कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
15 अक्टूबर 2025 बुधवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
संपादकीय—
सालों बीत गए पर स्व. नंदलाल साहू के हत्या के आरोपी नहीं पकडे जा सके।
—पिछले दो चुनाव पूर्व के चुनाव में जी जानकर पिछडा वर्ग के उत्थान हेतु कार्य करने वाले स्व. नंदलाल साहू की चुनाव के दरम्यांन हत्या कर दी गई थी। कांकेर जिले में इस मामले को लेकर काफी दुख का माहौल निर्मित हुआ एवं तब से लेकर आज तक पिछडा वर्ग के लोग उद्वेलित होते रहे हैं। जिला मुख्यालय कांकेर में कई दफा आयोजित रैली सभा प्रदर्शन में सरकार को कोसते हुए इस मामले में आरोपियों की तत्काल गिरप्तारी की मांग कर चुके हैं। समाज इस मामले को कतई भुलने वाला नहीं है। आज सालों बीत गये और इस मामले में अभी तक गिरप्तारी तथा मामले का पटाक्षेप नहीं हुआ है। उनके गृहग्राम सरोना से कांकेर मुख्यालय तक न्याय यात्रा निकाली गई जहां इसमें शामिल कई जनप्रतिनिधियों तथा यहां तक जिले के दो पत्रकारों को भी पेशी के माध्यम तकलीफों का सामना करना पडा लेकिन जिस मुद्दे पर न्याय यात्रा या आंदोलन किया गया उस मांग पर कार्रवाई सिफर है। हाल में ही जब कांकेर मुख्यालय में पिछडा वर्ग समारोह आयोजित किया गया था,तब प्रदेश के तात्कालीन वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के समक्ष भी रेस्ट हाउस में पिछडा वर्ग के प्रतिनिधियों ने अपनी कई मांगों के साथ इस मांग को भी दोहराया कि स्व. नंदलाल साहू को न्याय दिलायी जाये। भले ही समय काफी गुजर गया पर परिवार एवं समाज को न्याय की उम्मीदें बरकरार है, यह भी कहा जाता है कि यदि कार्रवाई नहीं भी होती है तो खात्मा की दिशा में ही कार्रवाई किया जाये।बताते चलें जिले में पिछडा वर्ग की संख्या भी काफी होने से पिछडा वर्ग का गणित भी चुनावों में प्रमुख रूप से सियासी दलों के लिए खासा महत्व रखता है। पिछडा वर्ग कल्याण संघ द्वारा पिछले चार वर्षों से दिल्ली तक कुच कर इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते आरोपियों की गिरप्तारी की मांग कर चुके हैं। यह भी बता दें कि तात्कालीन विधायक रहे कांकेर विधायक शंकर ध्रुवा द्वारा इस मामले को विधानसभा में तीन बार उठा चुके हैं बावजूद इसके अभी तक कार्रवाई शुन्य महसूस होने पर समाज उद्वेलित होता रहा है। तब मंच से तात्कालीन विधायक रहे शंकर ध्रुवा द्वारा कांकेर में समाज के मंच में आकर कहा था कि समाज इस मुदृदे पर मुझे जहां बुलाये जिस समय बुलाये मैं हमेशा साथ रहूंगा। पिछडा वर्ग आरक्षण के साथ अन्य मांगे है‚जिसे पूरा करने की दरकार है।
—✍️मनोज जायसवाल
———————



x—–विज्ञापन———–x

———————
01. सर्व पिछडा वर्ग समाज छत्तीसगढ के 13 वें स्थापना दिवस समारोह आगामी 17 अक्टूबर को। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन को लेकर प्रशासन ने स्थल निरीक्षण किया। मैदान मंडाल का लिया जायजा। डोम निर्माण कार्य में तेजी‚ कल तक हो जाएगी पुर्णरूपेण तैयार। शहर फलेक्सी बैनर से लगे।
—आगामी 17 अक्टूबर को जिले के भानुप्रतापपुर में सर्व पिछडा वर्ग समाज छत्तीसगढ के 13 वें स्थापना दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन हो रहा है। इस कार्यक्रम हेतु जगह का निरीक्षण पिछडा वर्ग समाज के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू जिलाध्यक्ष माधेश्वर जैन संरक्षक हरेश चक्रधारी, अरविंद जैन, मनीष योगी कोरर परिक्षेत्र से अलित सिन्हा, वेद सिन्हा, दुर्गाप्रसाद जैन, राजेंद्र प्रसाद सिन्हा,अरूण ताम्रकार व जिला पंचायत के सीेईओ हरेश मंडावी एवं अन्य उच्चाधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया।

चित्र— सर्व पिछडा वर्ग समाज के स्थापना दिवस कार्यक्रम मंच का निरीक्षण करते उच्चाधिकारी एवं समाज के प्रतिनिधी।
आयोजन के लिए विशाल डोम का निर्माण हो रहा है‚जो कल पूरा हो जायेगा। इसे साथ समाज के लोगों के लिए पेयजल‚पंडाल एवं अन्य व्यवस्थाएं भी पुरी मुस्तैदी से की जा रही है।

आयोजन में लोगों को आडियो से भी माईक से एलाउंस कराया जा रहा है। नीचे आडियो में टच कर सुनी जा सकती है।
———————–
02.निजी क्षेत्र के कार्य स्थल पर भी आंतरिक शिकायत समिति गठित करने कलेक्टर ने की अपील। शिकायत समिति गठित नहीं होने पर 50 हजार रूपए की जुर्माने से किया जाएगा दण्डित।
—सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कार्यस्थल पर महिलाओं की लैंगिक उत्पीड़न रोकने के लिए (निवारण प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 अंतर्गत निजी क्षेत्र के सभी संस्थानों जहां 10 या 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। उन संस्थानों में आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाना है। साथ ही पोर्टल https://shebox.wcd.gov.in के विकल्प private Head office Registration (निजी मुख्य कार्यालय पंजीयन) में आंतरिक शिकायत समिति की एंट्री किया जाना अनिवार्य है। इस संबंध में कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा जिले के सभी संबंधित निजी संस्थाएं जहां 10 या 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां पर आंतरिक शिकायत समिति का गठन कर she box पोर्टल पर एंट्री करने हेतु अपील की गई है। उन्होंने आगामी 07 दिवस में गठन अथवा एंट्री का कार्य नहीं करने वाली संस्थाओं पर नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है। जिले में जिन निजी संस्थाओं द्वारा आंतरिक शिकायत समिति गठित नहीं की गई है अथवा she box पोर्टल पर एंट्री नहीं की गई है। ऐसी संस्थानों को महिलाओं की कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम की धारा- 26 के अनुसार 50 हजार रूपए के जुर्माने से दण्डित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।
———————–
03.जिला स्तरीय समन्वयक एवं एमआईएस सहायक की चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी।
—जिला स्तर पर जिला स्तरीय समन्वयक तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर एमआईएस सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम) पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र सूची जारी कर दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए थे।दावा आपत्ति के निराकरण पश्चात जिला स्तरीय समन्वयक एवं एमआईएस सहायक की मेरिट सूची के आधार पर एक अनुपात दस के अनुपात में पद के आरक्षणवार साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाकर साक्षात्कार, कम्प्यूटर कौशल परीक्षा, स्नातक में प्राप्त प्रतिशत का 50 प्रतिशत अंक एवं अनुभव के अंक के आधार पर चयन एवं प्रतीक्षा सूची तैयार की गई है। जिसका अवलोकन जिले के वेबसाईट www.kanker.gov.in एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर के सूचना पटल पर किया जा सकता है।
———————–
04.मंहगाई को लेकर कांकेर में सडक पर उतरी कांग्रेस। 400 युनिट हॉफ योजना बंद किये जाने तथा बिजली दरों में वृद्वि पर कराहती आम जनता की लडाई लडने प्रशासन के आमने सामने में बेरिकेडिंग टूट गई। युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। बिजली चाेर‚ गद्दी छोड के नारे लगाते किया कलेक्ट्रेट का घेराव। भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी‚ आकाश शर्मा‚नरेश ठाकुर‚ नरेंद्र यादव‚ हिरवेंद्र साहू सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
———————–
05.एकल अभियान की ओर से भव्य सैनिक सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न।
—आज दिनांक 15 अक्टूबर को एकल अभियान संस्था कांकेर के द्वारा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर के सदस्यों को सैनिक सम्मान कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया और उनका सम्मान किया गया। आयोजन नगर के गुजराती सामाजिक भवन अंचल कांकेर में आयोजित किया गया था।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन और राष्ट्रीय गीत ,नृत्य के साथ हुआ। इसके बाद एकल अभियान के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच पर वक्ताओं ने सैनिकों के शौर्य, त्याग और समर्पण की भावनात्मक कहानियाँ साझा कीं, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक एवं अंचल समिति से राजगोपाल कोठारी पद्मश्री अजय मांडवी, हेमंत गांधी मातृशक्ति से उपस्थित सुश्री पद्मिनी साहू ,श्रीमती हर्षा कोठारी ,सुश्री विरल कोठारी, श्रीमती लीना देवागन, लोमांशी देवागन श्रीमती जया सेनापति ,श्रीमती गीतांजलि देव एकल अभियान से संभाग रायपुर से श्रीमान भागवत लाल नायक, भाग जगदलपुर से ललित साहू, धर्मराज सेठिया कांकेर से राजेंद्र यादव, लोकनाथ प्रधान,गणेश सेठिया और 10 दिवसीय प्रारंभिक आचार्य प्रशिक्षण में आए दुर्गूकोंदल अंतागढ़ भानुप्रतापपुर बहीगांव ,केशकाल विश्रामपुरी ,गट्टासिली ,चारामा, कोरर, नरहरपुर,लखनपुरी से आए भाई ,बहनों के बीच देशभक्ति और सम्मान की भावना से ओतप्रोत वातावरण में एकल अभियान की ओर से एक भव्य सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश की रक्षा में अपने अमूल्य योगदान देने वाले वीर सैनिकों, श्रीमान अरविंद यादव, मनोज कुमार मराफी, टी.के.जैन,पी.एल. प्रजापति का सम्मान किया गया।इस अवसर पर सैनिकों को शॉल, श्रीफल से सम्मान किया गया। उपस्थित जनसमूह ने सैनिकों का उत्साहवर्धन करते हुए जोरदार तालियों से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त किया और राष्ट्र की सेवा में उनके अद्वितीय योगदान को नमन किया।अंत में आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत होती है और समाज में सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होती है। इस प्रकार एकल अभियान द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जो सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत बन गया।

———————–
06. साइबर अपराध से बचने दी गई जानकारी थाना भानुप्रतापपुर पुलिस।
— उमनि- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर इन्दिरा कल्याण ऐलिसेला IPS के दिशानिर्देशन में समय-समय पर थाना क्षेत्र के अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं साइबर अपराधों की रोकथाम जानकारी आज दिनांक 14.10.2025 को साइबर अपराध से होने वाले होने वाले घटनाओं एवं उनसे बचने की जानकारी श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर आकाश श्रीश्रीमाल IPS दिशा निर्देश में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भानुप्रतापपुर शेर बहादुर सिंह ठाकुर एवं थाना प्रभारी श्री रामेश्वर प्रसाद देशमुख, उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर के द्वारा शासकीय महर्षि वाल्मीकि महाविद्यालय भानुप्रतापपुर में साइबर फ्रॉड से होने वाले घटनाओं जैसे अनजान मोबाइल नंबर पर बात करना एवं लिंक को क्लिक करना अनजान व्यक्ति द्वारा खाता में पैसा ट्रांसफर करने या लॉटरी के नाम पर अधिक पैसा का लालच देकर ठगी करने के संबंध में एवं उनसे बचने के संबंध में तथा अन्य घटनाओं के संबंध में जैसे यातायात जागरूकता नियमों को पालन करना एवं सीट बेल्ट हेलमेट लगाने महाविद्यालय में उपस्थित पार्षद निकेश ठाकुर, कीर्ति पददा एवं गणमान्य नागरिक रतनेश सिंह छात्र-छात्राओं एवं अधिकारी कर्मचारियों एवं आसपास क्षेत्र उपस्थित लोगों को साइबर अपराध संबंधित जानकारी थाना भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा दिया गया ।
———————–
06.आज ग्राम बारदेवरी में आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आम सभा एवं वार्षिक महिला अधिवेशन कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। उन्होंने महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा— महिलाएं आज समाज और विकास की रीढ़ हैं — उनका सशक्त होना ही आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।

बारदेवरी के साथ सिंगारभाट में भी कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए।

———————–
07.लगातार बढ़ती बिजली दरों, क्षेत्र की जर्जर सड़कों, और तेंदूपत्ता संग्रहकों की उपेक्षा को लेकर दुर्गूकोदल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन ब्लॉक मुख्यालय दुर्गूकोदल में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन शामिल हुए।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन रघुनंदन गोस्वामी, धनेश नरेटी, दीनदयाल पटेल, सुखचंद प्रजापति, हीरालाल को, भाव सिंह मांडवी, शुभम पांडे, भागीरथी निषाद, नरसूराम हिडको, मेहरू राम हिंडको, रजमन कोवाची, रसालू गावड़े, राजू सांघोडिया, पूरन बघेल, प्रमोद हिडको, कैलाश नायक, मेघनाथ सिन्हा दिलीप कोवाची आदि उपास्थित रहे।

08.विकासखंड दुर्गूकोदल में नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी विप्लव डे द्वारा क्षेत्र के विभिन्न शालाओं का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण ‘हमारा लक्ष्य’ अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना और विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को सुदृढ़ करना है। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने मिडिल स्कूल भण्डारडिगी हाई स्कूल सुरूंगदोह एवं मिडिल स्कूल सुरूंगदोह का दौरा किया। निरीक्षण में कई गंभीर खामियां सामने आईं। श्री डे ने पाया कि भण्डारडिगी और सुरूंगदोह के मिडिल स्कूलों में पाठ्यक्रम अनुसार अध्यापन कार्य नहीं चल रहा है। कई शिक्षक कक्षा में उपस्थित नहीं थे या अध्यापन कार्य में लापरवाही बरत रहे थे।त्रैमासिक परीक्षा परिणामों के मूल्यांकन में भी त्रुटियाँ पाई गईं। आकलन प्रक्रिया दोषपूर्ण थी तथा अपार आईडी कई शिक्षकों की अपूर्ण पाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने इसे अत्यंत गंभीर माना और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

———————–
09.दुर्गूकोदल क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल दुर्गूकोदल का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, रायपुर पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा मंडल महामंत्री रामचन्द्र कल्लो जी के नेतृत्व में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री आदरणीय अरुण साव एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन से सौजन्य भेंट की।

———————–
10. सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ग्राम लिलेझर चारामा के सामाजिक बंधुओ द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के जनदर्शन रायपुर जाकर सर्व सुविधा युक्त भवन निर्माण हेतु मांग किया गया जिसमें मंत्री द्वारा भवन निर्माण स्वीकृति हेतु आश्वासन प्रदान किया गया इस अवसर पर मुकेश यादव पार्षद उत्तम साहू जितेंद्र यादव,मुकेश साहू,दिलीप यादव कमल पटेल, डीलेश्वर साहू, बुधारु निषाद,दीपक सेन दुलार विश्वकर्मा उदेराम निषाद उपस्थित रहे।

———————–
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏
———————–







