आज की टॉप 10 खबर 05 मार्च 2025 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
05 मार्च 2025 बुधवार

✍️मनोज जायसवाल

 

01. जिला पंचायत कांकेर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन कार्यक्रम आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। जानकारी मुताबिक सभी 13 निर्वाचित सदस्यों में से अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती किरण नरेटी और श्रीमती झरना धु्रव ने नामांकन फॉर्म भरा, जिसमें सभी सदस्यों के द्वारा किए गए वोट के आधार पर श्रीमती किरण को 10 और श्रीमती झरना को 03 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार श्रीमती किरण नरेटी को बहुमत के आधार पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित मानते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया।

इसी प्रकार जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेतु श्रीमती ताराबती ठाकुर और श्रीमती सुलोचना मेश्राम ने नामांकन फॉर्म भरा था। वोटिंग के उपरांत श्रीमती ताराबती को 09 और श्रीमती सुलोचना को 04 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार बहुमत के आधार पर उपाध्यक्ष पद हेतु श्रीमती ताराबती ठाकुर को निर्वाचित कर उन्हें प्रमाण-पत्र दिया गया। उक्त निर्वाचन प्रक्रिया जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी, पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा तथा सहायक पीठासीन अधिकारी एवं उप संचालक पंचायत  कमल सिदार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

मीडिया से मुखातिब होते नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष

02. जिला पंचायत में विधायक आशाराम नेताम, कांकेर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन के साथ ही  सतीश लाटिया‚  राजा देवनानी,दिलीप जायसवाल,ढालसिंग सिन्हा,प्रताप सलाम,राजेंद्र गौर सहित जिले भर से आये पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

03. निर्वाचन उपरांत एक दूसरे का मिठाई खिला कर कार्यकर्ताओं ने बधाई शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत से निकलते ही पटाखों की लडियां जलाई गई। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लहराते हुए जिंदाबाद के नारे लगायी गई।

 

04. चारामा जनपद अध्यक्ष निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में – दिग्गज कांग्रेसी नरेंद्र यादव के सोशल पोस्ट- शर्म करो एक देश एक चुनाव की बात करने वाले कांकेर जिले के जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष का चुनाव एक साथ नहीं करा पा रहे…सोशल पोस्ट किया था। जिस पर भाजपा के युवा तुर्क नेता रवि सिन्हा ने यह कमेंट कर जवाब दिया- कांग्रेस की भूपेश की निकम्मी सरकार ने इसी जनपद का निर्वाचन रद्द किया गया था लगता है आपको वह दिन भूल गए इसी जनपद में अध्यक्ष का नामांकन भरने के बाद भी निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद चारामा सियासी गलियारों में भूचाल आ गया है।

 

05. बीती 4 मार्च की रात्रि चारामा धमतरी मार्ग पर मरकाटोला घाट में दुर्घटना का शिकार हो गई जहां ट्रक पलट गई। अन्य वाहन के ओवरटेक के चलते हादसा होने की आशंका।

 

06. प्रदेश के मुख्य सचिव  अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के कलेक्टर्स की बैठक लेकर कोयला खनन परियोजना से सम्बंधित जानकरी ली। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग व एनएचएआई के अधीन भूमि अधिग्रहण, मुआवजा एवं सड़कों के निर्माण की प्रगति के संबंध में जिलेवार लंबित प्रकरणों की जानकारी ली, जिसमें रायपुर से विशाखापट्टनम भारतमाला परियोजना भी शामिल है। इसके पश्चात उन्होंने माओवाद प्रभावित क्षेत्र में सड़क मार्ग व मोबाइल टावर की कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी ली। मुख्य सचिव ने राज्य की प्रक्रियाधीन परियोजनाओं के अंतर्गत आने राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित जिला स्तर पर लंबित विभिन्न कार्यों के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश कलेक्टर को दिए। जिले से अपर कलेक्टर श्री एस.अहिरवार वीसी में शामिल हुए।

 

07. कल 06 मार्च को   नगरपालिका  के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षद गणों   का  शपथ ग्रहण समारोह अपरान्ह 2.00 बजे  मुख्य अतिथि  अरूण साव उप मुख्यमंत्री छ.ग. शासन रायपुर‚ अति विशिष्ट अतिथि  केदार कश्यप मान.मंत्री छ.ग.शासन‚ भोजराज नाग सांसद कांकेर  तथा विशिष्ट अतिथियों में सुश्री  लता उसेण्डी‚ विधायक कोंडागांव‚ विक्रम उसेंडी विधायक अंतागढ‚ आशाराम नेता विधायक कांकेर‚ पुरंदर मिश्रा विधायक रायपुर  उत्तर‚ नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल‚ रामु जगदीश रोहरा महापौर नगर निगम धमतरी  की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। मीडिया को आमंत्रण पत्र पीआरओ के ग्रुप में वाट्स अप संदेश में भेजा गया है‚ भौतिक कार्ड  कईयों को नहीं मिला है। पर जिन्हें भौतिक रूप से कार्ड नहीं मिला वे  पत्रकारिता धर्म का पालन जरूर करेंगे।

08. चारामा विकासखंड के महानदी घाटों में  जबर्दस्त कार्रवाई हुई जहां 10 जेसीबी वाहनों पर कार्रवाई की गई है।  प्रतिदिन लाखों रूपये  कमा रहे माफियों में हडकंप उहापोहǃ  महानदी का इतनी बेदर्दी से  दोहन  भयावह यह स्थिति कि जहां देखें वहां महानदी में  हाईवा ट्रकों के रोड  रेम बनाये जाने के चलते आने वाली बारिश में कहीं महानदी  अपना रास्ता बदल कर रौद्र रूप न दिखा दे। कार्रवाई का  चित्र–

09.उमनि0 एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक कांकेर आई. के. ऐलिसेला (भा.पु.से.) के निर्देशन में, आज दिनांक 5 मार्च 2025 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   दिनेश सिंन्हा के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य राजमार्गों में लगातार हो रे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तथा ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे स्पॉट दुर्घटना जन्य क्षेत्र एवं इन सड़को पर जहां अत्यधिक दुर्घटना होने वाले क्षेत्र की रोड सेफ्टी सेल की टीम जिसमें आरटीओ  ऋषभ नायडू  राष्ट्रीय राजमार्ग एसडीओ   घनश्याम साहू सब इंजीनियर श्रीनेताम   यातायात कांकेर प्रभारी आर आई   दीपक साव एवं यातायात की टीम द्वारा सभी चिन्हित स्थानों पर जाकर उन जगहों पर आवश्यक ब्लिंकर रंबल स्ट्रिप रेडियम पट्टी डिवाइड हाई मास्क एवं नाइट लाइट सोलर फ्लेशर गति अवरोधक एम अन्य आवश्यक संसाधन एवं सामग्री की आवश्यकता एवं समेकित कार्य योजना का निर्माण किया गया जिससे आने वाले दिनों में हाईवे में होने वाले दुर्घटनाओं में कमी एवं मृत्यु दर को रोका जा सके।

10.    नगर के स्थानीय मिनी स्टेडियम में चल रहे कथा में आज महाराज इंद्रदेवेश्वरानंद सरस्वती के श्रीमुख से कथा श्रवण करने काफी भीड रही। चित्र में देखा जा सकता है कि पंडाल  में कथा सुनने  लोग पूरी शांतिपूर्वक बैठे हुए हैं। कल कथा का अंतिम रोज है। यह भी बता दें कि महाराज की कथा अगले महीने अप्रेल में चारामा नगर में होने जा रही है।

 

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं 🙏है।

  • Related Posts

    ”राखी विथ खाकी” कांकेर के जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में अद्भुत आयोजन।

    (मनोज जायसवाल) —जेपी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सदैव की तरह स्वागतम् की सांगीतिक प्रस्तुती से सबका मन मोहा। कांकेर (सशक्त पथ संवाद)।रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा…

    आज की टॉप 10 खबर 07 अगस्त 2025 गुरूवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 07  अगस्त  2025 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल संपादकीय— —आज ‘सरोगेसी’ जैसे आधुनिक युग में स्तनपान के प्रति आधुनिक महिलाओं द्वारा स्तनपान से उनकी शारीरिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *