
———————-
सार संक्षेप
01. लखनपुरी शिव महापुराण कथा में आज पं. रमाकांत शर्मा द्वारा तारकासुर,शंखचूड कथा तथा शिव जी के 10 अवतारों की कथा सुनायी।
02. कल की कथा शिव जी का दुर्वासा तथा हनुमंत अवतार,हरिश्वर शिव एवं भगवान विष्णु कथा का होगा।
03. श्री शिव महापुराण कथा आयोजन में संगीत पक्ष की सशक्त उपस्थिति के चलते भी लोग नियमित रूप से श्रवण कर रहे हैं।
04. जिले के चारामा क्षेत्र में फिर से एक बार अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा के आयोजन के लिए सुगबुगाहट शुरू हुई। तकरीबन तीस एकड के उस जमीन को फायनल करना बाकी। किसान ने स्वयं आयोजन के लिए समतल कर प्रदान करने की सहमति जतायी है। फिलहाल अभी कोई मीटिंग समिति नहीं बनी है।
05.नगर के शिशु मंदिर गढपिछवारी में विद्यालय स्थापना दिवस एवं शाला प्रवेशोत्सव स्कूल स्टाफ की उपस्थिति में मनाया गया।
06. जिले की जनपद पंचायत अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा में रविवार 23 फरवरी को सुबह पौने सात बजे से दोपहर 02 बजे तक मतदान होगा।
07. सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले कोयलीबेडा और अंतागढ़ ब्लॉक में निवासरत 01 लाख 66 हजार 563 ग्रामीण मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।
08. रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि जनपद पंचायत अंतागढ़ की 56 ग्राम पंचायतों के लिए 116 मतदान केन्द्र तथा 14 सेक्टर बनाए गए हैं, इनमें 48326 मतदाता वोट करेंगे।
09. दुर्गूकोदल के 42 ग्राम पंचायत में चुनाव तो दो ग्राम पंचायत में सरपंच सहित वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का प्रमाण पत्र जनपद प्रांगण में वितरित की गई।
10. चारामा विकासखंड में नगर पंचायत एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हो जाने के बाद अब रेत उत्खननकर्ता पुनः सक्रिय हो गये हैं।
———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
22 फरवरी 2025 शनिवार 🙏
✍️मनोज जायसवाल
01. लखनपुरी में चल रहे श्री शिव महापुराण कथा के आज लगातार चौथे दिन महाराज पं. रमाकांत शर्मा द्वारा तारकासुर,शंखचूड कथा तथा शिव जी के 10 अवतारों की कथा सुनायी।
(इस प्रकार से भक्तिमय संगीतमय प्रस्तुति के साथ हो रहा है‚ श्रीशिव महापुराण कथा )
02. आज श्री शिव महापुराण कथा आयोजन को सुनने दूर-दूर से शिव भक्त आये थे। कल की कथा शिव जी का दुर्वासा तथा हनुमंत अवतार,हरिश्वर शिव एवं भगवान विष्णु कथा का होगा।
03. श्री शिव महापुराण कथा आयोजन में संगीत पक्ष की सशक्त उपस्थिति के चलते भी लोग नियमित रूप से श्रवण कर रहे हैं। मुख्य गायक डोमेश साहू, तबला किशन मंडावी, ऑर्गन निखिल निषाद,ऑक्टोपैड पर राहुल साहू की जोडी खुब बटोर रही वाहवाही। यजमान वेद मंडावी‚ श्रीमती किरण मंडावी‚ भुवन–श्रीमती सतरूपा मंडावी‚ प्रेम लता ‚मेला बाई मंडावी ने समस्त आगंतुक भक्तों का स्वागत आभार किया है। निवेदन किया है कि कथा का रसपान करने बचे तीन दिन जरूर आये।
– लगातार 20 वर्षों के बाद इस बार के पंचायत चुनाव में कांकेर,चारामा के मध्य बने गावों के प्रमुख केंद्र लखनपुरी में परिवर्तन देखने मिला जहां युवा प्रत्याशी सुरेंद्र टेकाम निर्वाचित होकर आये हैं। कल 23 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे उनके निज निवास शोरी पारा से आभार एवं विजय जुलूस निकलेगी जो राजमार्ग 30 बस स्टैण्ड होते आम जनता से मिलते हुए आभार करेंगी।
04. जिले के चारामा क्षेत्र में फिर से एक बार अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा के आयोजन के लिए सुगबुगाहट शुरू हुई। तकरीबन तीस एकड के उस जमीन को फायनल करना बाकी। किसान ने स्वयं आयोजन के लिए समतल कर प्रदान करने की सहमति जतायी है। फिलहाल अभी कोई मीटिंग समिति नहीं बनी है।
05.नगर के शिशु मंदिर गढपिछवारी में विद्यालय स्थापना दिवस एवं शाला प्रवेशोत्सव स्कूल स्टाफ की उपस्थिति में मनाया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत मटियारा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
06. त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के तहत जिले में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान जिले की जनपद पंचायत अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा में रविवार 23 फरवरी को सुबह पौने सात बजे से दोपहर 02 बजे तक मतदान होगा।
07. सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले कोयलीबेडा और अंतागढ़ ब्लॉक में निवासरत 01 लाख 66 हजार 563 ग्रामीण मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यहां सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीसरे चरण में निर्धारित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान संपन्न कराने मतदान दलों को अंतागढ़ स्ट्रांग रूम से सामग्री वितरण उपरांत अपर कलेक्टर बी.एस. उईके द्वारा हरी झण्डी दिखाकर मतदान दलों को रवाना किया गया। इसके लिए अंतागढ़ ब्लॉक में 116 और कोयलीबेड़ा में 199, इस प्रकार कुल 315 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां 1260 मतदान कर्मी चुनाव सम्पन्न कराएंगे।
08. रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि जनपद पंचायत अंतागढ़ की 56 ग्राम पंचायतों के लिए 116 मतदान केन्द्र तथा 14 सेक्टर बनाए गए हैं, इनमें 48326 मतदाता वोट करेंगे। इसी तरह जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा की 103 ग्राम पंचायतों के लिए 199 मतदान केन्द्र और 26 सेक्टर बनाए गए हैं, इनमें 118237 ग्रामीण मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा सभी ग्राम पंचायतों में मतदान कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों तक सुरक्षा के साथ पहुंचाने हेतु रूट चार्ट भी तैयार किए गए हैं। सभी मतदान दलों में एक पीठासीन अधिकारी सहित मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो और तीन के अलावा एक-एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुरक्षाकर्मी और कोटवारों की ड्यूटी भी लगाई गई है। मतदान कल सुबह पौने सात बजे से अपराह्न दो बजे के बीच 159 ग्राम पंचायतों में होगा।
09. चारामा में जनपद पंचायत अध्यक्ष के लिए जोडतोड की राजनीति प्रारंभ हो गई है। अमूमन जनपद सदस्य कांग्रेस पार्टी के बताये जाते हैं। इस मामले में कांग्रेस एकजुट है, पर कुछ जनपद सदस्य से संपर्क नहीं हो रहा है। कांग्रेस से नगर पंचायत अध्यक्ष बनाये जाने के बाद कांग्रेस उत्साहित दिख रही है। हालांकि यह सियासी गलियारों में तय मानी जा रही है कि जिला पंचायत अध्यक्ष तो भाजपा नेत्री ही बनेंगी।
10. चारामा विकासखंड में नगर पंचायत एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हो जाने के बाद अब रेत उत्खननकर्ता पुनः सक्रिय हो गये हैं। दुर्गूकोदल के 42 ग्राम पंचायत में चुनाव तो दो ग्राम पंचायत में सरपंच सहित वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का प्रमाण पत्र जनपद प्रांगण में वितरित की गई।
टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।