कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
29 नवंबर 2025 शनिवार
✍️मनोज जायसवाल
————————–
संपादकीय—
”महानदी अरौद पुल निर्माण के बाद अब उसे बचाने फरियाद करते नजर आएंगे”
—✍️मनोज जायसवाल
————————
01. बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम हेतु मोटिवेशनल कार्यशाला आयोजित। राज्य प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को कराया जाएगा हवाई सफर।
— छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आगामी 07 दिसम्बर को अमीन भर्ती प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले में स्थापित 44 परीक्षा केन्द्रों में 9554 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उक्त परीक्षा का पारदर्शितापूर्ण संचालन के उद्देश्य से आज केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें व्यापमं द्वारा जारी निर्देशों की बिन्दुवार जानकारी दी गई। कार्यशाला में कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि अमीन भर्ती परीक्षा में व्यापमं द्वारा नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका सभी केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को अक्षरशः पालन करें। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 11.30 बजे आयोजित कार्यशाला में कलेक्टर ने कहा कि सिविल सेवा में उपयुक्त अभ्यर्थियों का पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ चयन हो, इसके लिए लिखित परीक्षा के दौरान सतर्कता व सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा की समाप्ति तक अनेक निर्देश व्यापमं द्वारा जारी किए गए हैं। विशेष तौर पर परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की पहचान, विभिन्न स्तर पर फ्रिस्किंग व चेकिंग, उनकी पोशाक, फुटवेयर, परीक्षा सामग्री आदि के संबंध में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है। उन्हांने ने यह निर्देशित किया कि परीक्षा संबंधी तैयारियों के अलावा सभी केन्द्रों में मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध रहे। परीक्षा कक्ष में पर्याप्त रोशनी, पंखे, पेयजल, हवादार खिड़की व फर्नीचर उपलब्ध रहे, यह भी केन्द्राध्यक्ष परीक्षा के पूर्व सुनिश्चित कर लें। इसके अलावा उन्होंने सभी केन्द्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों को 07 दिसम्बर के पूर्व आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान परीक्षा की नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर ने पीपीटी के माध्यम से व्यापमं द्वारा जारी नियमों व निर्देशों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

——————–
02. बीती 28 नवंबर की अर्ध रात्रि किसी हाईवा ट्रक ड्रायवर के साथ मारपीट की वारदात सामने आ रही है।
— तत्संबंध में जो जानकारी मिल रही है‚उसके मुताबिक अरौद घाट से रेत लेकर जा रही हाईवा ट्रक के ड्रायवर के साथ उसे रोक कर चिनौरी में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है‚उक्त बातें ठेकेदार ने सशक्त पथ संवाद को बताया। किसने इस घटना को अंजाम दिया अभी तक पता नहीं है। हुलिया के आधार पर ड्रायवर बता सकता है। अभी तक घटना की कोई रिर्पोट थाना में दर्ज नहीं करायी गई है।
———————
03. कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सिंगारभाठ, कांकेर में आयोजित खेल समापन समारोह में कांकेर विधायक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विजेता एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मछुआ कल्याण बोर्ड छ.ग. के अध्यक्ष भरत मटियारा एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

———————
04. कांकेर में कंडरा जनजाति समाज भवन का लोकार्पण कांकेर विधायक आशाराम के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
—कांकेर नगर के शांति नगर वार्ड में कंडरा जनजाति समाज भवन का लोकार्पण आज कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा- समाज भवन के निर्माण से कंडरा जनजाति के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को नया मंच मिलेगा और युवाओं को भी सामुदायिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। आयोजन में काफी संख्या में सामाजिकजन एवं भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

———————–
05. सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढपिछवाडी कांकेर में सप्तशक्ति संगम का आयोजन संपन्न हुआ।
—कार्यक्रम का प्रारंभ मांँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से आयोजन समिति ने किया।वाणी वंदना के पश्चात उद्बोधन की कड़ी में प्रस्तावना कथन कहते हुए वरिष्ठ आचार्य भानुप्रतापपुर श्रीमती सुनीता साहू ने कहा कि नारी एक संपूर्ण चेतना है। वह परिवार की आधारशिला, प्रेरणा व त्याग की मूर्ति है। सप्तशक्ति आयोजन इसी कड़ी में नारी शक्ति का बोध कराती है।

विद्यालय की बहनों के द्वारा सप्त शक्ति संगम गीत हम ही मातृशक्ति है “प्रस्तुत किया गया।अध्यक्षता करते हुए श्रीमती तृप्ति जैन ने कहा कि संयुक्त परिवार की बात करें तो आज परिवार एक संकुचित परिवार के तहत देखने को मिलता है। जहांँ परिवार छोटे स्तर पर सिमटता जा रहा है। जबकि संयुक्त परिवार में एक पूर्ण स्वरूप दिखाई पड़ता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री नलिनीप्रभा वाजपेई ने कुटुंब प्रबोधन पर विचार रखते हुए कहा कि नारी को एकल परिवार के संकुचन से मुक्त रहते हुए संयुक्त परिवार को महत्ता प्रदान करनी होगी। उन्होंने इस अवसर पर नारी में श्री, वाक्, स्मृति, घृति,क्षमा व मेघा के स्वरूप का बोध करवाया। नारीसप्त शक्ति से संयुक्त परिवार की दृढ़ता को इंगित किया।
मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती निर्मला नेताम ने धर्म, संस्कृति, पर्यावरण की रक्षा जैसे तमाम महत्वपूर्ण विषयों पर हमारे साधु संतों,ऋषि मुनियों के कार्य की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर का उदाहरण देते हुए पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता को अभिव्यक्त किया। नारियों को तमाम अधिकारों का संक्षेप में उल्लेख करते हुए कहा कि नारियों का भविष्य आने वाले दिनों में अत्यंत उज्जवल है।मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति का जागरण देश की प्रगति व आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक है। नारी सप्तशक्ति भारतीय संस्कार व संस्कृति का नारियों में प्रकटीकरण का एक सशक्त माध्यम बना है। हमें समाज में समरसता को स्थान दिलाने प्रयास करना होगा। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रेणुका जैन ने कविता के माध्यम से “दो कुल की लाज लेकर पलती है बेटियाँ” का भाव व्यक्त करते हुए महिला पालकों के बीच धार्मिक ग्रंथों पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन करवाया।

आयोजन में विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती शशिकला श्रीवास्तव ने कविता प्रस्तुत करते हुए कहा – मै आज की नारी हूँ, अबला नहीं सबला हूँ।श्रीमती लीना देवांगन ने कविता के माध्यम से विचार व्यक्त करते हुए कहा – मै स्त्री हूँ, मै समता हूँ, मै दर्शन हूँ, मै गीता हूँ।नारी के विभिन्न रूपों की अभिव्यक्ति विद्यालय की बहने आशा पटले, हिमाद्री जैन, निहारिका साहू, जान्हवी रोशनी, सेजल विधि, प्रिया, व पुष्पांजलि ने प्रस्तुत किये। जिसमे नारी शक्ति के रूपों की अभिव्यक्ति प्रदर्शित हो रही थी।

कार्यक्रम में आये समस्त अतिथियों का आभार विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती ललता अहरवाल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती पूर्णिमा पांडे व श्रीमती रेणुका जैन ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका श्रीमती सविता यादव, एवं सह संयोजिका श्रीमती रूखमणी साहू थी, जिनके मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांकेर शिक्षा समिति के माननीय व्यवस्थापक अशोक राठी एवं ललित गांधी, प्राचार्य कैलास कुमार तारक एवं समस्त आचार्य व महिला पालक उपस्थित थे।
–———————
06 .
————————
07. चारामा में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, राष्ट्र जागरण, युग संदेश एवं प्रज्ञा पुराण की कथा का आयोजन 14 से 17 दिसंबर 2025 को।
—जिले के चारामा में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, राष्ट्र जागरण, युग संदेश एवं प्रज्ञा पुराण की कथा का आयोजन 14 से 17 दिसंबर 2025 तक नगर के बैंक ऑफ बडोदा के सामने डीजे मार्केट मेन रोड में हो रहा है। यह वृहत आयोजन अखिल गायत्री से जुडे जिला समन्वय समिति, गायत्री प्रज्ञा पीठ एवं समस्त नगरवासी के सौजन्य से होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में भक्तों के लिए आवास,भोजनालय एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था धमतरी रोड पर राजमार्ग 30 किनारे ज्ञान रश्मि हायर सेकेण्डरी स्कूल के सामने रखी गई है। पूरे आयोजन के लिए भारतीय वेशभूषा में कार्यक्रम में भागीदारी रखने, संस्कार हेतु पहले से पंजयन कराने की जानकारी दी जा रही है। सभी संस्कार निःशुल्क सम्पन्न होंगे।

आयोजन की बात करें तो 14 दिसंबर को सुबह से कलश यात्रा निकलेगी। द्वितीय दिवस 15 दिसंबर को सामुहिक जप,ध्यान,पज्ञा योग,व्यायाम,देवपूजन,गायत्री महायज्ञ,प्रज्ञा पुराण एवं युग संदेश,संगीत प्रवचन,सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा तृतीय दिवस सामुहिक जप,ध्यान,प्रज्ञा योग,व्यायाम,गायत्री महायज्ञ एवं विभीन्न संस्कार प्रज्ञा पुराण एवं युग संदेश, संगीत,प्रवचन,सम्मान एवं संकल्प दीप महायज्ञ। चतुर्थ दिवस गायत्री महायज्ञ एवं विभीन्न संस्कार,पुर्णाहुति एवं टोली की विदाई सम्पन्न होगी। आयोजन की तैयारियों के संदर्भ लखनपुरी क्षेत्र में धनंजय साहू‚ संतोष मंडावी पिपरौद‚हेमलता साहू लखनपुरी सहित कई कार्यकर्ता लगातार प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं।

————————
08.
———————–
09.
———————–
10.
———————–
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–






