
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
06 अप्रेल 2025 रविवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
-आज जिले भर में भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया तो कई जगहों पर रक्तदान किया। कई ने सेवा कार्य किये। कल 07 अप्रेल को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कांकेर नगर आगमन पर उत्साहित दिखायी दिये। आज नगर में पावन पर्व श्रीराम नवमी पूरे धूमधाम से भक्तिमय वातावरण में मनायी गई। शाेभायात्रा में सभी जन शामिल हुए और अपने को धन्य कहा। नगर में यातायात पुलिस द्वारा यातायात की सृदृढ व्यवस्था बनाये रखने लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री के नगर आगमन को देखते हुए पहले पहल व्यवस्था दुरूस्त किया जा रहा है।
चित्र— बाईपास रोड पर यातायात कार्रवाई करते यातायात पुलिस।
———————–
01. आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर द्वारा निशुल्क ट्रेनिंग ले रहे हैं बच्चों का किला पहाड़ का भ्रमण एवं स्वच्छता कार्यक्रम ऊपर माता काकेश्वरी मंदिर के आरती में शामिल होने के बाद आसपास एरिया बहुत सारे पॉलिथीन कचरा कूड़ा का ढेर था मंदिर के चारों तरफ सफाई किए एक जगह इकट्ठा करके सामने खड़े होकर आग जलाएं और सोनाई रुपयी तालाब के आसपास भी जमकर सफाई अभियान किये इस प्रकार प्रत्येक रविवार को पूर्व सैनिकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाता है जिस शहर व धार्मिक स्थलों की सफाई व्यवस्था बनी रहे आगे भी शहर वासी से आग्रह है कि जहां भी मंदिर अन्य स्थानों में जाते हैं तो अपना थैला का प्रयोग करें पॉलिथीन मुक्त बनाएं।
वीडियो— नगर के गढिया पहाड में सफाई करते पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं जन सहयोग के समाजसेवी।
02. थाना चारामा पुलिस ने सूने मकान में चोरी के 01 नफर आरोपी को किया गिरफ्तार।
03. चारामा मंडी परिसर में श्रद्वा परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत प्रवचन साथ ही लखनपुरी में श्रीमद्भागवत प्रवचन के साथ ही क्षेत्र में कई जगह होने वाले धार्मिक आयोजनों से धार्मिक वातावरण निर्मित। आगामी 17 से 24 अप्रेल तक अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक इंद्रदेवेश्वरानंद सरस्वती महाराज के श्रीमुख से चारामा में श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन का आयोजन है।
04.दंतेवाड़ा में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर पंडूम के दौरान जनजाति संस्कृति के वेशभूषा, खान-पान, गीत-संगीत, नाट्य, नृत्य, शिल्प कला पर आधारित प्रतियोगिता के विजेताओ को आज पुरस्कृत किया। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजेता प्रतिभागियों को 50 हज़ार रुपए की राशि का चेक, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। इसमें कांकेर जिले के कोयलीबेडा ब्लॉक को जनजातीय वाद्य यंत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके लिए कोयलीबेड़ा ब्लॉक के मोहनलाल उसेंडी और पंकज उसेंडी को केंद्रीय गृह मंत्री श्रीशाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंच पर पुरस्कृत किया। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर और कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने जिले की सभी विजेता टीमों को उनकी उपलब्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इसी तरह जनजाति नृत्य शैली में कांकेर और सुकमा जिले को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री श्रीसाय ने सभी विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर कांकेर सांसद भोजराज नाग, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा सहित कैबिनेट मंत्रीगण मौजूद थे।
05. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत से अवगत होने के उद्देश्य से राज्य में ‘सुशासन तिहार -2025’ का आयोजन का आगामी 08 अप्रैल से 31 मई के बीच तीन चरणों में किया जाएगा। इसके तहत प्रशासन और जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद होगा। इस तिहार के माध्यम से हम जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करने और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी ली जाएगी। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सुशासन तिहार 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।
वीडियो— श्रीराम नवमी के मौके पर आज नगर में उत्सवी नजारा।
06. सुशासन तिहार-2025 का पहला चरण आगामी 08 से 11 अप्रैल तक होगा, जिसमें आम जनता से उनकी समस्याओं के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। यह आवेदन ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में समाधान पेटी के माध्यम से प्राप्त होंगे। ऑनलाइन आवेदन की भी व्यवस्था की जाएगी और आवेदनकर्ताओं को पावती दी जाएगी। आवेदन प्राप्त होने के बाद, संबंधित अधिकारियों द्वारा इन्हें एक माह के भीतर निराकृत किया जाएगा। अधिकारियों को समय सीमा के भीतर प्राप्त आवेदनों का समाधान सुनिश्चित करना होगा। आवेदन के निराकरण की गुणवत्ता की समीक्षा राज्य और जिला स्तर पर की जाएगी।
07. समाधान शिविरों का आयोजन 05 मई से 31 मई 2025 तक किया जाएगा। इन शिविरों में आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी और यथासंभव समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा।सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि होंगे शामिल इस तिहार में स्थानीय सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वे तिहार के प्रत्येक चरण में शामिल होंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे।
08. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि ‘सुशासन तिहार-2025’ सफल हो सके और प्रदेश में सुशासन की स्थापना की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण साबित हो सके।
कलेक्टर क्षीरसागर ने जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर, सभी एसडीएम सहित सभी संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ‘सुशासन तिहार 2025’ के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जाएं ताकि सरकार की मंशानुरूप यह महत्वपूर्ण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में हो सकें।
09. तिहार को अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया, समाधान की निगरानी और जनता के साथ संवाद के लिए विशेष पोर्टल और मोबाइल ऐप्स का भी उपयोग किया जाएगा।
10. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बस्तर की आदिवासी लोक संस्कृति, परम्परा और जीवन शैली को सहेजने व संरक्षित करने के उद्देश्य से ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर “बस्तर पण्डुम” का आयोजन किया गया। इसके तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार 05 अप्रैल को सम्पन्न हुआ, जिसमें विजेता दलों और प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में आदिवासी वाद्य यंत्र की श्रेणी में जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री श्री साय ने 50 हजार रुपए का चेक, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। दल के मोहनलाल उसेंडी और पंकज उसेंडी ने यह सम्मान प्राप्त किया। इसी तरह जनजाति नृत्य शैली में कांकेर जिले को तीसरा स्थान मिला। कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर से आज विजेता दलों के प्रतिनिधियों ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 11.30 बजे सौजन्य भेंट की। कलेक्टर ने सभी विजेता दलों के प्रतिनिधियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुश्री जया मनु भी मौजूद रहे।
टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏