आज की टॉप 10 खबर 02 मार्च 2025 रविवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
02 मार्च 2025 रविवार

✍️मनोज जायसवाल

 

01. पिछली बार की तरह इस बार भी जनपद पंचायत चारामा में कांग्रेस की सत्ता विराजित होने वाली है। यहां कुल 17 जनपद सदस्य आते हैं,जहां वर्तमान में 10 कांग्रेस समर्थित, तो 07 भाजपा समर्थित बतायी जा रही है।

 

02. यह खबर लिखे जाने तक कांग्रेस के सभी जनपद सदस्य अपनी पार्टी के प्रति पूरी ईमानदारी के साथ सत्ता के पक्ष में है,हालांकि सियासी क्षेत्र में भाजपा चुप नहीं बैठी है, सियासी चाल के माध्यम वे भी अपनी सत्ता चाहती है,लेकिन स्थितियां कुछ ऐसा है कि नहीं लगता कि सियासी बिसात में समीकरण सरलता से हल हो जाये।

 

03. जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की दावेदारी चारामा क्षेत्र में छिपी बात नहीं रह गई है। कांग्रेस पार्टी तो जानती ही है, भाजपा को भी पता है। कांग्रेस से क्षेत्र क्रमांक 06 कोटेला क्षेत्र से जीत कर आई श्रीमती रमशीला मंडावी को अध्यक्ष के लिए तय किया गया है, तो वहीं उपाध्यक्ष के लिए क्षेत्र क्रं. 09 के विजयी प्रत्याशी ठाकुर राम कश्यप का नाम तय माना जा रहा है।

04. यह भी बता दें कि जहां रमशीला मंडावी पूर्व में जनपद सदस्य रह चुकी है, तो ठाकुर राम कश्यप जनपद उपाध्यक्ष रह चुके हैं। यही नहीं कांग्रेस पार्टी की बात करें तो ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा का दायित्व उनके नाम रहा है। कांग्रेस की राजनीति में उनका दबदबा पूर्व में भी था, वर्तमान में भी है।

————————————————

– साय मंत्रिमंडल ने विदेशी शराब पर अतिरिक्त शुल्क हटाया है। खबर कि सरकार ने विदेशी शराब दुकानों पर अतिरिक्त आबकारी शुल्क को खत्म कर दिया गया है।आज कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक में नई आबकारी नीति को अनुमोदित किया गया। राज्य में आसपास के राज्यों से दूसरे प्रदेशों के लिए बनी हुई अंग्रेजी शराब की बहुत तस्करी होती है जिसमें से काफी हिस्सा पकड़ा भी जाता है। पडोसी प्रदेशों में अंग्रेजी शराब का रेट काफी कम रहने से वहां से शराब इस राज्य में घुसपैठ करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस अतिरिक्त आबकारी शुल्क को खत्म किया गया है।
यह भी कि कैबिनेट में आबकारी नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 674 शराब दुकानें और जरूरत के मुताबिक प्रीमियम शराब दुकानें संचालित करने के फैसले को यथावत रखा गया है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि विदेशी शराब की खरीदी और वितरण बेवरेज कॉरपोरेशन के जरिए होगा। साथ ही विदेशी शराब चिल्हर दुकानों का साढ़े 9 फीसदी की दर से लगने चिल्हर दुकानों का साढ़े 9 फीसदी की दर से लगने वाले अतिरिक्त आबकारी शुल्क को खत्म किया गया है। 

————————————————

05. नगर की समाजसेवी संस्था जन सहयोग को आज सुबह स्थानीय पीजी कॉलेज के स्वच्छता अभियान में स्टॉफ, स्टूडेंट्स, पार्षद तथा भूतपूर्व सैनिकों का सहयोग मिला, जिसके चलते बड़े पैमाने पर स्वच्छता कार्य संपन्न कर दिया गया। कॉलेज परिसर में आसपास के दुकानदारों द्वारा कचरा फेंकने और नियमित सफ़ाई नहीं होने के कारण बहुत अधिक कूड़ा करकट जमा हो गया था, जिसकी सफ़ाई हेतु कॉलेज स्टॉफ स्टूडेंट्स तथा पूर्व सैनिक एवं जन सहयोग के सदस्य समाजसेवी पक्के इरादे के साथ एकत्र हुए और स्वच्छता अभियान में लग गए।

इसी दौरान उदय नगर वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद चंद्रलोक ठाकुर भी किसी कार्य से उधर जाते हुए रुक गए और उन्होंने अपनी ओर से दिलचस्पी लेते हुए सक्रियता पूर्वक साफ-सफाई में भाग लिया। उन्होंने जन सहयोग संस्था की प्रशंसा करते हुए भविष्य भी अपनी ओर से विभिन्न अभियानों में साथ देने का वादा भी कर लिया ।आज के इस स्वच्छता अभियान में पीजी कॉलेज की ओर से कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर डी एन पटेल, क्रियान्वय अधिकारी अलका केरकेट्टा, मीनाक्षी साहू, रतना प्रिया सेन, भूमि सिन्हा, समारू पोडियाम, पूर्व सैनिक श्री टेश्वर जैन ,पूर्व जनपद सदस्य संजय कुंजाम , उदय नगर पार्षद चंद्रलोक ठाकुर के अलावा जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी, वरिष्ठ समाज सेवक डॉक्टर श्याम देव, बल्लू राम यादव, करण नेताम ,सरदार मनमीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

06. चारामा से लगे दरगाहन स्थायी निवासी ललित श्रीवास्तव का निधन हो गया। कोरर चौक स्थित उनका प्रतिष्ठान था,जहां वे बैठते थे। पूर्व में एक अखबार की एजेंसी भी चारामा में चलाते थे। सोशल मीडिया में खबर मिलने के बाद लोग पटल पर भी श्रद्वांजलि दिया जाने लगा इसके साथ ही लोग उनके घर जाकर शोक संवेदना प्रकट की।

 

07. जनपद पंचायतों के साथ ही ग्राम पंचायतों में भी पूरी उत्सुकता से शपथ ग्रहण का आयोजन 03 मार्च को किये जाने की तैयारी। आमंत्रण कार्ड बांटे जा रहे, तो सोशल वाट्सएप पर भी लोगों को दिया जा रहा आमंत्रण।

 

08. कल पेश होने वाले छत्तीसगढ के बजट पर लोगों की नजरें। आम मध्यमवर्गीय को लाभ मिले ऐसा अमूमन का कहना।

 

09. करोडों खर्च के बाद भी केशकाल घाटी में पुनः पूर्व की स्थिति जैसा आज जाम दिखा।

 

10. किराना दुकानों में लगातार खाद्य तेल की बढती कीमतों से कीचन हो रहा मंहगा। लगातार इसी तरह तेल की कीमतें बढी तो होटलों में फिर से बढ सकता है, नाश्ते एवं थाली की दरें।

 

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

  • Related Posts

    ”राखी विथ खाकी” कांकेर के जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में अद्भुत आयोजन।

    (मनोज जायसवाल) —जेपी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सदैव की तरह स्वागतम् की सांगीतिक प्रस्तुती से सबका मन मोहा। कांकेर (सशक्त पथ संवाद)।रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा…

    आज की टॉप 10 खबर 07 अगस्त 2025 गुरूवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 07  अगस्त  2025 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल संपादकीय— —आज ‘सरोगेसी’ जैसे आधुनिक युग में स्तनपान के प्रति आधुनिक महिलाओं द्वारा स्तनपान से उनकी शारीरिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *