आज की टॉप 10 खबर 01 मार्च 2025 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
01 मार्च 2025 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

 

01. निजी दुकानों में किसानों को उच्च दरों पर खाद बेचे जाने के बाद अब युरिया एवं अन्य खाद नहीं मिल रहा है। जिसके गर्मी की फसल ले रहे किसान पशोपेश में नजर आ रहे हैं।

 

02. गैर राजनीतिक संगठन के नाम पडोस के धमतरी जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ किसान युनियन धमतरी की बैठक 04 मार्च मंगलवार को अपरान्ह 12 बजे जिला चिकित्सालय के सामने नेहरू गार्डन में रखी गई है।

 

03. किसान युनियन के इस आयोजन में 19 मार्च को राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत किसान पंचायत धमतरी में शामिल होंगे। इस आयोजन को सफल बनाने संगठन पदाधिकारी लगे हुए हैं, प्रदेश के किसानों से इस महती बैठक में पहूंचने की अपील की जा रही है।

 

04 . त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में ग्राम पंचायत पुसवाड़ा में चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की गई । कांकेर पुलिस की त्वरित कार्यवाही में मामले में पूर्व में तीन आरोपियों को भेजा गया है न्यायिक रिमांड पर। आज दिनांक 1 मार्च 2025 को प्रकरण के अन्य 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर भेजा जा रहा है न्यायिक रिमांड पर।
मामले में अब तक कुल 18 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार ।

 

———————————————

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.09.2024 को प्रार्थी अशोक गोटे पिता मनराखन लाल गोटे उम्र 46 साल निवासी बुढ़ादेव कालोनी चारामा थाना चारामा जिला कांकेर जो वर्तमान में शास.उ.मा.वि. भरीटोला में व्याख्याता एलबी के पद पर पदस्थ है का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में रिटर्निंग अफिसर कांकेर के आदेशानुसार मतदान सम्पन्न कराने के लिये पीठासीन अधिकारी के रूप में मतदान दल के साथ मतदान केंद्र पुसवाड़ा में दिनांक 17.02.2025 को सरपंच पद के प्रत्याशियों को मतो की संख्या बताने के बाद सरपंच पद की कम वोट प्राप्त प्रत्याशी रूखमणी कोसम, रोहित नेताम, तोमेश यादव और उसके 40-50 साथियों द्वारा रात्रि करीब 08.30 से 10. 00 बजे एक राय होकर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने एवं मत पेटी छिनने की नियत से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर शासकीय कर्मचारियों पर प्रहार कर अश्लील गाली गलौज कर मारपीट कर चोट पहुंचाने एवं शासकीय संपत्ती को क्षतिग्रस्त करने के संबंध में लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 54/2025 धारा 191 (2), 191 (3), 296,115(2), 221,121(1), 132,126(2), 127(2), 324(3), 309(6) वीएनएस, लोक संपति क्षति निवारण 1984 की धारा 3,4 के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी घासीराम वटटी पिता स्व नथेरा राम बटटी उम्र 70 साल को दिनांक 19.02.25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया एवं प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश के दौरान प्रकरण के आरोपी जगदीश नेताम पिता हुल सिग उम्र 40 वर्ष, नंदन लाल नेताम पिता मया राम नेतामउम्र 35 वर्ष, नागेश पिता राम प्रसाद उम्र 27 वर्ष, संजय पटेल पिता दुखहरण पटेल उम्र 32 वर्ष, काशी यादव पिता लतखोर उम्र 30 वर्ष, यतेन्द्र नाग पिता घनश्याम नाग उम्र 24 वर्ष, यशवंत वटटी पिता स्व. अजय सिह वटटी उम्र 23 वर्ष, अजय सेन पिता ईश्वर सेन उम्र 30 वर्ष, अनिल कुजांम पिता श्याम लाल कुंजाम उम्र 32 वर्ष, पोलास मंडावी पिता प्रकाश चंद मंडावी उम्र 18 वर्ष, महेन्द्र मंडावी पिता राम प्रसाद मंडावी उम्र 31 वर्ष, बिरेन्द्र वटटी पिता घसिया राम वटटी उम्र 38 वर्ष, अजय कुमार कुंजाम पिता श्याम लाल कुंजाम उम्र 29 वर्ष, प्रीतम वटटी पिता हलाल राम वटटी उम्र 22 वर्ष, राधे राम नेताम पिता स्व. भारत राम नेताम उम्र 35 वर्ष सभी निवासी पुसबाडा कांकेर को आज दिनांक 01.03.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण मे अब तक कुल 18 आरोपियो गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है गिरफ्तार आरोपियों के नाम -घासी राम बटटी पिता स्व. लतेल राम वटटी उम्र 70 वर्ष, रोहित नेताम पिता देवलाल नेताम उम्र 35 वर्ष, दीपासू साहू, जगदीश नेताम पिता हुल सिग उम्र 40 वर्ष, नंदन लाल नेताम पिता मया राम नेताम उम्र 35 वर्ष, नागेश पिता राम प्रसाद उम्र 27 वर्ष, संजय पटेल पिता दुखहरण पटेल उम्र 32 वर्ष, काशी यादब पिता लतखोर उम्र 30 वर्ष, यतेन्द्र नाग पिता घनश्याम नाग उम्र 24 वर्ष, यशवंत वटटी पिता स्व. अजय सिह वटटी उम्र 23 वर्ष, अजय सेन पिता ईश्वर सेन उम्र 30 वर्ष, अनिल कुजांम पिता श्याम लाल कुंजाम उम्र 32 वर्ष, पोलास मंडावी पिता प्रकाश चंद मंडावी उम्र 18 वर्ष, महेन्द्र मंडावी पिता राम प्रसाद मंडावी उम्र 31 वर्ष बिरेन्द्र वटटी पिता घसिया राम बटटी उम्र 38 वर्ष, अजय कुमार कुंजाम पिता श्याम लाल कुंजाम उम्र 29 वर्ष, प्रीतम बटटी पिता हलाल राम वटटी उम्र 22 वर्ष, राधे राम नेताम पिता स्व. भारत राम नेताम उम्र 35 वर्ष सभी निवासी पुसवाडा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है। प्रकरण के शेष नामजद आरोपियों का पता तलाश जारी है ।

———————————————

05. कांकेर में दूसरे दिन  नगर के मिनी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक इंद्रदेवेश्वरानंद सरस्वती को श्रीमद् देवी भागवत सुनने लोग पहूंचे। कल से और भी बढेगी भीड।

 

06. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज 01 मार्च से प्रारंभ हो गई हैं तथा कक्षा दसवीं की परीक्षा 03 मार्च से प्रारंभ होगी। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल ने बताया कि आज कक्षा 12वीं की पहला पेपर हिंदी विषय का रहा, जिसमें जिले के 7225 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 7110 विद्यार्थी उपस्थित रहे एवं 55 छात्र अनुपस्थित रहे। नकल प्रकरण शून्य रहा, कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए जिले में 130 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल प्रकरण रोकने के लिए 27 निरीक्षण (उड़नदस्ता) दल का गठन भी किया गया है, जिसमें तीन जिला स्तर के दल शामिल हैं।

 

07. चारामा जनपद पंचायत में तीसरे इंजन के लिए लगातार किया जा रहा सत्ता पक्ष की तरफ से प्रयास। सियासी बिसात पर क्या होगा? कहा नहीं जा सकता। पर महज कुछ दिन ही बचे हैं,कुर्सी पर किसकी सत्ता होगी?

 

08. लखनपुरी साप्ताहिक बाजार में जा रहा है,नाली का गंदा पानी। बदबु से आम लोग हो रहे परेशान। बीमारी फैलने का अंदेशा। नव निर्वाचित सरपंच से व्यवस्था दुरूस्त किये जाने की लोग जता रहे आशा। कई गावों में बिजली के लौ-वोल्टेज के चलते घरेलू पंप नहीं चल पा रहे हैं,जिसके चलते निस्तारी पेयजल के लिए परेशानी जा रही है। सुबह से भी कई घरों के पंप नहीं चल पा रहे हैं।

 

09. कांकेर टॉप 10 में खबर चलाये जाने के बाद रतेसरा-नरहरपुर मार्ग को दुरूस्त किया गया।

 

10. चारामा में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा को आगामी आयोजन के लिए हो रही चर्चा तो लखनपुरी में भी एक अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक के आयोजन पर हो रही चर्चा ।

 

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

 

  • Related Posts

    ”राखी विथ खाकी” कांकेर के जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में अद्भुत आयोजन।

    (मनोज जायसवाल) —जेपी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सदैव की तरह स्वागतम् की सांगीतिक प्रस्तुती से सबका मन मोहा। कांकेर (सशक्त पथ संवाद)।रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा…

    आज की टॉप 10 खबर 07 अगस्त 2025 गुरूवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 07  अगस्त  2025 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल संपादकीय— —आज ‘सरोगेसी’ जैसे आधुनिक युग में स्तनपान के प्रति आधुनिक महिलाओं द्वारा स्तनपान से उनकी शारीरिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *