
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
26 जुलाई 2025 शनिवार
✍️मनोज जायसवाल
——————–
01.पीएमश्री नरहरदेव शा.उ.मा.वि. कांकेर में कारगिल दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मनाया गया।
-अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह में सर्वप्रथम कारगिल युद्व में शहीद जवानों को दीपक प्रज्जवलित कर आगंतुक अतिथियों ने नमन किया। छत्तीसगढ राज गीत के बाद। स्वागत गीत नगर के जे.पी.इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सुमधुर प्रस्तुति दी। संगठन के अध्यक्ष कौशल सिन्हा द्वारा कारगिल दिवस क्यों मनाया जाता है,पर अपना उद्बोधन दिया। कांकेर विधायक आशा राम नेताम‚ कांकेर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष अरूण कौशिक के साथ ही महेश जैन, पार्ष चित्ररेखा जैन,,अनुप शर्मा,दीपक खटवानी,पंचु राम नायक,जयंत अठभैया,पार्षद शकूंतला जैन,सुश्री मृदुला भास्कर,विजय लखवानी थे।
वीडियो—कारगिल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुती देती जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल की छात्रांए।
एएसपी दिनेश सिन्हा का मंच में स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी भीखम साहू ने कारगिल युद्व पर अपना उद्बोधन दिया जहां बताया कि 26 जुलाई को युद्व में जीत के अवसर पर विजय दिवस मनाया जाता है। 18000 फीट की ऊंचाई पर हमारे सैनिकों ने युद्व लडा और देश विजयी हुआ। शहीद हरिराम तारम की धर्मपत्नी कुंती तारम,शहीद मोती राम आंचले की धर्मपत्नी पद्मावती आंचले,शहीद गणेश कुंजाम धर्म पत्नी जागेश्वरी कुंजाम शहीद अजय गोटी की धर्म पत्नी सरला गोटी को मंच पर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुति में कक्षा 6 वीं की चाहज रजक गुडिया द्वारा छत्तीसगढी में प्रस्तुती दी गई। कान्वेंट स्कूल की छात्राओं ने आपरेशन सिंदुर पर अपनी बेहतर प्रस्तुती से दर्शकों का मन मोहा। अंत में विधायक द्वारा नगर के समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी का मंच पर से स्वागत किया।
चित्र—कारगिल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्प अर्पित करते कांकेर विधायक आशा राम नेता‚ पार्षद चित्ररेखा जैन एवं अन्य जनप्रतिनिधीगण।
——————–
02.चारामा में कारगिल विजय दिवस भारत माता चौक पर मनाया गया।
—चारामा में कारगिल विजय दिवस पर देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानी सैनिकों को याद करते हुए भारत माता के जयकारों के साथ कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच सन 1999 में हुआ था, जिसे आज 26 वर्ष पूरे हुए। इस युद्व में जिसमें भारत ने पाकिस्तान को खदेड़ते हुए उनके दांत खट्टे किए थे। भारी बारिश में भी पूर्व सैनिको के हौसले कम नहीं हुए सैनिक परिवार कांकेर के पूर्व सैनिकों की उपस्थिति रही। बताते चलें वर्ष 1971 के योद्धा कैप्टन जगमोहन साहू उपस्थिति अतिथियों में प्यारेलाल प्रजापति पूर्व सैनिक रवि साहू राजेश जैन बलराम जैन राजू साहू थनवार साहू पुरुषोत्तम नागवंशी नरेश गंगबेर मोहन साहू खेमराज साहू थाना प्रभारी जितेंद्र साहू भकेश्वर पटेल थाना के स्टॉफ नगर के युवा पार्षद उत्तम साहू ओम प्रकाश साहू प्रियेश सेन पत्रकार अनूप वर्मा डॉक्टर योगेन्द्र साहू मुकेश शर्मा राजेश देवांगन रानू आशीष गजबिए सहित नगर के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए व वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
वीडियो—चारामा में भारत माता चौक पर भारत माँ की जयकारा लगाते प्रबुद्वजन।
——————–
03.आज अलसुबह से लगातार हो रही बारिश से नदी नालों में जल स्तर बढ रहा है। आज कांकेर नगर से लगी दूध नदी में पहली दफा ऊपरी क्षेत्र में हुई बारिश के चलते कुछ बढा जल स्तर देखने मिला लेकिन एक घंटे में पानी कम हो गया। इधर नारा पुल पूर्व नाले सहित खेतीखार में जल स्तर बढा है। बावजूद इसके अभी तक महानदी में बाढ नहीं आई है।
——————–
04. कोरर के प्रतिभाशाली दिव्यांग छात्र झमित सिन्हा जिनकी सहयोग राशि पांच लाख स्वीकृति के बाद पिता का नाम अलित के स्थान पर हलित हो गया था‚ जिसमें सुधार के बावजूद अभी तक पांच लाख की राशि नहीं मिलने से प्रशासन से फरियाद को चक्कर लगा रहा है‚पिता।
——————–
05. सर्व पिछडा वर्ग समाज की अत्यावश्यक बैठक कल 27 जुलाई को भानुप्रतापुर रेस्ट हाउस में आयोजित है। जहां आगामी पिछडा वर्ग की सभा जो कांकेर में होनी है‚जिसमें मंत्री ओ.पी. चौधरी आ रहे हैं। जहां समाज हित में मांग ज्ञापन संदर्भ चर्चा की जाना है। साथ ही सर्व पिछडा वर्ग संगठन की मजबुती के साथ ही समाज के पीडित लोगों को न्याय दिलाने के संबंध में चर्चा की जायेगी।
——————–
06. कल इतवारी त्यौहार के चलते कई गावों में कामकाज रहेगा प्रभावित। अतीत से चली आ रही है‚परंपरा।
——————–
07.
08.
09.
10.
..
टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-