आज की टॉप 10 खबर 06 जून 2025 शुक्रवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
06 जून 2025 शुक्रवार

✍️मनोज जायसवाल

—————

—विशेष—
-छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच ने युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की एक छोड़कर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने सिर्फ महासमुंद की एक शिक्षिका को 10 दिन की अस्थायी राहत दी है, बाकी सभी याचिकाओं को सरकार के पक्ष में निराकृत कर दिया गया। गुरुवार को जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की अवकाशकालीन पीठ में इस मामले की सुनवाई हुई। शिक्षकों ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को चुनौती देते हुए कहा था कि यह नई गाइडलाइन 2008 की तुलना में कम पारदर्शी है और बिना दावा-आपत्ति का मौका दिए काउंसलिंग कर दी गई, जो उनके अधिकारों का हनन है
सरकार की ओर से पेश पक्षों को कोर्ट ने विधिसम्मत माना और स्पष्ट कर दिया कि युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में कोई बड़ी खामी नहीं है।
—————

01.युक्तियुक्तकरण पर कलेक्टर ने ली प्रेसवार्ता।

-कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राज्य शासन की शिक्षा नीति ‘युक्तियुक्तकरण’ को लेकर पत्रकारवार्ता आयोजित की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुरूप पूरे प्रदेश में विद्यालयों एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में छात्रों की तुलना में कहीं अधिक शिक्षक पदस्थ हैं, जबकि ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में शिक्षकों की भारी कमी है। इसका सीधा असर विशेषकर विज्ञान, गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों की शिक्षा पर पड़ रहा है। इसी असंतुलन को दूर करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने युक्तियुक्तकरण की नीति को लागू किया है। युक्तियुक्तकरण के प्रमुख उद्देश्य- शिक्षकविहीन एवं एकल-शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, एक ही परिसर में संचालित विद्यालयों का समायोजन कर संसाधनों का समुचित उपयोग, सभी विद्यार्थियों को विषय-विशेषज्ञ शिक्षक उपलब्ध कराना,विद्यालयों को बेहतर एवं सुरक्षित भवनों में स्थानांतरित कर प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी  अशोक पटेल ने बताया कि वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय आँकड़ों के अनुसार कांकेर जिले में प्राथमिक स्तर पर छात्र-शिक्षक अनुपात 21.84 है तथा पूर्व माध्यमिक स्तर पर यह अनुपात 26.2 है। वर्तमान में जिले में प्राथमिक स्तर पर 168 और पूर्व माध्यमिक स्तर पर 257 शिक्षक अतिशेष के रूप में चिह्नित हैं। श्रीपटेल ने बताया कि कांकेर जिले के कुल 2441 विद्यालयों में से केवल 20 विद्यालयों का समायोजन किया गया है, जबकि 2421 विद्यालय यथावत संचालित रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई पद कटौती नहीं है, बल्कि गुणवत्ता, समानता और बाल-केंद्रित सुधार प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक छात्र को सशक्त, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस प्रक्रिया से किसी भी छात्र की पढ़ाई प्रभावित न हो, बल्कि अब उन्हें और बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त हो। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मण्डावी, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

———————-

02.पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में अदम साहस व वीरता का परिचय देने के फलस्वरुप मिली पदोन्नति।

—कल 05 जून को अमित तुकाराम कामले (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर, निलेष कुमार महादेव क्षीरसागर (भा.प्र.से.) कलेक्टर कांकेर, ( संदीप पटेल (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर द्वारा पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में अदम साहस एवं वीरता का परिचय देने के फलस्वरुप क्रम से पूर्व पदोन्नत हुए जिला कांकेर में पदस्थ:-
1.उप निरीक्षक रामचंद्र साहू को उप निरीक्षक से निरीक्षक
2.उप निरीक्षक जोगीराम पोड़ियाम को उप निरीक्षक से निरीक्षक
3.सहायक उप निरीक्षक विजय कुलदीप को सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक
4.सहायक उप निरीक्षक संतराम चक्रधारी को सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक
5.प्रधान आरक्षक नरेन्द्र नेताम को प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक
6.प्रधान आरक्षक तामेश्वर चुरेन्द्र को प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक
7. प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र भास्कर को प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक
8.प्रधान आरक्षक रामवीर जाड़े को प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक
9.प्रधान आरक्षक उकेश कोर्राम को प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक
10. आरक्षक सुधराम एक्का को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
11. आरक्षक विमल नाग को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
12. आरक्षक दिनेश कांगे को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
13. आरक्षक प्रहलाद कोड़ोपी को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
14. आरक्षक भागवत तेता को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
15. आरक्षक विनय तेता को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
16. आरक्षक दिपेश जुर्री को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
17. आरक्षक टिकेश्वर यादव को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
18. आरक्षक परमानंद साहू को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
19. आरक्षक किशोर कुमार उसेण्डी को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
20. आरक्षक ज्ञानेश आमले को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
21. आरक्षक संध्यालाल मण्डावी को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
22. आरक्षक मनोज मंडावी को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
23.आरक्षक मुकेश निषाद को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
24.आरक्षक नारद देवांगन को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
25. आरक्षक राजकुमार दर्रो को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
26. आरक्षक रंजीत उइके को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
27. आरक्षक राकेष मंडावी को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
28. आरक्षक जितेन्द्र बघेल को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
29. आरक्षक जीवन कोर्राम को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
30. आरक्षक रामकुमार सेवता को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
31.आरक्षक देवप्रकाश चुरेन्द्र को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
32. आरक्षक विजय जुर्री को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
33. आरक्षक देवनाथ नरेटी को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
34. आरक्षक मिलेन्द्र मंडावी को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
35. आरक्षक देवेन्द्र सलाम को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
36. आरक्षक भुपेन्द्र नेताम को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
37. आरक्षक कबलू शोरी को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
38. आरक्षक सोनसाय उन्दरे को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
39. आरक्षक लोकेश्वर उईके को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
40. आरक्षक सूर्यकांत श्रीमाली को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
41. आरक्षक शोभीराम दुग्गा को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
42. आरक्षक मनराखन मरकाम को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
43. आरक्षक प्रदीप सलाम को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
44. आरक्षक उमेन्द्र हिड़को को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
45. आरक्षक गज्जूराम नेताम को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
46. आरक्षक छेदन कुमार सोनकर को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
47. आरक्षक राहुल भास्कर को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
48. आरक्षक अभिषेक कुमार साहू को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
49. आरक्षक गणेश ठाकुर को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
50.आरक्षक अजय मंडावी को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
51.आरक्षक अमन नेताम को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
52. आरक्षक संजीव को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
53. आरक्षक (ब.फा.) बिरेन्द्र कुमार कोला को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
54. आरक्षक (ब.फा.) युवराज कोमरा को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
55. आरक्षक (ब.फा.) शिवा जुर्री को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
56. आरक्षक (ब.फा.) मनोज कुमार आंचला को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
57. आरक्षक (ब.फा.) संजुराम कोमरा को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
58. आरक्षक (ब.फा.) टेकेश्वर हिचामी को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
59. आरक्षक (ब.फा.) सूर्यकांत साहू को आरक्षक से प्रधान आरक्षक
को उपनिरीक्षक से निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक एवं आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुये अधिकारियों/कर्मचारियों को स्टार एवं बैच/फीता लगाकर पदोन्नत किया गया। पदोन्नत हुये अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर, कलेक्टर कांकेर द्वारा अच्छे कार्य एवं बेहतर कर्तव्य निर्वहन हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान गोविन्द वर्मा रक्षित निरीक्षक कांकेर, दीपक साव रक्षित निरीक्षक प्रभारी यातायात कांकेर लक्ष्मण केंवट निरीक्षक थाना प्रभारी पखांजूर एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

———————

03.युक्तियुक्तकरण के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन 10 जून को सौपेंगे। ।प्रत्येक प्राथमिक व मिडिल में एक-एक शिक्षक कम कर अपना पीठ थपथपाना बेमानी–साझा मंच।

-आज कांकेर मिनी स्टेडियम में शिक्षक साझा मंच की बैठक संपन्न हुई जिसमें अतिशेष शिक्षकों की सूची में हुए अनेक त्रुटि पर चर्चा की गई एवं इसकी शिकायत कलेक्टर कांकेर को मुख्यमंत्री शिक्षा सचिव के नाम ज्ञापन सौंप प्रमाण सहित शिकायत करते हुए बताया जायेगा कि अधिकारी किस तरह अपने लोगो को बचाने कनिष्ठ को वरिष्ठ व वरिष्ठ को कनिष्ठ बनाया गया है, वरिष्ठता सूची में त्रुटि करते हुए दूसरे को लाभ पहुंचाया गया है व विषय ही बदल दिया गया है, शिक्षको की गणना 31 मार्च के बजाय निर्देशों के विपरीत जाकर 30 अप्रेल की स्थिति में कर दी गई है, विषयो को चक्रिय क्रम के बजाय अनुक्रम में कर दी गई, काउंसलिंग में वरिष्ठ शिक्षक एलबी संवर्ग को छोड़कर कनिष्ठ नियमित शिक्षकों को पहले नियम विरुद्ध ढंग से बुलाया गया है । साझा मंच ने कहा है कि कांकेर जिले से 260 शिक्षक व 49 व्याख्याता दूसरे जिले भेजे जा रहे हैं जबकि बस्तर संभाग में पद नहीं है इसलिए कांकेर जिले के शिक्षकों को जिले के अंदर ही पदस्थ रखा जाये व प्रदेशभर के शिक्षक संगठनों द्वारा एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए एकसाथ आकर बनाये गए शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय आव्हान पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर 10जून को जिलास्तरीय रैली निकाल कर ज्ञापन सोंपेगे साझा मंच कांकेर के प्रदेश सह संचालक वाजिद खान हेमेंद्र साहसी जिला संचालक स्वदेश शुक्ला, ने कहा कि कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर जिले के प्रत्येक प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं में शिक्षकों का एक-एक पद कम कर शासन प्रशासन अपना पीठ थपथपाने का काम भले ही कर ले, लेकिन शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब परिवार के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का दुष्परिणाम आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा। वर्तमान में शिक्षकगण स्कूल शिक्षा विभाग के सेटअप 2008 के अनुसार ही स्वीकृत पदों पर पदस्थ थे, वास्तव में जिले के गिने-चुने 10-15 विद्यालयों में ही शिक्षक अतिशेष थे, लेकिन प्रत्येक शाला में एक-एक पद कम कर नियमानुसार पदस्थ शिक्षकों को ही अतिशेष घोषित कर दूरस्थ शाला में भेज दिया गया। यदि शासन प्रशासन को गरीब बच्चों के शिक्षा की चिंता था तो विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के बजाय रिक्त पदों पर शिक्षकों सीधी भर्ती कर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ करना था। जिला संचालकों ने बताया कि आगामी 10 जून को जिले के समस्त शिक्षक जिला मुख्यालय में रैली निकालकर कलेक्टर को युक्तियुक्तकरण निरस्त करने हेतु ज्ञापन सौपेंगे।
———————-

04.विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत भोड़िया में शिविर आयोजित। किसानों को दी गई आधुनिक तकनीक खेती की जानकारी।

-कृषि एवं किसान -कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कृषकों को जागरूक करने विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भवन भोड़िया में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष राजकुमार दर्रो ने कहा जिस तरह से हम बीमार होने के बाद इलाज के लिए डॉक्टर पास जाते हैं, ठीक उसी तरह हमारे फसलों के बीमारी के ईलाज व सलाह के लिए गांव में शिविर लगाया गया है। उन्होंने सभी किसान भाईयों से अपील करते हुए कहा कि कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों से बेझिझक फसलों में कीड़ा, बीमारी रोग नियंत्रण के उपायों एवं उन्नत खेती बाड़ी के सम्बंध में जानकारी लेकर इसका लाभ उठा सकते हैं। साथ ही जनपद सदस्य द्वारा कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि पशुपालन, मत्स्य पालन तथा उद्यानिकी अधिकारियों का मोबाईल नंबर पंचायत में उपलब्ध कराया गया, जिससे किसान भाई योजना संबंधी एवं खेती किसानी से सम्बंधित तकनीकी जानकारी ले सकें। शिविर में कृषि वैज्ञानिक डॉ. नरेन्द्र तायडे़, कृषि विकास अधिकारी और फसल बीमा डिस्ट्रिक मैनेजर द्वारा उन्नत कृषि तकनीक एवं कृषक हितैषी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी किसानों को दी गई। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी, ग्राम पटेल, कोटवार एवं कृषकगण उपस्थित थे।

05.छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ-25) भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 जून रविवार को पूर्वान्ह 10 से 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के लगभग 10067 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त परीक्षा हेतु जिले में 41 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

06.बैंक मित्र एवं बैंक सखी की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

—वित्तीय समावेशन क्रियान्वयन हेतु कांकेर जिले के सभी बैंक मित्र एवं बैंक सखी की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरूवार को सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की ओर से जिला कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। जिले में सर्वाधिक कमीशन राशि प्राप्त करने वाले 5 बैंक मित्र और बैंक सखी को सीएससी एफआई डिपार्टमेंट द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय धमतरी द्वारा बैंक सखी को माइक्रो एटीएम भी प्रदान की गई। कार्यशाला में अग्रणीय जिला प्रबधंक जी.एस. राणा एलडीएम कांकेर, एफआई मैनेजर अभिषेक धमतरी, एफ आई मैनेजर सीएससी रविकांत साहू, ईडीएम घनश्याम साहू उपस्थित थे।

07.अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन। इच्छुक आवेदक 16 जून तक करा सकते हैं पंजीयन।

—भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु जिले के पंजीकृत आवेदकों के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले के इच्छुक आवेदक जिन्होंने उक्त भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा किया है। वे 16 जून तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कांकेर में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं, ताकि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा कार्यशाला का आयोजन जल्द से जल्द प्रारंभ किया जा सके। अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी जिला रोजगार कार्यालय कांकेर से संपर्क कर एवं मोबाइल नम्बर 9425516268, 6265087948 9407761305, 7587183056 और 9691372436 से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
———————-

08. जल वितरण संचालक कोर्स में प्रशिक्षण के लिए 09 जून को काउंसिलिंग।

—जल शक्ति तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से जारी नल जल मित्र कार्यक्रम (एन.जे.एम.पी.) के तहत ‘‘जल वितरण संचालक’’ कोर्स में कौशल प्रशिक्षण के लिए लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में 09 जून को प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। लाइवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिले के ग्राम पंचायतों द्वारा चयनित हितग्राहियों के लिए जल वितरण संचालक कोर्स में प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। चयनित हितग्राही शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्रॉफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में कांउसिलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
———————-

09.पीढ़ापाल में श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन।

—ग्राम पंचायत पीढ़ापाल में श्रम विभाग द्वारा पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों को शासन की श्रम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा उनका पंजीयन एवं नवीनीकरण करना था। श्रमपदाधिकारी  सुदेश गोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में ग्रामीणों को श्रमिक पंजीयन की प्रक्रिया, पात्रता, लाभ एवं योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर कुल 107 नए श्रमिकों का पंजीयन किया गया तथा 01 श्रमिक का नवीनीकरण संपन्न हुआ। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों ने श्रमिक पंजीयन की प्रक्रिया को समझा और योजनाओं का लाभ लेने के प्रति जागरूकता दिखाई। श्रम विभाग द्वारा इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में श्रम विभाग से श्रम निरीक्षक  विवेक साव, श्रम कल्याण अधिकारी  जयप्रकाश चौहान, श्रम कल्याण निरीक्षक  प्रवीण सुकतेल,  सतीश नाग एवं श्री महावीर,  धनेश्वर सिंहा एवं श्रीमती परमेश्वरी मौजूद रहे।

 10.पर्यावरण प्रबोध मंच एवं सरस्वती कला मंच नें पर्यावरण जगरूकता रैली निकाली।

-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण प्रबोध मंच नें नमो गंगे फाउंडेशन, योग विद्या साधना केन्द्र, सरस्वती कला मंच, सैनिक कल्याण, महिला आई टी आई, जनसहयोग संस्था के द्वारा संयुक्त विशाल रैली पंचमुखी हनुमान मंदिर ऊपर नीचे रोड से निकाली ।सर्वप्रथम श्री अरुण कौशिक नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष और मोहन सेनापति पर्यावरण प्रबोध मंच के अध्यक्ष नें नमो गंगे फाउंडेशन के द्वारा आयोजित दीपदान किया जिसमें सभी नें मिलकर 108 दीप जलाये तत्पश्चात नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक नें हरी झंडी दिखाकर जगरूकता रैली को निकलने का संकेत दिया रैली में आई टी आई की छात्राएं भूमिका भुआर्या, सुनीता नाग, उससाना कोडोपी, रुक्मणि कोडोपी, सानाया शोरी, दीपिका नुरूति, मनीषा दीपक, लीना नेताम, ईशा दीपक, रितु मरकाम, सोनिया ताराम, जागृति जुर्री, साधना उइके, हिना शोरी, चम्पादेवी आदि छात्राओं नें हॉस्टल वार्डन ध्रुव मैडम एवं प्राचार्य ध्रुव सर के मार्गदर्शन में रैली में शामिल हुए नमो फाउंडेशन की रीना लारिया, अनु गुप्ता, पद्मिनी साहू, कनक जोशी, भूतपूर्व सैनिक एवं समाजसेवी टैश्वर जैन, सरस्वती कला मंच के मुरारी देवांगन, सुनील साहू, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, संगम लाल पांडे, सत्यनारायण जैन, शिवसिंह भदौरिया, अवधेश लारिया, गोपाल सिँह ठाकुर, डॉ राजसिंह मंडावी, रामकुमार शुक्ला, अजय ईश्वर, विनय गुप्ता, प्रज्ञा, रेनू, रानी, जया, राशि, अनंत, कान्हा रवि, जितेंद्र, मीनू, ज्योति, धर्मेन्द्र,कैलाश यदु, विकास यादव, बीरबल गड़पाले, विपिन यादव, हिमांशु कोठारी, गीतेश यादव, प्रशांत शुक्ला, प्रदीप कदम, विनोद ठाकुर, गणेश तिवारी, संजय मंशानी, गायत्री परिवार से गोपाल पांडे, टी बी ग्रुप से राजेश शर्मा, रूपेंद्र बैस, मनोज चोपडा, केतन व्यास, सपन श्रीवास्तव, अशोक राठी, पतंजलि केंद्र से उपेश्वर ठाकुर, योग विद्या साधना केन्द्र से हिरमान सलाम, राजकुमार फवयानी, सुनील नाग, छाया कौशिक, दमयन्ती राजपूत, अंजलि सेंडे, सुप्रिया हड़प, स्वरा हड़प, मयंक हड़प,हिमांशु कोठारी, जनसहयोग संस्था से प्रवीण गुप्ता, दिनेश मोटवानी, शिक्षक समुदाय से रामशरण जैन आदि अनेक समाजसेवी रैली में शामिल होकर स्लोगन बोलकर कैलास यदु नें पर्यावरण एवं देश भक्ति गीत गाकर लोगों को जागरूक किया, अंत में रैली मुख्य मार्ग से होकर पुराना बस स्टेण्ड पहुंचा जिसे मुरारी देवांगन, सुनील साहू, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,शिव सिंह भदौरिया, गोपाल पांडे, डॉ राजसिंह मंडावी,संजय मंशानी उपेश्वर ठाकुर आदि नें सम्बोधित किया उपेश्वर ठाकुर नें मेडिसिन का महत्व औषधि पौधों पर प्रकाश डाला एवं रातरानी, गिलोए, निर्गुणड़ी आदि पौधों का वितरण किया आभार प्रदर्शन राजभारती नें और मंच संचालन मोहन सेनापति नें किया

———————-

शुभ रात्रि ….

———————-

टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 06 अगस्त 2025 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 06  अगस्त  2025  बुधवार ✍️मनोज जायसवाल ———————  संपादकीय- समय चक्र आप पर भी आयेगा…. प्राकृतिक आपदाएं कभी बता कर नहीं आती, गाज कहीं…

आज की टॉप 10 खबर 05 अगस्त 2025 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 05  अगस्त  2025  मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल ———————  विशेष— जिले मे लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने हेतु यातायात पुलिस कांकेर द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *