———————-
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
31 मार्च 2026 मंगलवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
”भगवान महावीर के आदर्शों के पालन करने का संकल्प लें”

—आज 31 मार्च 2026 को भगवान महावीर की 2624वीं जयंती मनाई जा रही है। देश के बिहार की पावन धरा ने ना सिर्फ भगवान महावीर को जन्म दिया, बल्कि भगवान बुद्ध से भी जुड़ी हुई है। कुंडलग्राम (वैशाली के पास) में महावीर स्वामी का जन्म हुआ था और बिहार की ही भूमि ने बौद्ध धर्म को भी आकार दिया।भगवान महावीर जैन परंपरा के 24वें तीर्थंकर हैं। वे अहिंसा, त्याग, सत्य, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के जीवंत प्रतीक हैं। उनकी शिक्षाएँ आज भी पूरे विश्व को शांति, करुणा और सम्यक् दर्शन का मार्ग दिखाती हैं। “अहिंसा परमो धर्मः” का मंत्र उनके जीवन से ही निकला। इस पावन मौके पर आईये हम सब उनके आदर्शों स्वीकार करने का संकल्प लें।
01. कांग्रेस की बैठक में बुथ कमेटी के गठन पर जोर ।

—आज संगठन सृजन के तहत भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जैसाकर्रा मंडल के ग्राम रतेसरा ( चारामा ) पहुंचकर बुथ कमेटी के गठन हेतु दिशा निर्देश देते हुए कार्यकताओं में जोश जगायी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी रोमनाथ जैन, नरेन्द्र यादव पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़, हिरवेन्द्र साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा,मंडल अध्यक्ष सत्तार खान,नीलू सत्तार खान, जनपद सदस्य एवं सरपंच कलिता गोटी सेक्टर अध्यक्ष उमेंद्र कुंजाम समस्त बूथ सेक्टर कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी तरह विधायक आज ग्राम तेलगरा (लखनपुरी ) में संगठन सृजन अन्तर्गत बुथ कमेटी के गठन हेतु कार्यकताओं की बैठक लेकर कहा- कांग्रेस की रीति नीति को पूरी ताकत के साथ जन जन तक पहुंचाना है।

————————
02. साधुमिचगांव से ओडाहुर-गरदा सड़क निर्माण का हुआ शुभारंभ

—दुर्गूकोंदल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत साधुमिचगांव में साधुमिचगांव से ओडाहुर-गरदा तक पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह सड़क निर्माण कार्य प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। अवसर पर ग्राम गायता राजा राम जाड़े (साधुमिचगांव) और सिया राम दुग्गा (ओडाहुर) ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ग्राम पटेल मानक लाल गावड़े, मेंघनाथ दुग्गा, भूतपूर्व जिलाध्यक्ष सुश्री शिरो कोमरे, सरपंच मुकेश गावड़े, उपसरपंच राकेश जाड़े, पूर्व सरपंच नरसिंह गावड़े सहित वार्ड पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
———————
03.वामपंथी उग्रवाद का उन्मूलन – मिशन 2026 अंतिम मुकाम पर।‘‘पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ पहल के तहत उत्तर बस्तर डिवीजन के 06 एवं आरकेबी डिवीजन के 05 माओवादी कैडर कुल 11 ने हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में वापसी की। इनमें PPCM-02, ACM 07, PM 02 शामिल हैं।इन माओवादी कैडरों पर कुल 60 लाख रूपये का ईनाम घोषित है।

—पुनर्वास के दौरान माओवादियों ने अपने साथ लेकर आए 1 नग AK-47, 3 नग SLR, 3 नग 303 रायफल सहित 09 घातक हथियार वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सौंपा ।उत्तर बस्तर डिवीजन एवं आरकेबी डिवीजन के अंतिम माओवादी कैडर पुनर्वासित हो रहे है।उत्तर बस्तर डिवीजन अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वालों में प्रमुख शंकर मरकाम (पीपीसीएम), स्वरूपा उसेण्डी (पीपीसीएम), दूधी हिड़मा (पीएम/कंपनी नंबर-05 सदस्य) परतापुर एरिया कमेटी के राधिका उर्फ संगीता कुंजाम (एसीएम), संदीप उर्फ लखमू कड़ियाम (एसीएम), रानू उर्फ संजू उर्फ रैनू पद्दा (पीएम), आरकेबी डिवीजन अंतर्गत मंगेश पोड़ियामी (एसीएम, कोतरी एरिया कमेटी कमांडर), गणेश उर्फ सूर्यपाल बोडू (एसीएम, औधी-मोहला संयुक्त एरिया कमेटी कमाण्डर), राजे मोडियामी उर्फ जोगी मुचाकी (एसीएम कोतरी एरिया कमेटी), हिड़में उर्फ सुनीता मरकाम (एसीएम कोतरी एरिया कमेटी), मंगती जुर्री उर्फ मंगाय (एसीएम औधी-मोहला एरिया कमेटी) शामिल है, जिन्होने संगठन की औचित्यहीनता को स्वीकार करते हुए राष्ट्र की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।

इसके साथ साथ नक्सलियों के विभिन्न डंप बरामद किए गए, जिसमें ऑटोमैटिक राइफल 1-AK 47, 1- इंसास, 1- SLR देशी राइफल, 9- BGL लॉन्चर, 7- देशी कट्टा, भारी मात्रा में BGL सेल, ऑटोमैटिक हथियारों के राउंड, ग्रेनेड, डेटोनेटर, मैगजीन एवं 5 लाख रुपए नगद बरामद किए गए।मुख्यधारा में लौट आये माओवादी कैडर्स के पुनर्वास, सुरक्षा एवं सम्मानजनक जीवन के लिए अवसर प्रदान कर भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की नीतियों के अनुरुप सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।पुलिस लाइन कांकेर में आज ‘‘पूना मारगेम-पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ पहल के अंतर्गत आयोजित पुनर्वास कार्यक्रम निखिल राखेचा (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक कांकेर, टी. मोहन कमांडेंट BSF भानुप्रतापपुर सेक्टर, श्री रवि भूषण कमांडेंट 178 वाहिनी BSF, प्रियव्रत शर्मा कमांडेंट 33वीं वाहिनी SSB, आकाश श्रीश्रीमाल (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर एवं योगेश साहू (रा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, दिनेश सिन्हा (रा.पु. से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गिरिजा शंकर साव (रा.पु.से.) डीएसपी नक्सल ऑपरेशन कांकेर, अविनाश ठाकुर (रा.पु.से.) डीएसपी डीआरजी कांकेर एवं अन्य अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

‘‘पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ पहल के माध्यम से हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने वाले माओवादियों को पुनर्वास, सुरक्षा तथा सम्मानजनक जीवन के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में स्थायी शांति, विकास और विश्वास के वातावरण को और अधिक सुद्ढ बनाना है, कि क्षेत्र में शांति और प्रगति की नई संभावनाएँ साकार हो सकें।‘‘पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ अभियान के माध्यम से जिला पुलिस कांकेर ने बचे हुए गिने-चुने शेष माओवादी कैडर्स से अपील की है कि- हिंसा छोंडकर, हथियार त्यागकर मुख्यधारा में लौंटे। शासन उनके सुरक्षित, सम्मानजनक और उज्जवल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
आत्मसमर्पित कैडर की जानकारी –
PPCM स्वरुपा उसेण्डी वर्ष 2009 में संगठन में शामिल हुई। ईनाम -08 लाख रूपये।
आपराधिक रिकार्ड – जिला कांकेर के थानों में स्वरूपा उसेण्डी के विरुद्ध 02 अपराधिक मामले दर्ज एवं 07 स्थायी वारंट लंबित है।
बड़ी घटनाऐ:-
वर्ष 2009 ग्राम ग्राम घोड़बत्तर थाना भानुप्रतापपुर में सड़क निर्माण कार्य में लगे पोकलेन में आगजनी की घटना।
ऽ वर्ष 2025 ग्राम जुंगड़ा-भोमरा-पालनार के मध्य थाना कोयलीबेड़ा पुलिस – नक्सली मुठभेड़।
ACM राधिका कुंजाम वर्ष 2016 में संगठन में शामिल हुई। ईनाम -05 लाख रूपये।
ACM मंगेश पोड़ियामी वर्ष 2012 में संगठन में शामिल हुआ। ईनाम -05 लाख रूपये।
आपराधिक रिकार्ड – जिला कांकेर के थानों में मंगेश पोड़ियामी के विरुद्ध 02 अपराधिक मामले दर्ज है।
————————
04.महावीर जयंती अवसर पर शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम।

— आज महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर कांकेर के राजापारा स्थित जैन मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। उन्होंने कहा- सत्य, अहिंसा और त्याग के प्रतीक भगवान महावीर के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त, संस्कारित और समरस भारत का निर्माण कर सकते हैं। इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यककर्ता तथा समाजवासी उपस्थित रहे।
————————
05 . छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग तेज, एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन।

-प्रदेश के महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई द्वारा लगातार आवाज उठाई जा रही है। इसी क्रम में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे एवं जिला अध्यक्ष सुमित राय के निर्देशानुसार एनएसयूआई दुर्गुकोंदल इकाई ने शासकीय कंगलू कुम्हार महाविद्यालय दुर्गुकोंदल में ज्ञापन सौंपकर छात्र संघ चुनाव पुनः प्रारंभ कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र कड़ियांम, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र जैन, ब्लॉक सचिव देव कुमार उसेंडी, योगेश जैन, जयसिंह जूरी, राहुल नाग, नीलम पुड़ो, कु. डिम्पल उसेंडी, प्राची नरेटी सहित बड़ी संख्या में छात्र संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
————————
06. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दुर्गुकोदल का शानदार परिणाम, सभी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

— कांकेर जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भंडारडिगी, दुर्गुकोदल ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम प्रस्तुत कर अपनी गुणवत्ता को सिद्ध किया है। विद्यालय में कक्षा 6वीं से 11वीं तक सीबीएसई पैटर्न के अनुसार शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यालय के प्राचार्य बैजनाथ नरेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 6वीं से 8वीं तक प्रत्येक कक्षा में 60-60 विद्यार्थियों का अध्ययन होता है तथा इस वर्ष कक्षा 11वीं (विज्ञान, कला एवं कॉमर्स) में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त हुआ है। परिणामों के अनुसार कुल 149 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 103 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विभिन्न कक्षाओं में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। कक्षा 6वीं में योजत नेताम ने 90ः अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं गुलशन कोराम (83ः) और करीना मण्डावी (82ः) ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 8वीं में वामिनी कुंजाम ने 93.33ः अंक प्राप्त कर न केवल अपनी कक्षा बल्कि पूरे विद्यालय में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त किया। चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी (86.16ः) द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा 9वीं में गीतांजली हिचामी ने 92.7ः अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चंचल मरकाम (88.5ः) और पूर्वी ठाकुर (84ः) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय में अनिता ध्रुव (82ः), जिज्ञासा मण्डावी (79ः) और कमलेश्वरी (75.8ः) ने श्रेष्ठ अंक अर्जित किए। वहीं कला संकाय में ममता कावडे (81.8ः) और घनिषा (79.8ः) प्रमुख रहीं। कॉमर्स संकाय में मुक्तेश्वर (74.2ः), दामिनी सलाम (68ः) और कामिनी सामरथ (66.2ः) ने अच्छा प्रदर्शन किया।विद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में प्रथम स्थान वामिनी कुंजाम (93.33ः), द्वितीय स्थान गीतांजली हिचामी (92.2ः) तथा तृतीय स्थान योजत नेताम (90ः) ने प्राप्त किया।
————————
07. महावीर जयंती पर कांकेर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा। नगरपालिकाध्यक्ष अरूण कौशिक,कांकेर ,कांकेर विधायक आशा राम नेताम एवं पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी हुए शामिल।

— महावीर जयंती के पावन अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा एवं रैली में नगर के सभी सम्मानित नागरिकों,युवाओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेश को आत्मसात करते हुए हम सभी ने समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर नगर के सभी बड़े बुजुर्गों, मातृशक्ति समाजवासी एवं आमजन भी शामिल हुए।
————————
08. संगठन सृजन अंतर्गत महानदी क्षेत्र के टांहकापार पहूंची भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी।

—आज संगठन सृजन के तहत भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ग्राम टांहकापार (चारामा ) पहुंचकर बुथ कमेटी के गठन हेतु दिशा निर्देश देते हुए कार्यकताओं में जोश भरी। इस अवसर पर नरेन्द्र यादव पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़, हिरवेन्द्र साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा, रमशीला मंडावी सचिव डीसीसी, गोविन्द पटेल अध्यक्ष कांग्रेस मंडल टांहकापार, राजेन्द्र सलाम अध्यक्ष कांग्रेस मंडल हाराडुला, अरूण शोरी, श्यामलाल वाल्मीकि, करूणा कश्यप सरपंच टांहकापार,जगमोहन दर्राे सरपंच कुर्रूभाट, लक्ष्मी कोड़ोपी सरपंच रानीडोंगरी, कुंजलाल जैन,भागबली शोरी,नारेन्द्र शोरी,किरण मंडावी,हेमचंद साहू,उदय पटेल,रिकेश्वर हिरवानी उपसरपंच टांहकापार, देवकरण पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
————————
10.कांकेर नगर में बस स्टॉप को लेकर किया गया निवेदन स्वीकारते हुए एसपी ने तत्काल आदेश जारी किया गया। संघ ने माना आभार।
– कांकेर सिटी में बस स्टॉप को लेकर एक समस्या आम नागरिकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा से संपर्क किया गया। उन्होंने तत्काल अतिरिक्त पुलिच अधीक्षक योगेश साहू से संपर्क कर समस्या का समाधान करने का आदेश दिया। जिस पर कांकेर नगर का एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें दिलीप खटवानी, हाजी वली मोहम्मद, मुकेश खटवानी, गफ्फार मेमन, अंजुमन के अध्यक्ष जावेद मेमन , पप्पू ठाकुर, जमील खान , गुलताज अली, जुमान अली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिलकर मस्जिद चौक एवं सेन चौक कांकेर में बसों को स्टॉपेज की मांग की गई जिसपर तत्काल आदेश जारी किया गया। अब सभी रायपुर जाने वाली बस मस्जिद चौक और जगदलपुर जाने वाली बस सेन चौक में पैसेंजर उतरने के लिए निर्देशित किया गया । कांकेर का प्रतिनिधि मंडल पुलिस प्रशासन कांकेर को धन्यवाद ज्ञापित करते आभार माना है। एवं भविष्य में होने वाली लोक समस्या के लिए प्रशासन से समस्या का समाधान मिलकर करने का आकांक्षी रहेगा।
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–






