आज की टॉप 10 खबर 05 जून 2025 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
05 जून 2025 गुरूवार

✍️मनोज जायसवाल

—————

-आज के हमारे मेहमान- 

-गौतम लुंकड‚कांकेर(रायपुर)

— जिनका कल 6 जून को जन्म दिवस है।  

    -छात्र जीवन से राजनीतिक जीवन में पूरी तरह अपनी दमदारी से काम करते सफलता अर्जित कर दिखाने वाला नाम है,गौतम लुंकड। ऊर्जावान,पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का जज्बा का प्रतिबिंब रहा कि अथक प्रभावशाली कार्यशैली को देखते अविभाजित मध्यप्रदेश काल में कांकेर जिला कांग्रेस से जिलाध्यक्ष के पद का सफल निर्वहन किया। व्यावसायिक गणितीय समीकरण को जिस प्रकार सुलझाने में सफल रहते निरंतर पार्टी हित में सफलता के पायदान पर आगे लाने गौतम लुंकड का कोई सानी नहीं। निःस्वार्थ भाव से पार्टी के प्रति निष्ठा सेवा भाव के होते लगातार उपेक्षा जब इन्हें एक दशक से झेलनी पडी। भारी मन से भारतीय जनता पार्टी ज्वाईन किया। लेकिन यहां आकर उसी ऊर्जा से आज भी कार्य कर दिखाया। हाल के पंचायत चुनाव में इनके सामने पार्टी उम्मीदवार को सफलता दिलाने का शर्त रख दिया गया,जिसे इन्होंने सहर्ष स्वीकार किया और अपनी पूरी ऊर्जा लगा दी। परिणाम इनके मेहनत के पक्ष में रहा। वर्तमान में भी इन्हें किसी पद प्रतिष्ठा की कोई लालसा नहीं है,वे अपनी प्रतिष्ठा तो अपना लोगों के प्रति व्यवहार और वो दायित्व जो इन्हें दिया गया उसकी सफलता को मानते हैं। कर्मठ,मिलनसार,मृदुभाषी जैसे शब्द इन पर खुब बैठती है। कोरर स्थायी निवासी गौतम लुंकड किसी पहचान के मोहताज नहीं है। पार्टी से जुडे कार्यकर्ता इनकी मेहनत को देख जरूर चाहते हैं कि इन्हें कोई बडी जिम्मेदारी संगठन में जरूर मिलेगी,जिसके वे पूर्ण हकदार है। संपर्क— मो. 95897 11555
—————–

01 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 में की शिरकत। भानुप्रतापपुर और दुर्गुकोंदल में गोंडवाना समाज के भवन के लिए किए 25 -25 लाख रुपए की घोषणा।

-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के ग्राम कराठी (संबलपुर) में आयोजित बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने का प्रतीक माना जाता है।छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनते ही हमने पीएम आवास योजना के तहत 18 लाख परिवारों को आवास की स्वीकृति दी थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान 3 लाख लोगों को गृह प्रवेश कराया था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है ताकि सभी आत्मनिर्भर बन सके और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सके।स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर जनजातीय समाज एवं क्षेत्र के विकास के लिए घोषणाएं भी की। भानुप्रतापपुर में गोंडवाना समाज के भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए, गोंडवाना समाज दुर्गुकोन्दल के भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए, गोंडवाना समाज के 12 परगना में शेड निर्माण के लिए 10- 10 लाख रुपए ,गोंडवाना समाज के 05 सर्कल में शेड निर्माण के लिए 05-05 लाख रुपए तथा ग्राम पंचायत संबलपुर के भवन निर्माण के लिए भी घोषणा किया।

चित्र— मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कराठी‚संबलपुर कांकेर जिला आगमन ।
———————— 

02.मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिला अंतर्गत संबलपुर के ग्राम कराठी आगमन पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत हाई स्कूल मैदान परिसर (संबलपुर) में बादाम के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर कांकेर सांसद  भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रमदेव उसेंडी, विधायक  आशाराम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी वृक्षारोपण किया।

चित्र—मुख्यमंत्री ने  आज पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया।

03.मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के आज कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के ग्राम संबलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और गोंडवाना समाज के प्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक  विक्रमदेव उसेंडी, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम सहित गोंडवाना समाज समन्वय समिति के पदाधिकारियों और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित डीआईजी कांकेर  अमित तुकाराम कांबले, कलेक्टर   निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  आई के एलेसेला भी उपस्थित रहे।

————–
-विशेष-
नगर में यातायात टीम द्वारा प्रेशर हार्न और स्पीड बाइक पर नगर में कुल 04 पाईंट लगाकर कार्रवाही जारी है। यातायात पुलिस सुगम यातायात के लिए प्रतिबद्वतापूर्वक कार्य कर रही है।

————–

04.जिला चिकित्सालय में क्लब फुट दिवस मनाया गया, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश।

-कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश सांडिया के मार्गदर्शन में आज शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय कांकेर में क्लब फुट दिवस मनाया गया। इस दौरान उपचारित हितग्राहियों एवं जनमानस को जन्मजात विकृति क्लब फुट की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में हितग्राहियों को पौधा वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। मेडिकल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. अनूप पद्मवार ने कहा कि क्लब फुट एक जन्मजात विकृति है, जिसका उपचार संभव है। इसमें मुख्य रूप से जन्म से ही पैरों में तिरछापन की समस्या आती है, जितनी जल्दी पहचान कर इसका उपचार कराया जाए उतना बेहतर होगा। जिला सलाहकार डॉ. विनोद वैद्य ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं क्योर इंटरनेशनल के सहयोग से कांकेर जिले में क्लब फुट क्लीनिक का संचालन प्रत्येक गुरुवार को किया जाता है। कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुनील सोनी, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. नितिन वाल्मिकी, अस्पताल सलाहकार मुक्ता मिंज, काउंसलर दीपिका कावड़े सहित मेडिकल कॉलेज के छात्र एवं अस्पताल के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

चित्र— जिला चिकित्सालय में क्लब फुट दिवस मनाया गया ।
———————— 

05.दुर्गूकोंदल के ग्राम हुलघट और सोनपाल में मनाया गया हर घर जल उत्सव।

– जल जीवन मिशन के तहत दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम हुलघट, सोनपाल में सभी घरों में नल से जल प्रदाय करने की मुहिम चलाई जा रही है। उक्त ग्रामों में आज ग्रामसभा आयोजित की गई, जिसमें ग्राम के सरपंच, वार्ड पंच, ग्राम स्तरीय समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। जिला समवन्यक किरण यादव द्वारा जल जीवन मिशन के बारे में जानकारी दी गई और समिति के सभी सदस्यों को योजना संचालन-संधारण के सम्बन्ध में पंप ऑपरेटर एवं ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही योजना को सुचारू रूप से चलाने हेतु ग्रामवासियों की सहमति से जल कर तय किया गया। इसके अलावा जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के तहत पानी का सीमित मात्रा में उपयोग करने, जल बचाव, किचन, गार्डन जैसे विषयों पर चर्चा की गई और उन्हें जागरूक किया गया। ठेकेदार द्वारा ग्राम में जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण किया गया।

चित्र— दुर्गूकोंदल के ग्राम हुलघट और सोनपाल में मनाया गया हर घर जल उत्सव।
————————- 

06.कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए तालाब में डूबने से मृत्यु होने के एक प्रकरण में चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। तहसील सरोना के ग्राम करप निवासी 65 वर्षीय रामदयाल नेताम की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती हिरोंदी बाई को चार लाख रुपये की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

07.शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’’ अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। शासकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गत वर्ष की सफलता को आधार बनाकर सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरणीय जागरूकता को और सशक्त बनाना है। मां और पृथ्वी के प्रति सम्मान स्वरूप संस्था में पौधारोपण का कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में संस्था के एन.एस.एस. शाखा एवं इको क्लब के समन्वय से आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था के प्राचार्य द्वारा रोपित पौधों को संरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में संस्था के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

चित्र—शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’’ अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।

08.एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोडेजुंगा कांकेर में 13 जून को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 287 रिक्तियां के आधार पर भर्ती की जाएगी। उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सिक्युरिटी गार्ड के 212 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 15, मार्केटिंग के 03, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 03, बैंक मित्र के 50 और शिक्षक के 04 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी। 

09.कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ अतिवृष्टि आदि से बचाव हेतु जिला स्तर पर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके लिए अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार वर्मा को नोडल अधिकारी एवं अधीक्षक भू-अभिलेख   आर.सी. मंडावी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

10. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन आज की महती आवश्यकता के विषय पर विद्यार्थीयो एवं आमजन में जनजागृति लाने के उद्देश्य को लेकर वन परिक्षेत्र चारामा के सौजन्य से पौधारोपण एवं एक जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारामा में किया गया । कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य भानु शंकर नागराज, शिक्षक गण, एन सी सी एन एस एस की छात्राओं के द्वारा पौधारोपण किया गया । पौधारोपण उपरांत वन विभाग से दिनेश चंद्र जोशी परिक्षेत्र अधिकारी चारामा एवं भानु शंकर नागराज संस्था के प्राचार्य द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पर उद्बोधन दिया गया । इस अवसर पर सत्येंद्र कश्यप उप वनक्षेत्रपाल, अजय नागवंशी, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी चारामा, बिरझु पटेल, उमेश्वरी सिन्हा परिसर रक्षक गण, शिक्षक गण अर्चना मिश्रानिरंजना मंडावी व्याख्याता, कांगे मैडम एवं एन एस एस एन सी सी के छात्राएं उपस्थित रहे ।

शुभ रात्रि……

——————
टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 06 अगस्त 2025 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 06  अगस्त  2025  बुधवार ✍️मनोज जायसवाल ———————  संपादकीय- समय चक्र आप पर भी आयेगा…. प्राकृतिक आपदाएं कभी बता कर नहीं आती, गाज कहीं…

आज की टॉप 10 खबर 05 अगस्त 2025 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 05  अगस्त  2025  मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल ———————  विशेष— जिले मे लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने हेतु यातायात पुलिस कांकेर द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *