कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
16 अगस्त 2025 शनिवार
✍️मनोज जायसवाल
——————–
![]()
चारामा क्षेत्र में यादों की नाव………
जिले के चारामा विकासखंड का महानदी क्षेत्र जहां विकास की गाथा कहती विकास की बानगी है‚तो उपजाऊ कृषि भुमि में मेहनतकशों की मेहनत का प्रतिफल कि आज जनजीवन में परिवर्तन स्पष्ट परिलक्षित होता है। इसी क्षेत्र का ्ग्राम अरौद जो जिले में ऐतिहासिक अरौद दशहरा के नाम जानी जा रही है‚ तो इसके साथ जेपरा‚गीतपहर‚हल्बा जैसे बडे गांवों के माटी पुत्र कई उच्च शासकीय सेवा में सेवारत हैं। आज कई गावों में नियमित रूप से धार्मिक‚सामाजिक कार्य चलते रहते हैं। किसी ज्वलंत समस्या पर आंदोलन हो आगाज कांकेर जिले में अमूमन यहां से उठते रहे हैंं।
बताते चलें यह भी यादों का अतीत रहा। चारामा से सटे भिरौद घाट जहां महानदी भागों में बंट कर मिलती है,दो बार नाव चढनी पडती। नदी पार करने का एकमात्र साधन नाव और नदी तक आवाजाही के कोई साधन नहीं पैदल एकमात्र अपना कर्म! सायकल कभी ले जाते उसे भी नाव में डाल कर पार कराते,जिसका अतिरिक्त चार्ज लगता।

नाव में जाने के लिए एक व्यक्ति का शुल्क पांच रूपये चार्ज था,इतना ही सायकल का लिया जाता। नाव बनाने पर पूजा के साथ ही नदी में नाव संचालन पूर्व भी विशेष पूजा होती थी। तब आज जैसा ना मोबाईल ना ही सोशल मीडिया। जो कैमरे रखता लोगों के लिए बडी बात होती थी। यह चित्र भी भिरौद घाट का ही है। निगेटिव धुलाई रील के जमाने में वर्ष 1992 में खींची गयी थी। यह फोटो फोर बाई सिक्स साईज में निकाल कर रखा गया ब्लेक एण्ड व्हाईट फोटो हम सबके यादों के लिए प्रस्तुत कर रहे हैं।
इस फोटो में भिरौद निवासी बाला राम के साथ गांव के रामदेव सिन्हा दिखायी दे रहे हैं। बालाराम जो कन्या शाला चारामा के चपरासी पद पर थे, वे आज गांव में कृषि करते हैं, तो रामदेव सिन्हा शासकीय उचित मुल्य दुकान का संचालन करते हैं,वे विक्रेता संघ के प्रदेश अध्यक्ष है। महानदी के ऊपरी घाटों की बात करें तो हाराडुला घाट के बाद टांहकापार एवं सर्वाधिक व्यस्त रहने वाले भैंसाकट्टा घाट हुआ करता था। इससे पूर्व बांडाटोला घाट हुआ करता था जहां सढ्ढु डोकरा के नाम हमारे दादा जी संचालन किया करते। भैंसाकट्टा मे स्व. झाडू राम(दाढी), रोहित,बरतिया राम,देवचरण,जैन जो नाव चलाते हुए इसका संचालन किया करते थे। इसके ऊपरी क्षेत्र शाहवाडा घाट में स्व. मदन एवं स्व. बृजलाल कोडोपी जो नाव चलाते हुए,नदी के किनारे अपने खेत में कृषि करते थे, जो अब इस दुनियां में नहीं है।अतीत में नाव घाट जाने वाली सभी खेतों के मेंड रास्ते भी अब यादों में सिमट गए। महानदी के अरौद घाट में पुल निर्माण हेतु कांग्रेस शासन काल में जब अविभाजित मध्यप्रदेश काल में तात्कालीन मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का ग्राम जेपरा आगमन हुआ तो वहां से महानदी पर पुल की घोषणा हुई। कुछ वर्षों में अरौद घाट में पुल निर्माण हुआ। इसके चालू होते ही तेजी से महानदी तटीय क्षेत्र ने ऐसा विकास किया कि चारामा विकासखंड के जिन क्षेत्रों में पहले से यातायात की सुविधा रही उससे यह क्षेत्र आगे निकल गया। यह क्षेत्र आज पूरे बस्तर संभाव में सबसे ज्यादा जागरूक क्षेत्र की श्रेणी में आता है। कहां वह 1980-90 का वो जमाना और आज का वो दशक जहां महानदी में कई पुल बन गये तो और भी कई जगह पुल की मांग की जा रही है। जिन्होंने अल्प वर्ष इस क्षेत्र में बाहर रहे वो यह क्षेत्र आयें तो उन्हें यह क्षेत्र विकास में अग्रणी नजर आता है।
महानदी क्षेत्र में हर 01 किमी में गांव है,जहां तांसी ,जुनवानी, भिलाई,पंडरीपानी,भिरौद, करिहा,हाराडुला,किलेपार,टांहकापार,अरौद, भैंसाकट्टा,बांडाटोला,शाहवाडा, कुरना,ढेकुना नारा महानदी घाट में बने पुल से पार कर आप सीधा जिला मुख्यालय कांकेर जा सकते हैं। इस क्षेत्र में सुगम यातायात की सुविधा है,आज हर गावों में निजी यात्री बसों का संचालन किया जा रहा है। गांव गांव सडकों के जाल के साथ बिजली पर्याप्त सुविधा है। इस क्षेत्र से आगे नरहरपुर तहसील को सडकें जोडती है।
— मनोज जायसवाल
—————-
01.कांकेर में स्वतंत्रता दिवस पर “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम आयोजित ।
— छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कांकेर प्रदेश इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राठी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम रखा गया। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ एवं 79वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस देशभक्ति पूर्ण आयोजन में कांकेर जिले के संगीत प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के आयोजक अशोक राठी जी ने कहा कि हमने यह कार्यक्रम तमाम उन शहीदों के नाम आयोजित किया है, जिन्होंने देश की आजादी में अपना योगदान दिया था एवं शहीद हुए थे। राष्ट्रभक्ति भावनाओं से ओतप्रोत यह आयोजन नगर वासियों के लिए राष्ट्रभक्ति का संदेश है। उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में सभी की सहभागिता मै स्वीकार करता हूँ। एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री आसाराम नेताम जी उपस्थित थे, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद कांकेर अध्यक्ष अरूण कौशिक ने किया। विधायक आशाराम नेताम ने एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि निश्चित ही अशोक राठी जी के द्वारा यह कार्यक्रम उन तमाम शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया था। देश के उन हजारों देशभक्तों को इस कार्यक्रम के द्वारा मै अपनी सच्ची श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूँ। परस्पर भाईचारा का भाव जगे व हम अपने क्षेत्र में आगे बढ़ते रहे ऐसी मेरी शुभकामना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांकेर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरुण कौशिक ने इस सुंदर आयोजन पर अशोक राठी जी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर चेंबर के मुकेश खटवानी के द्वारा समस्त गीतों पर गायकों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रस्तुत किये गये। कई गणमान्य अतिथिगण मौजूद रहे। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया गया। छिंदवाड़ा से अश्वनी भट्ट ने भी अपनी प्रस्तुती दी। कार्यक्रम में व्यवस्था बनाने में सुंदर कांड ग्रुप ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे साहित्यकार सुरेश चंद्र श्रीवास्तव के द्वारा कवियों की चंद पंक्तियों के माध्यम से सुंदर समाँ बाँधी गई। अनिल शर्मा ने भी कार्यक्रम के संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पहुँचे सभी गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति अशोक राठी जी स्वीकार कर रहे थे। कार्यक्रम में सभी समुदाय, वर्ग के लोग उपस्थित थे। जो आपसी भाईचारा का सुंदर संदेश देता नजर आता था। समस्त गायको ने अपने देशभक्ति पूर्ण गीतों से श्रोताओं को आत्मविभोर कर दिया। नगर में यह आयोजन अपनी सुंदर छबि प्रस्तुत करने में सफल रहा। जिसकी नगरवासियों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राठी जी ने सभी का आभार माना।

चित्र—एक शाम शहीदों के नाम मंच पर।
—————-
02.स्वतंत्रता दिवस पर समाज सेवा में अग्रणी कर्मयोगियों का हुआ सम्मान।
—राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से इस वर्ष जिले के उन कर्मयोगियों को कांकेर सांसद भोजराज ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया, जिन्होंने समाज में अपनी अलग और विशिष्ट पहचान बनाई है तथा जनजागरूकता एवं सेवा कार्यों के माध्यम से उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर भानुप्रतापपुर निवासी जैश करपाल को अंगदान को बढ़ावा देने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कोरर निवासी देवेंद्र यादव को नेत्रदान को प्रोत्साहित करने और जागरूकता फैलाने के लिए सम्मान मिला। गोविंदपुर कांकेर निवासी श्री सुरेश (मिनी) आहुजा को स्वर्ग रथ के माध्यम से मृत्यु उपरांत शवों को मुक्तिधाम तक पहुंचाने की सामाजिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा ज्ञानेन्द्र गौतम और आशीष परिहार को जहरीले सांपों को पकड़कर जंगल में सुरक्षित ढंग से छोड़ने और लोगों की सुरक्षा करने के लिए सम्मान प्राप्त हुआ। वहीं आमापास निवासी टीकम सिंह ठाकुर और राधेश्याम भट्ट को भी सम्मानित किया गया। ये दोनों लगभग 15–20 वर्षों से कांकेर कचहरी परिसर में स्टाम्प वेंडर, नोटरी अधिवक्ता, दस्तावेज लेखन एवं अर्जीनवीश का कार्य कर रहे हैं। शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर होने के बावजूद अपनी मेहनत से आजीविका अर्जित कर आत्मसम्मान के साथ जीवनयापन कर समाज को प्रेरणा दे रहे हैं। इन सभी कर्मयोगियों को नरहरदेव पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

चित्र— समाजसेवा में अग्रणी कर्मयोगियों का हुआ सम्मान
—————-
03.जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण-राधा रास का आयोजन।
— जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सृष्टि फाउंडेशन द्वारा श्रीकृष्ण राधा रास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है एमपावर जुंबा के संयुक्त तत्वावधान में कृष्ण रास का प्रशिक्षण दिया गया है। 17 अगस्त रविवार को रामदेव मंदिर मांझा पारा कांकेर में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस आयोजन की मुख्य आकर्षण श्री कृष्ण-राधा रास रहेगा,जो सभी गोपियों के श्रद्धा और भाव को व्यक्त करेगा, जहां फूलों की होली,बांसुरी व मटकी के नृत्य और रासलीला किया जावेगा सृष्टि फाउंडेशन के द्वारा यह आयोजन न केवल मनोरंजन बल्कि संस्कृति के मूल्यों को बढ़ावा देना भक्तिभाव, भारतीय परंपरा और कला को एक मंच पर लाने का प्रयास है जिसमें समस्त कांकेरवासी इस कार्यक्रम का आनंद लेने निःशुल्क आ सकते है।

04. आज जन्माष्टमी पर्व पर छत्तीसगढ राज्य में पशुवध एवं मांस की बिक्री बंद किये जाने के राज्य सरकार के आदेश के बावजूद जिले के जानेमाने लखनपुरी बाजार में मछली‚सुखसी की बिक्री की जाती रही। किसी ने इसे नहीं रोका।

चित्र—राज्य शासन का आदेश पत्र जिसे कार्यालयों में नहीं मिलने की बात कही जा रही है। लेकिन यह पत्र वायरल हुआ है।
जब चारामा तहसील कार्यालय में यहां के यादव समाज के प्रमुख द्वारा इसकी जानकारी दी गई तो ग्राम पंचायत पर बात टाल दी गई।

चित्र—लखनपुरी साप्ताहिक बाजार में मछली की बिक्री की जाती रही।
—————-
05. कल 15 अगस्त के बाद आज जन्माष्टमी पर्व पर भी लखनपुरी क्षेत्र में टांहकापार सब स्टेशन से बिजली लंबे समय तक बंद रखी गई है। इसे लेकर यहां के विद्युत उपभोक्ताओं नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है।
—————-
06.सार्वजनिक स्थान पर शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियों हुल्लड़बाजी लडाई झगड़ा कर रहे 04 आरोपी गिरफ्तार। पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं पैदल गस्त कर अपराधियों पर नकेल कसना जारी।
— पुलिस जानकारी मुताबिक उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में तथा एवं अनु. अधिकारी पुलिस श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर लड़ाई-झगड़ा, शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो,नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं जुआ-सट्टा पर आवश्यक कार्यवाही में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असमाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार शहर में गस्त के दौरान असमाजिक तत्वों के द्वारा हुल्लड़बाजी, मोहल्ले वालों को परेशान रहने के सूचना पर सूचना तस्दीक के दौरान अलग-अलग स्थान से अनावेदकगणः-
1.नंद कुमार पाण्डेय पिता दुर्गाप्रसाद पाण्डेय साकिन मोखलामांझी गली अन्नपूर्णापारा कांकेर
2.तिलक राम साहू पिता दयाराम साहू साकिन शांतिनगर कांकेर
3.सुरेन्द्र जाधव पिता पन्ना जाधव साकिन शांतिनगर कांकेर 4. कुन्दन राय चन्द्रवंशी पिता सुरेन्दर राय सा. दरियापुर रेवा गया बिहार हाल शांतिनगर कांकेर
के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धारा में इस्तगाशा तैयार कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, प्रआर.कौशल साहू आरक्षक शिशुपाल शोरी, थाना कांकेर पेट्रोलिंग टीम आरक्षक देवेन्द्र मंडावी, लक्ष्मीनारायण शोरी का अहम भूमिका रहा है।

चित्र—कांकेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते 04 आरोपियों को गिरप्तार किया।
—————-
07. जिले में रूक—रूक कर हो रही है बारिश। बाजारों त्यौहारी बाजार में रौनक बरकरार।
—————-
08. आज 16 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी मंडल भानु प्रतापपुर के द्वारा शक्ति केंद्र नारायणपुर के पोलिंग बूथ 107 कन्हारगांव में भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष महान कवि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री सिद्धि अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि अटल चौक कन्हार गांव में उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण दीप जलाकर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें कोटि-कोटि सदर शत-शत नमन भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच श्रीमती लक्ष्मी मांडवी पूर्व उप सरपंच लक्की यदु छत्रपाल यदु अजय यदु, तेज सिंह अचला सौरभ बाबा तीर्थ विश्वकर्मा ,सरस्वती विश्वास जग्गू यदु सौरभ यदु अनुज अजय रुस्तम कौशिक विक्की यदु नारद कौशिक साक्षी बाजपेई हरिशंकरयदु आदित्य यदु विनययदु साहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

चित्र—पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्वांजलि।
—————-
09.
10.
——————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-







