आज की टॉप 10 खबर 31 दिसंबर 2025 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  31  दिसंबर  2025  बुधवार

✍️मनोज जायसवाल

 ————————

संपादकीय

”अलविदा 2025 स्वागत 2026”

— मेरे अपने सभी सुधीजन मन,वचन,कर्म से बीते वर्ष जो भी गलतियां हुई हो उसे क्षमा करें। लेखन में कभी कभी अनायास कुछ शब्द उकर जाते हैं,जो हम स्वयं नहीं चाहते। सामाजिक तानेबाने,बुराईयां,अंधविश्वास,कुरीतियों,कुप्रथाओं तथा कई विषयों पर बेबाक लिखते समय हम यही चाहते हैं कि जो गलती कर रहा है,उन्हें वो शब्द जरूर ठेस लगे और ठेस लगने पर ही सुधार होगा सो आलेखों की पंक्तियां तंज सिर्फ उनके लिए होता है,जो गलतियां करते हैं। और लेखन में जब तक आप अनियमितताओं,विसंगतियों पर प्रहार नहीं करेंगे लेखन का भी कोई मतलब नहीं है। कभी किसी के लेखन को अपने पर नहीं लेना चाहिए। लोग भले ही कुछ नया मांगे पर हमारे लिए आप जैसे पुराने जनों का साथ चाहिए। हमारा आपका सबसे स्नेहिल संबंध कायम रहे। सभी अपनी आजीविका और जीवन के हर क्षेत्र में अग्रणी रहें यही कामना है। अलविदा 2025

✍️मनोज जायसवाल

पत्रकार, स्वंतत्र लेखक
संपादक सशक्त हस्ताक्षर
कांकेर,छत्तीसगढ़

 ———————— 

01. बदमाशों को कांकेर पुलिस की सख्त चेतावनी ।

वीडियो— पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा का नव वर्ष  संदेश।

—  नव वर्ष के पूर्व जिला कांकेर में नवागत पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा एवं आकाश श्रीश्रीमाल (अति.पु.अधी.भानुप्रतापपुर) दिनेश सिन्हा (अति.पु.अधी.कांकेर), राकेष कुर्रे (अति.पु.अधी.पखांजुर), आशीष बंछौर (अति.पु.अधी.अंतागढ़), एसडीओपी कांकेर, भानुप्रतापपुर, पखांजुर, अंतागढ़ एवं थाना प्रभारियों के द्वारा आज 31 दिसंबर 2025 को सभी थाना क्षेत्रों में जिले के निगरानी, गुण्डे बदमाशों एवं चोरी, अवैध नषीले पदार्थ, अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों को जो पूर्व में जेल भेजे जा चुके है को सभी थानों में पृथक -पृथक बुलाकर उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को तत्काल बंद कर दे अन्यथा आने वाले दिनों में अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने पर उनके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करते हुए जिला बदर की भी कार्यवाही कराई जावेंगी पूर्व में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले में एक वाट्सप नम्बर 94791-55125 भी आम जनता के लिए जारी किया गया है कि कहीं भी किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना उक्त वाट्सप नम्बर देने पर तत्काल कार्यवाही की जावेगी एवं जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जावेगा।

———————— 

02. वार्षिक उत्सव में झूमें  सरस्वती शिशु मंदिर कांकेर के  बच्चे ।

— सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़पिछवाड़ी, कांकेर में शाला वार्षिक उत्सव में विद्यालय के भैया बहनों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। सर्वप्रथम विद्यालय के व्यवस्थापक अशोक राठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वार्षिक उत्सव के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। यह हमारे विद्यालय की सांस्कृतिक पहचान है। समिति के उपाध्यक्ष रामशरण जैन ने कहा कि वार्षिक उत्सव में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा अवसर मिलता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रवक्ता   राजीव लोचन सिंह उपस्थित थे जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के बच्चे ही भविष्य के भारत है। उन्होंने सांस्कृतिक विधाओं के साथ परीक्षा में भी विद्यालय के बेहतर परिणाम की शुभाकांक्षा की। कार्यक्रम अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड व समिति के अध्यक्ष भरत मटियारा ने कहा कि वार्षिक उत्सव अपनी प्रतिभा निखारने का एक सशक्त प्लेटफार्म है। सांस्कृतिक व शैक्षिक स्तरों पर अपना बेहतर प्रदर्शन करते रहने अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त की।

वीडियो-आयोजन में प्रस्तुति देते बच्चे

नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक ने कहा कि सभी बच्चों ने अच्छी व आकर्षक प्रस्तुती दी है। संस्कार को लेकर सरस्वती शिशु मंदिर की पृथक पहचान है। समिति सदस्य नवरतन साव ने कहा कि आज के बहुरंगी क्षेत्रीय संस्कृति पर आधारित नृत्य अत्यंत सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि नगर के सभी पहुँचे प्रबुद्घ वर्ग का सम्मान व्यक्त करता हूँ। मंच पर सह सचिव अजय जैन, कोषाध्यक्ष राजगोपाल कोठारी, प्राचार्य कैलाश कुमार तारक, संघ प्रचारक रामदयाल साहू, दिलीप पटेल, समीर कोठारी, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक,   राजेश शर्मा, केतन व्यास, सोमसाय साहू, मोहन सेनापति, तृप्ति जैन, सुखनंदन जैन आदि उपस्थित थे।

भैया बहनों की सांस्कृतिक प्रस्तुति में लोमांशी देवांगन, आशा व नेहा, संध्या व रागनी, हेतल देहारी, सेजल व माही पटेल, नेहा कोर्राम, देवांशी व साथी, भामा कुमेटी व साथी मेघा व साथी, खुशबू पटेल, कृतिका शोरी, काव्यांजलि व साथी नृत्य, युलिया व साथी,कुंजल व साथी, गीता व साथी, चंचल व साथी,ऋचा व ख्याती, यचिता यादव,अदिती पटेल, दिशा तमन्ना व साथी आदि ने विविध सांस्कृतिक परिवेष से परिपूर्ण विविध लोक कलाओं पर आधारित नृत्य का प्रदर्शन किया। डामनी व साथी, हिमाद्री व साथी प्रहसन ने प्रहसन प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य सूरज नेताम व रेणुका जैन ने किया। इस अवसर पर समस्त आचार्याे व अन्य कर्मचारियों ने अपना सहयोग प्रदान किया। उपरोक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य संतोष श्रीवास्तव ने प्रदान की।

   ———————

03. ऋण की अदायगी करने वाले दिव्यांगजनो का किया गया सम्मान ।

— छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम रायपुर के अध्यक्ष श्री लोकेश कांवड़िया नें कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के साथ छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर निगम से प्राप्त दिव्यांगजन स्वरोजगार ऋण योजना के हितग्राही जिनका ऋण अदायगी पूर्ण हो गई है, उनका सम्मान किया गया। दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ वित्त विकास निगम लगातार प्रयासरत है। बैठक में कलेक्टर श्री क्षीरसागर द्वारा आश्वस्त किया गया कि वन टाईम सेटेलमेंट के तहत भी दिव्यांगजनों को छूट प्रदान किया जायेगा, ऐसे हितग्राही जिन्होने एक भी किस्त नही चुकाया है उनसे डोर-टू-डोर सम्पर्क करने के लिए उपसंचालक समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया। दिव्यांगजनों को ऋण प्रदान करने के पहले व्यवस्थित ढंग से प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण केन्द्र खोला जायेगा, केवल ऋण देना उद्देश्य नही बल्की दिव्यांगजनों के सामग्री को विक्रय की व्यवस्था भी की जायेगी।

जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा ऋणी हितग्राहियों से सतत् संपर्क किया जा रहा है। बैठक में ऐसे पांच दिव्यांग हितग्राहियों का सम्मान किया गया जिन्होने ऋण को चुका दिया है इससे समाज में सकारात्मक संदेश जायेगा की पुराने ऋण चुकाने पर ही नये हितग्राहियों को ऋण सुविधा का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम रायपुर के अध्यक्ष श्री लोकेश कांवड़िया एवं कलेक्टर   निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के कर कमलो से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किया गया। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्रीमती क्षमा शर्मा द्वारा समाज कल्याण विभाग की उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी गई साथ दिव्यांग हितग्राहियों को शॉल, श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में शिक्षा विभाग, विधिक सहायता स्वयं सेवी हितग्राही एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को दिव्यांगजनों के लिये बड़ी उपलब्धि बताया।

 ———————

04. मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा-आपत्ति 22 जनवरी तक आमंत्रित। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर दी गई जानकारी।

—भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक (प्रारूप) प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 को किया गया। प्रारूप प्रकाशन के उपरांत 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी  जितेंद्र कुमार कुर्रे ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ साप्ताहिक बैठक आयोजित कर प्राप्त दावा-आपत्तियों की जानकारी साझा की जा रही है। इसी क्रम में अब तक जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा 30 दिसम्बर को राजनैतिक दलों की बैठक आहूत की गई, जिसमें प्राप्त दावा-आपत्तियों की विधानसभावार जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके अनुसार 79-अंतागढ़ (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-9 के अंतर्गत 83, फॉर्म-11 के अंतर्गत 37 तथा फॉर्म-11A के अंतर्गत 01 दावा-आपत्ति प्राप्त हुई। 80-भानुप्रतापपुर (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-9 के 21, फॉर्म-11 के 27, फॉर्म-11A के 1 तथा फॉर्म-11B के 01 आवेदन प्राप्त हुए।उन्होंने बताया कि 81-कांकेर (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-9 के 15, फॉर्म-10 के 2, फॉर्म-11 के 19 तथा फॉर्म-11A का 01आवेदन दर्ज किए गए।इस प्रकार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल फॉर्म-9 के 119, फॉर्म-10 के 2, फॉर्म-11 के 83, फॉर्म-11A का 3 तथा फॉर्म-12B का 1 दावा-आपत्ति प्राप्त हुई है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपनी प्रविष्टियों का परीक्षण कर आवश्यक होने पर दावा-आपत्ति अवश्य प्रस्तुत करें, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके।

 ———————–

05. किसानों ने अब तक 2 लाख 34 हजार मेट्रिक टन से अधिक धान बेचा।

— खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले के सभी 149 उपार्जन केंद्रों तथा 70 सहकारी समितियों में किसानों के द्वारा धान बेचा जा रहा है। खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 2 लाख 34 हजार 477 मेट्रिक टन धान किसानों द्वारा बेचा जा चुका है। इसमें 2 लाख 32 हजार 274 मेट्रिक टन मोटा धान तथा 2 हजार 073 मेट्रिक टन पतला और 129 मेट्रिक टन सरना वैरायटी का धान सम्मिलित है। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए केन्द्र प्रभारी तथा पर्यवेक्षण व निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार धान के परिवहन, भण्डारण तथा विक्रय की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए 13 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा धान की अवैध गतिविधियों के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतु गठित टीमों के द्वारा सतत् निगरानी की जा रही है।

———————

06. छत्तीसगढ़ मितानिन आशा यूनियन और एनआरएलएम ‘बिहान’ सीआरपी सक्रिय महिला संघ ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर पखांजुर में किया जोरदार धरना प्रदर्शन।   

 ———————–

07. चारामा में 51 कुण्डीय गायत्री यज्ञ के सफल आयोजन के बाद अब गायत्री परिवार द्वारा  जल्द समीक्षा भी मीटिंग में की जाने की खबर।  

  ———————–

08.  आज कांकेर जिला   मुख्यालय से सटे नाथियानवागांव में मेला शांतिपूर्वक सम्पन्न। भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी का गृह ग्राम है‚नाथियानवागांव। उन्होंने आम जनता को मेले की बधाई देते हुए गांव के देवी देवताओं की पूजा अर्चना की। नाथिया नवागांव मेला मंड‌ई के अवसर पर स्व. मनोज सिंह मंडावी जी सहित पूर्वजों के मठ पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात् मेला मंड‌ई का आनंद लिया ।

———————–

09. कांकेर नगर के होटल सुंदरम में  अलविदा 2025 एवं स्वागत 2026 का विशेष सांगीतिक आयोजन।

 ———————

10. कांकेर मेले की तैयारी पूरी। मेला व्यवसायियों ने अपना व्यवसाय हेतु जगह आरक्षित किया।

 ———————-

  शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

आज की टॉप 10 खबर 09 फरवरी 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   09  फरवरी  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  ”जीवन को कैसे स्मार्ट बनायेगी ये स्मार्ट मीटर” लगातार महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *