‘संपादकीय-
”पिता न हो तब पता चलता है जिम्मा ”
-मां धरती है, तो पिता आसमान है। मां यदि बेटे को नौ महीने पालती है, तो पिता उसे जिंदगी भर पालता है। मां सोचती है,आज मेरा बेटा कैसे खाना खाएगा तो वही पिता सोचता है मेरा बेटा जिदगी भर कैसे खाना खाएगा। दुनिया में यदि संतान के लिए मां सबकुछ है तो पिता उससे भी बढ़कर है। संतान के जन्म के बाद से ही पिता के कंधों पर सारी जिम्मेदारियो का बोझ आ जाता है,जो कभी पीछा नहीं छोड़ता। जिंदगी के अंतिम पड़ाव तक और उसके जाने के बाद भी कई दफा लोग यही कहते हैं कि उनके बाप ने उनके लिए कुछ ज्यादा नहीं किया। खुद परिवार को सुख रहने के लिए हरदम पिसता रहता है,खुद वो रोजमर्रा में अपने को अभावग्रस्तता रखता है,जिसकी जानकारी खुद अपने लोगों को नहीं बताता। सीने की उभरती पसलियां और चश्मा सब उस पिता की बिना बोले कहानियां बयां करते हैं। उनकी जिम्मेदारी और परिवार को समझने की झलक बाथ सोप में सेविंग करने के भाव को देखकर समझी जा सकती है। पिता की कमी तब पता नहीं चलता,जब पिता न हो तब की सोच कर जरा देख लीजिएगा। संक्षेप में कहें तो पिता है,तो जहान है,पिता नहीं तो कुछ नहीं। आपके भी पिता नहीं है,तो जरा उन दिनों को याद कर लीजिएगा आप अपने को अश्रुओं में पाओगे। तब जब मातृ दिवस तो याद होता है,लेकिन पिता का नहीं। पहले तो पिता काफी कुछ बना कर विदा लेते। अब वक्त ऐसा आ गया है कि आज का पिता ज्यादा बनाने की स्थिति में नहीं। भविष्य में बेटे ही अपनी आजीविका विकास काफी संघर्ष करते खुद लिखना पड़ेगा। बातें गूढ़ है,जिसका भाव काफी विस्तारित है।
✍️मनोज जायसवाल
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
11 अप्रेल 2026 शनिवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
01. कांकेर पुलिस द्वारा मोर मितान अंतर्गत सतत् जनसंवाद कार्यक्रम जारी।थाना कोतवाली अंतर्गत गांवो में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।अपराध नियंत्रण में जनसंवाद बना सशक्त मंच।
—अभियान का संक्षिप्त विवर णः- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना प्रभारी प्रतिक बनसोडे दादासाहेब(भापुसे0) के नेतृत्व में आज दिनांक 09.04.2026 को ग्राम पंचायत कुष्टिीकुर, ग्राम पीढापाल, एवं ग्राम बारदेवरी में जाकर मोर मितान के तहत् चलित थाना एवं जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्राम के वरिष्ठ नगरिकों , ग्रामवासियों एवं महिलाओं की उपस्थिति में थाना प्रभारी के द्वारा मिटिंग लिया जाकर निम्न बिन्दुओं पर जानकारी दी गई…
1.सायबर के माध्यम से होने वाले फ्राड के बारे में बताकर उससे बचने के उपाय और सावधानी के बारे में लोगों को सरल शब्दों में समझाकर सायबर हेल्फलाईन नम्बर, व सूचना हेल्फलाईन नम्बर के बारे में लोगों को विस्तार से बताया गया।
2.महिला सुरक्षा टीम की त्वरित करवाही व सतत निगरानी तथा महिला हेल्पलाइन नंबर के संबंध में जानकारी।
3.यातायात नियमों का पालन करते हुए अपनी और दूसरे की यात्रा को सुगम बनाने के निर्देश दिए गए।
4.चिटफण्ड संबंधी अपराध।
5.किरायेदार एवं गांव में बहारी व्यक्तियों से सतर्कता के संबंध में जानकारी।
6.नशा एवं मादक पदार्थों के सेवन जैसे सामाजिक बुराई से परिवार एवं समाज में पड़ने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराना।
7.ग्राम में किसी संदीग्ध व्यक्ति के होने पर तत्काल पुलिस बीट आरक्षक को सूचना देने।
8.बालविवाह,मानवतस्करी,जैसे अन्य सामाजिक अपराध के बारे में जानकारी।
9.ग्राम के नगरिकों को पुलिस के साथ जुडे रहने व्हाटसप ग्रुप बनाने के संबंध में एवं आम जनता को पुलिस से जुडकर अपनी समस्याओं को रखने तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक कर अन्य जानकारी दी गई।
पुलिस टीम का विवरणः- थाना प्रभारी बनसोडे प्रतिक दादासाहेब(भापुसे0), बीट प्रभारी उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, प्रधान आरक्षक 773 दिनेश कुलदीप, आरक्षक रामसेवक पैकरा, एवं थाना पेट्रोलिंग टीम।
———————–
02.विधायक सावित्री मंडावी की कार्यशैली से प्रभावित होकर हुआ सामूहिक प्रवेश। भानुप्रतापपुर में कांग्रेस को मिली मजबूती, बड़े पैमाने पर हुआ दल बदल।

—जिले की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब पूर्व जनपद सदस्य उमाशंकर तेमुन्ना सहित भाजपा के लगभग 40 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। ग्राम चिल्हाटी में आयोजित गृह प्रवेश एवं कांग्रेस प्रवेश कार्यक्रम में यह सामूहिक शामिल होना चर्चा का विषय बना रहा।इस अवसर पर की उपस्थिति में सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, जनपद अध्यक्ष सुनाराम तेता, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रदीप कोरेटी, जनपद सदस्य सरोज मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता मौजूद रहे।बताया गया कि पूर्व जनपद सदस्य उमाशंकर तेमुन्ना विधायक सावित्री मंडावी की कार्यशैली एवं क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में प्रवेश पार्टी के लिए एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सावित्री मंडावी ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनके कांग्रेस परिवार में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।कार्यक्रम में उमाशंकर तेमुन्ना, रामकुमार तेमुन्ना, अजित तेमुन्ना, नर्मदा तेमुन्ना, लालसाय धाकड़, धनवंतिन, काजल, ओमकार, गीतेश्वर, मिलन, ताम्रध्वज, कंचन, जमुना, देवकी, प्रीति, लालाराम, रुक्मणि सहित अनेक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
———————
03.कृषि केंद्रों खाद गोदामों पर अधिकारियो की दबिश,4 कृषि दुकानों को नोटिस।कांकेर जिले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के बैठक के बाद कृषि विभाग की सख्ती।

—ये जाने पर उन्हें नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी गई। उप संचालक कृषि जितेंद्र कोमरा के निर्देश पर उर्वरक निरीक्षक मनोज सरकार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आरपी मंडावी महात्मा तरेता ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अमित चौधरी किरण भंडारी प्रवीण कवाची कुलदीप साहू ऋषभ साहू शाखा प्रभारी गंगा सागर के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया विकासखण्ड भानुप्रतापपुर केभानुप्रतापपुर के मेसर्स भगवती ट्रेडर्स केवटी में विक्रय परिसर में मूल्य सूची नही पाया गया स्टॉक पंजी संधारण नहीं पाए गए जिसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया इसी प्रकार मेसर्स कृषक साथी कृषि सेवा केंद्र संबलपुर, मूल्य सूची चस्पा नहीं पाया गया मेसर्स जैन कृषि केंद्र में विक्रय परिसर में मूल्य सूची नही पाया गया उर्वरक के पीओएस पॉइंट ऑफ सेल मशीन स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में अंतर पाए गए जिसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया इसी प्रकार जैस ट्रेंड्स संभलपुर किसानो को दी जाने वाली बिल बुक नही पाया गया उक्त अनियमितता एवं कमियों के आधार पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत नोटिस दे कर 3 दिवस के भीतर लिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए गए। समयावधि में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में लाईसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
————————
04. आने वाले 21 एवं 23 अप्रैल को होगी रासायनिक आपदा मॉक ड्रिल तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित।

-भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में प्रस्तावित राज्य स्तरीय रासायनिक (औद्योगिक) आपदा मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों को लेकर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ओरिएंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य, जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारी, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभाग, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि तथा एनडीआरएफ व एसडीआरएफ, फायर एवं पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल हुए। जिले से डिप्टी कलेक्टर रानू मैथ्यूस शामिल हुई।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा प्रबंधन योजनाओं की समीक्षा, इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम के प्रभावी क्रियान्वयन, आपातकालीन सेवाओं के समन्वय, अस्पतालों की तैयारी तथा संसाधनों की उपलब्धता जैसे प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि 21 अप्रैल 2026 को टेबल टॉप एक्सरसाइज तथा 23 अप्रैल 2026 को राज्य के चयनित स्थलों पर फिजिकल मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करना एवं विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। सभी विभागों को समय-सीमा में आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में नगर सेना, उद्योग , पुलिस, लोक निर्माण, उर्जा, स्वास्थ्य, जल संसाधन, नगरीय निकाय, खाद्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्रम तथा खनिज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
————————
05 . सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
-कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा नदी व नाल में डूबने और तालाब में डूबने से मृत्यु होने के चार प्रकरणों में मृतकों के निकटतम आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपए की मान से 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए गए हैं। चारामा निवासी सुरेन्द्र कुमार यादव की नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उसकी पत्नी श्रीमती निशा यादव नाबालिक पुत्री झरना यादव और उसके वली पालक संतोषी यादव निवासी राऊत पारा रायपुर के लिए चार लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार चारामा तहसील के ग्राम किशनपुरी निवासी 28 वर्षीय अमन कुमार की चिनार नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उसके माता-पिता नारायण मण्डावी और श्रीमती छबीला मण्डावी के लिए चार लाख रूपए, ग्राम मयाना निवासी 39 वर्षीय दादूसिंह पोया की मयाना बांध के नाला में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उसकी पत्नी श्रीमती पार्वती बाई के लिए चार लाख रूपए और अंतागढ़ तहसील के ग्राम पेवारी निवासी 59 वर्षीय गोपीराम हिड़को की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उसकी पत्नी श्रीमती जग्गोबाई के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार के माध्यम से हितग्राही को किया जाएगा।
————————
06. महानदी में एनीकट हेतु बजट की स्वीकृति पर कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ।

–महानदी के अरौद,बांडाटोला,पिपरौद,बोदेली के वाशिंदे किसानों द्वारा महानदी में एनीकट बनाये जाने की मांग की गई थी,जिससे क्षेत्र में भुमिगत जल स्तर बनी रहे। तत्संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया था। विभाग द्वारा शासन को इस एनीकट निर्माण कार्य हेतु 2276.58 लाख का प्राक्कलन शासन को भेजा गया था। इस बजट में यह कार्य छत्तीसगढ शासन द्वारा स्वीकृत किया गया। लेकिन अभी तक यहां के लोगों को यह जानकारी नहीं मिल पा रहा है कि काम कब से शुरू होगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बजट में आने के बाद भी लेटलतीफी समझ से परे है। लोगों का कहना है कि यह एनीकट बनाये जाने से ना जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य होगा अपितु महानदी के रेत का संरक्षण भी हो सकेगा। अभी भैंसाकट्टा खदान से प्रस्ताव तो दिया गया है,लेकिन चिनौरी,बोदेली की ओर से इन्हें रेत निकालने के लिए ग्रामवासी लामबंद है कि वे किसी भी स्थिति में अपने गांव का सडक बर्बाद होने नहीं देंगे। जिसके चलते कुछ रेत माफिया सेटिंग के जुगाड में लोगों के पास मिलजुल रहे हैं। लेकिन ग्रामवासी तटस्थ है, वे रेत के मामले पर सख्त है। ग्राम पंचायत पिपरौद की सरपंच श्रीमती लता मंडावी ने अतिशीघ्र बजट में पारित एनीकट निर्माण कार्य प्रारंभ किये जाने की मांग की है।
————————
07. कांकेर विधायक पहूंचे देवीनवागांव।लोगों ने किया आत्मीय स्वागत।

-आज नरहरपुर क्षेत्र के ग्राम देवीनवागांव में गांव चलो बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत ग्रामवासियों के कांकेर विधानसभा के विधायक आशा राम नेताम पहूंचं। लोगों के साथ उन्होंने आत्मीय भेंट मुलाकात ककी। इस अवसर पर गांव के माताओं-बहनों, युवाओं और वरिष्ठजनों से मिलकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
————————
08.राजेश तिवारी ने कांकेर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश शोरी, सरजू राम शोरी ने निवास स्थान पर सौजन्य मुलाकात की।

————————
09 .कल रात्रि नाथिनवागांव के पास हुए मृतकों के गृह निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर , हिरवेन्द्र साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा, सौरभ तारम अध्यक्ष कांग्रेस मंडल लखनपुरी, बिराज गावड़े सदस्य जनपद पंचायत चारामा आदि उपस्थित रहे

————————
10.आज ग्राम पुसवाड़ा में आयोजित जन-जागरूकता अभियान में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। कांकेर पुलिस द्वारा जनहित में की जा रही पहल का हिस्सा बने।कांकेर पुलिस द्वारा क्षेत्र के गांव-गांव तक पहुंचकर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन, उजियारा अभियान तथा मोर मितान महिला रक्षा टीम के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।ग्राम पुसवाड़ा के जागरूक ग्रामवासियों के साथ संवाद कर इन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और सभी से अपील की कि सुरक्षित, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता अवश्य निभाएं।

————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






