आज की टॉप 10 खबर 02 फरवरी 2025 रविवार

02 फरवरी 2025रविवार🙏
✍️मनोज जायसवाल

01. महानदी से अवैध उत्खनन परिवहन के चलते राजमार्ग 30 सडकों की हो रही दुर्दशा पर कुछ युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। लेकिन फिर भी आज तक रेत  उत्खनन परिवहन स्थायी बंद नहीं हो सका है।  

कल 3 फरवरी को छत्तीसगढ के जानेमाने कथावाचक पं.रामानुज पांडेय का चारामा नगर आगमन हो रहा है‚जहां वे परमेश्वरी जयंती समारोह में शामिल होंगे। माह भर पूर्व ही चारामा नगर में श्रीमद् भागवत कथा का लोगों को रसपान कराया जहां इस क्षेत्र में बेहतर प्रतिसाद देखने मिला। उन्हें सुनने काफी भीड जुुटी थी।

 

02. आज देर शाम चारामा नगर थाना से लगे ओवरब्रिज के पास गलत तरीके से जा रही कार और ट्रक में भिडंत हो गई। देखते ही देखते भीड जमा हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते यातायात बहाल किया। कार का बोनट बुरी तरह पिचक गया जिसे किनारा लगा दिया गया। कोई जनहानि नहीं।

 

03. कांकेर नगर से लगे कोकपुर में चल रहे कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से शिवपुराण कथा को सुनने वाले भक्तों की आज ज्यादा ही तादात रही। रविवार का दिन होने के चलते लोग ज्यादा की संख्या में थे। आज 2.30 से कथा प्रारंभ होकर अपरान्ह 4.00 बजे तक चली।

 

04. कोकपुर कथा स्थल में स्थानीय मीडिया को किया उपेक्षित। यदि कथा सुनने कोई मीडिया कर्मी जा भी रहा है, तो उसके लिए सम्मानजनक जगह की कमी । सुरक्षा जवान कभी मुख्य गेट तो कभी मुख्य पंडाल से इधर उधर की सलाह देते प्रवेश पर लगा रखा है पाबंदी। आज भी ऐसाा ही देखने मिला जहां सामने खडे कोई कर्मी निश्चित जानकारी नहीं दे सका कि मीडिया कर्मी के लिए स्थान कहां है?

 

05. कोकपुर कथा स्थल के 2-3 किमी पूर्व ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है,जहां से लोगों को कथा स्थल तक पैदल चलना पड रहा है,जबकि कथा स्थल के पास भी जगह की कमी नहीं है। कथा स्थल सडक के बाजू लोगों की गंदगी किये जाने के चलते मुंह में कपडे लेकर चलना मजबूरी बन जायेगा।

 

06. मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीणों की गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना छत्तीसगढ महाराष्ट्र सीमा के भामरागढ इलाके के केयर गांव का है। नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है। सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बल एंटी नक्सल आपरेशन को अंजाम दे रहे हैं, जिससे बडी संख्या में हो रही मौतों के चलते उनमें भी बौखलाहट है। नक्सली डंप सामग्रियों की बरामदी भी की जा रही है।

 

07. अपरान्ह 12 बजे से पानीडोबीर के जंगल में बेहद अंदरूनी जगह में पुलिस नक्सली मुठभेड।

 

08. कांकेर सांसद भोजराज नाग ने पेश बजट को किसान,युवा,महिला वर्ग के लिए ऐतिहासिक बताया।

 

09. नगरीय चुनाव में कांकेर पालिका के लिए चुनावी प्रचार प्रसार से नगर में गर्माहट। आज भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्ग सहित वार्ड में अपने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। क्षत्र में ठंड की जल्द विदाई। दिन में चिलचिलाती धूप के चलते बगैर पंखे के चलना मुश्किल। चुनावी प्रचार-प्रसार पर आरोप प्रत्यारोप भी। पं. प्रदीप मिश्रा के  कार्यक्रम स्थल पर भी प्रत्याशियों के बैनर देखा जा सकता है।

10. भानुप्रतापपुर में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे थे। बाईपास संदर्भ भी बातें कही गई।

 

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 11 फरवरी 2026 बुधवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

    आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *