आज की टॉप 10 खबर 09 फरवरी 2025 रविवार

09 फरवरी 2025 रविवार🙏
✍️मनोज जायसवाल

01. आज नगरीय निकाय चुनाव प्रचार प्रसार का अंतिम दिन ऐतिहासिक रहा। नगर में चुनावी प्रचार प्रसार के चलते दिन भर जाम की स्थिति बनती रही। बैनर,पोस्टर,डी.जे. के साथ पार्टी का प्रचार प्रसार करते महिला पुरूष कार्यकर्ता तेज धूप में पूरे उत्साह के साथ रैली के साथ ही साथ शक्तिप्रदर्शन किया। दोनों प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सहित पूरे 21 वार्ड के पार्षद प्रत्याशी साथ रहे।

02. भाजपा कार्यालय अलबेलापारा कांकेर कमल सदन में पार्टी प्रत्याशी अरूण कौशिक,कांकेर विधायक आशा राम नेताम के साथ ही पार्टी के चुनाव संचालन प्रभारी तथा भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

03. भाजपा कार्यालय में कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने सशक्त पथ संवाद से कहा- उनकी प्राथमिकता में है कि नगर में चाहे वो झुग्गी झोपडी में रह रहा हो,सभी का अपना घर होगा। बिजली,पानी,वार्ड की साफ सफाई के साथ तमाम सुविधाएं मुहैया कराना हमारी जिम्मेदारी है।

04. कई दशकों से लगातार नगर की सरकार नगरपालिका चुनाव में वर्तमान तक सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र ठाकुर सहित कांग्रेस के सभी दिग्गज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से अपनी रैली निकालते हुए शक्ति प्रदर्शन के साथ पूरे जोश के साथ नारेबाजी करते ज्ञानी चौक तक रैली निकाली।

05. कांग्रेस के सच्चे सिपाही रहे दिग्गज नेता रमेश गौतम ने सशक्त पथ संवाद से मुखातिब होते दावा किया कि कांग्रेस द्वारा नगर विकास में सशक्त भागीदारी निभाये जाने के चलते लगातार नगरपालिकाध्यक्ष उनके पार्टी से जीतते आए हैं। स्व. रवि श्रीवास्तव के नगर विकास कार्यों का ही प्रतिफल है कि आज नगर में विकास का स्वरूप बेहतर हुआ है,जिसे लोग नहीं भूल सकते। इस बार भी नगर में आज निकली भीड इस बात का सबुत है,कि जीत उनकी होगी।

 

-आगामी दिनांक 11.02.2025 को होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  आई. के. ऐलिसेला के निर्देशन में जिले अंतर्गत पांच नगरीय निकायों भानुप्रतापुर, पखांजूर, कांकेर, चारामा तथा अन्तागढ़ में संबंधित अतिरिक्त पुलिस क्रमशः  संदीप पटेल,  राकेश कुमार कुर्रे,  दिनेश कुमार सिन्हा,  आशीष बंछोर के नेतृत्व में नगर पालिका कांकेर निर्वाचन, एवं अन्य चार नगरों में नगर पंचायत निर्वाचन को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करते हुये नगर के सभी चौक चौराहों से होते हुए शहर के मुख्य मार्गो में पुलिस बल द्वारा पैदल फ्लैग मार्च निकला गया।

फ्लैग मार्च के माध्यम असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों में भय तथा आमजन में सुरक्षा की भावना का सन्देश दिया गया। इस दौरान नगर वासियों से स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान करने अपील भी की गयी।

06. चुनाव पूर्व नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय के रूप में खडे होने वाले समाजसेवी मोहन सेनापति ने चुनावी मौसम में आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया। मोहन सेनापति का विचार राजनीति में जाना ही नहीं था,लेकिन चुनाव में साथ मिलने की बातों के चलते उन्होंने पार्टी ज्वाईन कर ली। लेकिन चुनाव में उन्हें किसी भी तरह सहयोग नहीं मिलने के चलते हतोत्साहित हो गए। अब वे बहुत जल्द 11 फरवरी को ही प्रेस काफ्रेंस कर पार्टी को अलविदा कहने वाले हैं। लोगों का ध्यान इस ओर है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की करारी हार के चलते भी वो हतोत्साहित होकर इस्तीफा देने जा रहे। जबकि उन्होंने सशक्त पथ संवाद से कहा कि ऐसा नहीं है,वहां जीतते फिर भी वो इस्तीफा देते। आज आप के प्रत्याशी मोहन सेनापति सबसे पहले बैनर,पोस्टर वाहन से अपने घर में उतार कर साउंड सिस्टम भी डुमाली जाकर साउंड संचालक को सौंप दिया।

-छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि अब तक 31 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।
सूत्रों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में कई वांछित कमांडर भी शामिल हैं, जिन पर 15 लाख रुपये से अधिक के इनाम घोषित थे। यह मुठभेड़ इंद्रावती नेशनल पार्क के अबूझमाड़ जंगलों के विभिन्न इलाकों में तड़के से जारी है।

 

07. नगरीय निकाय का चुनावी प्रचार प्रसार तो आज के बाद थम गया। लेकिन अब त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में चुनावी प्रचार प्रसार में तेजी आ गई है।

 

08. क्या राजनीतिक दलों के लिए डीजे बजाने पर रोक नहीं है? माननीय न्यायालय द्वारा उच्च डेसीबल में डीजे पर रोक लगाई गई है। लेकिन त्रि-स्तरीय चुनाव प्रचार प्रसार में अभी से जनपद पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों के चुनावी प्रचार प्रसार कानफोडू डीजे सुबह से देर शाम तक बजने शुरू हो चुके हैं। वर्तमान में छात्र बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लगे हैं,जहां उच्च डेसीबल के डीजे साउंड से एकाग्रता भंग हो रही है।

 

09. कांकेर के पैराडाईज सीबीएसई हायर सेकेण्डरी स्कूल में पालक बालक सम्मेलन का आयोजन हुआ। नर्सरी से 12 वीं तक के बच्चों के पालकों ने प्रोग्रेस रिर्पोट सहित अन्य गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा किया गया।

 

10. पखांजूर के पुराना बाजार स्थित सत्संग आश्रम में ठाकुर अनुकूल चंद्र का जन्मोत्सव पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 11 फरवरी 2026 बुधवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

    आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *