कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
30 अगस्त 2025 शनिवार
✍️मनोज जायसवाल
—————–
संपादकीय
छत्तीसगढ़ का इतवारी,सोमवारी त्यौहार

—छत्तीसगढ़ में त्यौहारों की शुरूआत हरेली से होता है। हरियाली में किसान अपने औजारों की पूजा अर्चना कर अच्छी फसल की कामना करता है। हरेली के बाद इतवारी और सोमवारी मानने का चलन भी गावों में है।किसी गांव में पांच एतवारी और सात सोमवारी ऐसा माना जाता है। उक्त दिन गांव में कृषि कार्य बंद होते हैं। जो काम करेगा उससे दंड लिया जाता है। वक्त के अनुसार अब किसी किसी गांव में इतवारी,सोमवारी की संख्या कम भी की गयी है। एतवारी और सोमवारी मानने के पीछे परंपरा और इसमें निहित जानकारी मुझे नहीं मिल सका। मैं आज भी यह जानने का प्रयास कर रहा हूं कि इस परंपरा की शुरूआत कब और कैसे हुई। मुझे कुछ मिली जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई के समय शायद इस परंपरा की शुरूआत यहां के लोगों द्वारा एकता के सुत्र में बंधे होने एवं साथ मिलजुल कर बात करने के लिए हुई थी। जो चलता रहा और आज वह परंपरा निभायी जा रही है।जबकि इससे पूर्व की बात करें तो उस समय लोगों की आर्थिक हालात इतने नहीं थे कि बड़े बड़े तामझाम करें। हरियाली के बाद इतवारी सोमवारी में आम किसान मीठा चीला रोटी गुंगल,अगरबत्ती के साथ अपने खेत ले जाकर पूजा करता है और उसे वहीं खाना होता है, वह खाकर ही घर आता है। हालांकि अब आधुनिक समय में ऐसा बहुत कम दिखायी दे रहा है। इतवारी,सोमवारी पर गावों में कामकाज बंद रखा जाता है। किसी गांव में गायता है तो उसके अनुसार और नहीं है तो अपने अनुसार यह परंपरा निभायी जा रही है। यह भी प्रकृति की पूजा ही है।इतवारी,सोमवारी जैसे त्यौहारों के साथ फसल गर्भावस्था में भी पूजा होती है,जिसे गावों में गरब देना कहा जाता है। हालांकि इस वर्ष तो फसल गर्भावस्था में नही थी‚पर समय पर पर्व मनाया गया। फसल हो जाने के बाद भी पूजा अर्चना कर ही फसलों की कटाई की जाती है। मुख्यतः बस्तर क्षेत्र में सारी नियम परंपराओं को आज भी देखा जा सकता है।
-मनोज जायसवाल
—————–
01.सर्व पिछडा वर्ग संगठन जिला कांकेर स्थापना दिवस 18 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर में।

-मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण पर हल्ला के बाद अब छत्तीसगढ में भी ओबीसी वर्ग अपनी महती मांग को लेकर एका हो रहे हैं। आगामी 18 अक्टूबर को सर्व पिछडा वर्ग स्थापना दिवस की तैयारी जिले के भानुप्रतापपुर में किये जाने की खबरें आ रही है। संगठन द्वारा अभी से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बताया ये जा रहा है, कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को भी आमंत्रित किया जायेगा। सर्व पिछडा वर्ग संगठन जिला काकेर के जिलाध्यक्ष मधेश्वर जैन अभी से संगठन सदस्यों की बैठक आहूत कर तैयारी में जुट गये हैं। गौरतलब है कि पिछली बार जिला मुख्यालय में पिछडा वर्ग मंच पर वित्तमंत्री का कांकेर प्रवास हुआ था‚जहां सर्किट हाउस में समाज के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग भी की थी। इसके साथ ही अन्य मांगों के संदर्भ सकारात्मक रूप से निर्णय की बात कही थी। इसके साथ कोई भी समस्या हो एक दिन पूर्व ही सुचित कर मुलाकात की बात कहते हुए मोबाईल नंबर भी दिये थे। संगठन पदाधिकारियों के साथ वर्तमान में उनकी चर्चा भी हुई लेकिन वे विदेश यात्रा पर होने के चलते विस्तृत चर्चा नहीं कर पाए। उनके देश प्रदेश वापसी के बाद सर्व पिछडा वर्ग संगठन राजधानी रायपुर जाकर मुलाकात करेगा।
—————–
02.एक दिवसीय सस्वर मानस गान सम्मेलन चारामा विकासखंड के सुरावंड(लखनपुरी) में आज सम्पन्न हुआ।
-आज इस आयोजन के तीसरे वर्ष ग्राम में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है,जहां एक ओर गणेशोत्सव और दूसरी ओर मानसगान का आयोजन हो रहा है। आगंतुक मानस मंडलियों में जय संतोषी मानस मंडली पांडरवाही, मुरिया मानस मंडली, परसोदा, राजहंस मानस परिवार सोनसायटोला अंबागढ चौकी तथा मॉं के ममता मानस मंडली ग्राम चिल्हाटी ने मंच पर प्रस्तुती दी। अतिथियों के रूप में आज पूर्व सांसद मोहन मंडावी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सदस्य विजय मण्डावी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पीएस गंगेश,राजेंद्र ठाकुर, प्रभुराम शांडिल्य प्रमुख रूप से आज मौजूद रहे। इसके मानस गान सुनने क्षेत्र से काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए। आगंतुक अतिथियों को शील्ड, शाल,श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

चित्र—ग्राम सुरावंड में एक दिवसीय मानस गान सम्मेलन में शामिल अतिथिगण।
—————–
03.ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल : ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का होगा शुभारंभ।31 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे सभी आकाशवाणी केंद्रों से प्रसारित होगा कार्यक्रम।
—मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित होगा। साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (www.onlineradiofm.in/stations/all-india-air-raipur) पर भी उपलब्ध रहेगी, जिससे लोग भी जुड़ सकेंगे।
मुख्यमंत्री और मंत्रियों का विशेष संदेश
कार्यक्रम के इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारत सरकार के केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तथा राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा ग्रामीण महिलाओं के नाम विशेष संदेश और प्रेरणादायी शुभकामनाएँ प्रसारित की जाएंगी। यह अवसर न केवल एक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा बल्कि शासन की नीतियों और योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगा।दीदी के गोठ का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना, उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना तथा आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की ओर अग्रसर करना है। इस कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की सफल महिलाओं की कहानियाँ सुनाई जाएंगी। कैसे उन्होंने संघर्ष और कठिनाइयों को पार कर अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से न सिर्फ़ आर्थिक रूप से मज़बूती हासिल की बल्कि समाज में भी एक नई पहचान बनाई। आज छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाएँ लखपति दीदी बन चुकी हैं। उनका जीवन बिहान योजना से सकारात्मक रूप से बदला है। इनकी प्रेरणादायी कहानियाँ रेडियो की आवाज़ के माध्यम से हर गाँव और हर घर तक पहुँचेंगी, ताकि दूसरी महिलाएँ भी आत्मनिर्भरता की राह पकड़ सकें।इस कार्यक्रम के प्रभाव को और अधिक व्यापक बनाने के लिए पंचायत, ग्राम संगठन और संकुल संगठन स्तर पर सामूहिक श्रवण की व्यवस्था की जा रही है। इसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय समुदाय और स्व-सहायता समूह की दीदियाँ विशेष रूप से शामिल होंगी। सामूहिक श्रवण से ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी संवाद, चर्चा और प्रेरणा का वातावरण बनेगा। दीदी के गोठ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की सुशासन की सरकार की दूरदर्शी सोच का प्रतिबिंब है। इसका उद्देश्य महिलाओं की आवाज़ को पूरे समाज तक पहुँचाना, उनके संघर्ष और उपलब्धियों को सामने लाना तथा उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़कर सकारात्मक परिवर्तन की राह दिखाना है।
—————–
04.जिला खनिज न्यास निधि की शासी परिषद की बैठक 05 सितंबर को।
—जिला खनिज न्यास निधि की शासी परिषद की बैठक 05 सितंबर को दोपहर 01बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा। उक्त बैठक में सभी संबंधितों को उपस्थित होने कहा गया है।
—————–
05.प्रमाणित बीज उत्पादन में किसानों को होगा अधिक लाभ, पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक।
—छत्तीसगढ़ शासन का उपक्रम छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम किसानों को खरीफ मौसम में बीज उत्पादन कार्यक्रम से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रहा है। यह कार्यक्रम किसानों को सामान्य धान खरीदी की तुलना में अधिक लाभ अर्जित करने का मौका देता है।प्रमाणित बीज के उपयोग से पारंपरिक बीज की तुलना में 10 से 15 प्रतिशत अधिक उपज प्राप्त होती है। इसी उद्देश्य से कृषि विभाग किसानों को प्रमाणित बीज उत्पादन हेतु प्रोत्साहित कर रहा है। बीज निगम द्वारा हर वर्ष किसानों की आवश्यकता के अनुसार विभिन्न किस्मों का प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जाता है।जिन किसानों के पास कम से कम 2.5 एकड़ भूमि है वे छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में मामूली शुल्क देकर पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए किसानों को अपने जिले के बीज प्रक्रिया केंद्र में संपर्क करना होगा। बीज उत्पादन की पूरी जानकारी प्रमाणीकरण अधिकारी किसानों को उपलब्ध कराते हैं।फसल कटाई के बाद बीज जमा करने पर बीज प्रक्रिया केंद्र द्वारा किसानों को कुल मूल्य का लगभग 60 प्रतिशत अग्रिम भुगतान एक सप्ताह में कर दिया जाता है, जबकि शेष 40 प्रतिशत राशि बीज परीक्षण परिणाम आने के बाद दो माह के भीतर दी जाती है।पिछले खरीफ में बीज उत्पादन कार्यक्रम से जुड़े किसानों को शासन की समर्थन मूल्य दर 3100 रुपये प्रति क्विंटल की तुलना में अधिक लाभ प्राप्त हुआ। मोटा धान किस्म के लिए 3843 रुपये, पतला धान किस्म के लिए 4011 रुपये तथा सुगंधित धान किस्म के लिए 4444 रुपये प्रति क्विंटल दर किसानों को मिली। इस तरह प्रति एकड़ किसानों को लगभग 15 से 16 हजार रुपये और प्रति हेक्टेयर लगभग 40 हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ हुआ।किसानों की सुविधा के लिए बीज उत्पादन से संबंधित विस्तृत जानकारी उप संचालक कृषि कार्यालय कांकेर से प्राप्त की जा सकती है। संपर्क सूत्र: 9425537529, 8269085620 पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 निर्धारित है।
—————–
विशेष-
किसानों से मुखातिब हुए विधायक आशा राम नेताम
कांकेर विधायक आशा राम नेताम आज नंदनमारा, कांकेर में नटराज एग्रीकल्चर के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। संस्थान को कृषि क्षेत्र में अग्रणी कदम बताया। इसके साथ ही आज कृषि विज्ञान केन्द्र (सिंगारभाट) में बलराम जयंती के पावन अवसर पर आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर किसानों के साथ संवाद करते मुखातिब हुए। दोनों कार्यक्रम का संयुक्त छायाचित्र देखा जा सकता है।

—————–
06.‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ, 31 अगस्त को पहला प्रसारण।
—पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की नई पहल ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से प्रसारित होगा।पहला एपिसोड 31 अगस्त 2025, रविवार को दोपहर 12.15 बजे प्रसारित होगा। इसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री द्वारा बिहान की सभी दीदियों को सीधे रेडियो के माध्यम से संबोधित किया जाएगा।कांकेर जिले में इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में किया जाएगा। इसमें विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर उपस्थित रहेगी। इस आयोजन में जिले के स्व-सहायता समूहों की दीदियाँ सम्मिलित होंगी। इसके साथ ही जिले के सभी 28 संकुल स्तरीय संगठनों में भी ‘दीदी के गोठ’ रेडियो प्रसारण का सामूहिक आयोजन किया जाएगा।
—————–
07.चारामा विकासखंड के ग्राम चंदेली प्राथमिक शाला में दो दिन लगातार स्कूल बंद कर पालकों ग्रामीणों ने जताया विरोध। शासन प्रशासन को सौंपा ज्ञापन पर कार्रवाई सिफर।
– चारामा वि.खं. के ग्राम चंदेली प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक अरूण कुमार मालेकर जो इस स्कूल का आदर्श शिक्षक रहा जिसे युक्तियुक्तकरण के तहत जिले के कोयलीबेडा विकासखंड के प्राथमिक शाला गुडपारा में स्थानांतरण किया गया। इसके विरोध में ग्राम चंदेली के ग्रामीण लामबंद है। ग्रामीणों का कहना है कि इस शिक्षक के चलते यहां की शिक्षा गुणवत्ता कायम रही अब इसे हटाये जाने के चलते शिक्षा स्तर नहीं रहेगा। जब तक उक्त शिक्षक को वापस पुनः यहंा पदस्थ नहीं किया जाता वे स्कूल बंद रखेंगे।
वीडियो—ग्राम चंदेली के ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन।
कल 29 अगस्त के साथ हीे आज 30 अगस्त को भी स्कूल में ताला जडकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्राम के सरपंच ने सशक्त पथ संवाद कांकेर टॉप 10 न्यूज को बताया कि उन्होंने तदाशय का ज्ञापन जिले के कलेक्टर,जिला शिक्षा अधिकारी,चारामा बीईओ,तहसीलदार,एसडीएम एवं चारामा थाने को दिया है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

चित्र—शासन प्रशासन को दिये ज्ञापन की प्रति।
—————–
08. महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी व यातायात की पाठशाला आज पॉलिटेक्निक कॉलेज कांकेर मे लगाई गई ।
— पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई. के. एलिसेला के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा एंव महिला सेल प्रभारी सुश्री प्रतिभा लहरे के नेतृत्व मे एवं यातायात प्रभारी दीपक साव कांकेर के संरक्षण मे यातायात टीम एवं महिला रक्षा टीम से सहा.उप निरीक्षक शशिकला साहू म.प्र.आर.सौशिल्या टेकाम म.आर.दिव्या वट्टी ,पुष्पा कावड़े शांति ठाकुर आज पॉलिटेक्निक कॉलेज कांकेर में छात्र-छात्राओं को महिला सेल की प्रभारी डी एस पी प्रतिभा लहरे ने महिला संबंधी अपराध, बाल विवाह, पास्को एक्ट व मानव तस्करी, साइबर अपराध जैसी कई अन्य जानकारियो को छात्र छात्राओ से बातचीत कर उन्हे जागरुक किया गया एवं यातायात टीम द्वारा यातायात नियमों का पालन करने संबंधी व पॉलिटेक्निक कॉलेज कांकेर के छात्रों को यातायात द्वारा सड़के कैसे बोलती, सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट/सीटबेल्ट लगाकर चलने की जानकारी दी गई जिसमे स्कूल प्राचार्य, अन्य स्टॉफ व लगभग 200 स्कूली बच्चे सम्मिलित हुए।

—————–
09.तीन लाख रूपये ठगी केे 01 आरोपिया गिरफ्तार। सब इंस्पेक्टर का नौकरी दिलाने के नाम पर वर्ष 2023-2024 में किया गया ठगी।
— पुलिस जानकारी मुताबिक मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दीपक कांगे पिता श्याम साय कांगे उम्र 27 वर्ष निवासी सिदेसर थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर दिनांक 20.08.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि श्रीमति इंदा ठाकुर पता लाल बहादुर शास्त्री वार्ड जगदलपुर के रहने वाली से वर्ष 2023 में अपने दोस्त आयुष गुप्ता के माध्यम से जान पहचान होने पर श्रीमती इंद्रा ठाकुर सब इंस्पेक्टर का नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर सब इंस्पेक्टर भर्ती में नौकरी लगाने के नाम पर 300000 (तीन लाख) रूपये लेकर मेरे साथ ठगी की है रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 301/2025 धारा 420 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपिया श्रीमति इंद्रा ठाकुर पति स्व. विनोद सिंह ठाकुर उम्र 52 वर्ष निवासी लाल बहादूर शास्त्री वार्ड लालबाग जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.) का पता तलाश कर दिनांक 30.08.2025 के 09/00 बजे गिरफ्तार किया गया आरोपिया को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में सउनि सोमेन्द्र सिंह प्रधान आरक्षक गितेश्वर, आरक्षक श्रवण ठाकुर, पुरन लाल साहू, मआर.गड़ेश्वरी कोड़ोपी का अहम भूमिका रहा है।
—————–
10.दुर्गूकोदल, भानुप्रतापपुर के जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,तीन दिवसीय अधिकार एवं सशक्तिकरण के लिए ग्राम विकास योजना के संबंध में प्रशिक्षण रायपुर में शामिल हुए।
—जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्षों का अधिकार तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। निमोरा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के तहत चुनाव में पंचायत चुनाव में निर्वाचित जनप्रतिनिधि अध्यक्ष उपाध्यक्षों का अधिकार एवं सशक्तिकरण के लिए या ग्राम विकास योजना के संबंध में शासन के जन कल्याणकारी योजनाओ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहचाने के जवाब देही के लिए जनपद पंचायत के 11वीं अनुसूची के 29 विभाग – 1. कृषि 2.शिक्षा 3.महिला 4.बाल विकास 5.स्वास्थ्य विभाग 6.लोक निर्माण 7.जल संसाधन 8.स्वास्थ्य 9.पेयजल 10.विद्युत 11.खाद विभाग 12.सहकारिता 13.मनरेगा 14.समाज कल्याण 15.पशु चिकित्सा 16.उद्यानिकी रेशम 17.श्रम 18.मत्स्य 19.जंगल 20. क्रेडा 21.ग्राम उद्योग 22.आबकारी 23.आदिम जाति कल्याण विभाग 24.आदिवासी विकास आदि पंचायती राज अधिनियम 1 से लेकर 132 तक व पेशा अधिनियम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर के रूप में संकाय सदस्य अशोक जायसवाल, उपसंचालक अनिल लक्ष्वाड़े , प्रकाश छाटा रहे।
—————–
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
———————-







