कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
31 जनवरी 2026 शनिवार
✍️मनोज जायसवाल
————————
संपादकीय
‘खेतों में पहूंच रहे ज्ञानी एजेंट’
-इन दिनों चारामा विकासखंड के कई क्षेत्रों में अधिकाधिक ऊपज,फायदा और जल्द अमीर बनने का लालच दिया जा रहा है। कई विभीन्न एग्रो कंपनियों के एजेंट गांव-गांव जाकर नर,नारी धान लगाने इसके नर्सरी से लेकर खाज,बीज उनके खेतों के मेड तक पहूंचा कर देने की बडी बडी बातें करते हुए किसानों को रिझाया जा रहा है।
पालीनेशन आधारित इस धान की खेती में ऊपज तो अधिक आता है,लेकिन खाद एवं दवाईयां भी असीमित मात्रा में डाली जाती है। भुमि की उर्वरा शक्ति तो तीन साल बाद ही किसान को लग पाता है कि जो तात्कालीक फायदे के लिए उन्होंने अपने खेतों में इस प्रकार के खेती को बढाया दिया उनके जमीन की क्या हालत हो गई कि अब फसल लगाए जाने पर समुचित कम मात्रा काम ही नहीं करता।
नर,नारी धान लगाने वाला किसान इन कम से कम तीन वर्षों में जितना आगे विकास नहीं करता होगा जितना खेतों में घुम रहे एजेंट कर रहा होता है। पिछले वर्षों में नेटवर्किंग बिजनेस बंद हो जाने से इसमें काम कर रहे लोग अपनी बेरोजगारी इसी में निकाल रहे हैं कि किसानों को जैविक खाद,दवाई के नाम लोकलुभावन बडी बडी बातें करते हुए किसी विशेषज्ञ की भांति ज्ञान परोस रहे हैं। किसानों को खाद एवं दवाई बेचने के बाद उक्त किसान की फसल यदि खराब हो तो जिम्मेदारी के वक्त नदारद दिखते हैं। कुल मिलाकर किसान को ही खामियाजा भोगना पडता है।
कुल मिलाकर किसान भी अब इन नेटवर्किंग बिजनेस वालों के लुभावनी बातों में आकर अपने को लुटा रहा है कि कोई यहां के वातावरण से विलग सफेद,लाल चंदन,सेव फल तो ना जाने क्या-क्या पैदा करने की सीख दे रहे हैं। इसमें से वे कुछ लोग हैं,जो खुद अपने जमीन में नर,नारी धान की खेती नहीं कर रहे,ना पेंड नहीं लगा रहे हैं। किसानों को यह भी पता करना चाहिए कि जो उनके खेतों में आकर बडी बडी ज्ञान दे रहा है,वो खुद कितने रकबे में खेती कर रहा है! यह तय है कि जो एजेंट है, उसे बिना किसी शारीरिक मेहनत किए महज किसानों को आकर्षित कर बेचे जाने पर ही अबाद पैसे मिल रहे हों तो वो खुद क्यों खेती करेगा?
कई वो एजेंट जो जैविक खाद के नाम किसानों को चमत्कार बता रहा है,उसकी बात मान कर वो खरीदी करे तो किसान ही बिक जाये…!हास्यास्पद बात के साथ धरातलीय सच है कि कई जागरूक किसान ऐसे लोगों की बात सुनते ही मुंह मोड कर चलता बनता है। क्योंकि उनको पता होता है कि मैं इनके चक्कर में आऊंगा तो ऐसे खाद की कीमत के साथ मेरी ऊपज से बढ कर खर्चा होगा। कई विदेशी पेड बेचने वाले तो मालामाल हो गए पर किसान कब मालामाल होगे इसकी कोई गारंटी नहीं है,जिसका लालच उन्हें दिखाया गया है।
✍️मनोज जायसवाल
————————

बन कर भावी समाज के बच्चे ही कर्णधार होते है कहते हुए अपनी बातों को रखे समस्त छात्र छात्राओं के अपने साथ लाए परितोष इनामों का वितरण भी छात्र छात्राओं को किए ।साथ ही दोपहर में हुए महिलाओं/पुरुषों के खेलकूद के इनामों की व्यवस्था समस्त महिला वर्ग खेल हेतु प्रथम ईनाम श्री नाथूराम कोड़ोपी के द्वारा,दूसरा ईनाम पुष्पलता गनवीरे द्वारा,तीसरा ईनाम नीलम टेंट हाउस शाहवाडा द्वारा,इसी प्रकार से पुरुष वर्ग के खेलो का प्रथम ईनाम जयन्तलाल मंडावी के द्वारा,दूसरा ईनाम श्री अनिल साहू के द्वारा,तीसरा ईनाम शैलेन्द्र साहू पालक शाहवाड़ा के द्वारा प्रदान किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान समस्त विजेता महिला/पुरुष वर्ग के खेलों के ईनाम का वितरण किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने स्वागत नृत्य , सुआ,कर्म,ददरिया, भतरी,पंथी,फाग,भक्ति,विरह,देशभक्ति से ओथ प्रोत और बारह मासी गीत संगीत से अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शक दीर्घा जनता जनार्दन के मन में उतर कर मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी के मन मोह लिया सास्कृतिक प्रभारी देविका पोया,सीमा शोरी एवं गणेशिया शोरी,राधिका साहू, नूरेश कोड़ोपी, शंकरलाल साहू भूतपूर्व आचार्य सुरजभान सिन्हा(स्वास्थविभाग)का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के प्रधानाचार्य अरुण साहू ने किया
————————
02. मोटरसायकल एवं महेंद्रा बस हादसे में दो की स्थल पर ही मौत‚दो घायल। एक ही परिवार से बताये जा रहे हैं।

—सडक हादसा थम नहीं रहा है। आज देर शाम अभी मोटरसायकल एवं महेंद्रा बस का पुल के पास दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ है। इसमें मोटरसायकल सवार एक ही परिवार से बताये जा रहे हैं। एक बच्चे के साथ कुल दो के मौत की खबर मिल रही है‚तो बाकी घायल हैं। बताया जा रहा है कि मुकेश मंडावी‚लिशा मंडावी‚ दुर्गेश्वरी मंडावी‚ खिलेश मंडावी हाटकोंगेरा के निवासी बताये जा रहे हैं। मुकेश एवं खिलेश की मृत्यु हो गई है‚तो बाकी गंभीर है।
———————
03. असम की टीम ने ग्राम जैसाकर्रा में किया प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों का निरीक्षण।
—छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवासों की गुणवत्ता, प्रगति एवं क्रियान्वयन के अध्ययन हेतु असम की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। असम से आये अधिकारियों की टीम में संयुक्त आयुक्त आवास दुर्गावती नाथ, SEP, PMAY-G असम रंजीत दास एवं नीलोत्पल मिश्रा शामिल थे। राज्य कार्यालय से उपायुक्त PMAY-G श्री राजेंद्र पांडे, सहायक अभियंता मनरेगा सोमकांत साहू भी निरीक्षण में शामिल हुए। निरीक्षण के दौरान टीम ने विकासखंड चारामा अंतर्गत ग्राम पंचायत जैसाकर्रा का अवलोकन किया। टीम ने योजना के अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों की स्थिति की समीक्षा की और लाभार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद कर योजना से संबंधित जानकारी ली। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने बताया कि असम की टीम ने जिले में अभिसरण के तहत हितग्राहियों को मनरेगा के तहत प्राप्त हो रहे समयबद्ध मजदूरी भुगतान एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्राप्त हो रहे शौचालय एवं आवास निर्माण की गुणवत्ता की सराहना की। टीम ने अपने राज्य में भी इस पद्धति को लागू करने पर चर्चा की। इस अवसर पर योजना के लाभार्थी हितग्राही श्री हिरामन सिंह, सहदेव निषाद एवं श्रीमती दुलारीबाई निषाद उपस्थित रहे। लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से पक्का आवास प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा शासन-प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।
———————
04. स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की दीवारों को भरा गया रंग से।

—गत 29 जनवरी को 37वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह के 29वाँ दिन यातायात पुलिस कांकेर द्वारा कांकेर शहर के विभिन्न स्कूलों पीएम श्री नरहरदेव, पैराडाइज, केंद्रीय विद्यालय, कन्या आश्रम सिंगारभाट,जेपी इंटरनेशनल एवं महिला आईटीआई कांकेर के छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लेते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के दीवारों में यातायात संदेश,साइबर क्राइम व महिला सुरक्षा सम्बन्धी वॉल पेंटिंग बनाया गया । निखिल कुमार राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, आकाश श्रीश्रीमाल (एएसपी) एवं दिनेश कुमार सिन्हा(एएसपी) कांकेर के मार्गदर्शन में, डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह (डीएसपी) के पर्यवेक्षण में , आरआई दीपक साव यातायात प्रभारी कांकेर एवं यातायात बल कांकेर के द्वारा स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम एवं महिला सुरक्षा के थीम पर वाल पेंटिंग करवाया गया ।
जिसमें आम नागरिकों को जागरुक कर यातायात संदेश एवं सड़क सुरक्षा संबंधी चित्र प्रदर्शित किए गए जैसे -शराब सेवन कर वाहन न चलाना, सड़क संकेत का पालन करना, हेलमेट व सीटबेल्ट पहन कर वाहन चलाना, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना,तेज गति से वाहन न चलाना, साइबर सुरक्षा व महिला सुरक्षा से संबंधित पेंटिंग को प्रदर्शित किया गया।इस प्रतियोगिता में लगभग कुल 110 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा वॉलपेंटिंग कार्य को पूरा किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में कांकेर विधायक माननीय आसाराम नेताम जी, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा तथा शहर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित होकर छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया ।वॉल पेंटिंग में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को यातायात पुलिस कांकेर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
–———————
05. चारामा विकासखंड के ग्राम कोटेला में आज से तीन दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
06.
———————–
07.
—
———————
08.
—
———————
09.
———————
10
———————-
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–







