आज की टॉप 10 खबर 15 मार्च 2025 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
15 मार्च 2025 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

 

01. बिना पुष्टि फेक,अपुष्ट संदेशो को सोशल मीडिया में साझा नहीं किये जाने का कांकेर कलेक्टर का आदेश एवं निवेदन का हुआ पालन। अभी तक ऐसी कोई खबर नही जहां किसी भी मुद्दे पर किसी ने हिमाकत की हो। सशक्त पथ संवाद ने लगातार कलेक्टर के इस संदेश को नियमित चलाया था।

 

02. लंबे इंतजार के बाद चारामा नगर पंचायत का शपथ ग्रहण आज सम्पन्न हुआ। कुछ पत्रकारों को संभवतया आमंत्रण पर कुछ को तो जानकारी तक नहीं। मुख्य आतिथ्य कांकेर लोकसभा सांसद  भोजराज नाग  तो नही आए पर  उनकी जगह  पूर्व  सांसद विक्रम उसेण्डी  का आगमन हुआ। मंच पर  भाजपा कार्यकर्ताओं की  खासा उपस्थिति रही।

03. नगर पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज  को आज शपथ ग्रहण समारोह में  भानुप्रतापपुर क्षेत्र की विधायक सावित्री मनोज मंडावी द्वारा बधाई के साथ  आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

04. फाग महोत्सव‚होली मिलन समारोह गृहग्राम अंगना बेवरती में  कांकेर विधायक आशा राम नेताम  क्षेत्र के परिवारजनो के साथ ही भाजपा के कई दिग्गज कार्यकर्ताओं के साथ जमकर खेली होली। सोशल पर वायरल…

 

05.  भानुप्रतापपुर की  अधिकृत  प्रत्याशी रही  श्रीमती भगवती गजेंद्र को  कांग्रेस पार्टी ने ही थमाया नोटिस।

 

06. होली के दूसरे दिन कांकेर‚चारामा‚भानुप्रतापपुर‚पखांजूर‚नरहरपुर आदि जगहों पर  काम करने वाले कर्मी नहीं आने के चलते व्यवसाय कम ही रहा। आज होली के दूसरे  दिन जिले में  साप्ताहिक बाजार फीकी–फीकी रही। सब्जी विक्रेता‚कोचिए नहीं आने से लोगों को पर्याप्त सब्जियां उपलब्ध नहीं हो पाई।

 

07. आज तेज  चिलचिलाती धूप के चलते लोग हलाकान रहे। क्षेत्र में बिना किसी पूर्व सुचना के  बिजली बंद किये जाने  से लोग परेशान।

 

08.  तेज धूप के चलते एवं ट्युबवेल में पानी कम आने के चलते कई  किसानों ने आने वाले समय में धान की फसल नहीं पकने को लेकर  रोपाई के समय से ही  फसल मवेशी को चरा दिए। क्षेत्र की जमीनों के काफी पानी सोखने के चलते इस बार पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। बची कसर   बिजली लाईन बंद होने के चलते  खेतों की प्यास नहीं बुझ रही।

 

09. महानदी घाट में चैन माउंटेन मशीन का इंतजार करना क्या इंगित करता है‚ यह तो नहीं कि  कहीं से  हरा झंडी मिले और रातों रात डाका चालू हो जाये। महानदी से  अवैध रेत उत्खनन के साथ  अन्य गौण खनिज पर भी  कार्रवाई जरूरी है।

 

10.  जिले के बारदेवरी  की कंचन महिला क्लस्टर जो विगत पांच  वर्षों  से रंग गुलाल बना रही है‚ बताया जाता है कि इस गुलाल के इस्तेमाल से शरीर की त्वचा एवं आंखो पर गलत प्रभाव नहीं होता। इस बार तीन क्विंटल  बनाया जिसका लागत 17000 आया जहां आय 58300 मिला। समूह अन्य  हर्बल  उत्पादों से गुलाल बना रही है।

 

 

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 28 मार्च 2026 शनिवार

    ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  28 मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय आनंद बक्शी (गीतकार) बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा…… सदी…

    आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

    ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *