आज की टॉप 10 खबर 30 अप्रेल 2025 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
30 अप्रेल 2025 बुधवार

✍️मनोज जायसवाल
———————–

 

01. जिले में आज ”अक्षय तृतीया” एवं  परशु राम जयंती धूमधाम से मनायी गयी। शुभ लग्न के चलते गांव-गांव,नगरों में वैवाहिक आयोजन। विवाह की पारंपरिक धुनों में गुंजायित हुआ कांकेर जिले का हर ग्राम।

 

02. कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिलावासियों से अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर सम्पन्न होने वाले बाल विवाह की रोकथाम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा है, जिसे जड़ से खत्म करना बेहद जरूरी है। बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का निर्मम उल्लंघन है। बाल विवाह के कारण बच्चे के पूर्ण और परिपक्व व्यक्ति के रूप में विकसित होने के अधिकार, इच्छा स्वास्थ्य, पोषण व शिक्षा पाने और हिंसा, उत्पीड़न व शोषण से बचाव के मूलभूत अधिकारों का हनन होता है। कम उम्र में विवाह से बालिका का शारीरिक विकास रूक जाता है। वहीं गंभीर संक्रामक यौन बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ जाता है और उनके स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ता है।

03. कलेक्टर ने अपील में कहा है कि बाल विवाह के कारण कम उम्र की मां और उसके बच्चे दोनों की जान और सेहत खतरे में पड़ जाती है बाल विवाह के कारण जननांग पूर्ण विकसित नहीं होने से गर्भपात का खतरा भी बढ़ जाता है। कम उम्र की मां के नवजात शिशुओं का वजन कम रह जाता है, साथ ही उनके सामने कुपोषण व खून की कमी की भी ज्यादा आशंका बनी रहती है। बाल विवाह की वजह से बहुत सारे बच्चे अनपढ़ और अकुशल रह जाते हैं जिससे उनके सामने अच्छे रोजगार पाने और बड़े होने पर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने की ज्यादा संभावना नहीं बचती है।

 

04.जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह करने वाले वर एवं वधू के माता-पिता, सगे संबंधी पर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उक्त अधिनियम 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लड़की के विवाह को प्रतिबंधित करता है। यदि कोई व्यक्ति बाल विवाह करवाता है, करता है अथवा उसमें सम्मिलित होता है, उनको 02 वर्ष तक का कठोर कारावास अथवा 01 लाख रूपए तक का जुर्माना हो सकता है, अथवा दोनां से दण्डित किया जा सकता है। अक्षय तृतीया सहित विभिन्न अवसरों पर होने वाले विवाहों के दौरान बाल विवाह होने की सूचना ग्राम पंचायत स्तर पर बाल संरक्षण समिति, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), संबंधित पुलिस थाना, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच, कोटवार, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन नम्बर 181 इत्यादि को दी जा सकती है।   

——————–
-एक राष्ट्र, एक चुनाव” के संकल्प को साकार करने हेतु नगर में विचार संगोष्ठी रखा गया। जहां सभी भाजपा कार्यकर्ताओं,व्यापारी बंधुओं के साथ प्रबुद्वजीवियों ने भाग लिया। बताया गया कि यह एक चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र को एकसूत्र में बांधने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। मंच में सभी ने अपने विचार साझा रखे और इस व्यवस्था को लागू करने के लिए जन-जागरण व सहयोग की प्रतिबद्धता जतायी।

——————————-

05. कल  01 मई मजदूर दिवस पर एक दिनी धरना प्रदर्शन,हडताल पर बैठेंगे एनएचएम,संविदा स्वास्थ्य कर्मी। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद अभी तक नियमितीकरण संबंधी सरकार का कोई नीति नियम निर्धारण नहीं। संघ के कांकेर जिलाध्यक्ष श्रीवर्मा ने सशक्त पथ संवाद,कांकेर टॉप 10 न्यूज को बताया कि तकरीबन 650 स्वास्थ्य कर्मी कल राजधानी रायपुर में बैठेंगे। मांगे पूरी नहीं होने पर जुलाई से अनिश्चितकालीन हडताल का निर्णय। स्वास्थ्य व्यवस्था खराब हो सकता है।

 

06. अनुकंपा नियुक्ति से वंचित, ग्रेड पे से वंचित, मेडिकल अवकाश से वंचित, दुर्घटना बीमा से वंचित, पेंशन से वंचित, स्थाईकरण से वंचित, संविलियन से वंचित ,ट्रांसफर नीति से वंचित, मनमानी सी आर प्रथा से पीड़ित  हैं एनएचएम कर्मचारी ।

 

07. इंस्टाग्राम पर फर्जी आई डी बनाकर अश्लील फोटो व कमेन्ट लिखकर अपलोड करने वाला आरोपी को थाना भानुप्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। उन पर अपराध क्रमांक-66/2024 धारा 67 आई. टी. एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी शैलेंद्र सिंह गोयल पिता गजराज सिंह गोयल उम्र 35 वर्ष निवासी बमोरी तहसील पचोर थाना तले जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश का निवासी है।

08. आज थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर में पदस्थ कीर्तुराम दीवान उप निरीक्षक के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कार्यालय कांकेर के सभाकक्ष में विदाई दी गई। बताते चलें 14.जनवरी 1992 को उन्होंने आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर दिनांक 29 अप्रेल 2006 को प्र.आर. पद पर पदोन्नत,दिनांक 26.जून .2011 को सउनि पद पर पदोन्नत, दिनांक 28.08.2023 को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। इस दौरान रक्षित केन्द्र जगदलपुर एवं जिला कांकेर के नक्सल प्रभावित थाना रावघाट,आमाबेड़ा,कोरर,बड़गांव,चौकी दमकसा इसके अतिरिक्त थाना कांकेर,भानुप्रतापपुर,चौकी दुधावा में पदस्थ रहकर अपनी सेवायें दी।

09. कीर्तुराम दीवान उप निरीक्षक को लम्बी सेवा अवधि उपरांत सेवानिवृत्त होने पर श्री आई.के. एलिसेला (भापुसे) उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा श्री कीर्तुराम दीवान के सेवाकाल पर प्रकाश डालते हुये,उनके द्वारा पुलिस विभाग में किये गये कार्याे की सराहना कर सेवानिवृत्त पश्चात अपने अनुभव का लाभ समाज को देने प्रेरित किया,साथ ही उनके उज्जवल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुये प्रतीक चिन्ह,शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दिनेश कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, जी.एस. साव उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स कांकेर, सुश्री विंकेश्वरी पिंदे उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांकेर, गोविंद वर्मा रक्षित निरीक्षक कांकेर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

10. जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर द्वारा 29 अप्रैल को केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया गया जिसमें विकासखंड दुर्गूकोंदल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कक्षा पांचवी में 99.84% तथा कक्षा आठवी में 99.59 % उत्तीर्ण के साथ सातों विकासखंडों में अपना प्रथम स्थान बनाया है। विकासखंड से कक्षा पांचवी के लिए 1229 छात्रों ने पंजीयन करवाया था जिसमे से 1227 छात्र परीक्षा में शामिल हुए जिनमें प्रथम श्रेणी में 1146 तथा द्वितीय श्रेणी में 81 छात्रों ने स्थान बनाया । इसी प्रकार कक्षा आठवीं में 1232 छात्रों ने पंजीयन करवाया था जिसमें 1227 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जिसमें से प्रथम श्रेणी में 1111 तथा द्वितीय श्रेणी में 116 छात्रों ने स्थान बनाया। गौरतलब है कि इस वर्ष कक्षा पांचवी एवं आठवी बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा आयोजित किया गया है एवं उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अन्य विकासखंड में किया गया है।

 

———————–
टीप- खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
———————–

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 1 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *