आज की टॉप 10 खबर 05 अप्रेल 2025 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
05  अप्रेल 2025  शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

————————————-

– जय शीतला माँ मानसगान समिति एवं ग्रामवासी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय त्रिदिवसीय मानसगान प्रतियोगिता आध्यात्मिक सत्संग महोत्सव ग्राम तुएगहन के समापन समारोह में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी शिरकत की। विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीण अत्यंत खुश हुए।

  ————————————-

 

01.अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर के सदस्यों द्वारा नरहर देव मैदान में प्रत्येक दिन सुबह 8:00 बजे 6:00 बजे से 8:00 तक रक्षा क्षेत्र में जाने योग्य बालक बालिकाओं का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें अग्निवीर ,पुलिस भर्ती फॉरेस्ट भर्ती, बीएसएफ, सीआरपीएफ, रेलवे पुलिस, सभी रक्षा क्षेत्र में जाने के लिए बारीकी से प्रशिक्षण दिया जाता है अब तक 25 अभ्यर्थी भर्ती हो चुके हैं 3 साल से निशुल्क सेवा दे रहे हैं संगठन के संगठन सचिव टी के जैन, सोमेश यादव, अरविंद यादव, अनूप जैन, सेवारत सैनिक भी छुट्टी में जब आते हैं तो उन लोग भी सहयोग दे रहे हैं ।

 

 

02. आज नवरात्रि पर पर महाअष्टमी हवन पूजन का आयोजन हुआ। नगर तथा जिले के दूरस्थ अंचलों में स्थित मंदिरों में महाअष्टमी पर काफी भीड दिखायी दी। रामनवमी पर्व पर आयोजन समितियों ग्रामवासियों‚नगरवासियों ने तैयारी पूरी की।

 

03. चारामा विकासखंड में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। तहसील मुख्यालय से सटे गावों में तक स्थिति खराब है।

 

04. जिला मुख्यालय के गोंडवाना भवन में आगामी 07 मार्च को मरका पंडुम का पर्व मनाया जायेगा। इस आयोजन में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे हैं। भीरावाही स्थित भवन में जोरशोर से आयोजन की तैयारियां की जा रही है।

 

05. चारामा में आने वाले 18 अप्रेल से इंद्रदेवेश्वरानंद सरस्वती के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 24 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ आने वाले समय में आंवरी स्थित शांतिकुंज आश्रम में भी वृहत आयोजन की खबर है।

 

06. गत दिनों रेत परिवहन कर रही हाईवा पर कार्रवाई के बाद एक पल भी रेत का खेल जारी है। ऐसा नासुर बन गया है कि अवैध उत्खनन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। चिनौरी गांव में तो बकायदा लोगों को तकलीफ ना हो करके ख्याल रखते हुए सडकों पर पानी की बौछारें डाली जा रही है। इसी से विदित होता है कि किस इत्मिनान से  रेत परिवहन का  खेल जारी है‚ लेकन कार्रवाई करने गये अधिकारियों को महानदी मैं चैन माउंटेन दिखायी नहीं देता। अन्य जगहों पर महानदी  ऊपर चैन माउंटेन की मौजुदगी क्या बयां करती हैॽ क्या वे  मौका नहीं देख रहेॽ

 

07. चारामा जनपद में कृषि सभापति चुनाव में आंकडे के फेर में शिकवा शिकायत फिर चुनाव ही निरस्त कर दिया गया। अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव में हुआ  फिर सभापति चुनाव में हर पायदान पर इस प्रकार का खिच खिच बना हुआ है। ना जाने आगे क्या  होगा।

 

08. नवरात्रि के बाद रामनवमीं लगन में हर जगह वैवाहिक आयोजन। पारंपरिक छत्तीसगढी वाद्य यंत्रों गीतों से मधुरिम हुआ वातावरण।

 

09. दुधावा जलाशय द्वारा महानदी में जलधार छोडे जाने से जल स्तर में आशातीत बढोतरी। किसानों में खुशी।

 

10. दंतेवाडा में बस्तर पंडुम के समापन मौके पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में कांकेर जिले से भी जनप्रतिनिधियों  सहित भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दंतेवाडा पहूंच कर माँ दंतेश्वरी के दर्शन के साथ आयोजन में हिस्सा लिया।

 

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 08 अगस्त 2025 शुक्रवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 08  अगस्त  2025  शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———— संपादकीय- आज कुछ लोग चाहते हैं कि कर्म ही न करना पड़े और किसी चमत्कार से…

    ”राखी विथ खाकी” कांकेर के जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में अद्भुत आयोजन।

    (मनोज जायसवाल) —जेपी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सदैव की तरह स्वागतम् की सांगीतिक प्रस्तुती से सबका मन मोहा। कांकेर (सशक्त पथ संवाद)।रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *