. पारस शिक्षक रत्न 2025 से जिले की चार शिक्षकों सहित समाजसेविका भी सम्मानित।

—कांकेर से चार शिक्षिकाएं डॉ मीरा आर्ची चौहान, प्राचार्य, हाईस्कूल करप,नीता रात्रे, व्याख्याता,शाउमावि सरोना व एम्बीशन कंम्पयूटर सेंटर सरोना एवं कांकेर की दो शिक्षिकाओं को पारसग्रुप आफ फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पारस रत्न शिक्षक सम्मान समारोह में विमतारा, शंकर नगर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। इसके साथ नगर की समाजसेविका पद्मनी साहू को भी सम्मानित किया गया है।समाज के विभीन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवकों को आज रायपुर में आज पारस रत्न शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। आज यह कार्यक्रम विमतारा,शंकर नगर रायपुर(छ.ग.)में आयोजित किया गया था, जिसके मुख्य अतिथि के रूप में टंकराम वर्मा,राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुनर्वास उच्च शिक्षा,छ.ग.शासन, अध्यक्षता श्रीमती मिनल चौबे,महापौर रायपुर नगर निगम एवं विशिष्ट अतिथि पुरंदर मिश्रा, विधायक उत्तर विधानसभा,सुनील सोनी, विधायक दक्षिण विधानसभा के साथ अतिविशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। आयोजन पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन के सौजन्य से हुआ। डॉ. कविता कुम्भज,अध्यक्ष,मूलचंद कश्यप सचिव,राहुल कुम्भज कोषाध्यक्ष है।

चित्र—रायपुर में पारस रत्न शिक्षक सम्मान से सम्मानित होती नगर की श्रीमती मीरा आर्ची चौहान प्राचार्य‚करप

——————— 

05. चारामा विकासखंड में बीती 20 सितंबर की रात्रि भारी रही। जहां दिन भर उमस तपिश से लोग परेशान रहे। देर शाम रात्रि में मानो वज्रपात हो ǃ भारी गरज चमक होती रही। चारामा  के महानदी तटवर्तीय गावों में  बिजली ऐसे कडक रही थी कि जमीन तक उसकी फ्रक्चुऐशन की पहूंच से लोग सहम से गये थे। अगर इस दौरान  सडकों में लोग चलते तो निश्चित ही बिजली का शिकार होते लेकिन  ग्रामीण सडकें सुनी रही। गरज चमक तो  इस बारिश के इस अंतिम मौसम में आज भी हो रही है‚पर कल जैसी नहीं।

——————— 

06.कांकेर शहर अब और भी बिजली की रौशनी से निखर उठा है। डिवाइडर रोड पर स्ट्रीट लाइट्स के साथ आकर्षक रोप लाइट्स लगाई गई हैं, जिसने शहर को नई चमक और नई पहचान दी है। यह रोशनी न केवल रात में सड़कों को जगमग बनाएगी बल्कि कांकेर की सुंदरता को भी एक खास अंदाज़ में सजाएगी। यह नगरवासियों के लिए एक अनमोल तोहफा है।

चित्र—रात्रि में बिजली से सुव्यवस्थित व्यवस्था का नजारा देखने मोटरसायकल पर निकले विधायक आशाराम नेताम एवं भाजपा परिवार।

——————— 

07.जीएसटी सुधार का लाभ सभी लोगों तक।

— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नवरात्रि के शुभारंभ पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और बताया कि 22 सितंबर से नवरात्रि का प्रथम दिवस है। इसी दिन से सरकार नया नेक्स्ट जेनेरेशन जीएसटी (GST 2.0) लागू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल त्योहारों का समय नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक प्रगति और कर प्रणाली में सुधार का भी एक नया अध्याय है। जीएसटी 2.0 सुधारों के तहत टैक्स दरों में कटौती और सिस्टम को और आसान बनाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।

——————— 

08.कांकेर नगर के न्यू कम्युनिटी हॉल में प्रसिद्ध जादूगर आर.के. हीरालाल के मैजिक शो का शुभारंभ विधायक आशा राम नेताम द्वारा फीता काट कर किया गया।

चित्र—कांकेर विधायक आशा राम नेताम फीता काट कर जादूगर आर.के.हीरालाल के मैजिक शो का शुभारंभ करते हुए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, साथ ही रोमांचक जादुई प्रस्तुतियों का सभी ने आनंद लिया। आयोजकों ने बताया कि यह शो कई दिनों तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों और बड़ों के लिए विशेष जादूई कार्यक्रम होंगे।

——————— 

09.युपी के कानपुर में आई लव मोहम्मद” बोर्ड हटाए जाने और एफआईआर दर्ज करने के विरोध में शनिवार देर शाम को कांकेर में मुस्लिम समाज ने शांतिपूर्ण जुलूस निकाला. मस्जिद से पुराना बस स्टैंड तक निकाले गए इस जुलूस में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा और महिलाएं शामिल रहीं।

——————— 

10. जिले के देवी मंदिरों में  नवरात्रि पर्व की तैयारी  पूरी। पूरे धुमधाम से मनायी जायेगी नवरात्रि पर्व।  चारामा विकासखंड के अंतिम डुबान क्षेत्र धमतरी जिले में गंगरेल तट पर विराजी माँ अंगारमोती  मंदिर में  नवरात्रि की तैयारी जोरों पर। हर नवरात्रि पर्व में प्रज्जवलित होती है‚आस्था की ज्योति।

——————— 

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

———————-

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 05 दिसंबर 2025 शुक्रवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   05  दिसंबर  2025 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ————————– संपादकीय— ख्यातिप्राप्त और सुन्दर अभिनेत्रियों में से एक ”नादिरा”  आज  जन्म दिवस पर सादर ….…

आज की टॉप 10 खबर 04 दिसंबर 2025 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   04  दिसंबर  2025 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल ————————– संपादकीय— 60–70 के दशक में धुम मचाने वाले मशहुर अभिनेता शशि कपुर  आज 8 वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *