
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
09 अगस्त 2025 शनिवार
✍️मनोज जायसवाल
——————
संपादकीय—
विश्व आदिवासी दिवस क्यों?
संयुक्त राष्ट महासभा द्वारा आदिवासियों के अधिकारों को बढावा देने संरक्षण को लेकर 09 अगस्त का दिन विश्व आदिवासी दिवस के रूप में घोषित किया था। जिसकी वर्ष 1982 में शुरूआत हुई थी। अतीत से आज पर्यत तक आदिवासी समाज अपने सामाजिक,आर्थिक के साथ ही प्रकृति के प्रति चुनौतियों का सामना करते आ रहा है,जिसकी रक्षा को लेकर वह कृत संकल्पित भी है। आज हर आदिवासी अपना अधिकार के प्रति जागरूक है। विश्व के साथ ही भारत के छत्तीसगढ प्रांत और इसके बस्तर,सरगुजा में विश्व आदिवासी दिवस की विशिष्टता सबको भाती है,जहां अपनी परंपराओं को अक्षुण बनाये रखने के साथ यह दिवस त्यौहार का वह रूप ले लिया है,जिसका इंतजार प्रति वर्ष रहता है। ना सिर्फ पूजा अर्चना अपितु सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सबको भाती है। इस त्यौहारी बेला के मौके पर समाज के बुद्विजीवियों का सबको एकता बनाए रखने का संदेश सामाजिक भातृभाव के साथ समरसता स्थापित करने में महत्वपूर्ण कडी साबित हो रही है।
सामाजिक समरसता कहें कि यह दिवस आज मूल निवासी दिवस के रूप में कांकेर जिले में मनायी जा रही है।
—मनोज जायसवाल
——————
——————
01. जिले में आज जगह—जगह विश्व आदिवासी दिवस धुमधाम से मनाया गया। कई जगह जबर्दस्त आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। वक्ताओं ने आदिवासी अधिकारों पर उद्बोधन दिया गया। चारामा विकासखंड के अरौद‚पलेवा में अलसुबह से आयोजन के लिए रौनकता दिखायी दी।
——————
02. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 लखनपुरी कांकेर मार्ग में पेट्रोल पंप के पास आज फिर हादसा हुआ जिसमें मोटरसायकल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक निर्मल कुमार मेहरा पिता गोल मेहरा उम्र 32 वर्ष निवासी खरियार रोड जिला नुआपड़ा (उड़ीसा) बताया जा रहा है। इस यह स्थान अब हादसों के लिए जानी जा रही है‚यहां कई बार ऐसे हादसे हो रहे हैं और प्रत्येक हादसों में स्पाट पर ही लोगों की मौते हुई है। आज हादसा इतना कारूणिक था कि युवक का सिर किसी बडी वाहन के चपेट में आने से देखने लायक नहीं था। खबर पर चारामा पुलिस तत्काल स्थल पर पहूंच कर कार्रवाई करते शव को भिजवाया। अज्ञात वाहन पकड से बाहर है‚ पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी संभवतया यहां स्पष्टतया नहीं बतायी जा रही है‚लेकिन आगे टोल प्लाजा से क्लिप खंगाली जा रही है‚ जरूर स्पष्ट हो जायेगा ।
वीडियो—लखनपुरी पेट्रोल पंप के पास आज हुई घटना का वीडियो जो वायरल होता रहा।
——————
03 एक ओर विश्व आदिवासी दिवस तो आज के ही दिन संयोग से रक्षाबंधन पर्व लोगों ने बडी धुमधाम से मनाया गया। गावों से गावों को जोडने वाली सडकों से चलने वाली वाहनों में आनेजाने वाली बहनों के चलते भीड दिखायी दिया।
——————
04. इस बार बारिश किसानों को दगा दे रही है। अभी तक किसान पर्याप्त बारिश के इंतजार में है‚लेकिन इतनी बारिश नहीं हुई कि खेतों में पानी रूके‚ नदी नाले लबालब हों। महानदी में अभी तक पर्याप्त बाढ देखने नहीं मिला।
——————
05.एक राखी सैनिकों के नाम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमकसा के जूनियर रेड क्रास सोयाटासी के बैनर तले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमकसा के प्राचार्य कुमुद ध्रुव के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी दमकसा के पुलिस जावानो को जूनियर रेड क्रास सोयाटासी के छात्राओं के द्वारा पुलिस जावानो को राखी बांधी । अवसर पर पुलिस चौकी दमकसा के प्रभारी थाना स्टॉप एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमकसा के प्राचार्य कुमुद ध्रुव श्रद्धा ठाकुर ललिता सिंहा राजेश्वरी मडावी घनश्याम कोटंगा योगेश्वर गावड़े एवं स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
——————
06.राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र बंजारे एवं बीपीएम नंदिनी दीवान के मार्गदर्शन में विकासखंड दुर्गुकोंडल के सभी क्लस्टर संगठन के द्वारा एवं क्लस्टर संगठन के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिला एवं कैडरों के द्वारा विकासखंड दुर्गुकोंडल के अंतर्गत स्थित बटालियन के सुरक्षा बलों को रक्षाबंधन के अवसर पर सुरक्षा बल भाइयों की लंबी आयु की कामना करते हुए समूह की महिलाओं द्वारा अपने हाथों से रक्षा सूत्र का निर्माण किया जा रहा है जिसमें वर्तमान में आज दिनांक तक लगभग 1000 राखियां निर्मित की गई है साथ ही साथ रक्षाबंधन के दिवस पर सभी तैनात सुरक्षा बालों के सिपाहियों को दिनांक 9 अगस्त 2025 को संबंधित पंचायत के स्व सहायता समूह के द्वारा जाकर रक्षा सूत्र बांधी।
——————
07. भगवान श्रीसत्य साई बाबा जी की असीम कृपा से श्री सत्य साई सेवा समिति कांकेर/गोविन्दपुर/ठेलकाबोड़/अर्जुनी के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी के शताब्दी जन्मोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में 100 घरों पर विशेष आमंत्रण भजन का आयोजन सुनिश्चित किया गया है, जिसके तहत बत्तीसवाँ भजन 10 जुलाई रविवार को पी. बी. प्रसाद की सुपुत्री श्रीमती विभा सिंह के निवेदन पर निज निवास समता नगर गोविंदपुर कांकेर में विशेष आमंत्रित भजन का आयोजन किया गया है। अतः समस्त भक्त जनों से सादर निवेदन है निर्धारित समय पर उपस्थित होकर विशेष अनुरोध भजन का आनन्द एवं बाबा का अनुग्रह प्राप्त करें |
आप सभी की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। निज निवास पी. बी. प्रसाद समता नगर गोविन्दपुर कांकेर लोकेशन- (सेंट माइकल स्कूल के सामने )
मो.न. -9406105155/8103316905 इन दोनों नंबरों से अन्य जानकारियां ली जा सकती है।
——————
09. जिला मुख्यालय कांकेर एवं तहसील मुख्यालय चारामा के बीच बसे लखनपुरी साप्ताहिक बाजार स्थल में हो रही कीचड को देखते हुए क्रशर से पत्थर चुरा बिछाया गया है‚जिससे लोग कुछ राहत महसूस कर रहे हैं।
——————
10. कल कांकेर नगर के बाफना लॉन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा एक निजी टीवी चैनल के आयोजन में शामिल रहेंगे।
——————-
टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
———————