आज की टॉप 10 खबर 18 अक्टूबर 2025 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
18  अक्टूबर 2025 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

———————–
संपादकीय—

‘कला’ को समर्पित‚ लोक रंग‚ अर्जुंदा (छत्तीसगढ)

लोक  कला मंच के  स्थापना दिवस  पर सादर…..

—छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को बचाने की आवश्यकता है। ऐसे एक नहीं अपितु कई सांस्कृतिक मंच हैं जो संघर्ष के दौर में टूट चुकी है और बिखर कर पुनः जुड़ाव भी हुआ है। तो सुदूर कई गावों में कई मंच बंद भी हो चुके हैं। बिखराव के बाद नाम के तौर पर कुछ मंचों में दर्शकों की भींड़ तो लगती है लेकिन छंटते भी देर नहीं लगती। ऐसे कई मंच हैं, जिन्हें एक बार देखने के बाद या तो आयोजन समितियां ही उन्हें लाना नहीं चाहती अपितु अपने आयोजन में अवसर दे भी दे तो दूसरी बार वह भींड़ को जमाये रखने में सफल नहीं हो पाती। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत मंचों को बनाये रखने एवं संवर्धन के लिए शासन द्वारा ध्यान दिया जाना जरूरी है। पहले की अपेक्षा कम हो चुके नाचा जो अब बिरले ही हो गये हैं का संवर्धन भी जरूरी है। यह वही नाचा है जो छ.ग. के हर गांव में मेले मंड़ई या अन्य अवसरों पर मुख्य मनोरंजन का साधन हुआ करता था। नाचा के माध्यम रात भर दूसरे दिन सुर्य उगने तक लोग मंचों से उठते नहीं थे। आज भले ही सांस्कृतिक आयोजनों का दौर है जहां लिमिटेड समय तक प्रस्तुतियां दी जाती है। नाचा के दौर में साकरा वाले डाकु मंगल सिंह से लेकर कईयों पार्टियां गांव गांव के मंचों में शिरकत करती थी जो आज लुप्तप्राय हो गये हैं।

✍️मनोज जायसवाल

——————— 

x—–विज्ञापन———–x
x—–विज्ञापन———–x
x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

——————— 

01.दीपावली पर्व हेतु यातायात पुलिस का डायवर्सन रूट चार्ट जारी।

-दीपावली त्यौहार मे भीड़भाड को मदेनजर रखते हुए 18 से 22 अक्टूबर तक शहर में बस एवं छोटी-बड़ी गाड़ियों का डायवर्सन रूट चार्ट तैयार किया गया है,जिसके अनुसार

-1.जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने वाली यात्री बसें केवीके से बस स्टैंड, वापस ज्ञानी चौक पंडरीपानी चौक, सेन चौक होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगी तथा रायपुर से जगदलपुर की ओर जाने वाली यात्री बसें ऊपर नीचे रोड़, सेन चौक, पंडरी पानी चौक, ज्ञानी ढाबा चौक होते बस स्टैंड पुनः वापस ज्ञानी ढाबा चौक, केवीके होते हुए अपने गणतंब्य की ओर जावेगी।

2. रायपुर की ओर से आने वाली छोटी-बड़ी मालवाहक वाहने माकड़ी से कृषि विज्ञान केंद्र व जगदलपुर की ओर से आने वाली छोटी बड़ी मालवाहक वाहने कृषि विज्ञानं केंद्र से माकड़ी होते अपने गणतंव्य पर रवाना होंगी।

3.शहर में संजय नगर, शीतला पारा एवं घड़ी चौक से आने वाली छोटी वाहन कलेक्टर बांग्ला से ऊपर नीचे रोड, सेन चौक होते हुए पंडरीपानी, भरदेभाटा, ज्ञानी चौक होते हुए शहर की ओर जाएगी।

4.इसके अतिरिक्त बल शहर में डायवर्सन हेतु शीतला पारा तालाब, सेन चौक, लगाया गया है स ताकि शहर में मार्ग व्यवस्था प्रभावित न हो।

5 साथ ही साथ शहर के व्यापारी भाइयों से अनुरोध की जाती है कि दुकान के बाहर रोड में समान लगाकर व्यापार ना करें एवं आम नागरिको से भी अपील की जाती है कि निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपनी वाहन खड़ी कर खरीदारी करें।र विभिन्न पिछड़ा वर्ग समाज के पदाधिकारीगण काफी संख्या में उपस्थित थे।

———————-

02.जोन स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन।
— छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर तथा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में डाइट कांकेर में जोन स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डाइट प्राचार्य आनंद गुप्ता , कांकेर जोन प्रभारी पुष्पांजलि ठाकुर,धमतरी जिला नोडल परमिंदर कौर गिल द्वारा मां सरस्वती की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस जोन स्तरीय प्रतियोगिता में कांकेर जिला के दो और धमतरी जिला के दो चयनित प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी । संगोष्ठी का विषय ” क्वांटम युग का आगाज : संभावनाएं और चुनौतियां ” था।

इस प्रतियोगिता में कुमारी खुशबू साहू कक्षा दसवीं शास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलेगांव, विकासखंड भानुप्रतापपुर,जिला उत्तर बस्तर कांकेर ने प्रथम स्थान और कुमारी लवली पटेल कक्षा दसवीं शास पीएमश्री उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भैंसमुंडी, विकासखंड मगरलोड, जिला धमतरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ये दोनों बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए । कृतिका रामटेके कक्षा दसवीं शा.उ.मा.वि. पखांजूर जिला कांकेर और आर्या ताम्रकार कक्षा नौवीं पी एमश्री शास श्रृंगी ऋषि उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरी जिला धमतरी ने सहभागिता दी। सभी प्रतिभागियों ने क्वांटम युग पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में निर्णायक व्याख्याता रुखमणि छाटा,डेमिन साहू ,गंगेश्वर जांगड़े और पंजीयन प्रभारी चंद्र शेखर महलवार , अफजल अली थे। कार्यक्रम में डाइट के सहायक प्राध्यापक दिनेश साहू और धनराज टांडिया, व्याख्याता जनक सिन्हा और प्रभारी शिक्षक लीना सुधाकर, के के कुर्रे, पीयूषा बंजारे, वि के बंजारे,थैलेंद्र साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में कांकेर जोन प्रभारी पुष्पांजलि ठाकुर द्वारा राज्य के लिए चयनित बच्चों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिया गया। इन बच्चों को   रमेश कुमार निषाद डी ई ओ कांकेर,  अभय जायसवाल डीईओ धमतरी, मोहन लाल निषाद प्राचार्य शा .उ .मा. वि. सेलेगांव , एस आर दीवान प्राचार्य पीएमश्री उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भैसमुंडी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

———————-

03.भाईदूज 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित।

—राज्य शासन द्वारा 21 अक्टूबर मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के फलस्वरूप जिला प्रशासन द्वारा उक्त दिवस के घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तन करते हुए उसके स्थान पर अब 23 अक्टूबर गुरूवार को भाईदूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उप कोषालय पर लागू नहीं होगा।

———————-

04. अभनपुर रायपुर से  विशाखापटनम सडक पर रात्रि में चलना अभी उचित नहीं। ।

— रायपुर से विशाखापट्टनम को बन रहे भारतमाला  रोड चुंकि अभी पूरा नहीं हुआ है‚लेकिन लोग  बडे शौक से  अभनपुर से चढ कर आवाजाही करने लगे हैं।  दिन में तो ठीक है‚ लेकिन रात्रि में  खतरा है। गत दिनों ही ऐसे ही एक परिवार बमुश्किल बचा। बताया जा रहा है कि ये  30—40 लोगों का गैंग रात्रि में सक्रिय है‚जो  लोगों को रोक कर लुटपाट‚ मारपीट करते हैं। इसकी पुष्टि  हम नहीं करते पर  खुद के साथ बीती घटना का जिक्र क्षेत्र के एक परिवार द्वारा  अन्य को ना जाने की सलाह ग्रुप के माध्यम दी गई है।

———————-

05. जिले के हर नगर‚ सेंटरों में दिखी चहल‚पहल उत्साह और भीड।

—धनतेरस पर्व पर आज कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर‚अंतागढ‚दुर्गूकोंदल‚चारामा‚नरहरपुर के साथ कोरर‚लखनपुरी आदि स्थानों पर दुकानों में भीड रही। लखनपुरी साप्ताहिक बाजार होने के चलते आज मेले जैसा माहौल लगा। जहां  राजमार्ग में गाडियां काफी तादात में खडी दिखी ‚स्व.बलीराम तिराहे के पास ट्रेफिक समस्या पैदा हो गई थी। आज चारामा से भी ज्यादा भीड लखनपुरी में दिखायी दी। खरीदारी इतनी हुई कि  लोगों को  मिट्टी के दीए भी  नहीं मिले। शाक सब्जियाें की भी खुब  बिक्री हुई। मेडिकल कालेज का निर्माण जारी है‚ और यहां काफी तादात में युपी‚बिहार‚झारखण्ड के मजदूर आए हैं‚जाे भी लखनपुरी बाजार पर ही निर्भर है। जैसा कि मान्यता है कि आज धनतेरस मौके पर झाडू लेना शुभ माना जाता है‚ फुल झाडु दुकानों में खुब बिकी।  पटाखे के दुकानों में भी जमकर खरीदी हुई। ऐसा नहीं लग रहा था कि इतनी भीड इस बार होगी क्योंकि किसानों  फसल की कटाई नहीं हुई है तो बाजार कम रहेगी लेकिन रिकार्ड टूट गया। यही कल जिला मुख्यालय कांकेर का रहा जहां यातायात पुलिस को  भीड नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पडी। मुख्य मार्ग ‚बाजार में पैर रखने की जगह नहीं थी।

———————-

06छत्तीसगढ ग्राम पटेल संघ ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

— छ.ग. ग्राम पटेल संघ द्वारा अपनी कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर गत 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सर्व पिछडा वर्ग के 13 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ज्ञापन सौंपी है। ज्ञापन में लिखा है कि वर्तमान में ग्राम पटेलों का मानदेय वार्षिक तीन हजार रूपये है,जो कि एक मजाक नहीं तो और क्या है? इतनी कम मानदेय के चलते ग्राम पटेलों की माली हालत ठीक नहीं है नये छ.ग.राज्य को आज 24 वर्ष हो गए इन वर्षों में सरकार ने ग्राम पटेलों को मानदेय के नाम सिर्फ ठगा है। मांग है कि यह मानदेय पांच हजार मासिक की जाये। प्रत्येक जिला में ग्राम पटेल भवन बनायी जाये। ग्राम पटेल की आकस्मिक निधन पर पांच लाख एवं उनके वारीस को सहायता राशि प्रदान की जाये। उक्त ज्ञापन  छत्तीसगढ ग्राम पटेल संघ के अध्यक्ष  कृष्णा राम जैन से अपने  पदाधिकारियों के साथ सौंपा है।

———————-

07. भानुप्रतापपुर में आयोजित सर्व पिछडा वर्ग स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुई घोषणा पर समाज में खुशी

—  गत 17 अक्टूबर को  जिले के भानुप्रतापपुर में आयोजित सर्व पिछडा वर्ग के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आगमन हुआ। इस मौके पर उन्होंने मंच से  सर्व पिछडा वर्ग के लिए  जिले  के सभी तहसील मुख्यालय में  50—50 लाख की लागत से  भवन हेतु घोषणा की। इस पर समाजवासियों में हर्ष व्याप्त है। लोगों ने कहा कि  मुख्यमंत्री के दिए सौगात पर तत्काल  समाजहित में  निर्माण शुरू होना चाहिए। इस हेतु जमीन का चयन भी अभी होना है।

———————-

08. शासकीय कन्या हाई स्कूल, कन्या माध्यमिक शाला एवं 200 सीटर कन्या आवासीय विद्यालय दुर्गूकोंदल में संस्था की प्राचार्य श्रीमती मनीषा सिन्हा के मार्गदर्शन में मेघा पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में 200 सीटर कन्या आवासीय विद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला नरेटी उपस्थित थीं।
साथ ही समिति सदस्य राजूराम दुग्गा, पालकगण भीमचंद, धनराज, उर्मिला सुखचंद, शैलेंद्री मरकाम, संगीता केकती, नीतीश साहू, रामेश्वरी शांडिल, नरेंद्र साहू, दयालुराम ठाकुर, जागेंद्र डहरे, सावित्री ठाकुर, वैभव तिवारी, प्रियंका बगमरिया, विनीता बघेल, खिलेश्वरी उयके, मनीषा गौतम, रूपेंद्र दुग्गा, लता जैन, ममता सहित अनेक अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
———————-

09.विकास और प्रीति को मिली एक लाख रूपए की दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन राशि।

—छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग की दिव्यांगजन कल्याणकारी योजनाओं से दिव्यांगजनों को सहायता दी जा रही है। इसके तहत दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत दिव्यांगजन के विवाह उपरांत प्रोत्साहन राशि प्रति हितग्राही 50 हजार रूपए की एकमुश्त स्वीकृत की जाती है, ताकि भावी जीवनयापन हेतु दिव्यांगजनों को आर्थिक मदद मिल सके।
उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि दिव्यांग दंपति श्री विकास कुमार व श्रीमति प्रीति साहू द्वारा विवाह के 06 महीने के भीतर दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन के लाभ हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी दोनों 80 प्रतिशत् श्रवणबाधित दिव्यांग होने पर दोनो को 50-50 हजार रूपए, कुल एक लाख रूपए की विवाह प्रोत्साहन राशि संचालक समाज कल्याण रायपुर द्वारा स्वीकृत की गयी है। राशि स्वीकृत होने पर दिव्यांग दम्पति द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी एवं शासन की योजनाओं के प्रति भरोसा जताया है। ज्ञात हो कि इस दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना हेतु अनिवार्य पात्रता दिव्यांग 40 प्रतिशत् या उससे अधिक हो व आयकरदाता ना हो, जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक तथा 45 वर्ष से कम एवं विवाह सम्पन्न होने के अधिकतम 06 माह के भीतर आवेदन को जनपद, स्थानीय निकाय, उपसंचालक रामाज कल्याण में आवेदन कर सकते हैं।

———————-

10. बाबुकोहका‚चारामा के पास स्टार ढाबा के पास  जिला सत्र न्यायाधीश के पुत्र की कार दुर्घटनाग्रस्त।

— जिला सत्र न्यायाधीश  आनंद ध्रुव कांकेर के सुपुत्र  अर्पित ध्रुव 26 की कार गुरूवार को चारामा पूर्व बाबुकोहका मोड स्टार ढाबा के पर हादसे का शिकार हो गई।  इनकी कार को  एक शिप्ट कार ने जबर्दस्त ठोकर मार दी।  वे रायपुर से कांकेर लौट रहे थे। इस घटना में  अर्पित ध्रुव एवं ड्रायवर घायल हो गए।

———————-
विशेष—
गृह निर्माण मंडल दे रहा वैध व विकसित कॉलोनी में भवन प्राप्त करने का सुनहरा अवसर।

—मनुष्य की चार मूलभूत आवश्यकताओं में एक है- सुविधायुक्त आवास। कम आय वाले परिवारों को खुद का आवास तैयार करने में काफी परेशानियों और वित्तीय लागत से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा जिले में अटल विहार योजना द्वारा कम लागत में सर्वसुविधायुक्त आवास तैयार कर आम लोगों के सपनों को साकार किया जा रहा है। इसके तहत कांकेर नगर के श्रीरामनगर कांकेर में मण्डल द्वारा कॉलोनी विकसित की गई है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल प्रक्षेत्र कोण्डागांव के संपदा अधिकारी ने बताया कि नगरपालिका सीमा क्षेत्र में प्रयास आवासीय विद्यालय के समीप मण्डल द्वारा विकसित एवं राज्य प्रवर्तित अटल विहार योजना श्रीरामनगर कांकेर में 354 नग विभिन्न श्रेणियों के भवनों का निर्माण एवं विकास कार्य किया जाना है। योजना के प्रारंभिक चरणों में 216 नग भवनों निर्माण कर विक्रय किया जा चुका है और 33 नग भवनों का निर्माण प्रगति पर है। जिले मे अटल विहार योजना के तहत कॉलोनी विकसित की गई, जो पूर्णताः की ओर है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी का विकास कार्य भी पूर्णता की ओर है तथा निर्मित व विक्रित सभी भवनों में आबंटी निवासरत हैं। शेष 105 नग भवनों का निर्माण शीघ्र किया जाएगा, जिसका पंजीयन/बुकिंग जारी है। कांकेर शहर के भीतर विकसित कॉलोनी में भवन क्रय करने का यह अच्छा अवसर है। निर्माण हेतु प्रस्तावित भवनों जिनमें सीनियर एम.आई.जी. का ऑफसेट मूल्य 39.24 से 44.13 लाख के बीच है। इसी प्रकार जूनियर एम.आई.जी. भवनों का ऑफसेट मूल्य 30.35 लाख से 34.83 लाख रूपए है। भवनों की पंजीयन/बुकिंग भवन मूल्य का 10 प्रतिशत है।
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा अटल आवास योजना के तहत ग्राम कराठी भानुप्रतापपुर में कॉलोनी विकसित की गई है। योजना के प्रथम चरण में 126 नग अटल आवास भवनों का निर्माण कर विक्रय किया जा चुका है। निर्मित व विक्रित सभी भवनों में आबंटी निवासरत हैं तथा 87 नग ईडब्ल्यूएस भवनों का पंजीयन/बुकिंग जारी है। भानुप्रतापपुर में विकसित कॉलोनी में भवन क्रय करने का यह अच्छा अवसर है। ईडब्ल्यूएस भवन का ऑफसेट मूल्य 6.75 लाख रूपए तथा इसकी धरोहर राशि 25 हजार रूपए निर्धारित है। संपदा अधिकारी ने जानकारी दी है कि भवनों का आबंटन ऑनलाइन ऑफर के माध्यम से स्ववित्तीय आधार पर किया जाएगा। भवन क्रय करने हेतु किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु मण्डल की वेबसाइट www.cghb.gov.in टोल फ्री नं. 18001216313 अथवा उपसंभाग कार्यालय इमलीपारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कांकेर में या मोबाइल नं. 8109135551, 7697192220, 9770233073 से संपर्क किया जा सकता है।
———————-

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏

———————–

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 05 दिसंबर 2025 शुक्रवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   05  दिसंबर  2025 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ————————– संपादकीय— ख्यातिप्राप्त और सुन्दर अभिनेत्रियों में से एक ”नादिरा”  आज  जन्म दिवस पर सादर ….…

आज की टॉप 10 खबर 04 दिसंबर 2025 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   04  दिसंबर  2025 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल ————————– संपादकीय— 60–70 के दशक में धुम मचाने वाले मशहुर अभिनेता शशि कपुर  आज 8 वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *