आज की टॉप 10 खबर 30 मार्च 2026 सोमवार

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 
30 मार्च 2026 सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

संपादकीय
आनंद बक्शी (गीतकार)
सदी के महान गीतकार आनंद बक्शी जी के 30 मार्च को पुण्यतिथी पर सादर….
—लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है, धीरे धीरे बोल कोई सुन ना ले,दो लफ़्ज़ों की हैए दिल की कहानी,दो दिल मिल रहे हैं, देश बदलते हैं, दिल्लगी ने दी हवा,दिल क्या करे जब किसी को, दिल की अदालत प्यार का मुकदमा, दिए जलते हैं,दर्द.ए.दिलए दर्द.ए.जिगर दिल में जगाया आपने,दम मारो दम,तेरे मेरे होंठों पे मीठे मीठे गीत मितवा,तेरे मेरे बीच में कैसा है ये बन्धन,तेरे नैना मेरे नैनों से, तू मेरे सामने मैं तेरे सामने, तू मेरा जानू है तू मेरा दिलबर है, तू मुझे सुना मैं तुझे सुनाऊँ, तूने बेचैन इतना ज़्यादा किया,तू न जा मेरे बादशाह तुम याद न आया करो, तुम आए तो आया मुझे याद, तुझे देखा तो ये जाना सनम, ताल से ताल मिलाओ, आया सावन झूम के, आया आया अटरिया पे कोई चोर,आप का ख़त मिला आप का शुक्रिया,आने से उसके आए बहार, आदमी मुसाफ़िर है, आदमी जो सुनता हैए आदमी जो कहता है,आते जाते ख़ूबसूरत आवारा सड़कों पे,आजा तुझको पुकारे मेरे गीत रे, बाबुल भी रोए बेटी भी रोए, बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा,बड़ा नटखट है रे, फूलों का तारों का सबका कहना है, फूल आहिस्ता फेंको,प्यार दीवाना होता हैए मस्ताना होता है, प्यार तेरी पहली नज़र को सलाम,प्यार के इस खेल में, प्यार करने वाले कभी डरते नहीं,पैरों में बन्धन है पायल ने मचाया शोर,पालकी में हो के सवार चली रे, पर्वतों से आज मैं टकरा गया, पर्वत से काली घटा टकराई,परदेसिया ये सच है पिया,परदेशियों से न अँखियाँ मिलाना, परदेश जा के परदेशिया, पतझर सावन बसंत बहार,पढ़.लिख के बड़ा हो के तू एक किताब लिखना,निंदिया से जागी बहार,रोते रोते हँसना सीखो,ये रेशमी जुल्फ़ें, ये शर्बती आँखें,झिलमिल सितारों का आँगन होगा,जिसने पाप ना किया हो,जिस गली में तेरा घर न हो बालमा,ज़िंदगी के सफ़र में गुज़र जाते हैं जो मकाम जैसे कई  कर्णप्रिय लाेकप्रिय गीताें के रचयिता आनंद बक्शी जी ने कला जगत सहित दुनियां काे संगीतमय करते हुए स्वयं 30 मार्च 2002 काे अलिवदा कह दिया। पर उनकी रचनाओं के संगीत आज प्रतिदिन झंकृत कर रही है। देश के महान गीतकार आनंद बक्शी जी काे चार बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद अंतिम बार 1999 में सुभाष घई की फिल्म ताल के इशक बिना क्या जीना… के लिए फिल्म फेयर से अलंकृत किया गया था।
देश के महान गीतकार काे सादर प्रणाम….सादर नमन…
 ✍️मनोज जायसवाल
———————-

01. जिला जेल परिसर कांकेर ड्रोन के लिए ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित

— कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा जिला जेल परिसर कांकेर एवं जेल में बंदियों की सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए जेल परिसर कांकेर एवं उसकी सीमा से लगे 200 मीटर क्षेत्र को ड्रोन के लिए “नो फ्लाई जोन/रेड जोन” घोषित किया गया है। यह प्रतिबंधात्मक आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 (1) (4) तथा ड्रोन नियम-2025 के तहत जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभावशील हो गया है।

 ————————

02.जिला बाल संरक्षण इकाई तथा चाइल्ड हेल्प लाईन केयर के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु पात्र- अपात्र सूची जारी, 10 अप्रैल तक दावा आपत्ति आमंत्रित

— जिले में महिला एवं बाल विकास के तहत् स्वीकृत जिला बाल संरक्षण इकाई तथा चाइल्ड हेल्प लाईन केयर में रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार किया गया है जिसे कांकेर जिले के वेबसाईट www.kanker.gov.in पर अपलोड कर किया गया है, साथ ही इसे कक्ष क्रमांक 09 संयुक्त कलेक्टोरेट परिसर कांकेर के सूचना पटल पर भी चस्पा किया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है। उक्त सूची के संबंध में यदि किसी आवेदक को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो वे सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त कलेक्टोरेट परिसर कांकेर में 10 अप्रैल तक स्पीड पोस्ट, कुरियर, रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा आपत्ति मान्य नहीं किए जाएंगे।

 ———————

03. अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन लिखित परीक्षा पूर्व निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित।

—भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए जारी अधिसूचना अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अप्रैल निर्धारित है। थल सेना द्वारा पंजीकृत आवेदकों का ऑनलाइन लिखित परीक्षा 01 से 15 जून के मध्य आयोजित किया जाना संभावित है। रोजगार कार्यालय द्वारा थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी च्वाईस सेंटर अथवा रोजगार कार्यालय के माध्यम से रोजगार विभाग के वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए प्रशिक्षण हेतु पंजीयन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय में कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है।

 ————————

04.एलपीजी, डीजल एवं पेट्रोल जैसे आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित, टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी एवं दूरभाष नंबर 94061-51931 पर दे सकते हैं जानकारी।

— पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति को देखते हुए जिले में एलपीजी, डीजल, पेट्रोल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित निगरानी एवं आपूर्ति, वितरण व्यवस्था पर सतत मॉनिटरिंग के लिए खाद्य विभाग द्वारा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 94061-51931 तथा टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी किया गया है। उक्त नंबर पर जिले के नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। मॉनिटरिंग के लिए सहायक खाद्य अधिकारी श्री जन्मेजय नायक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड स्तर पर भी मॉनिटरिंग समिति गठित की गई है, जिसमें तहसीलदार, सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षकों को शामिल किया गया है जो आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखेंगे।

 ————————

05 . कोरर में जुआ खेलने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार। ताश के पत्तों से हार-जीत का जुआ खेलते 03 आरोपी गिरफ्तार।पुलिस रेड में 1760 नगद व जुआ सामग्री बरामद।

-पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक   निखिल राखेचा, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर श्री योगेश साहू, पुलिस अनुिवभागीय अधिकारी महोदय कांकेर   मोहसिन खान एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन पर थाना क्षेत्रान्तर्गत अपराधों की रोकथाम करने जुआ रेड की कार्यवाही कर ग्राम कोरर में आरोपियों द्वारा ताश के 52 पत्तो से रूपये पैसो का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेलने की सूचना पर कोरर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया ।◽रेड कार्यवाही में ग्राम कोरर स्‍कुल मैदान में बिजली के उजाला में आरोपियों द्वारा जुआ खेला जा रहा था आरोपियों के कब्जे से कुल रकम 17460/ रूपये एवं ताश के 52 पत्तेए 01 नग प्‍लास्टिक का चटाई बरामद कर जप्त किया गया आरोपीगण को थाना कोरर के अपराध क्रमांक 34/2026 धारा 3(2) छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही की गई है।

 ————————

06. जेपरा के ट्विंकल सिन्हा स्वर्ण पदक से अलंकृत। 

— देश के श्रीनगर (उत्तराखंड) स्थित सेंट्रल युनिवर्सिटी गढवाल हेमवती नंदन बहुगुना गढ़वाल में गत आयोजित दीक्षांत समारोह में 24 मार्च 2026 को एम.ए. मनोविज्ञान के छात्र टिंकल सिन्हा को भारत सरकार के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। टिंकल सिन्हा छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले अंतर्गत ग्राम जेपरा(चारामा) के निवासी हैं , वर्तमान में ग्राम जैसाकर्रा (चारामा) में रहते हैं। प्रारंभ से ही वे अध्ययन के प्रति समर्पित एवं अनुशासित रहे, जिसका परिणाम आज उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में सामने आया है।विशेष उल्लेखनीय है कि टिंक्ल सिन्हा वर्तमान में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग में अतिथि प्राध्यापक (च्तवमिेेवत) के रूप में कार्यरत हैं, जहाँ वे विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

 ————————

07. महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य।

— राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना के सभी हितग्राहियों का ई-केवायसी कराने के निर्देश दिए दिए गए हैं। ऐसी महिलाएं जो महतारी वंदन योजना के लाभार्थी हैं तथा जिनका आधार प्रमाणीकरण (ईकेवाईसी) नहीं हुआ है, ऐसे सभी हितग्राहियों का ई-केवाईसी का कार्य त्रुटिरहित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाना है। जिले के लगभग 01 लाख 80 हजार महिला हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराया जाना है।कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने महतारी वंदन योजना के समस्त हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराने के निर्देश जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी और सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को दिए हैं। ई-केवायसी कार्य प्रारंभ करने के पूर्व सभी वी.एल.ई., सीएससी ऑपरेटर्स एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षकों को ई-केवायसी प्रशिक्षण कराये जाने के लिए विकासखण्डवार तिथि निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण के लिए निर्धारित तिथि अनुसार 30 मार्च को जनपद पंचायत कांकेर में, 01 अप्रैल को जनपद पंचायत चारामा, 02 अप्रैल को जनपद पंचायत नरहरपुर में ई-केवायसी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार 04 अप्रैल को विकासखण्ड भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल के प्रतिभागियों को जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर में, 06 अप्रैल को जनपद पंचायत अंतागढ़ और 07 अप्रैल को कोयलीबेड़ा/पखांजूर के प्रतिभागियों को जनपद पंचायत पखांजूर में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

————————

08. नशे का अड्डा बना लखनपुरी से धमतरी तक सडक चौडीकरण में बनाये गये बस स्टापेज।

—विगत वर्षों में धमतरी से लखनपुरी प्रथम चरण में छोटे छोटे गावों के पहले लोगों के सुविधा का ध्यान में रखते बनाये गये बस स्टाप आज सिर्फ नशा सेवन करने का अड्डा बन चुका है। देर शाम यहां बैठकर शराबी यहां इत्मिनान से शराब पीते देखे जा सकते हैं। शराब सेवन के बाद बोतलों को यहीं छोड देते हैं,जो पडा हुआ देखा जा सकता है। यहां दिन भर हाईवे पेट्रोल की वाहनें चलती है,लेकिन शायद उन्हें पावर नहीं होने के चलते ऐसे लोगों पर टिप्पणी नहीं करते। यही नहीं पुलिस की वाहनें भी राजमार्ग में दौडती है, पर चारामा पुलिस शायद देख कर भी अनदेखा कर रही है,ऐसा लगता है,तभी तो खुले आम राजमार्ग किनारे लोग शराब का सेवन कर रहे हैं,और कांच की बोतलों को वही फोड कर अन्य लोगों के लिए भी परेशानी पैदा कर रहे हैं। चारामा पुलिस को चाहिए कि इन पर तत्काल सख्त कार्रवाई करे।

————————

10.सर्व पिछडा वर्ग समाज ने आज राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।  

– आज सर्व पिछडा वर्ग समाज ने कांकेर कलेक्ट्रेट पहूंच कर देश में हो रहे जनगणना में पिछडा वर्ग के लिए कॉलम नहीं होने के चलते समाज के लिए गंभीर समस्या के संबंध में तत्काल ओबीसी के लिए अलग से कॉलम जोडने की मांग का ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर के नहीं होने पर ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर श्रीमती बंजारे को सौंपा गया। सर्व पिछडा वर्ग द्वारा सामाजिक भवन के लिए जमीन आबंटन के संदर्भ भी ज्ञापन सौंपे। इसके बाद नगर के मेला भाटा स्थित यादव भवन में पहूंच कर इस संबंध में अत्यावश्यक बैठक किया, जिसमें तत्काल संगठन की मीटिंग आने वाले एक दो दिनों के भीतर कोरर में मीटिंग रखे जाने और आंदोलन के लिए रूप रेखा बनाये जाने के संबंध में चर्चा किया गया। आज की सभा में काफी संख्या में सर्व पिछडा वर्ग के समाजवासी उपस्थित हुए।

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 28 मार्च 2026 शनिवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  28 मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय आनंद बक्शी (गीतकार) बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा…… सदी…

आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *