कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
30 सितंबर 2025 मंगलवार
✍️मनोज जायसवाल
———————
संपादकीय—
छत्तीसगढ के बाजारों में ‘पुरौनी’ प्रथा

—–विज्ञापन————-

——————
01.प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति एवं रक्षामंत्री विवेकाधीन निधि अंतर्गत छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन।
—जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कांकेर से मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय सैनिक बोर्ड नई दिल्ली द्वारा रक्षामंत्री विवेकाधीन निधि और प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजन का लाभ लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रक्षामंत्री विवेकाधीन निधि छात्रवृत्ति योजना के लिए भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं के बच्चे जिन्होंने वर्ष 2024-25 में कक्षा पहली से 12वीं एवं स्नातक परीक्षा पास हुए हैं, वे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।इसी प्रकार प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं के बच्चे जो तकनीकी, व्यावसायिक पाठ्यक्रम के तहत प्रथम वर्ष में दाखिला लिए हैं तथा वे कक्षा 12वीं में 60 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण हुए हैं, वे प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र होंगे। व्यावसायिक पाठ्यक्रम की सूची वेबसाईट पर उपलब्ध है। उक्त दोनों प्रकार की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2025 निर्धारित है। ऑनलाईन आवेदन करने के बाद मूल दस्तावेजों के साथ प्रमाणीकरण के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय पुराना कचहरी परिसर कांकेर में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। छात्रवृत्ति योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर के दूरभाष नंबर 07868-299299 में संपर्क किया जा सकता है।
———————
02. अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान।
—प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आने वाले कल 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर कांकेर में वृद्धजनों का सम्मान समारोह दोपहर 12 से सायं 04 बजे तक रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कांकेर भोजराज नाग होंगे तथा अध्यक्षता विधायक कांकेर आशाराम नेताम करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक अंतागढ़ विक्रम देव उसेण्डी, विधायक भानुप्रतापपुर श्रीमती सावित्री मण्डावी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मत्स्य बोर्ड भरत मटियारा एवं अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरूण कौशिक और जनपद अध्यक्ष कांकेर श्रीमती पूर्णिमा कावड़े होंगे।
———————
03.बस्तर विकास प्राधिकरण के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करें : कलेक्टर। समय-सीमा की बैठक लेकर लंबित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
—कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक लेकर विभिन्न विभागों में लंबित, अपूर्ण एवं अप्रारंभ निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस्तर विकास प्राधिकरण के तहत स्वीकृत कार्यों का निर्माण अब तक अपूर्ण एवं लंबित होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इन्हें शीघ्रता से पूरा करने हेतु निर्देशित किया। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज सुबह 10.30 बजे से आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि ऐसे निर्माण कार्य जो काफी समय से लंबित हैं, उन्हें निरस्त करने की कार्यवाही तत्काल करें। उन्होंने आंगनबाड़ी भवन और पीडीएस सेंटर निर्माण कार्यों में भी उपरोक्तानुसार कार्यवाही करने हेतु संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा डीएमएफ मद के तहत निर्माण कार्यों की भी क्रमवार समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने एग्रीस्टैक और गिरदावरी की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आगामी 02 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्रामसभा में गिरदावरी का वाचन रकबा सहित राजस्व अमलों की उपस्थिति में कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों द्वारा दी गई फसल का वास्तविक रकबे की जानकारी सभी को मिल सके। इस दौरान आदि कर्मयोगी अभियान के तहत सभी संबंधित विभागों को शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा ई-ऑफिस के माध्यम से सभी फाईलों को मूवमेंट स्वयं करने और अधीनस्थ कार्यालयों को इस आशय के निर्देश जारी करने के लिए कहा। इसी तरह उन्होंने एलडब्ल्यूई सर्वे, नियद नेल्लानार योजनांतर्गत सर्वे, सामाजिक अंकेक्षण, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा पोषण पुनर्वास केन्द्र की स्थिति और अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अलावा विभिन्न एजेण्डों की प्रगति की भी साप्ताहिक समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर द्वय जितेन्द्र कुमार कुर्रे एवं ए.एस. पैकरा सहित अनुविभागीय अधिकारी तथा जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

04.चिरायु द्वारा क्लब फुट बच्चों के लिए आयोजित की गई विशेष शिविर।
—स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में कलेक्टर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की निर्देशानुसार शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्व जिला चिकित्सालय कांकेर में क्लब फुट (टेढे़-मेंढे पैर) वाले बच्चों के उपचार के लिए शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 31 बच्चों को फॉलोअप एवं जन्मजात बालिका (07 दिन) का भी ऑपरेशन किया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर ने बताया कि विकासखंड अंतागढ़ के ग्राम सेमर निवासी सुखबती कुरेटी की बच्ची का जन्म सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमाबेड़ा में एक सप्ताह पहले हुआ, जिसमें बच्चे के पैर में विकृति पाई गयी। चिरायु टीम द्वारा इसकी पहचान कर इसके उपचार की शुरूआत की गई। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में पदस्थ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुप पदमवार ने बताया कि क्लब फुट एक जन्मजात विकृति है, जिसका शीघ्र पहचान कर उपचार किया जावे तो इस विकृति से निजात पाया जा सकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी.ठाकुर ने शिविर में उपचाररत बच्चों के परिजनों से मिलकर बच्चों के नियमित उपचार के लिए समझाईश भी दिया। शिविर में जिला स्तरीय एवं चिरायु टीम के डॉ. जयप्रकाश धीवर एवं फार्मासिस्ट प्रेमराज विशाल उपस्थित रहे।

———————
05. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त।
— कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने विजयादशमी दशहरा पर्व पर रावण दहन पश्चात मॉ दुर्गा प्रतिमा, ज्योत कलश और जंवारा विसर्जन के अवसर पर यथोचित कानून एवं लोक शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जारी आदेशानुसार आदर्श नगर, शीतलापारा, शिवनगर, भण्डारीपारा, संजय नगर, श्रीरामनगर, आमापारा, बीटीआई मार्ग की दुर्गा प्रतिमाओं एवं मरादेव तालाब मार्ग की झांकी शोभायात्रा सहित नरहरदेव हाईस्कूल खेल मैदान एवं अलबेलापारा तालाब विसर्जन स्थल के लिए नायब तहसीलदार कांकेर अभिषेक देवांगन की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार सिंगारभाठ, बरदेभाठा, कोदाभाठ, लट्टीपारा, शांति नगर, एमजी वार्ड टिकरापारा, नया बस स्टैण्ड, मेलाभाठा के मॉ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हेतु निकलने वाले झांकियों के साथ व मेलाभाठा में रावण दहन स्थल हेतु तहसीलदार कांकेर पुष्पराज पात्र की ड्यूटी लगाई गई है। अलबेलापारा तालाब में विसर्जित होने वाली समस्त दुर्गा प्रतिमाओं, शोभा यात्रा के साथ पुराना बस स्टैण्ड, मस्जिद चौक, राजापारा, सुभाष वार्ड, सिंधी धर्मशाला मार्ग, मांझापारा आदि मुख्य मार्ग सहित कोमलदेव अस्पताल से मस्जिद चौक तक के लिए तहसीलदार सरोना श्री मोहित कुमार साहू तथा अलबेलापारा तालाब में विसर्जित होने वाली समस्त दुर्गा प्रतिमाओं, शोभा यात्रा के साथ घड़ी चौक, अलबेलापारा, सेन चौक, माहुरबंदपारा, जवाहर वार्ड, अन्नपूर्णापारा, ऊपर-नीचे रोड आदि मुख्य मार्ग सहित अलबेलापारा तालाब मस्जिद चौक के पास से कलेक्टर बंगला घड़ी चौक तक के लिए नायब तहसीलदार कांकेर श्रीमती दुर्गावती कूजूर और घड़ी चौक से गोविन्दपुर एवं मुख्य मार्ग रावण दहन एवं समारोह स्थल नरहरदेव हाईस्कूल खेल मैदान तक नायब तहसीलदार सरोना संजय राय की ड्यूटी लगाई गई है। अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी अरूण कुमार वर्मा सम्पूर्ण कानून व्यवस्था के प्रभार पर रहेंगे।
———————
06. श्रीदुर्गाअष्टमी पर सर्व पिछडा वर्ग के जिला संगठन मंत्री अलित कुमार सिन्हा को आंगादेव सिर आने के बाद इसे देखने लोगों की भीड उमड पडी। अन्य देवी देवताओं द्वारा मनाया गया तब शांत हुई। यह वीडियो खुब वायरल हो रहा है।
———————
07.चारामा विकासखंड के महानदी क्षेत्र के ग्राम हाराडुला में मां दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित मानसगान कार्यक्रम में कांकेर विधायक शामिल हुए। उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजन में आए क्षेत्रवासियों को संबोधित किया।

——————–
08.शासकीय विभागों एवं एमएसएमई उद्यमियों को दिया गया जेम पोर्टल का प्रशिक्षण।
—एमएसएमई उद्यमियों, व्यापारियों, सेवा परिदाता कर्मो को विक्रेता के रूप में जेम पोर्टल पर आन्बोर्डिंग प्रक्रिया उत्पाद कैटलाग बनाने एवं निविदाओं की भागीदारी के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया और शासकीय विभाग को जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय करने की प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के सभा कक्ष में “जेम पोर्टल के प्रशिक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस जेम रायपुर के प्रशिक्षक राकेश तिवारी ने सरकारी खरीद पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया, निविदाओं में भागीदारी, उत्पाद कैटलॉग विकास एवं एमएसएमई इकाइयों को मिलने वाले लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक टंकेश्वर देवांगन ने रैम्प योजना के अंतर्गत राज्य में संचालित गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम, निर्यात प्रशिक्षण, डिजिटल मार्केटिंग, वित्तीय पहुँच और अन्य कई गतिविधियां संचालित की जा रही है, जिससे सूक्ष्म उद्यमों के लिए नए अवसर सृजित हो रहें हैं। कार्यशाला में लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें जिला विभागीय अधिकारी, प्रतिनिधि, पारंपरिक कारीगर एवं स्थानीय एमएसएमई प्रतिनिधि शामिल थे। यह कार्यशाला स्थानीय उद्यमियों एवं कारीगरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ब्रांडिंग, विपणन और बिक्री क्षमता में वृद्धि के लिए एक सार्थक पहल है। जिले के शासकीय विभागों को जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय करने का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे तकनीकी पहलूओं को समझने में मदद मिलेगी।
———————
09.कलेक्टर जनदर्शन में मिले 33 आवेदन। प्राप्त आवेदनों को निराकृत करने अधिकारियों को कलेक्टर के निर्देश।
—जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर कुल 33 आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए अग्रेषित किया।जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम पंचायत बांगाबारी एवं साईमुण्डा हेतु नवीन धान खरीदी केन्द्र स्वीकृति, सीसी सड़क की स्वीकृति कराने, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, वन अधिकार पट्टा की पंजीयन एवं धान खरीदी कराने, उचित मूल्य की दुकान आबंटन कराने, बीमा राशि दिलाने, नवीन निर्माण कार्य स्वीकृति जैसे विभिन्न प्रकार की मांगों व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर द्वय जितेन्द्र कुमार कुर्रे एवं श्री ए.एस. पैकरा सहित अनुविभागीय अधिकारी तथा जिला स्तर के अधिकारी मौजूद थे।
———————
10. जिले के ग्राम अंजनी बारहपाली स्थित ढुटमईन माता मंदिर परिसर में 10 लाख की लागत से बने टीना शेउ का लोकार्पण कांकेर विधायक आशा राम नेताम द्वारा किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। उन्होंने माता रानी से क्षेत्र में सुख,समृद्वि एवं विकास की कामना की।

———————
विशेष—
प्रतिबंधित टेबलेट एवं सीरप बेचने वाले 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।लाभ अर्जित करने के नियत से नशीली टेबलेट एवं सीरप को कांकेर शहर में बिक्री करना पड़ा भारी, नशीली टेबलेट एवं सीरप व मोबाईल,गाड़ी सहित किमती कुल- 52810 रूपये जप्त।
— पुलिस जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.09.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि दिनेश कोर्राम निवासी अध्यन नगर कांकेर, राजकुमार सरकार निवासी राजापारा कांकेर तथा विधि से संघर्षरत बालक सभी अपने कब्जे में अवैध मादक पदार्थ नशीली प्रतिबंधित टेबलेट एवं सिरप रखकर नया बस स्टैंड बाजार डोम में बिकी हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है। सूचना तस्दीक वास्ते कांकेर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर तस्दीक करने पर नया बस स्टैंड बाजार डोम में 03 व्यक्ति एक लाल काला रंग की स्कुटी के पास खड़े होकर आपस में कुछ बातचीत कर रहे थे जो पुलिस वाहन को देखकर इधर उधर भागने लगे जिन्हें हमराह स्टाफ एवं गवाहान की मदद से घेराबंदी कर पकड़कर अभिरक्षा में लेकर नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम कमशः 1. दिनेश कोर्राम उर्फ दानू पिता श्री दल्ली राम कोर्राम उम्र 29 वर्ष सा. अघन नगर कांकेर थाना कांकेर 2. राजकुमार सरकार उर्फ यश उर्फ लक्की पिता श्री अनिल सरकार उम्र 26 वर्ष सा राजापारा कांकेर थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर 3. विधि से संघर्षरत बालक के होना बताये। पुलिस द्वारा गवाहो के समक्ष 1.संदेही दिनेश कोर्राम के नीला रंग के जींस पाकेट से नीला रंग के जींस पैकेट में रखा NITROSUN 10 टेबलेट 60 नग एवं ANYREX plus सिरप 02 नग शीशी व एक पुरानी इस्तेमाली लाल काला रंग का होण्डा डीओ स्कुटी क सीजी 19 बीपी 9711 एवं उसके डिग्गी में रखा NITROSUN 10 टेबलेट 42 नग एवं ANYREX plus सिरप 02 नग शीशी तथा एक पुरानी इस्तेमाली क्रीम कलर का वन प्लस नाॅर्ड सी.ई. लाईट मोबाईल जिसमें मोबा. न 7828193400 लगा कुल मादक पदार्थ नशीली NITROSUN10 टेबलेट 102 नग एवं ANYREX plus सिरप 04 नग शीशी संदेही की आधिपत्य से बरामद हुआ तथा संदेही राजकुमार सरकार के ग्रे कलर के लोवर पाॅकेट से NITROSUN 10 टेबलेट 50 नग एवं ANYREX plus सिरप 02 नग शीशी एवं एक पुरानी इस्तेमाली विवो 1818 मोबाईल जिसमें मोबा. न.7415118399 लगा संदेही की आधिपत्य से बरामद हुआ एवं विधि से संघर्षरत् बालक के काला रंग के लोवर पाकेट से NITROSUN10 टेबलेट 50 नग एवं ANYREX plus सिरप 02 नग शीशी बरामद हुआ संदेहियों से पुछताछ के दौरान अपने साथी अल्ताफ (खिलौड़ी) निवासी कांकेर, वरूण नेताम निवासी कांकेर, निमेश मेहरा निवासी टिकरापारा संतोषी मंदिर के सामने कांकेर के साथ ग्राम पोड़ी उड़ीसा के राजु मेडिकल स्टोर से खरीद कर लाकर योजना बनाकर लाभ अर्जित करने के लिए कांकेर शहर में बिकी करना बताये जो आरोपियों का उक्त कृत्य से एनडीपीएस एक्ट के धारा-21, 22, 29 का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध थाना कांकेर में उक्त धारा सदर का अपराध कायम किया गया है. आरोपी को दिनांक 29.06.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों क़ो जुडिशल डिमांड पर भेजा गया है।प्रकरण में अवैध मादक पदार्थों के खरीद- बिक्री एवं सेवन में कांकेर एवं आसपास के कुछ व्यक्तियों का नाम सामने आया है जिस संबंध में भी विवेचना की जा रही है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में उपनिरी.मनोरथ जोशी प्रआर.जीवधन यादव, आर.लोकेश पोटाई, राजकुमार नेताम,रूद्रकुमार जुर्री का अहम भूमिका रहा।

———————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।शुभ रात्रि… 🙏
—————-






