आज की टॉप 10 खबर 14 अक्टूबर 2025 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
14 अक्टूबर 2025 मंगलवार

✍️मनोज जायसवाल

———————–
संपादकीय—

शंकर जयकिशन

हिंदी सिनेमा की वो मधुर दोस्ती‚ जिसके तराने बजते रहेंगे

पुण्यतिथि पर  सादर नमन…..

— शंकर सिंह रघुवंशी जी का जन्म 15 अक्टूबर 1922 में हुआ था। इन्होंने जयकिशन जी से जोडी बनाई और शंकर जयकिशन से प्रसिद्व हुए। आपको 9 बार सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का फ़िल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया है।26 अप्रेल 1987 को मुंबई में आपकी मृत्यु हो गई और सदैव के लिए संगीत जगत के साथ दुनिया को अलविदा कहा।पुण्यतिथी पर सादर प्रणाम….।

✍️मनोज जायसवाल

——————— 

x—–विज्ञापन———–x
x—–विज्ञापन———–x
x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

——————— 

01. सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा हेतु 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित।

—सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in या https://exams.nta.ac.in/sainik-school-society पर 30 अक्टूबर 2025 को शाम 05 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा शुल्क 31 अक्टूबर को रात्रि 11.50 बजे तक ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उक्त वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित किया जाता है।

——————— 

02.कोडेकुसी क्षेत्र में लगातार बिजली दरों में बढ़ोत्तरी से आम नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। बढ़ते बिजली बिलों से त्रस्त उपभोक्ताओं ने अब सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया है।इसी के तहत कोडेकुसी मंडल की ओर से 15 अक्टूबर (बुधवार) दोपहर 1 बजे, कोडेकुसी अटल चौक पर एक दिवसीय बिजली सब स्टेशन एवं बिजली कार्यालय का घेराव किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य बिजली दरों में की गई अनुचित वृद्धि को वापस लेने और आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने की माँग उठाना है।

——————— 

03. अतिक्रमण हटाओ कॉलेज बचाओ को लेकर आज कांकेर जिला एनएसयुआई के द्वारा भानुप्रतापपुर एसडीएम कार्यालय घेराव किया गया।

—शासकीय महर्षि स्नातकोत्तर महाविद्यालय भानुप्रतापपुर के कॉलेज परिसर में कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण किया गया है, जिससे हमारे कॉलेज के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।कॉलेज बचाओ अतिक्रमण हटाओ को लेकर एसडीएम कार्यालय घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें मुख्य रूप से एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सुमित राय प्रदेश महासचिव महेंद्र नायक के उपस्थित एवं विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र कड़ियांम के नेतृत्व में हुआ। आज कॉलेज में अतिक्रमण के कारण हमारे महाविद्यालय में जैसे खेल का मैदान पार्किंग स्थल आदि इसके अतिरिक्त कॉलेज परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वालों का निर्माण की भी अति आवश्यक है। और   छात्र,छात्राओं संगठन का कहना है  कि कॉलेज की जगह सुरक्षित रहे बाउंड्री वॉल होनी चाहिए।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित राय ने कहा- शासकीय महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय भानुप्रतापपुर के कॉलेज कैंपस में असामाजिक तत्वों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है अगर शासन प्रशासन जल्द अतिक्रमण नहीं हटाता है तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगी जिसकी पूरी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र कड़ियाम ने कहारू-कि आज हमारे महाविद्याल में लगातर 1 साल हो गया कॉलेज परिसर में कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण हुआ है जिससे चलते कही ना कही हमारे कॉलेज में बहुत सारी दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा जिससे कारण आज कॉलेज में खेलने के लिए मैदान नहीं है और पी. एम. टी. कन्या छात्रावास के परदे से सटा के घर बनाये हुए है जिससे वहा के छात्रावास के बहनो को बहुत ज्यादा परीशानी होती है! इसकी कार्यवाही जल्द करे। इसकी कार्यवाही नहीं होंगी तो पूरी छात्र संगठन छैन्प् द्वारा आगे और उग्र आंदोलन कर घेराव किया जाएगा। विशेष रूप से उपस्थित कमल तारम, हर्ष ठाकुर , पूर्व छैन्प् शहर अध्यक्ष अनुराग शर्मा,पूर्व छात्र संगठन अध्यक्ष भुनेश मंडावी पूर्व एनएसयू आई ब्लॉक उपाध्यक्ष योगेश यादव,पीएमटी बालक छात्रावास अध्यक्ष बिरेंद्र टेकाम, पीएमटी बालिका छात्रावास दीपका लकड़ा , दुर्गूकोंदल ब्लॉक प्रभारी नंदकुमार नेताम, विधानसभा विशेष सलाहकार उमेश कोमरे, जितेंद्र नाग , देवेंद्र नाग ,दया सलाम , सुरेश टेकाम, मानसिंह नरेटी,राकेश मंडावी, सुरेश आंचला, अजय उसेंडी, सुखलाल सलाम, रोलिका देहारी, संजना गोलदार, पूजा कोवाची, ऋतु नीरूटी, अमीषा यादव, यामिनी नरेटी , बिंदिया नूरेटी, अश्वंतिन तारम एवं समस्त छात्र हजारों के संख्या में उपस्थित थे।

———————–

04. सरस्वती कला मंच ने स्व. किशोरकुमार जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

— कांकेर की संगीत, सामाजिक एवं सेवाभावी संस्था सरस्वती कला मंच ने अपने माहुर बंद पारा स्थित कार्यालय में स्वर्गीय किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि पर, उनके गाये हुए गीतों के माध्यम से “केराओके साउंड सिस्टम” के सहयोग से श्रद्धांजलि दी, जिसमें अशोक राठी   ने “दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा”, राजेश शुक्ला   ने,”छूकर मेरे मन को”,अजय जैन ने, “फूलों के रंग से”, जितेंद्र शर्मा ने, “एक रास्ता है ज़िन्दगी”, राजेश कुमार शुक्ला ने “कहना है, कहना है”, मोहन सेनापति ने “पल- पल दिल के पास” एवं सभी ने अन्य सुपर हिट गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर राजभारती, प्रज्ञा, जया, अनंत, रेणु, राशि, रानी श्री गोलू आदि ने उपस्थित होकर गायकों का उत्साह वर्धन किया । अंत में “याद -ए-किशोर” के आयोजक सरस्वती कला मंच के अध्यक्ष मोहन सेनापति ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

———————–

05.पिछडा वर्ग स्थापना दिवस 17 को आ रहे मुख्यमंत्री।

– आगामी 17 अक्टूबर को जिले के भानुप्रतापपुर मुख्यालय में पिछडा वर्ग द्वारा आयोजित पिछडा वर्ग स्थापना दिवस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है,इसे लेकर समाज के प्रतिनिधी पदाधिकारीगण लगातार जिले एवं संभाग में बैठक कर रहे हैं।

पिछडा वर्ग संगठन के जिलाध्यक्ष् माधेश्वर जैन ने आज कोयलीबेडा क्षेत्र का दौरा कर बैठक लिया। बताया जा रहा है कि पिछडा वर्ग के आयोजन में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह है,क्योंकि पहली बार समाज द्वारा आमंत्रण पर वे शामिल हो रहे हैं। उनके आगमन को लेकर स्वागत बैनर,पोस्टर बनाये जा रहे हैं। बस्तर प्रवेश द्वार चारामा में पहले पहल कोरर चौक,बस स्टेण्ड एवं अन्य स्थानों पर बैनर टांग कर सजाया जा रहा है। संगठन के जगन्नाथ साहू, अरविंद जैन,राजकुमार साहू,गौरीशंकर साहू,बृजलाल साहू,चित्ररेखा जैन आदि आयोजन को सफल बनाने लगे हुए हैं।

———————–

06. आज नगर से सटे ठेलकाबोर्ड, एकता नगर कांकेर में विश्वभारती ऑटोमोबाइल के मारुति शोरूम के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में   कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। उनके साथ भाजपा के तमाम कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए।

———————–

07.

08.

09.

10.

———————–

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏

———————–

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 05 दिसंबर 2025 शुक्रवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   05  दिसंबर  2025 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ————————– संपादकीय— ख्यातिप्राप्त और सुन्दर अभिनेत्रियों में से एक ”नादिरा”  आज  जन्म दिवस पर सादर ….…

आज की टॉप 10 खबर 04 दिसंबर 2025 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   04  दिसंबर  2025 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल ————————– संपादकीय— 60–70 के दशक में धुम मचाने वाले मशहुर अभिनेता शशि कपुर  आज 8 वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *