आज की टॉप 10 खबर 05 फरवरी 2026 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  05 फरवरी  2026 गुरूवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————— 

1 . कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने की विद्यार्थियों से अपील। ‘बोर्ड परीक्षा से ‘घबराएं नहीं, आत्मविश्वास के साथ हल करें पर्चे’। 
— शिक्षा सत्र 2025-26 के तहत इस माह 20 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र जिले के कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों से अपील की है कि आगामी 20 फरवरी से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं, जो विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा किसी भी छात्र की काबिलियत की अंतिम कसौटी नहीं होती, यह केवल तैयारी, अनुशासन और धैर्य की परीक्षा है। प्रत्येक विद्यार्थी किसी न किसी विशेष प्रतिभा के साथ जन्म लेता है, अपनी प्रतिभा को पहचानें और लगन एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करते हुए शांत मन से परीक्षा दें, सफलता अवश्य मिलेगी।विद्यार्थियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय शांत रहना और खुद पर विश्वास बनाए रखना ज़रूरी है, जो विद्यार्थी शांत मन से परीक्षा देता है, वही सही उत्तर लिख पाता है। घबराहट, डर और आत्म-संदेह से दूर रहकर पूरे आत्मविश्वास से प्रश्नों को हल करें। तनाव को छोड़कर अपनी तैयारी पर भरोसा रखें और पूरे मन से परीक्षा दें। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने पालकगणों से भी अपील करते हुए कहा कि इस समय परीक्षा केवल बच्चों की नहीं, बल्कि माता-पिता की भी है। बच्चों को अंकों के दबाव में न रखें, बल्कि उनका आत्मविश्वास बढ़ाएं। डांट की जगह संवाद करें, तुलना की जगह भरोसा दें। यदि बच्चा चुप है, तो उसे डांटिए नहीं, उसके पास बैठिए और उसका मन समझने का प्रयास कीजिए। एक सुरक्षित, सकारात्मक और सहयोगी पारिवारिक वातावरण से परीक्षा की आधी तैयारी हो जाती है। शिक्षकों से भी अपील करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विषय पढ़ाने वाले नहीं होते, बल्कि वे भविष्य निर्माण की सबसे मजबूत नींव होते हैं। परीक्षा से पहले के किसी भी कमजोर छात्र को नज़रअंदाज़ न किया जाए। यह पूछने के बजाय समझ में क्यों नहीं आता, बल्कि यह पूछा जाए कि ‘कहां मदद चाहिए”। शिक्षक का प्रोत्साहन किसी भी छात्र के लिए उसकी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर शांत वातावरण, पारदर्शी व्यवस्था और विद्यार्थियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
 ———————— 

02. महिला रक्षा टीम द्वारा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।  

—वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अनुविभाग भानुप्रतापपुर के ग्राम संबलपुर में आयोजित वार्षिक मेला के दौरान महिला रक्षा टीम द्वारा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला रक्षा टीम द्वारा मेले में उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों को सुरक्षा, कानून एवं उनके अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने हेतु अभिव्यक्ति ऐप की उपयोगिता बताई गई तथा लगभग 200 महिलाओं के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराया गया।

महिला रक्षा टीम द्वारा पाम्फलेट वितरण के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ साझा की गईं।मेले में आए छोटे बच्चों को उनके अभिभावक का नाम व मोबाइल नंबर अंकित “पुलिस हेल्पलाइन कार्ड” प्रदान किया गया।इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों को साइबर अपराध, गुड टच–बैड टच, बाल विवाह, बाल तस्करी सहित विभिन्न सामाजिक अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

  ———————

03. जिन हाथों ने कभी बंदूक थामकर हिंसा को अंजाम दिया, वही प्रशिक्षण लेकर सीख रहे हुनर।मुख्यधारा में लौटने के बाद चौगेल कैंप में दिया जा रहा विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण।

—जिन हाथों ने कभी बंदूक थामकर हिंसा की राह अख्तियार किया था, आज उन्हीं हाथों को राज्य की नक्सल पुनर्वास नीति के तहत कुशल और दक्ष बनाने की कवायद जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। कभी माओवाद गतिविधियों में संलिप्त रहे युवक-युवतियों को अब ड्राइविंग, सिलाई, काष्ठशिल्प कला, सहायक इलेक्ट्रिशियन जैसे विभिन्न ट्रेड में सतत् प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे वे समाज की मुख्य धारा में लौटने के बाद आजीविकामूलक गतिविधियों में कुशल होकर बेहतर ढंग से सम्मानपूर्वक जीवन निर्वाह कर सके। चौगेल कैंप परिसर बना कौशलगढ़  वर्षों से लाल आतंक के साए में हिंसा का दंश झेल रहा बस्तर संभाग अब विकास की ओर शनैः-शनैः आगे बढ़ रहा है और माओवाद का दायरा धीरे-धीरे सिमटता जा रहा है। छत्तीसगढ़ सहित देश को माओवाद से मुक्ति दिलाने केंद्र सरकार के संकल्प को पूरा करने प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। वहीं हथियार उठाने वालों को भविष्य गढ़ने का सुनहरा अवसर भी सरकार द्वारा दिया जा रहा है। आत्मसमर्पित/पीड़ित नक्सल पुनर्वास नीति-2025 के अंतर्गत उन्हें विभिन्न सृजनात्मक और रोजगारमूलक गतिविधियों के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भानुप्रतापपुर विकासखंड से लगे ग्राम चौगेल (मुल्ला) का बीएसएफ कैम्प परिसर ‘कौशलगढ़’ बन गया है, जहां समाज की मुख्यधारा में लौटे 40 आत्मसमर्पित माओवादियों को अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षित किया जा रहा है, साथ ही उन्हें शिक्षित भी किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार कक्षा पहली से आठवीं तक के पाठ्यक्रमों का नियमित अध्ययन कराया जा रहा है, जिसमें रूचि लेते हुए सभी आत्मसमर्पित माओवादी अपने भविष्य को पूरी शिद्दत से गढ़ने में संलग्न हैं। 20-20 का बैच बनाकर उन्हें हुनरमंद बनाने के सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

ड्राइविंग सीखने का शौक अब पूरा हो रहा- मनहेर तारम
चारपहिया वाहन चालन का प्रशिक्षण ले रहे आत्मसमर्पित माओवादी 40 वर्षीय श्री मनहेर तारम ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से उन्हें ड्रायविंग की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसे वे पूरी रूचि के साथ सीख रहे हैं। ट्रेनर द्वारा स्टेयरिंग थामने से लेकर क्लच, ब्रेक व एक्सिलरेटर का प्रयोग करना सिखाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ड्रायविंग सीखने की चाहत अब पूरी हो रही है। इसके अलावा सिलाई और काष्ठशिल्प का प्रशिक्षण कैम्प में दिया जा रहा है। इसी तरह   नरसिंह नेताम ने बताया कि वह भी फोरव्हीलर की ड्रायविंग में अपना हाथ आजमा रहे हैं तथा यहां आकर ऐसी गतिविधियों से जुड़ रहे हैं, जिससे आगे का जीवन बेहतर हो सके। 19 साल के सुकदू पद्दा ने बताया कि यहां पिछले तीन महीने से ट्रेनिंग ले रहे हैं और खुद को आजीविकामूलक कार्यों से जोड़ रहे हैं जबकि वह निरक्षर है। वहीं 19 वर्ष की कु. काजल वेड़दा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां आकर अलग-अलग पाठ्यक्रमों में नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें बचपन से कपड़ों की सिलाई करने की इच्छा थी, यहां आकर वह भी पूरी हो रही है। वहीं शिक्षकां के द्वारा प्राथमिक शिक्षा का भी वह लाभ ले रही हैं। इसी तरह कैंप में रह रहे जगदेव कोमरा, राजू नुरूटी, बीरसिंह मण्डावी, मैनू नेगी, सनऊ गावड़े, मानकी नेताम, सामको नुरूटी, उंगी कोर्राम, रमोती कवाची, मानकेर हुपेंडी, डाली सलाम, गेंजो हुपेंडी सहित सभी आत्मसमर्पित माओवादी अपनी रूचि अनुसार ड्राईविंग, काष्ठशिल्प कला, सिलाई मशीन तथा सहायक इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उनका नियमितरूप से स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवाईयां दी जाती हैं। कैम्प में मनोरंजनात्मक गतिविधियां कैरम, वाद्य यंत्र, विभिन्न प्रकार के खेल भी आयोजित किया जाता है।


पुनर्वास कैंप के नोडल अधिकारी श्री विनोद अहिरवार ने बताया कि कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आत्मसमर्पित 40 माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए विभिन्न पाठ्यक्रमों में 20-20 के बैच में चौगेल (मुल्ला) कैंप में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और सभी को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित किया जा रहा है। भविष्य में मशरूम उत्पादन, बागवानी सहित विभिन्न सृजनात्मक एवं स्वरोजगारमूलक पाठ्यक्रमों में जल्द ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस तरह आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे माओवादियों को राज्य शासन द्वारा अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भर तथा स्वरोजगारमूलक सकारात्मक कार्यों से जोड़ा जा रहा है, जिससे उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करने का मौका मिल सके। शासन की मंशानुसार ग्राम चौगेल (मुल्ला) कैंप में प्रशिक्षण देकर ’हिंसा से हुनर’ की ओर लौटे माओवादियों को नया जीवनदान मिल रहा है। 

———————— 

04. ‘ परीक्षा पे चर्चा’ 06 फरवरी को, कलेक्टर ने सभी स्कूलों में ऑनलाइन प्रसारण करने के दिए निर्देश। 

—प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के तहत बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों को तनावमुक्त, निर्भीक और आत्मविश्वासी बनाने आगामी 06 फरवरी को संबोधित किया जाएगा। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सभी शासकीय शैक्षणिक संस्थानों को इसके ऑनलाइन प्रसारण के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से ऑनलाइन माध्यम से प्रारंभ किया जाएगा। जिले के सभी शासकीय विद्यालयों, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, संकुल केंद्रों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्था प्रमुखों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 ———————

05. नेशनल लोक अदालत के आयोजन को लेकर जिला प्रधान न्यायाधीश ने अधिवक्ता संघ की ली बैठक

—आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली प्रथम नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला न्यायालय कांकेर में अधिवक्ता संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष  संजीव कुमार टामक द्वारा की गई। बैठक में राजीनामा एवं समझौते योग्य लंबित प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकृत करने विस्तृत चर्चा की गई। प्रधान जिला न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं को अपने पक्षकारों के बीच समझौता कराते हुए राजीनामा योग्य प्रकरणों को समय पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कांकेर  भास्कर मिश्र, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शांति प्रभु जैन एवं अध्यक्ष  धनराज जैन सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

  ———————–

06. आईटीआई कांकेर में प्लेसमेंट कैम्प 09 फरवरी को

—औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र कांकेर में अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट कैंप का आयोजन एनएपीएस के द्वारा 09 फरवरी को प्रातः 10 बजे किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण में कोपा, विद्युतकार, फिटर, वेल्डर एवं मैकेनिक डीजल के पासआउट प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हो सकते हैं।

 ———————–

07.स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पखांजूर पुलिस ने किया गिरफ्तार । 

 ———————–

08. जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी के ससुर स्व. पोपट लाल नाग को पुष्पांजलि, जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति । 

–जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी आज अन्तागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम हीमोड़ा पहुंचीं, जहां उन्होंने जिला पंचायत सीईओ कांकेर हरेश मंडावी के ससुर स्वर्गीय पोपट लाल नाग के तिजनहावन (बड़े काम) कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंहा, उगेश्वरी ऊके, झरना ध्रुव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा सह प्रचार-प्रसार मंत्री नरोत्तम सिंह चौहान, दुर्गूकोंदल भाजपा मंडल महामंत्री रामचंद्र कल्लो, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सचिन दुबे, जनपद सदस्य मेडी वरुण खापर्डे, दुर्गूकोंदल सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक जगत दुग्गा, सरपंच तुलसी मतलामी, रमेश दुग्गा, संतु सलाम सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

———————

09.

— 

  ———————

10.  

— 

———————

 शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 28 मार्च 2026 शनिवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  28 मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *