आज की टॉप 10 खबर 03 अगस्त 2025 रविवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
03  अगस्त  2025 रविवार

✍️मनोज जायसवाल

—————–
संपादकीय—
कौन करता है घमंड
जिन्होंने ईमानदारी से धन अर्जित किया है,उन्हें कभी घमंड करते नहीं देखा जाता। कारण कि उन्होंने शुन्य को देखा है। धन-दौलत की घमंड करने वालों में जिन्हें पुश्तैनी संपदा मिला है,या फिर जो गलत तरीके से धन ईजाद किया उन्हें घमंड में देखा जा सकता है। इसके साथ ही वो व्यक्ति जिन्होंने कभी पद नहीं देखा उन्हें किसी सियासी या सामाजिक संगठन को कोई छोटा सा पद भी क्यों न दे दें, इसमें भी वह अपने आप गार्डन-गार्डन रहते ऐसे घमंड में रहता है,कि अब वे आदेश फरमाएंगे। इनकी गलतफहमी तब टूटती है जब इनके खराब व्यवहार से कोई बात मानना तो दूर पास फटकने से भी रहा। तब ये सोसायटी में जमाने को ही गलत होने की बात कहते अपने बातों की शुरूआत करता है। कभी-कभी ये ही वो व्यक्ति होते हैं,जिनके पास कामकाज नहीं होने के चलते दो व्यक्तियों के बीच कभी गवाही तो कभी पैसे का आदान प्रदान करवाता है,तो कुछ को समझौता करा रहा होता है। खुद की औकात भले ही ना हो पर दो व्यक्तियों के बीच पैसे का आदान प्रदान करवा कर क्यों कि पैसे देने वाले को उनके दिए राशि तो एकाएक मिलना नहीं है,ऐसे में मनमुटाव और लड़ाईयां भी हो जाती है,जिनके ये जनक होते हैं, और ये मुक्त होकर उन लोगों की लड़ाईयों का आनंद ले रहा होता है,जिनके बीच आदान प्रदान करवाया है।
— मनोज जायसवाल
——————– 

01.बीयर की बड़ी खेप 24 बोतल बीयर कुल 15 लीटर के साथ आरोपी गिरफ्तार। शहर में सघन चेक पाईन्ट एवं पैदल गस्त कर कार्यवाही ।

— संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर  आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस  मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो,नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश पर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असमाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार नागरिकों से संपर्क स्थापित कर शहर में गस्त के दौरान दिनांक 02.08.2025 को जरिये मोबाईल मुखबीर के सूचना पर शहर के पंडरीपानी मेन रोड़ पर अवैध शराब परिवहन पर समक्ष गवाहों के संदेही राकेश पटेल पिता स्व. मिश्री लाल पटेल को रोककर पुछताछ किया गया एवं तलाशी कार्यवाही में आरोपी राकेश पटेल के कब्जे से 24 बोतल बियर कुल 15.600 लीटर जुमला किमती रकम 6000.00 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर मौके पर देहाती नालसी आबकारी अधि. की धारा 34(2) के तहत् आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही कर आरोपी राकेश पटेल पिता स्व. मीश्री लाल पटेल उम्र 28 वर्ष पता झुनियापारा कांकेर थाना कांकेर को गिरफ्तार किया गया है एवं थाना कांकेर पहुंच असल नंबरी अप.क्र.228/25 धारा-34(2) आबकारी अधिनियम कायमी किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर,प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक प्रेमप्रकाश अवधिया, प्रभारी अजाक निरीक्षक राम कुमार साव के नेतृत्व में उप निरी. रामेश्वर चतुर्वेदी, सउनि वेदन सलामे,म.प्रआर. हितेश्वरी चेलक, प्रधान आरक्षक कृष्णा यादव, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश कृषान, प्रआर.गीतेश्वर कुलदीप, प्र.आर. मनीराम भोई,आरक्षक रामरतन एवं थाना कांकेर पेट्रोलिंग टीम आरक्षक अरूण मंडावी, लक्ष्मीनारायण सोरी का अहम भूमिका रही।

—————–

02.अजय पप्पू मोटवानी तुलसी अलंकरण से अलंकृत।

—महाकवि संत गोस्वामी तुलसीदास की पुण्यतिथि के अवसर पर गोविंदपुर कांकेर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी को तुलसी अलंकरण सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान आयोजन में बताया गया कि श्रीमोटवानी द्वारा डेढ़ सौ से अधिक लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार बिना किसी से आर्थिक मदद लिए विधि विधान से किया है। इसी समारोह में बबलू साहू का भी सम्मान किया गया, जिन्होंने 55 बार ज़रूरतमंद मरीज़ों के लिए रक्तदान किया है। इस अवसर पर विख्यात मानस मंडली गुरुगीता मानस मंडली इमलीपारा नरहरपुर की प्रस्तुति ने सबको भक्ति रस से सराबोर किया। साथ ही शीतला मानस मंडली गोविंदपुर,नवप्रभात मानस मंडली डुमाली की शानदार प्रस्तुति रही।उक्त कार्यकम में वन विभाग की ओर से पौधारोपण हेतु 500 नग पौधा जनमानस को वितरण किया गया।के.आर. गजबल्ला, अध्यक्ष तुलसी मानस प्रतिष्ठान द्वारा प्रतिवर्ष मानस गान प्रतियोगिता तुलसी महोत्सव तथा अन्य विशिष्ट धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु लोग बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। इस बार भी प्रबुद्वजनों ने भाग लिया।

—————–

03.थाना कांकेर पुलिस द्वारा  02 आरोपीगणों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।

—मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर  आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस  मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो,नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश पर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असमाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार नागरिकों से संपर्क स्थापित कर शहर में गस्त के दौरान दिनांक 03.08.2025 को जरिये मोबाईल के सूचना पर कि ग्राम पंडरीपानी के सार्वजनिक मंच के पास गांजा एवं दारू पीकर लड़ाई झगड़ा करते रहने जिससे मोहल्ले वालों को परेशानी होती है सूचना तस्दीक पर तत्काल रवाना होकर पंडरीपानी पहुंचकर देखें कि अनावेगण मारने पिटने उत्तेजित हो रहें है जिसे समय पर गिरफ्तारी नहीं किया जाता तो अवश्य संज्ञेय अपराध का घटित होने की शंका पर अनावेदकगण 1.मनोज सहारे पिता स्व.गोपाल उम्र 21 पता एम.जी.वार्ड  कांकेर  2. विजय मुंडा पिता स्व. गोमाराम मुंडा उम्र 30 पता गोविन्दपुर थाना कंाकेर को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। मौके से थाना आकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही धारा-170 बीएनएसएस, 126(2),135(3) बीएनएसएस का इस्तगाशा तैयार कर श्रीमान एसडीएम न्यायालय कंाकेर पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर,प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक प्रेमप्रकाश अवधिया, प्रभारी अजाक निरीक्षक राम कुमार साव के नेतृत्व में उप निरी. रामेश्वर चतुर्वेदी, सउनि वेदन सलामे,म.प्रआर. हितेश्वरी चेलक, प्रधान आरक्षक कृष्णा यादव, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश कृषान, प्रआर.गीतेश्वर कुलदीप, प्र.आर. मनीराम भोई,आरक्षक रामरतन एवं थाना कांकेर पेट्रोलिंग टीम आरक्षक अरूण मंडावी, लक्ष्मीनारायण सोरी का अहम भूमिका रही

—————–

04.शहर में अपराध पर अंकुश लगाने अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 03 व्यक्तियों के विरुद्ध एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से 02 आरोपीगणों पर कार्यवाही।लोक स्थानों के आस-पास असमाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी कार्यवाही।

—मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर  आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   आकाश श्रीश्रीमाल ( भा पु से ) तथा अति. पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अनु. अधिकारी पुलिस   मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर नशेड़ी, गजेडियो,नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश पर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असमाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार नागरिकों से संपर्क स्थापित कर शहर के कड़ी सुरक्षा के दौरान दिनांक 02.08.2025 को दरमियानी रात्रि जरिये मुखबिर मोबाईल फोन के सूचना पर शहर के मोहल्लों सुभाष वार्ड, एम.जी.वार्ड, पंडरीपानी, वर्दे भाटा, bardevri नया बस स्टैंड आमापारा, राजापारा, अन्नपुर्णापारा, संजयनगर, उदयनगर एवं टिकरापारा में सूचना पर एक्शन लेकर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर रेड कार्यवाही कर आरोपीगण 01. हृदय मांडवी पिता फूलचंद मांडवी उम्र 40 वर्ष निवासी बारदेवरीभट्टी पारा कांकेर, 02. जितेंद्र कुमार मंडावी पिता सुधराम मांडवी उम्र 39 वर्ष निवासी नाका पारा नारायणपुर, 03. शान्तेल नेताम पिता नाथूराम नेताम उम्र 23 वर्ष निवासी सारंडा, 04. शैलेश कुमार कोर्राम पिता जगन्नाथ कोर्राम उम्र 23 वर्ष निवासी सारंडा के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत एवं नशापान कर हुड़दंग करने वाले 01. विजय मुंडा पिता गोमामाराम मुंडा उम्र 30 वर्ष निवासी गोविंदपुर कांकेर ,02 मनोज सहारे पिता राम गोपाल सहारे उम्र 22 वर्ष निवासी एमजी वार्ड कांकेर के विरुद्ध धारा 170 bnss के तहत कार्यवाही किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम कुमार साव के नेतृत्व में उप निरी. मनोरथ जोशी, उप निरी. रामेश्वर चतुर्वेदी, सउनि वेदन सलामे,प्र आर. मनीरामभोई.प्रआर. सुरेश bhuwarya, प्रधान आरक्षक कृष्णा यादव, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश कृषान, एवं थाना काकेर पेट्रोलिंग टीम लक्ष्मीनारायण सोरी का महत्तवपूर्ण भूमिका रही ।

—————–

05.ग्राम भनसूली में महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद गुंडाधुर जी की प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम में  कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए।

चित्र—ग्राम भनसुली में लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक।

—————–

06. सावन महोत्सव में सावन की परी नीलिमा बघेल, सावन की रानी प्रज्ञा यादव और सावन की महारानी अरुणा ठाकुर ने अपने नाम किया एवं वॉइस ऑफ कांकेर के प्रथम विनर संदीप सिंह ठाकुर भानुप्रतापपुर रहे।

—सृष्टि फाउंडेशन के द्वारा सावन महोत्सव एवं वॉइस ऑफ कांकेर कार्यक्रम का आयोजन 2 अगस्त शनिवार 01 बजे से शहर के पुराना कम्युनिटी हॉल में “सावन की परी, रानी और महारानी” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य शहर की युवतियों एवं सभी महिलाओं में सांस्कृतिक चेतना, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था!कार्यक्रम की शुरुआत  आशाराम नेताम   विधायक कांकेर , सावित्री मांडवी  विधायक भानुप्रतापपुर, श्रीमती सियो पोटाई अध्यक्ष जिला सहकारी संघ कांकेर, विजया लक्ष्मी कौशिक पूर्व पार्षद उदयनगर, उंगेश्वरी उईके,ज्यूरी जज एवं अन्य के हाथों किया गयाकार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना आरम्भ किया गया इसके बाद रामनगर निवासी प्रज्ञा यादव द्वारा कथक नृत्य किया गयापारंपरिक हरियाली से संबंधित गानों के साथ सावन के गीतों के साथ समस्त प्रतिभागियों द्वारा रैंप वॉक, नृत्य , संगीत किया गया निर्णायक के रूप में श्रीमती शैल उईके कांकेर, आयशा भाटापारा द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन पहनावे, आत्म-प्रस्तुति, रचनात्मकता और मंच पर प्रदर्शन के साथ उनके प्रश्नों के उत्तरों के आधार पर किया गया है!सावन महोत्सव में “सावन की परी” में विनर नीलिमा बघेल, 1st Run-up रूपल गुप्ता, 2nd Run-up शीशमिता साहू ने अपने नाम किया!सावन की रानी में विनर प्रज्ञा यादव, 1st Run-up दीपशिखा साहू , 2nd Run-up विनीता महाराना ने अपने नाम कियासावन की महारानी में विनरअरुणा ठाकुर, 1st Run-up पिंकी हिरदानी, 2nd Run-up प्रभा जैन ने अपने नाम कियाकैटवॉक प्रतियोगिता में अन्नू गुप्ता, सुमन नेताम, रुचि नाग, इंदु साहू ने भाग लिया जिनमें अन्नू गुप्ता को टीयारा पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों एवं दर्शकों के लिए विभिन्न खेल का आयोजन किया गया जिसमें टास्क गेम में उंगेश्वरी उईके, प्रभा जैन, कुर्सी दौड़ में प्रथम स्मृति सिन्हा, द्वितीय रुचि नाग ने अपना परचम लहराया  जिन्हें संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। कोठारी पेट्रोल पम्प, मनोहर मोबाइल, पीताम्बरा, रास गरबा, स्टेटस क्लॉथस का विशेष सहयोग रहा आयोजकों समिति में श्रीमती ममता प्रसाद, सुश्री विमी साहू, सुश्री स्वाति पट्टवी, संयोजक  सुशील पोटाई जी, संरक्षक  नितिन पोटाई जी एवं टीम सहयोग के रूप में श्रीमती भावना हड़प, सुश्री वर्षा पोया, श्रीमती कामेश्वरी साहू वॉलेंटियर रानू गुप्ता एवं साथी रहे ! कार्यक्रम में श्रीमती सुषमा जे. नेताम SDO फॉरेस्ट केशकाल के द्वारा 10 नग ब्रम्हकमल के पौधे एवं नितिन पोटाई  अध्यक्ष जिला लघु वन उपज द्वारा 50 नग़ पौधे भेंट किया गया सृष्टि फाउंडेशन द्वारा समय समय पर इस प्रकार के कार्यकम का आयोजन किया जावेगा 31 अगस्त को पुनः पोटाई प्लाजा में तीज मिलन समारोह का आयोजन रखा गया है जहां पंजीयन प्रारंभ हो चुका है ।

चित्र—  सावन महोत्सव में सावन की परी के साथ ही समस्त विनर।
—————–

07.जलावर्धन के तहत महानदी पर बने एनीकट से नगर में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। पिछले ही वर्ष एनीकट वाल में दरार बन गई थी,जिसे नजरअंदाज किया जाना भारी पड रहा है। पानी एनीकट फिल्टर प्लांट में ना जाकर दूसरी ओर जा रहा है। इसके चलते शहर के वार्डो में पानी सप्लाई पर गंभीर प्रभाव दिखना शुरू हो गया है।

———————
विशेष—
आज प्रदेश अध्यक्ष   राम देव सिन्हा   के नेतृत्व में सिंधी धर्मशाला रायपुरबैठक आहूत की गई थी जिसमें छत्तीसगढ़ के सभा उचित मूल्य की दुकान कल्याण संघ के सभी प्रदेश पदाधिकारी सभी जिलाध्यक्ष साथ ही सभी ब्लॉक अध्यक्ष ओर सभी विक्रेता साथियों की गरिमामई उपस्थिति में सम्पन्न हुआ जिसमें सभी मुख्य एजेंडों में विस्तार से चर्चा की गई जिसमें राशन कटौती एन एफ टी के खाद्य निरीक्षकों के द्वारा जमा करने हेतु दबाव बनाकर दुकान निलंबित करने की धमकी देना आज 9 महीने से कमीशन की राशि नहीं जलाना वारदाना की राशि साथ ही कमीशन की राशि बढ़ानेहेतु निर्णय लिया साथ संघ के द्वारा यह फैसला लिया गया कि अगर सरकार के द्वारा कोई उचित पहल नहीं किया जाता है तो छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बैठक कर 1 सितंबर से राशन विक्रेता संघ हर जिले में धरना प्रदर्शन करेगी यह निर्णय सर्वसम्मति लिया गया यह निर्णय सरकार की नाकामी के कारण संघ को यह फैसला लेने में बाध्य होना पड़ा
विनीत
शासकीय उचित मूल्य की दुकान विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़
———————

08.लोगों का लोकप्रिय पोर्टल ”सशक्त पथ संवाद” द्वारा नियमित रूप से हाराडुला में अवैध रेत उत्खनन पर आगाह किया था,कैसे बेखौफ होकर कई ग्रामवासी भी इस मामले पर चुप थे। अब स्वयं देख लें परिणाम कि सिर्फ पुल के पास ही रेत उत्खनन से फर्क पडता है,दूर भी रेत उत्खनन किया जाय तो यह पुल के लिए उतना ही घातक है। ऐसा ही हाल अरौद पुल का भी है,जिस पर भी हम लगातार जागरूक कर रहे हैं,प्रशासन को चाहिए कि तय सीमा के अंदर खनन करने वालों पर कार्रवाई करे। ये तो हो गई महानदी अब तेलगरा पुल के नीचे भी ऐसा ही उत्खनन किया गया है,यह पुल भी उसी सिद्वांत पर बनाया गया है।

—————–

09. एक तरफ देश के कई इलाके भारी बारिश से त्रस्त है‚ तो दूसरी ओर छत्तीसगढ में कांकेर जिले में अब गर्मी उमस से परेशान हो रहे हैं। आज अलसुबह से तेज धूप उमस से लोग परेशान हुए।अगर इसी तरह एक सप्ताह बारिश नहीं होती तो खेतों में दरों भी पडनी शुरू हो जाएगी।

—————–

10.सावन के अंतिम सोमवार को पूरी भव्यता के साथ जिले में कांवड यात्रा निकाली गई। शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड देखी गई।

——————— 

टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

——————-

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 06 अगस्त 2025 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 06  अगस्त  2025  बुधवार ✍️मनोज जायसवाल ———————  संपादकीय- समय चक्र आप पर भी आयेगा…. प्राकृतिक आपदाएं कभी बता कर नहीं आती, गाज कहीं…

आज की टॉप 10 खबर 05 अगस्त 2025 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 05  अगस्त  2025  मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल ———————  विशेष— जिले मे लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने हेतु यातायात पुलिस कांकेर द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *