आज की टॉप 10 खबर 01 अप्रेल 2025 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
01  अप्रेल 2025 मंगलवार

✍️मनोज जायसवाल

———————————— 
जिले में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी ग्रामों में पेयजल समस्या होने अथवा हैंडपंप खराब व बंद की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके अलावा टोल फ्री नम्बर 1800-2330008 पर भी शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित निराकरण किया जाएगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि पेयजल व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला, विकासखण्ड एवं जनपद स्तर पर अधिकारी-कर्मचारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए उनका मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।
जिला स्तर पर सम्पर्क हेतु सहायक मानचित्रकार  राजीव उईके का मोबाइल नम्बर 7974827286, उपखण्ड स्तर पर सहायक अभियंता  राजेश हिरकने का मोबाइल नम्बर 9584066771 एवं विकासखण्ड कांकेर स्तर पर उप अभियंता   प्रकाश कुमार कुमेटी का मोबाइल 9406232519 और उप अभियंता अविनाश त्रिपाठी का मोबाइल नम्बर 7000863604 जारी की गई है। इसी प्रकार पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण हेतु विकासखण्ड नरहरपुर के लिए उप अभियंता श्रीमती कविता कुलदीप की मोबाइल नम्बर 8458887395 तथा विकासखण्ड चारामा हेतु उप अभियंता   प्रकाश कुमार कुमेटी का मोबाइल नम्बर 9406232519 है। भानुप्रतापपुर उपखण्ड स्तर पर सहायक अभियंता   वाय.के गुरू का मोबाइल नम्बर 9424289412, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड हेतु उप अभियंता  डी.एल. देशमुख का मोबाइल नम्बर 9407763286, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड हेतु उप अभियंता  मयंक शोरी का मोबाइल नम्बर 9406454192, अंतागढ़ उपखण्ड स्तर पर सहायक अभियंता बलराज दरवाड़े का मोबाइल नम्बर 8269659898 व विकासखण्ड अंतागढ़ स्तर पर उप अभियंता श्री तुलाराम मधुकर मोबाइल नम्बर 8827079979 तथा उप अभियंता  अविनाश त्रिपाठी का मोबाइल नम्बर 7000863604 और विकासखण्ड कोयलीबेड़ा के लिए उप अभियंता  कपील नेताम का मोबाइल नम्बर 9770906721 जारी की गई है।
——————————— 

 

01. जिले में स्वास्थ्य विभाग से लगातार मामला आते जा रहा है। ताजा मामला भानुप्रतापपुर का है,जहां टीके के ओवरडोज से मासूम की मौत पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच पर जुटा है। सशक्त पथ संवाद  द्वारा  कांकेर टॉप 10 के लिए  सवाल पर सीएमएचओ ने  बताया कि अभी तत्संबंध में ही  मीटिंग रखी है‚ देर शाम स्पष्ट हो जाएगा कि  गलती कहां पर है।

 

02. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनांतर्गत (wdc-pmksy 2.0 ) परियोजना वर्ष 2021-22 से जिले में संचालित है। इसके कुशल संचालन एवं वाटरशेड विकास कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशाराम नेताम ने आज जिला कार्यालय परिसर में वाटरशेड यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, उप संचालक कृषि जितेन्द्र कोमरा सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

03. परियोजना प्रबंधक डब्ल्यूसीडीसी सह उपसंचालक कृषि ने इस संबंध में बताया कि वाटरशेड यात्रा आज ग्राम पंचायत कोकपुर में निकाली गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत खमडोढ़गी बांध और प्राथमिक शाला खमडोढ़गी से वाटरशेड यात्रा निकाली गई, जिसमें मांदरी नृत्य, फिल्म प्रदर्शन और मानव श्रृंखला बनाकर शपथ भी दिलाई गई। वाटरशेड यात्रा में निर्धारित गतिविधि अनुसार ग्राम पंचायत के सदस्य एवं ग्रामवासियों के द्वारा आवश्यक सहयोग किया जा रहा है।

 

04. खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 से जिले में संचालित की जाने वाली आवासीय खेल अकादमी हॉकी (बालक-बालिका), तीरंदाजी (बालक-बालिका) तथा फुटबॉल (बालिका) एवं एथलेटिक्स (बालक-बालिका) का खेल अकादमी में खिलाड़ियों के नवीन प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।

 

05. जिला खेल अधिकारी ने बताया कि 21 से 23 अप्रैल तक तीरंदाजी (बालक-बालिका) तथा फुटबॉल (बालिका) रायपुर कोटा एवं तीरंदाजी एरिना बालिका छात्रावास में किया जाएगा, जिसमें 21 अप्रैल को पंजीयन, 22 को शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं 23 को कौशल दक्षता परीक्षण किया जाएगा। इसी प्रकार हॉकी (बालक-बालिका) का आयोजन 25 से 27 अप्रैल कोटा एवं हॉकी स्टेडियम पिच-2 (बालक) छात्रावास के सामने रायपुर में किया जाएगा, जिसमें 25 को पंजीयन, 26 को शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं 27 अप्रैल को कौशल दक्षता परीक्षण किया जाएगा।

 

06.चयन ट्रायल में जिले के 13 से 17 आयु वर्ग के उक्त संबंधित खेल में उपलब्धि धारक 05 बालक एवं 05 बालिका अधिकतम 10 खिलाड़ियों को सम्मिलित किया जाएगा। ऐसे जिले जहां नैसर्गिक खेल प्रतिभाएं विद्यमान हैं तथा भविष्य में इनका अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना है, उन जिलों से खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि की जा सकती है। यह भी बताया गया कि चयन ट्रायल में जिलों से सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों हेतु आवास एवं भोजन की व्यवस्था आयोजन स्थल में किया गया है। जिले के खिलाड़ी जो चयन ट्रायल में भाग लेना चाहते हैं, वे खेल से संबंधित जिला, राज्य या राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने संबंधी प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति सहित 11 अप्रैल तक कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण इंडोर स्टेडियम भवन कांकेर में अपनी उपस्थिति दे सकते हैं।

————————————
-शहर काँकेर की सिंधु समाज की महिला विंग सुनहरे क़दम संस्था द्वारा चेट्री चंड्र झूलेलाल जयंती के पुण्य अवसर पर “जन सहयोग समाजसेवी संस्था” के अध्यक्ष श्री अजय पप्पू मोटवानी का भव्य अभिनंदन एक सादगी पूर्ण समारोह में किया गया, जिसमें उनके द्वारा विगत करीब- करीब 20 वर्षों में की गई सामाजिक सेवाओं की प्रशंसा करते हुए अध्यक्ष सुनीता मोटवानी ने उन्हें काँकेर का गौरव बताया । उल्लेखनीय है कि लगभग 155 लावारिस शवों के अंतिम संस्कार हेतु उनका विशेष नाम है और वह अपनी विभिन्न सामाजिक सेवाओं के लिए देश-विदेश से अक्सर सम्मानित  पुरस्कृत होते ही रहते हैं।

————————————

07. छत्तीसगढ़ शासन ऊर्जा विभाग के अंतर्गत कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक संभाग-जगदलपुर के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, धमतरी एवं महासमुंद जिले के समस्त इच्छुक आवेदनकर्ता को सूचित किया जाता है कि तारमिस्त्री परीक्षा का आयोजन माह जुलाई-2025 में किया जायेगा। उक्त परीक्षा हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र 30 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक संभाग-जगदलपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक-19 आजाद चौक, जगदलपुर (छत्तीसगढ़) पिन-494001, कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर निःशुल्क प्राप्त या जमा कर सकते हैं।

 

08. विकासखण्ड कांकेर अंतर्गत नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयनित कुल 09 छात्र, छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन बी.आर.सी. कार्यालय कांकेर में किया गया। समारोह में मुख्य रूप मे जनपद उपाध्यक्ष कांकेर श्रीमती तारूणी ठाकुर उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षा खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री के.आर. सिन्हा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में चयनित छात्र, छात्राओं एवं शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय हेतु चयनित छात्र, छात्राओं में प्राथमिक शाला चिवरांज से दिव्यांजलि नेताम, तक्षशिला शिक्षा सदन कांकेर से लक्की नेताम, प्राथमिक शाला भीरावाही से ग्रेसी सिन्हा, जे.एस. पब्लिक स्कूल कांकेर से होमेन्द्र कुमार साहू एवं हर्शिता मंडावी, जे.पी.इंटरनेशनल स्कूल दीपेश ध्रुव, कुणाल कोर्राम, कृष्टिज्योति स्कूल से अनुशका भुसाखरे शामिल हैं। कार्यक्रम में छात्र, छात्राओं को शुभकामनाएं देने के साथ ही अन्य छात्रों को प्रेरित भी किया गया। इस दौरान बी.ई.ओ एवं बी.आर.सी ने कहा कि यह केवल 9 बच्चों की ही सफलता नहीं बल्कि कांकेर विकासखण्ड की सफलता है। उन्होंने कहा कि मार्गदर्शन एवं मेहनत से अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त् किया जा सकता है। उपस्थित छात्र, छात्राओं को आगे भी इसी प्रकार मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर श्री रूपेश्वर सिंह ठाकुर और बी.आर.सी श्री डी.के. भास्कर सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं और पालकगण उपस्थित थे।

 

09. कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में कोयलीबेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पी.व्ही. 77 के कक्षा 5वीं के मेधावी छात्र सम्राट विश्वास ने राज्य स्तरीय वर्ड पॉवर चैम्पियनशीप में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक शाला से संबद्ध पूर्व माध्यमिक शाला पी.व्ही. 77 में पदस्थ शिक्षक केदारनाथ डिण्डोरे द्वारा छात्र को इस प्रतियोगिता के लिए आवश्यक तैयारियां कराया गया था। जिसके परिणाम स्वरूप छात्र सम्राट विश्वास के द्वारा जिला, राज्य स्तर में सेमी फाईनल एवं फाईनल राउण्ड में जगह बनाते हुए द्वितीय स्थान पर प्राप्त कर कांकेर जिले का नाम रौशन किया। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल, जिला मिशन समन्वयक रवि प्रकाश मिश्रा, सहायक जिला परियोजना अधिकारी वैभव मेश्राम तथा जिले के अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

 

10. विश्व खाद्य कार्यक्रम अंतर्गत खाद्य नागरिक आपूर्ति, समाज कल्याण विभाग कल्याण फाउंडेशन के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा फोर्टीफाइड राइस वितरण के प्रचार-प्रसार हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। यह नाटक हल्बी, छत्तीसगढ़ी बोली भाषा में कलाकारों द्वारा कांकेर और चारामा ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से यह बताया गया कि कुछ समय से राशन दुकानों और आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा वितरित किए जा रहे चावल में फोर्टिफाइड चावल मिक्स रहता है, जिसे लोग प्लास्टिक का चावल समझते हैं, जबकि यह प्लास्टिक का चावल नहीं है। फोटिफाइड चावल में विटामिन बी12, आयरन और फोलिक एसिड को मिश्रित किया गया चावल है, जिससे खून की कमी के साथ-साथ नस नाड़ियों को भी लाभ मिलता है। चावल को पानी में धोते समय यह ऊपर आ जाता है तथा यह प्लास्टिक की तरह भी दिखता है, पर यह प्लास्टिक नहीं होता यही जानकारी ग्रामीणों तक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पहुंचाई जा रही है।

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 08 अगस्त 2025 शुक्रवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 08  अगस्त  2025  शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———— संपादकीय- आज कुछ लोग चाहते हैं कि कर्म ही न करना पड़े और किसी चमत्कार से…

    ”राखी विथ खाकी” कांकेर के जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में अद्भुत आयोजन।

    (मनोज जायसवाल) —जेपी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सदैव की तरह स्वागतम् की सांगीतिक प्रस्तुती से सबका मन मोहा। कांकेर (सशक्त पथ संवाद)।रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *