आज की टॉप 10 खबर 12 फरवरी 2025 बुधवार

12 फरवरी 2025  बुधवार 🙏

✍️मनोज जायसवाल

———————–

01. आने वाले 19 फरवरी से लखनपुरी स्थित परदेशी बाबा मंदिर में शिव महापुराण का आयोजन रखा गया है। सात दिवसीय इस आयोजन कथा वाचन पं. रमाकांत शर्मा के श्रीमुख से होगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी पास के खदरहीभाठा पं. बुढेबाबा परमधाम में श्रीशर्मा द्वारा शिवमहापुराण कथा किया गया था जिसमें पं. रमाकांत शर्मा के कथा वाचन से लोग बहुत प्रभावित हुए थे। प्रतिफल ही रहा कहना चाहिए कि पुनः उससे लगे शिवालय में आयोजन होने जा रहा है। अल्प समय में लखनपुरी में यह तीसरा शिव महापुराण  का आयोजन है‚ जहां वे ज्ञान का रसपान कराएंगे। अल्प समय में ही  कथावाचन के क्षेत्र में  इतनी लोकप्रियता इतनी बढी है कि अब दूर–दूर से  शिव महापुराण के लिए  बुलावा आ रहा है। जो 19 फरवरी से लखनपुरी राजमार्ग से लगे स्थल पर  आयोजन होना है‚वहां तक आवाजाही के लिए आम लोगों को  कुछ दूर भी चलना नहीं पडेगा। वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था तो होगी ही‚ स्वच्छ पेयजल मंदिर से ही  उपलब्धता होगी। कथा समापन के बाद 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व  के  दिन प्रति वर्ष शिव भक्तों द्वारा शिव की बारात भी निकाली जाती है। दूर–दूर से आये लोगों के लिए भंडारा का भी प्रबंध किया जाता है।  शिवरात्रि पर्व पर लखनपुरी में खासी भीड होती है‚क्योंकि आसपास अन्य शिवालय भी है‚जहां भक्त  दर्शन को जाते हैं।

 

02. आज माघी पुर्णिमा के मौके पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। महानदी तटीय गावों हाराडुला,किलेपार,टांहकापार,अरौद,कुरना,नारा, सरंगपाल,दुधावा आदि जगहों पर अलसुबह से लोगों की भीड रही। महानदी के तट स्थित शिवालयों में ऊॅ नमः शिवायः के जप सुनाई देते रहे। इस बार महानदी में हर जलधार होने के चलते श्रद्वालुओं को किसी तरह परेशानी का सामना नहीं करना पडा।

————————-

जनपद क्षेत्र- 16 लखनपुरी,कानापोंड,पिपरौद बोदेली,तारसगांव
– चारामा विकासखंड में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की धूम है। यहां के राजमार्ग 30 पर बसे लखनपुरी पंचायत में इस बार 07 प्रत्याशी मैदान में है। यहां से श्रीमती चम्पा वट्टी लगातार सरपंच पद पर विजयी होते आयी है। इस बार प्रतिस्पर्धा कठिन जरूर है,लेकिन इस बार भी वो अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखायी दे रही है। लखनपुरी के साथ कापानोंड, पिपरौद,बोदेली,तारसगांव इन पांच गांव के कुल 04 पंचायत आने वाले जनपद पंचायत क्षेत्र क्रं. 16 में कुल 08 प्रत्याशी मैदान में है। कुछ वो प्रत्याशी है,जो पिछले 2014 के चुनाव में कम वोट से पराजय हुआ था। जिसमें पहले पहल नाम समीर कुरैशी का नाम है, जो मात्र 18 वोट से हारे थे। लेकिन इस चुनाव के बाद बाद 2020 के चुनाव में महिला आरक्षण सीट होने के चलते चुनाव नहीं लड पाये। अब वर्तमान में 2025 में वो मैदान में है,उन्हें अच्छा प्रतिसाद भी देखने मिल रहा है। अखिल गायत्री संस्थान से जुडे लोकप्रिय,मिलनसार व्यक्तित्व के धनी धनंजय साहू भी पूर्व की तरह मैदान में है। शिक्षित,मिलनसार,राजनीति में अग्रणी रहने वाले धनराज शोरी का नाम भी खुब चर्चा में है। तात्कालीन प्रत्याशी रहे वे भी मैदान में है। सभी प्रत्याशी इन दिनों धुआंधार प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

—————————-

03.कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के सभी कार्यालयों में कार्यरत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वाहन चलाते समय सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं में शासकीय कर्मचारियां की मृत्यु तथा गंभीर रूप से घायल होने की दुखद घटनाओं को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा मोटरयान अधिनियम 2019 में वाहन चालन के समय नियमानुसार सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट के उपयोग किया जाना अनिवार्य एवं आवश्यक भी है।

04. नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 मंगलवार 11 फरवरी को नगरपालिका परिषद कांकेर सहित नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और पखांजूर में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत जिले के कुल 82753 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें 18638 पुरूष मतदाता, 19634 महिला और 03 तृतीय लिंग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने अब तक हुए नगरीय निकाय चुनावों में इस बार सर्वाधिक मतदान किए जाने पर जिले के जागरूक मतदाताओं का आभार प्रकट किया है।

05. कलेक्टर ने लोकतंत्र पर आस्था रखने वाले सभी मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिले के कुल 81 वार्डों में 38275 मतदाता (81.13 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए मतदान किया है। इनमें 18638 पुरूष मतदाता, 19634 महिला मतदाता और 03 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल रहे। इस प्रकार जिले में मतदान करने वाले पुरूष मतदाताओं की सहभागिता का प्रतिशत 83.36, महिला मतदाताओ की सहभागिता 79.13 फीसदी रही, जिसके लिए सभी मतदाता बधाई के हकदार हैं।

06. नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 के तहत नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद सहित नगर पंचायत के प्रत्याशियों का 11 फरवरी को मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान के पश्चात ई.व्ही.एम. मशीनों को स्ट्रांग रूम में जमा करने के बाद कक्ष को सील किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री कुमार विश्वरंजन और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम मशीन को रखने के पश्चात कक्ष को देर रात सुरक्षित ढंग से सील किया गया है। 

07. स्ट्रांग रूम को सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। इस दौरान अपर कलेक्टर  जितेंद्र कुर्रे, एसडीम कांकेर  अरुण वर्मा सहित निर्वाचन संबंधी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मतगणना के दिन 15 फरवरी को स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा। इसके पहले, नगरपालिका कांकेर सहित नगर पंचायत चारामा, पखांजूर, अंतागढ़ और भानुप्रतापपुर में सभी मतदान कर्मी निर्धारित पोलिंग बूथ से वापस लौटकर सुरक्षित ढंग से एवं मशीन और मतदान सामग्रियों को संबंधित संग्रहण काउंटर में 11 फरवरी की रात्रि में ही जमा करवा दिया था।

08. कलेक्टर   निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन में जिला खाद्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में बिना वैध दस्तावेज के परिवहन किए जा रहे बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि गाड़ी क्रमांक सीजी 07 CG 07 BQ 3866 (ट्रक) और CG 19 H 0766 (छोटा हाथी) में 19 किलोग्राम और 13 किलोग्राम के भरे हुए गैस सिलेंडरों को सड़क किनारे एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी में स्थानांतरित किया जा रहा था। मौके पर विभाग की टीम द्वारा पहुंचकर जांच की गई तो दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। जिस पर प्रशासन ने छोटा हाथी से 19 किलोग्राम के 43 भरे हुए सिलेंडर और 13 किलोग्राम के 5 भरे हुए सिलेंडर जब्त किया। इसी प्रकार ट्रक से 19 किलोग्राम के 193 खाली सिलेंडर और 13 किलोग्राम के 9 खाली सिलेंडर भी जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए सभी सिलेंडर गो गैस कंपनी के हैं। सिलेंडरों को नियमानुसार थाना कांकेर में अभिरक्षा में रखा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

09. आगामी 08 मार्च को छत्तीसगढ़ राज्य में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक-से-अधिक प्रकरणों के निराकरण एवं तैयारी की समीक्षा करने प्रधान जिला न्यायाधीश   आनंद कुमार ध्रुव द्वारा आज अधिवक्ता संघ कांकेर में बैठक ली गई। बैठक में इस बात पर विशेष चर्चा की गई की न्यायालय में लंबित प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में राजीनामा के माध्यम से लोक अदालत में निराकृत किए जाने का प्रयास किया जाए। इस दौरान अधिवक्ताओं को सुझाव दिया गया कि वे अपने पक्षकारों के प्रकरणों को राजीनामा के आधार पर निराकृत कराए जाने के बारे में जरूरी समझाइश दें और उसे राजीनामा हेतु चर्चा करने के लिए न्यायालय समक्ष लेकर आए। उक्त बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सचिव  भास्कर मिश्र, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष   नरेंद्र देव सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

10. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2025 के तहत मतदान एवं मतगणना के समय जिले में देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों, मदिरा दुकानों से संलग्न अहातों एवं एफ. एल7 (सैनिक कैंटीन) में शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर ने 17 फरवरी को प्रथम चरण के मतदान एवं मतगणना दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया है। इसी तरह 20 फरवरी को द्वितीय चरण में होने वाले भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल क्षेत्र की देशी/विदेशी मदिरा दुकान नारायणपुर (भानु.), दुर्गूकोंदल और सैनिक कैंटीन केंवटी में मतदान एवं मतगणना दिवस 18 फरवरी को अपराह्न 03 बजे से 20 फरवरी को मतगणना समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसके अलावा 23 फरवरी को तृतीय चरण के मतदान एवं मतगणना हेतु विदेशी मदिरा दुकान बांदे और सैनिक कैन्टीन अंतागढ़ (कुहचे) में 21 फरवरी के अपराह्न 03 बजे से 23 फरवरी को मतगणना समाप्ति तक उन्होंने शुष्क दिवस घोषित किया है। मतदान एवं मतगणना अवधि में संबंधित क्षेत्र में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।

  • Related Posts

    ”राखी विथ खाकी” कांकेर के जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में अद्भुत आयोजन।

    (मनोज जायसवाल) —जेपी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सदैव की तरह स्वागतम् की सांगीतिक प्रस्तुती से सबका मन मोहा। कांकेर (सशक्त पथ संवाद)।रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा…

    आज की टॉप 10 खबर 07 अगस्त 2025 गुरूवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 07  अगस्त  2025 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल संपादकीय— —आज ‘सरोगेसी’ जैसे आधुनिक युग में स्तनपान के प्रति आधुनिक महिलाओं द्वारा स्तनपान से उनकी शारीरिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *