
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
01 मई 2025 गुरूवार
✍️मनोज जायसवाल
—————–
कांकेर चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा 30 अप्रेल को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें चारामा नगर के व्यवसायी प्रबुद्वजीवी महेश भोजवानी जो कि छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश मंत्री है,का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांकेर नगरपालिकाध्यक्ष अरूण कौशिक,दीपक शर्मा,श्रीरजक,राजा देवनानी सहित काफी संख्या में व्यवसायी,भाजपा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
चित्र- चारामा नगर के प्रतिभाशाली व्यवसायी, गणमान्य नागरिक महेश भोजवानी का कांकेर चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा सम्मान किया गया।
—————–
01. आज 01 मई मजदूर दिवस पर राजधानी रायपुर में प्रदेश के एनएचएम,संविदा स्वास्थ्य कर्मी एक दिनी धरना प्रदर्शन,हडताल पर रहे। जहां प्रदेशभर से कर्मियों की उपस्थिति रही। संगठन ने अनुकंपा नियुक्ति से वंचित, ग्रेड पे से वंचित, मेडिकल अवकाश से वंचित, दुर्घटना बीमा से वंचित, पेंशन से वंचित, स्थाईकरण से वंचित, संविलियन आदि मांगों पर अपनी आवाज बुलंद की। कांकेर जिले से भी काफी संख्या में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया।
चित्र- राजधानी रायपुर में अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते एनएचएम संगठन।
02.चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत तुएगहन के सचिव युगल किशोर सोनकर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया है कि उक्त सचिव द्वारा ग्राम पंचायत में लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायत सरपंच, पंच एवं ग्रामवासियों द्वारा की गई है। ग्राम पंचायत में अनुपस्थित रहने के कारण 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस एवं जल संरक्षण संकल्प सभा का आयोजन नहीं होने, अनुपस्थिति के चलते सरपंच तुएगहन को आज पर्यन्त कार्यभार नहीं देने एवं अनुपस्थिति के संबंध में नोटिस दिए जाने के उपरांत सुधार नहीं लाने के फलस्वरूप सचिव श्री सोनकर को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत चारामा नियत किया गया है।
03.आज 01 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा बोरे बासी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था, पूरे छत्तीसगढ में बोरे बासी खाकर लोगों ने छत्तीसगढ की संस्कृति सभ्यता पर गौरवान्वित माना। उक्त परंपरा को आगे बढाते आज चारामा में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी के निवास पर आयोजन किया गया। चित्र में जिले के कांग्रेसी बोरे बासी खाते दिखायी दे रहे हैं।
चित्र- आज बोरे बासी खाते हुए विधायक सावित्री मनोज मंडावी ‚ नगर पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज कांग्रेस के नरेंद्र यादव‚हिरवेंद्र साहू एवं अन्य।
04.चारामा तहसील कार्यालय में सहा.ग्रेड 2 लिपिक कार्यालय में रखी यह लाखों की प्रिंटिंग मशीन वर्ष 2014 से अभी तक इसी तरह धूल खाते पडी है। ऐसा नहीं है कि इस पर उच्चाधिकारियों की नजर नहीं गई हो। उच्चाधिकारियों ने इसे जिला मुख्यालय ले जाने का आश्वासन भी दिया लेकिन यह जस की तस रखी हुई है। इस मशीन को किसानों के नक्शा,खसरा अन्य दस्तावेज प्रिंटिंग के लिए लाया गया था।
05मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में बस्तर अंचल से आए नक्सल हिंसा पीड़ितों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में सुकमा, बीजापुर, कांकेर सहित बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों के वे नक्सल हिंसा पीड़ित शामिल थे, जिन्होंने विगत वर्षों में नक्सली हिंसा के कारण अपनों को खोया है, शारीरिक यातनाएँ झेली हैं अथवा विस्थापन का दंश सहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
06. मुख्यमंत्री श्री साय को ज्ञापन सौंपते हुए कुर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान को निर्णायक मोड़ तक पहुँचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बस्तर के हजारों परिवार चार दशकों से माओवादी आतंक की विभीषिका का सामना कर रहे हैं, जिसने क्षेत्र की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक बुनियाद को गहरा नुकसान पहुँचाया है। हाल के वर्षों में सुरक्षा बलों की प्रभावी कार्रवाई और सरकार की समावेशी विकास की नीति से बस्तर में शांति और विकास की आशा फिर से जगी है। ग्रामीणों ने बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों को इस नई जागरूकता और विश्वास का प्रतीक बताया।
07. छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के तहत जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के समस्त ग्राम पंचायतों में गत दिवस जनचौपाल का आयोजन किया गया। कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मण्डावी ने मैदानी अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ग्राम कोरर, बैजनपुरी, भोडिया, कुल्हाडकट्टा, आसुलखार, फरसकोट में आयोजित जनचौपाल शिविरों का निरीक्षण कर ग्रामीणजनों से चर्चा की। इस दौरान प्रमुख रूप से पेयजल की समस्या, भू-जल स्त्रोत, स्कूल मरम्मत, आंगनबाड़ी भवन निर्माण तथा मरम्मत की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही जल संसाधन विभाग के साथ जल भू-जल स्त्रोत बढ़ाने के संभावनाओं को चिन्हांकित करने के लिए कहा। इसी तरह कोरर के टूटे हुए तालाब, बैजनपुरी में स्टॉप डेम, भानबेड़ा में नदी डायवर्सन स्थल, फरसकोट, शाहकट्टा जलाशय निरीक्षण गेट सुधार कार्य, भौड़िया में स्कूल जर्जर स्कूल भवन का भी निरीक्षण किया।
इसके उपरांत जिला सीईओ ने जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के समाकक्ष में 52 ग्राम पंचायतों में आयोजित जन चौपाल की समीक्षा बैठक लेकर प्राप्त आवेदनों निराकरण की समीक्षा की और गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर विकासखंड स्तर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
08.राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में बस्तर क्षेत्र के कांकेर, नारायणपुर और सुकमा जिले के नक्सल हिंसा से पीड़ित ग्रामीणों ने मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। श्री डेका ने नक्सल पीड़ितों को हर संभव मदद् देने की बात कही।राज्यपाल श्री डेका ने सभी पीड़ितों से बात चीत की। शासन की ओर से नक्सल हिंसा से प्रभावित ग्रामीणों को जो सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है उस राशि का सदुपयोग करने कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विशेष पहल पर केंद्र शासन द्वारा बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सतत् कार्रवाई की जा रही है तथा वर्ष 2026 तक इस क्षेत्र को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
चित्र- राजभवन में नक्सल हिंसा पीडितोंं ग्रामीणों ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की व समस्याओं से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा इन क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाये जा रहे हैं, जिससे ये क्षेत्र मोबाइल नेटवर्क से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संपदा से भरपूर बस्तर क्षेत्र में विकास एवं पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि नक्सल हिंसा में जो दिव्यांग हुए हैं उनको आत्म निर्भर बनाने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने नक्सल हिंसा से दिव्यांग हुए सुकमा जिले के ग्राम चिंता गुफा निवासी राहुल सोड़ी का इलाज एम्स रायपुर में कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, पीड़ित ग्रामीण भी उपस्थित थे।
09.छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर आम जनता की समस्याओं संबंधित आवेदन प्राप्त कर त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के माहुरबंदपारा कांकेर के विकास सोनी, 80 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांगजन द्वारा बैटरीचलित ट्रायसिकल हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी द्वारा बुधवार को कांकेर निवासी 42 वर्षीय विकास सोनी को बैटरीचलित ट्रायसिकल प्रदाय की गयी। बताया कि वह एक शिक्षक हैं, उनके लिए प्रतिदिन अपने कार्यस्थल पर पहुंचना एवं घर के काम आदि बहुत चुनौतीपूर्ण रहता था। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
10. जिले में अंधड तुफान के चलते इस लग्न मे हो रही वैवाहिक आयोजन को किरकिरा बनाया। कई जगह बिजली गुल। रबी फसल बर्बाद होने का अंदेशा। किसानों की चिंता बढी। साप्ताहिक बाजार भी प्रभावित। खबर लिखे जाने तक चारामा विकासखंड के गावों में बारिश हो रही है। कांकेर नगर में खराब मौसम के चलते बिजली तो बहाल कर दी गई लेकिन यहां से सटे ठेलकाबोड में अभी तक बिजली नहीं आई है। विभाग से संपर्क करने पर फोन नहीं उठ रहा है। जिसके चलते आम जनता त्रस्त है।
———————–
टीप- खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
———————–