कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
31 अगस्त 2025 रविवार
✍️मनोज जायसवाल
—————
संपादकीय—
देश के लोकप्रिय साहित्यकार लेखक‚राही मासूम रजा

—जाने माने साहित्यकार लेखक राही मासूम रजा का जन्म 1 सितंबर 1927 को गाजीपुर में एक सम्पन्न परिवार में हुआ था। पिता जिला कचहरी में वकालत करते थे।बचपने में पोलियो के चलते पढाई कुछ समय के लिए रूक गयी थी। इंटरमीडिएट के बाद अलीगढ आ गए। उन्होंने 1960 में एम.ए. की उपाधि विशेष सम्मान के साथ प्राप्त की। मुंबई में रहकर उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों की स्क्रिप्ट और 100 से ज्यादा धारावाहिक लिखे। बी. आर. चोपड़ा द्वारा निर्मित प्रसिद्ध टीवी सीरियल महाभारत की पटकथा भी इन्होंने लिखी है‚ जहां इन्हें काफी प्रसिद्वि मिली। 1998 में दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक”महाभारत” की पटकथा इन्होंने लिखी। सन् 1979 में ‘मैं तुलसी तेरे आँगन की’ फ़िल्म के लिए फ़िल्म फ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद पुरस्कार भी जीत चुके हैं। राही ने 1946 में लेखन कार्य आरंभ किया। आधा गाँव, टोपी शुक्ला, हिम्मत जौनपुरी, ओस की बूँद, दिल एक सादा काग़ज़, अजनबी शहर:अजनबी रास्ते, मैं एक फेरी वाला ग़रीबे शहर प्रमुख कृतियां रही। उनका प्रथम उपन्यास ‘मुहब्बत के सिवा’ 1950 में उर्दू में प्रकाशित हुआ। रजा जी ने कई उपन्यास एवं कविताएं लिखी। राही मासूम रज़ा जी का निधन 15 मार्च, 1992 को मुंबई में हुआ और वे दुनियां को अलविदा कह कर चले गये।
—मनोज जायसवाल
——————–
01.गौवंश का रोड़ एक्सीडेन्ट मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार । कांकेर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
– कांकेर पुलिस की जानकारी मुताबिक मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 30 अगस्त को प्रार्थी प्रदीप कुमार साहू पता शांतिनगर कांकेर के लिखित आवेदन पर थाना कांकेर में बीती रात दिनाक 29.08.2025 दिन शुक्रवार को रात्रि तकरीबन 12 से 1.00 बजे के बीच जिला चिकित्सालय के आगे मेन रोड पर संतोषी माता मंदिर के पास हरे रंग के पायल बस क्रमांक सीजी 07 सीएल 7020 के चालक द्वारा गौ माता को ठोकर मारकर एक्सीडेट करने से मृत्यु हो गई। रिपोर्ट पर थाना कांकेर मे अपराध क्र. 314/25 धारा 281,325 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर आरोपी वाहन चालक का पता तलाश किया गया। इस दौरान मुखबीर के सूचना पर आरोपीगण 1. राकेश सोनी पिता स्व. आनंद सोनी उम्र 47 वर्ष पता दुर्ग शंकर नगर जिला दुर्ग 2. ईरफान खान पिता स्व. अब्दुलाखान उम्र 42 वर्ष पता डिपरापारा गोपाल किराना के सामने जिला दुर्ग को माकड़ी से हिरासत में लिया गया। आरोपीगण से पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर दिनांक 31.08.2025 को गिरफ्तार किया गया है। पृथक से आरोपीगणों के विरूद्ध धारा-126(2), 135(2),170 बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा तैयार कर आरोपीगण को एसडीएम न्यायालय मे पेश किया गया, जो आरोपियों क़ो जेल भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में प्रआर. 136 सुरेश भुआर्य,आरक्षक श्रवण ठाकुर,आरक्षक राकेश बघेल,आरक्षक देवदत्त कड़ियाम एवं थाना पेट्रोलिंग टीम का अहम भूमिका रहा है।

चित्र— गोवंश पर एक्सीडेंट मामले में आरोपियों को जेल दाखिल करती पुलिस।
——————–
02.अवैध रूप से शराब बिक्री में आबकारी एक्ट तहत् 01 महिला आरोपिया गिरफ्तार । देशी-अंग्रेजी शराब कुल 29.280 लीटर अवैध शराब बरामद । कुल 12,680 रूपये कीमती अवैध शराब जप्त कर कार्यवाही किया गया।
——————–
03. फिट इंडिया के तहत नगर में निकाली गई सायकल रैली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को सम्मानित किया गया।
—प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार स्वस्थ एवं फिट समाज की दिशा में हो रहे प्रयासों के तहत आज जिला मुख्यालय कांकेर में फिट इंडिया साइकिल रैली का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में किया गया। रैली नरहरदेव पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर से प्रारंभ होकर पुराने बस स्टैण्ड होते हुए पुनः विद्यालय के खेल मैदान में सम्पन्न हुई। रैली को जिला शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस तरह तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन हुआ। इस दौरान पहले दिन आउटडोर प्रतियोगिताएं (रिले-रेस, फुटबॉल, हॉकी एवं वॉलीबॉल), दूसरे दिन इनडोर खेल (कैरम, शतरंज, फुगड़ी, बैडमिंटन, रस्साखीच एवं कुर्सी दौड़) तथा तीसरे और अंतिम दिन सद्भावना साइकिल रैली का आयोजन किया गया। नरहरदेव स्कूल प्रांगण के डोम में समापन अवसर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी खेल अधिकारी संजय जैन सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी, खिलाड़ी, एनसीसी, स्काउट कैडेट्स सहित विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने काफी संख्या में सायकल रैली में हिस्सा लिया।

चित्र—फिट इंडिया के तहत कांकेर नगर में निकाली गई रैली में स्कूली छात्र छात्राएं।
——————–
04. दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम सरकार की अभिनव पहल, दीदीयों को मिलेगी प्रेरणा – श्री नेताम
—पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ के अंतर्गत विशेष रेडियो कार्यक्रम ‘‘दीदी के गोठ’’ का प्रसारण आज से शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर केन्द्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से एक साथ प्रसारित किया गया। ‘‘दीदी के गोठ’’ रेडियो कार्यक्रम में केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का शुभकामना संदेश के साथ ‘‘बिहान’’ योजना के दीदीयों की सफलता की कहानी उन्हीं के जुबानी में सुनाई गई। नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कच्चापाल के आश्रित ग्राम इरकभट्टी के लखपति दीदी श्रीमती संताय पोटाई और बस्तर जिले दरभा के लखपति दीदी बनकला कश्यप ने बिहान योजना के अंतर्गत स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद आजीविका संवर्धन में मिली उपलब्धि की कहानी अपनी जुबानी बताई। स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद अपनी आर्थिक आमदनी को विस्तार से बताया। दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को दोपहर 12.15 बजे नियमित रूप से प्रसारित की जाएगी। ‘‘दीदी के गोठ’’ रेडियो कार्यक्रम को सुनने के लिए जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में विशेष व्यवस्था की गई थी। क्षेत्रीय विधायक आशाराम नेताम, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य सुश्री मृदुला भास्कर, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी सहित जनप्रतिनिधि व स्व-सहायता समूह की दीदींयां बड़ी संख्या में मौजूद थीं। स्व-सहायता समूह की दीदीयों को संबोधित करते हुए विधायक श्रीनेताम ने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम अभिनव पहल है, इससे स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को नई दिशा व प्रेरणा मिलेगी। वे अपने कार्य को नई ऊर्जा के साथ करते हुए आत्मनिर्भर बनेंगे। लखपति दीदी उससे भी आगे की आमदनी को प्राप्त करने के बारे में मेहनत करें। विभिन्न व्यवसाय जैसे-मछली पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन के साथ ही अन्य लाभकारी व्यवसाय और आधुनिक खेती में भी सामूहिक रूप से कार्य करते हुए लाभ कमाया जा सकता है। महिलाएं जब आत्मनिर्भर होती हैं तो परिवार को भी एक नया ताकत मिलता है। ईर्ष्या-द्वेष से दूर रहकर सामूहिक भावना से साथ कार्य करते हुए अपनी मंजिल को प्राप्त करें और कांकेर जिले का नाम रोशन करें। श्री नेताम ने गांव को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की अपील भी किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर और सीईओ हरेश मंडावी ने भी संबोधित किया।

चित्र—दीदी के गोठ कार्यक्रम प्रसारण मौके पर आयोजन में दीदीयां‚जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी।
——————–
05.आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 02 सितम्बर से।
—आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन हेतु ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को 02 से 04 सितम्बर तक जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में दी जाएगी, जिसमें सभी ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।
——————–
06.जिला सीईओ ने अंतागढ़ के विकास कार्यों का निरीक्षण कर ली समीक्षा बैठक।
— जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मण्डावी ने अंतागढ़ विकासखण्ड में चल रहे विकास कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम बुलावण्ड में शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रा.) का निरीक्षण किया, जिसमें आवास टोली से सरपंच, सचिव, आवास मित्र, रोजगार सहायक एवं आवास योजना हितग्राहियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । साथ ही आर. सेटी से राजमिस्त्री का प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षु को आवास टोली में शामिल कर बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देने निर्देशित किया।के तथा योजना के प्रचार प्रसार हेतु 02 से 06 सितम्बर तक आवास चौपाल मनाने निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा महिला स्व-सहायता समूह से चर्चा कर आजीविका गतिविधि करने दिशा-निर्देश दिया गया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत टेमरूपानी में निर्माणाधीन महतारी सदन एवं देवगुड़ी का निरीक्षण किया गया, जिसमें एस.डी.ओ. आर.ई.एस. तथा ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान लाईब्रेरी हेतु प्री. मैट्रिक कन्या मा.शा. के आवश्यक मरम्मत का एस्टीमेट प्रदाय करने, खण्ड शिक्षा अधिकारी को एसडीओ आर.ई.एस. के माध्यम से तैयार करने निर्देशित किया। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत हिमोड़ा से गारदा सड़क का अवलोकन किया। निरीक्षण के उपरांत सीईओ श्री मण्डावी द्वारा जनपद पंचायत अंतागढ़ के सभाकक्ष में जनपद पंचायत दुर्गुकोन्दल, कोयलीबेड़ा एवं अंतागढ़ के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के नोडल अधिकारियों की आवास निर्माण संबंधी समीक्षा बैठक ली गयी, जिसमें अपूर्ण आवासो को जल्द से जल्द पूर्ण करने एवं सभी नोडल अधिकारियों को नियमित आवासों का निरीक्षण करने निर्देश दिये। उन्होंने समीक्षा बैठक में अनुपस्थित नोडल अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने संबंधित को निर्देशित किये। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ अंतागढ़, बी.ई.ओ., सहायक अभियंता, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

चित्र—अंतागढ़ के विकास कार्यों का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक लेते जिला सीईओ।
——————–
07.बेसहारा दंपत्ति पति,पत्नी को नगर की संस्था जनसहयोग ने बढाए हाथ, दिया आसरा।
—कांकेर नगर की समाजसेवी संस्था जन- सहयोग ने गत शनिवार को समाज सेवा करते हुए खंडहर में मजबूरी में रह रहे बे-आश्रित पति पत्नी को उनकी बीमारी हालत में भी सहायता पहुंचाई। संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने इस प्रतिनिधी को बताया कि इन लोगों के बारे में सूचना मिलते ही सबसे पहले उस खंडहर मकान तथा आसपास की साफ़ सफ़ाई कर एक ट्रैक्टर कचरा जन सहयोग द्वारा निकाला गया। इसके बाद वहां कीड़े मकोड़े,सेलारों के बीच रह रहे अवध रवानी तथा उनकी पत्नी ताराबाई के लिए भोजन, वस्त्र, बिस्तर आदि का उचित प्रबंध किया गया। अन्य खर्चाे के लिए आर्थिक सहायता भी संस्था द्वारा दी गई। श्रीमोटवानी ने बताया कि एक-दो दिन में इन्हें अस्पताल में भर्ती कर उचित इलाज भी कराने का विचार है। उल्लेखनीय है कि जन सहयोग समाजसेवी संस्था द्वारा विगत वर्षों में इस प्रकार के अनेक गरीबों की सहायता हर तरह से की गई है जो कि वृद्धावस्था तथा बीमारी के के कारण भीख की स्थिति में पहुंच चुके थे। मौके पर अजय पप्पू मोटवानी के अलावा करण नेताम, बहादुर निषाद आदि ने भी उत्साह पूर्वक पुण्य कार्य किया।

चित्र—खंडहर में अपना जीवन व्यतीत कर रहे गरीब दंपत्ति को सहारा देते जनसहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ।
——————–
08.पीछा कर जान मारने की धमकी देने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार। कांकेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
——————–
09.आदिवासी समाज का नवाखाई पर्व 1 सितंबर को एवं 2 सितंबर को ठाकुर जोहरनी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
—आदिवासी समाज ब्लॉक दुर्गूकोदल में नवाखाई पर्व 1 सितंबर को मनाया जाएगा एवं दो सितंबर को ठाकुर जोहरनी पर्व मनाया जाएगा नवाखाई पर्व में समाज अपने पूरे परिवार के साथ अपने बुढादेव सहित अन्य देवी देवता को नया चावल अर्पित कर पूजा करेगा वही दूसरे दिन गांव के प्रमुख सियान गायत ठाकुर के यहां पर ठाकुर जोहरनी पर्व मनाया जाएगा इस दौरान पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति की जायेगी। नवाखानी पर्व के संबंध में गोंडवाना समाज के उपाध्यक्ष रामचंद्र कल्लो एवं पूर्व गोंडवाना समाज के ब्लाक सचिव ग्राम गायता बैजनाथ नरेटी ने बताया है कि,नवाखानी पर्व एक प्रमुख आदिवासी त्योहार है, जो छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में मनाया जाता है।
——————–
10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 125 वीं कडी का प्रसारण किया गया। कांकेर विधायक कार्यालय अंगना में लोगों ने श्रवण किया।

चित्र—प्रधानमंत्री के मन की बात का प्रसारण का श्रवण करते विधायक एवं क्षेत्रवासी।
——————–
———————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
———————-






