
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
30 मई 2025 शुक्रवार
✍️मनोज जायसवाल
——————
-संपादकीय-
-पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार में जिले के चारामा वि.खं. अंतर्गत जिले के ऐतिहासिक दशहरा ग्राम अरौद में कालेज खोलने की मांग और पूरा किये जाने तक की घोषणा राजनीति तक हावी हो गई। जेपरा,टांहकापार,गीतपहर,हल्बा,कोटेला आदि गावों के वाशिंदों के बीच कई स्तर की मीटिंग हुई पर लोगों में एकमत नहीं होने के चलते सत्ताधारी पार्टी को भी कहने का मौका मिल गया कि पहले आप ही तय कर लो कि कालेज कहां बनाना हैǃ चाहते तो जहां पहले पहल मांग हुई घोषणा कर देते अभी कक्षाएं भी प्रारंभ हो गई होती। पिछले चुनाव में वर्तमान सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी इसे भुनाया कि अब हम ही बनायेंगे। लेकिन वह भी दिख रहा है। वर्तमान स्थिति में अब जेपरा के साथ हल्बा भी मांग में शुमार हो गया है। हल्बा में तो ग्रामवासी जमीन तक चयनित कर लिये हैं। इतना ही नहीं उन्होंने तदाशय की मांग संदर्भ आवेदन भी शासन को प्रेषित किया है। अब जेपरा,अरौद,हल्बा ये तीनों गांव कालेज की मांग पर सामने है। वहीं बुद्विजीवियों का मत है कि क्षेत्र में बने तो सही! लेकिन यह अब यह मांग साख का रूप ले लिया है,जिसके चलते अपने-अपने गांव वाले अपनी जगह पर सफल होते देखना चाहते हैं। वे अपने गांव की मांग से पीछे नहीं हटना चाहते। अब नहीं लगता कि इस सरकार में भी ग्रामीणों की मांग पूरी होगी। ऐसे भी दो साल पार हो गया है। तब अच्छा सामंजस्य बन रहा था‚ जब पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष चारामा राजेंद्र सलाम द्वारा सभी पक्षों को देख कर टांहकापार में साम्य बना लेने की बात कही थी‚जिन्हें भी विरोध किया गया। नतीजा कि किसी भी जगह का तय होना अब सरल नहीं है। देखना यह है कि क्षेत्रवासी इस एकमात्र मांग संदर्भ आगे लडते हैं या? ठंडे बस्ते में डाल देते हैं। लेकिन तय है कि आने वाले चुनाव में फिर से ठंडी कढी में उबाल जरूर आयेगा।
——————
01. जिला खेल अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी 03 जून को विश्व सायकल दिवस के अवसर पर फिटनेस को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कराने के उद्देश्य से 01 जून रविवार को प्रातः 07 बजे से सायकल रैली़ का आयोजन जिला खेल परिसर (खेलो इंडिया सेंटर) सिंगारभाट कांकेर के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा।
-सायकल रैली में जिला मुख्यालय के सभी कॉलेज के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, मीडिया प्रतिनिधि, पत्रकार, गणमान्य नागरिक और आम-जनता भाग ले सकते हैं। यह रैली जिला खेल परिसर सिंगारभाट कांकेर से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय मार्ग से नया बस स्टैंड मार्ग होते हुए पुराना बस स्टैंड तक जाकर पुनः वापस उसी मार्ग से जिला खेल परिसर (खेलो इंडिया सेंटर) सिंगारभाट कांकेर मैदान में समाप्त होगी। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि उक्त सायकल रैली कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छा़त्राएं, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड कैडेट, एनएसएस के छात्र-छात्राएं जिला खेल परिसर सिंगारभाट के खेल मैदान में सुबह 07 बजे के पूर्व उपस्थित होकर रैली में सम्मिलित हो सकते हैं।
—————————–
02. छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय नवा रायपुर से जारी निर्देशां के परिपालन में अतिशेष की श्रेणी में आए शिक्षकों की पदस्थापना काउसिलिंग के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए जिले में 02 जून को प्रातः 09 बजे से शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव कांकेर में काउसिलिंग आयोजित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संबंधित अतिशेष शिक्षक काउसिलिंग में अपनी उपस्थिति नहीं देंगे, उनकी पदस्थापना रिक्त पद अनुसार किया जाएगा।
03.‘विकसित कृषि संकल्प अभियान‘ शिविर ग्राम सेलेगांव में आयोजित।
– कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कृषकों को जागरूक करने विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, जिसके परिपालन में भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम सेलेगांव के बाजार स्थल में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में फसल बीमा के डिस्ट्रिक मैनेजर अशोक साहू द्वारा उन्नत कृषि तकनीक एवं कृषक हितैषी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी किसानों को दी गई। कृषि विस्तार अधिकारी ने बताया कि शिविर में खरीफ फसलों की नवीनतम तकनीकों के संबंध में कृषकों के मध्य जागरूकता का निर्माण एवं प्राकृतिक खेती करने की गुर बताई गई। साथ ही किसानों को सम्पन्न बनाने की दिशा में किसान कल्याण तथा कृषि वैज्ञानिकों, कृषि उद्यानिकी, पशु पालन एवं मछली पालन विभाग के सहभागिता से अभियान को क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके अलावा पीएम किसान, डिजिटल एग्रीकल्चर एवं अन्य विभागीय योजनाओं को पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच, कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. नरेन्द्र तायड़े सहित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषकगण उपस्थित रहे।
—————————––
04. आज 30 मई को इस ईकाई में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक केशवलाल कोर्राम एवं प्रधान आरक्षक रंथुराम भगत के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कार्यालय कांकेर के सभाकक्ष में दी गयी विदाई दी गयी।
– बताते चलें केशवलाल कोर्राम सहायक उप निरीक्षक जिला जगदलपुर में दिनांक 15.07.1987 को आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर दिनांक 15.06.2012 को प्रधान आरक्षक पद एवं दिनांक 21.10.2024 को सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुयेे। इस दौरान जिला जगदलपुर एवं कांकेर के थाना नारायणपुर,लोहण्डीगुड़ा, रावघाट,चारामा,दुर्गुकोंदल,बड़गांव,चौकी हल्बा,दमकसा,दुधावा में अपनी सेवायें दी। रंथुराम भगत प्रधान आरक्षक जिला जगदलपुर में दिनांक 06.06.1988 को आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर दिनांक 10.05.2016 को प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत हुयेे। इस दौरान जिला जगदलपुर एवं कांकेर के थाना रावघाट,चारामा, दुर्गुकोंदल,चौकी कच्चे,दुधावा में अपनी सेवायें दी। इस अवसर पर आई.के. एलिसेला (भा०पु०से०) उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा द्वारा केशवलाल कोर्राम एवं रंथुराम भगत के सेवाकाल पर प्रकाश डालते हुये,उनके द्वारा पुलिस विभाग में किये गये कार्यो की सराहना की। सेवानिवृत्त पश्चात अपने अनुभव का लाभ समाज को देने प्रेरित किया । उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद व सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुये,प्रतीक चिन्ह,शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सुश्री विंकेश्वरी पिन्दे उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांकेर, गोविंद वर्मा रक्षित निरीक्षक कांकेर, दीपक साव रक्षित निरीक्षक (यातायात) एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
चित्र—सहायक उप निरीक्षक केशवलाल कोर्राम एवं प्रधान आरक्षक रंथुराम भगत को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई दी गयी।
—————————––
05. युक्तियुक्तकरण के खिलाफ आंदोलन कर रहे शिक्षक संगठनों को अब कांग्रेस का भी साथ मिल गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने युक्तियुक्तकरण को रोजगार विरोधी कदम करार देते हुए इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है।
-जगदलपुर के एक होटल में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी ने कहा युक्तियुक्तकरण से 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त हो और 10 हजार स्कूल बंद हो जाएंगे। शिक्षकों की नई भर्तियां न करनी पड़े इसलिए साय सरकार शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण कर रही है।सरकारी शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने साय सरकार ने षड्यंत्र रचा है। साय सरकार के इस फैसले का सबसे ज्यादा असर बस्तर और सरगुजा के आदिवासी अंचलों के बच्चों पर पड़ेगा। नए सेटअप में प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में एचएम को शिक्षकीय पद मानते हुए प्राइमरी में 30 और मिडिल में 35 बच्चों के बीच एक शिक्षक का सेटअप घोषित किया गया है। प्राथमिक शालाओं में पहली व दूसरी में तीन-तीन विषय एवं तीसरी, चौथी, पांचवी में चार-चार विषय के अनुसार कुल 18 विषय होते हैं। युक्तियुक्तकरण के नए नियम के बाद दो ही शिक्षकों के द्वारा 18 कक्षाओं को पढ़ाना कैसे संभव हो सकता है?मिडिल स्कूल में तीन क्लास और 6 सब्जेक्ट इस हिसाब से कुल 18 क्लास और 60 बच्चों की कुल संख्या में एचएम और उसके साथ केवल एकमात्र शिक्षक कैसे 18 क्लास ले पाएंगे?
चित्र—प्रेस कान्फ्रेंंस में संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज।
—————————–
06. चारामा विकासखंड के ग्राम तारसगांव में कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। गांव में तकरीबन 100 कर्मचारी विभीन्न विभागों में सेवा दे रहे हैं‚जिन्हें ग्राम के सर्वांगीण विकास के लिए एका के सुत्र में पिरोया गया है।
– जिले के चारामा विकासखंड का ग्राम तारसगांव जो पूर्व में आदर्श ग्राम रहा है,यहां के तकरीबन 100 से ज्यादा माटीपुत्र सरकारी कर्मचारी मई विभागों में सेवारत हैं, जिन्हें एक संगठित रूप में कार्य करने के लिए कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। कर्मचारियों का कहना है, जिस गांव की मिट्टी में पलकर बड़े हुए है, जिसकी बदौलत आज हम इस मुकाम तक पहुंचे है ,उन सबका कर्ज चुकाने हेतु गांव हित में शिक्षा , बेरोज़गारी, सामाजिक सुधार , नशामुक्ति , पर्यावरण सुधार हेतु कार्य करने के हम शपथ लेते हैं। संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें संरक्षक जैतराम शोरी, मार्गदर्शक महाशंकर भास्कर, विष्णु प्रशाद शोरी,मनोज कुमार पोया, अध्यक्ष घनश्याम शोरी, उपाध्यक्ष कले सिंह शोरी, सचिव राजेश कुमार जैन ,कोषाध्यक्ष युगल किशोर शोरी,मीडिया प्रभारी भंवर सिंह शोरी को नियुक्त किया गया है। साथ ही संगठन को सुचारू रूप से संचालन हेतु कार्यकारणी सदस्य के रूप में दाऊसिंह भास्कर, भेश्वर सिंह पोया, कपिलदेव शोरी, विनोद कुमार पोया, सुरेन्द्र कुमार शोरी, जयपाल निषाद, दिनेश कुमार शोरी, घासी राम निषाद, शैलेन्द्र कुमार निषाद, महेश्वर विश्वकर्मा को चुना गया।
चित्र-ग्राम तारसगांव में कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन कर ग्राम के सर्वांगीण विकास के लिये शपथ लिया गया।
—————————––
07. पिछले तीन दिनों से दिन में तापमान बढी। दिन में गर्मी‚उमस रात्रि में हल्की ठंडी हवाएं चल रही है।
08. छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय नवा रायपुर से जारी निर्देशां के परिपालन में अतिशेष की श्रेणी में आए शिक्षकों की पदस्थापना काउसिलिंग के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए जिले में 02 जून को प्रातः 09 बजे से शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव कांकेर में काउसिलिंग आयोजित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संबंधित अतिशेष शिक्षक काउसिलिंग में अपनी उपस्थिति नहीं देंगे, उनकी पदस्थापना रिक्त पद अनुसार किया जाएगा।
09 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कान्फ्रेंस में संबोधित करते हुए कहा भाजपा द्वारा घर घर सिंदूर बांटने का कार्यक्रम महिलाओं का अपमान है।उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति के अनुसार किसी सुहागन को सिंदूर देने का अधिकार केवल उसके पति को होता है। एक महिला जब सिंदूर लगाती है तो यह उसके माथे पर उसके सुहाग का प्रतीक होता है। महिलाएं सिर्फ अपने पति के दिए सिंदूर को ही लगाती हैं तथा ज़ब सिंदूर स्वयं भी खरीदती है तो अपने पति के नाम पर खरीदती हैं। भाजपा के इस कृत्य से सुहागन स्त्री के स्त्रीत्व और सतित्व को चुनौती देने का प्रयास है।कांग्रेस भाजपा के इस कृत्य का विरोध करती है। हम पूरे प्रदेश मे महिला कांग्रेस के माध्यम से सिंदूर माता बहनो का सम्मान नहीं सहेंगे इसका अपमान अभियान चलाएंगे।
10.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मानसून ने दस्तक दे दी है। खरीफ की बुवाई खाद और बीज की कमी के कारण प्रभावित हो रही है। डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसानों के लिए ट्रबल इंजन साबित हो रही है। पूरे प्रदेश में खरीफ फसल के बुवाई की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। खुर्रा वाले किसान प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं, लेकिन प्रदेश में खाद और बीज की समुचित व्यवस्था यह सरकार नहीं कर पाई है। प्रदेश की ज्यादातर सोसाइटी में किसानों को डीएपी की कमी से जूझना पड़ रहा है। थरहा के लिए बीज भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते किसान परेशान हैं।
——————
टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-