आज की टॉप 10 खबर 07 फरवरी 2025 शुक्रवार

07 फरवरी 2025 शुक्रवार🙏
✍️मनोज जायसवाल
 

01. जितनी श्वांसे मनुष्य की चलती है,प्रत्येक श्वांस में शिव समाया हुआ है। जो जिस माध्यम आस्था चैनल,यु ट्युब,फेसबुक से कथा श्रवण कर रहे हैं,अपने भीतर एक बात को उतारें कि शिव सब में बैठे हैं,आप पर निर्भर करता है कि आप शंकर को कैसे पहचानते हैं। शिव तत्व को पहचानने के लिए बहुत दूर जाना नहीं पडता। उन्हें जानने केवल अपने भीतर उतरना पडता है। यह बात आज पं. प्रदीप मिश्रा ने व्यास पीठ मंच से कही।

02. पं. प्रदीप मिश्रा कथा वाचक के आयोजन में अंतिम रोज जागरण कार्यक्रम रखा गया,जहां काफी तादात में शिव भक्तों ने हिस्सा लिया। कांकेर में अंतिम दिवस आयोजन पर भक्तों की आंखे डबडबा गई।

 

03. डिगेश्वर साहू, शांति नगर कांकेर द्वारा उनके सुपुत्र आर्य साहू जो 5 फरवरी से कांकेर के घडी चौक से लापता हो गया है। जहां कही भी देखें मदद करने की गुहार सोशल वाट्सएप ग्रुपों के माध्यम भी फोटो के साथ की जा रही है। टॉप 10 न्यूज के माध्यम से हम भी विनम्र अपील करते हैं, कि जहां कही भी जानकारी मिले तत्काल परिवार,पुलिस प्रशासन को जानकारी दें।

04. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों को प्रतीक मिलने के बाद अब प्रचार को आगे आए। आने वाले दो तीन दिनों में चुनावी प्रचार प्रसार में और भी आयेगी तेजी। चारामा विकासखंड के लखनपुरी में सरपंच पद के लिए सर्वाधिक प्रत्याशी खडे होने की खबर। जेपरा क्षेत्र में 03 अरौद,शाहवाडा,पलेवा क्षेत्र में 03 के साथ ही उडकुडा,चंदेली क्षेत्र में भी जनपद पंचायत सदस्य के लिए तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में।

 

05. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में आज नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शहरवासियों एवं जिले के समस्त नागरिकों को वोट जरूर देने हेतु आमंत्रण रैली का आयोजन किया गया।

06. आमंत्रण रैली शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय कांकेर से मुख्य मार्ग होते हुए मरीन ड्राईव, मस्जिद चौक, गांधी चौक होते हुए नया बस स्टैण्ड तक ‘‘11 फरवरी दिन मंगलवार चलो मनाएं मतदान का तिहार’’ ‘‘जागरूक रहेगा कांकेर मतदान करेगा कांकेर’’ ‘‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, ‘लोकतंत्र की है पहचान, मत, मतदाता और मतदान’ जैसे नारों के साथ रैली निकाली गई।

 

07. आमंत्रण रैली में उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा सभी दुकानों में जाकर, ठेला, सब्जी वाले व राहगीरों को विभागीय अधिकारियों की ओर से नगरीय निकाय के लिए 11 फरवरी एवं त्रि-स्तरीय पंचायत हेतु 17, 20 एवं 23 फरवरी को शत-प्रतिशत वोट जरूर करने हेतु आमंत्रित किया गया।

08. उक्त रैली में जेपी इंटरनेशनल स्कूल एवं पैराडाइज स्कूल के बैंड दल छात्रों के द्वारा देशभक्ति की धुन बजाते हुए बच्चों ने मतदाता जागरूकता हेतु नारे लगाए। इसके अलावा नगरवासियों को आमंत्रण पत्र देकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित भी किया गया। कार्यक्रम में महिला आईटीआई, डाईट, स्थानीय विद्यालयों के छात्र सहित अधिकारी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

 

09. छत्तीसगढ के किसानों को मोदी की गारंटी के तहत 3100 रूपये के मान से धान खरीदी की गई जहां अंतर की राशि 12 हजार करोड का भुगतान किसानों के खातों में होने की जानकारी मिलने पर किसानों में खुशी।

 

10. कांकेर नगर में नगरपालिकाध्यक्ष के लिए प्रत्याशियों द्वारा स्वयं की सत्ता में विकास के किये जा रहे दावे। विज्ञापन तो सोशल मीडिया के माध्यम दावा किया जा रहा है कि शहर का विकास उनके नेक कदम से हुआ है। इधर आम आदमी पार्टी के बैनर पोस्टर गायब होने की खबर पर कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने बैनर पोस्टर भी कहीं टांगा था क्या? कांकेर में भाजपा‚कांग्रेस की बराबर की टक्कर।

 

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 11 फरवरी 2026 बुधवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

    आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *