आज की टॉप 10 खबर 29 सितंबर 2025 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
29  सितंबर  2025 सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

——————— 
संपादकीय—

—माँ अंगारमोती‚ गंगरेल(धमतरी)….
—परिसर में माता से नवरात्रि पर डोम निर्माण की मांगी स्वीकृति।  उन्हें खुलापन पसंद इसलिए मंदिर का निर्माण  की स्वीकृति  नहीं देती ।नवरात्रि में अंगारमोती के डूब प्रभावित गांव तट का भी आप सैर कर सकते हैं।
माता अंगारमोती को करूणा,स्नेह लुटाने वाली कहा जाता है। जो इनके दर पर आते हैं कभी खाली हाथ नहीं जाते। शायद यही कारण है कि दिनों दिन मंदिर में भक्तों की भींड़ उमड़ रही है। नवरात्रि की छोड़ अन्य दिनों में पुलिस को  ट्रेफिक के लिए मशक्कत करना पड़ता है। माता अंगारमोती की यह मुख्य मुर्ति है, लेकिन अतीत में देवी शीतला के अतिरिक्त गांव के इस गायता से अलग एक और गायता हुआ करता था,जिन्हें माता अंगारमोती आता था, वो अभी भी है।यहां की मिट्टी से ही उक्त अन्य स्थानों यथा गीतपहर ,भखारा जैसे छत्तीसगढ़ के दूरस्थ जगहों पर ले जाया गया जहां भी मॉं अंगारमोती के नाम मुर्ति स्थापित की गई और माता की कीर्ति फैली। हालांकि कांकेर जिले के चारामा विकासखंड अंतर्गत अरौद,डोंड़कावाही,जेपरा,किलेपार जैसे गांव में अभी वो गायता न हों पर अतीत में गांव की शीतला की छोड़ इनका वर्चस्व रहा है।जिनके पास आम लोग अपना दुःख दर्द सुनाते माता अंगारमोती की पूजा अर्चना किया करते थे। गीतपहर या अन्य जगहों पर स्थित अंगारमोती में जो भक्त गंगरेल नही जा सकते यहीं उसी श्रद्वा से की गयी स्तुति माता ग्रहण करती है। क्षेत्र के 52 गावों की अधिष्ठात्री देवी का नाम दिया जाता है,जिसमें डुबान और डुब गांव के बाहर बसने के बाद चारामा विकासखंड के ये गांव भी शामिल है। गंगरेल में माता अंगारमोती से लगे स्थान पर भैरवबाबा की मुर्ति भी स्थित है,जहां श्रद्वालु अपनी मनोकामना करते हैं और पूरा होने पर रविवार के दिन उन्हें चढ़ावा भेंट करते हैं। इसके साथ माँ अंगारमोती के बाजू में ही भंगाराम स्थापित है‚जहां महिलाएं दूर से प्रणाम करती है। माँ अंगारमोती मंदिर के लिए स्वीकृति नहीं देती उन्हें खुलापन पसंद है। बडी मुश्किल से शेड के लिए स्वीकृती दी तब शेड बनाया गया। इस नवरात्रि भक्तों की समस्या को देखते हुए पुजारी एवं अन्य भक्तों ने नवरात्रि के प्रथम दिवस ही परिसर में डोम निर्माण की स्वीकृति भी मांगी‚क्योंकि जहां से परिसर प्रवेश करते हैं‚वहां धुप बारिश में भक्त बैठ कर पूजा अर्चना‚देवी जसगीत गायन‚हवन करते हैं। अब देखना होगा कि परिसर में डोम के लिए देवी का आशीर्वाद मिलता है कि नहीं। क्योंकि बगैर माता की स्वीकृति के यहां कुछ नहीं हो सकता।छत्तीसगढ़ कला जगत में माता अंगारमोती के नाम पर कई गीत रचे गये जिसमें माता अंगारमोती को धमतरी की विंध्यवासिनी जिसे स्थानीय बिलाई माता कहा जाता है को बहन बताया जाता है, लेकिन ऐसा कहीं उल्लेख नहीं है। क्योंकि विंध्यवासिनी माता तो विंध्य की देवी है और अंगारमोती तो हमारे क्षेत्र की देवी अतीत से रही अधिष्ठात्री देवी है। कटोरानुमा गंगरेल जलाशय जिसके चलते छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है वर्तमान में डुब में है। गंगरेल डूब क्षेत्र के बाद इसके तटीय गावों की ओर भी आप कभी रूख करें जहां नैसर्गिक सुंदरता के साथ अपने को पाएंगे।
✍️मनोज जायसवाल
——————

01.प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की गई अपील।

—नवरात्रि पर्व उपरांत मॉ दुर्गा का प्रतिमा विसर्जन तथा दशहरा पर्व के सफल आयोजन को लेकर आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष  अरूण कौशिक तथा अपर कलेक्टर  जितेन्द्र कुमार कुर्रे उपस्थित थे। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज दोपहर आहूत बैठक में मूर्ति विसर्जन के स्थल चयन एवं रूट चार्ट की जानकारी दी गई। अपर कलेक्टर ने सभी आयोजन समिति के पदाधिकारियों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग उच्चतम न्यायालय और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार किए जाने के बारे जानकारी दी। बैठक में एडिशनल एसपी श्री दिनेश कुमार सिन्हा ने बताया कि शहर में इस दौरान पुलिस के उच्चाधिकारियों की तैनाती चिन्हांकित चौक-चौराहों पर की जाएगी तथा छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन हेतु रूट चार्ट एवं वाहन पार्किंग का निर्धारण प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। इसके अलावा मूर्ति विसर्जन के दौरान विद्युत विभाग, परिवहन, लोक निर्माण सहित अन्य विभागों के परस्पर सहयोग से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपने सुझाव देते हुए नगर की ऐतिहासिक गरिमा के अनुरूप मूर्ति विसर्जन और दशहरा उत्सव आयोजित करने के संबंध में चर्चा की। शहर के विभिन्न मार्गों में बारिश के दौरान बन चुके गड्ढों की फिलिंग कराने कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया। एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा ने डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करने के लिए दुर्गोत्सव समितियों को निर्धारित प्रारूप में अनुमति लेने की बात कही तथा नियमों का पालन करने पर जोर दिया। बताया गया कि रावण पुतला दहन कांकेर शहर के शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान और मेलाभाठा में किया जाएगा। पुतला दहन निर्धारित समयानुसार सम्पन्न कराने की समझाइश आयोजकों को दी गई। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न आयोजन समिति के पदाधिकारी, पार्षदगण तथा वरिष्ठ नागरिकगण मौजूद थे।

——————— 

02.अपर कलेक्टर  जितेन्द्र कुर्रे को उप जिला निर्वाचन अधिकारी का दायित्व।

—कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे को उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य एवं स्थानीय निर्वाचन का दायित्व सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्य सम्पन्न कराया जाना संभावित है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर द्वारा अपर कलेक्टर श्री कुर्रे को उप जिला निर्वाचन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

——————— 

03.पीएम श्री स्कूलों में योग, खेल प्रशिक्षक व म्यूजिक इंस्ट्रक्टर हेतु चल साक्षात्कार 17 अक्टूबर को।

—समग्र शिक्षा कांकेर द्वारा जिले में संचालित 06 पीएम श्री विद्यालयों में अंशकालीन योग शिक्षक, खेल प्रशिक्षक तथा 15 पीएम श्री विद्यालयों में म्यूजिक इंस्ट्रक्टर की नियुक्ति हेतु चल-साक्षात्कार 17 अक्टूबर को शहीद रामकुमार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में सुबह नौ बजे से लिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार इन पदों पर नियुक्ति 03 माह की अवधि के लिए प्रतिमाह 10 हजार रुपये मानदेय पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र भरकर साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट kanker.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

——————— 

04.राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की 33 दिनों तक चली ऐतिहासिक हड़ताल को मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से हुई मुलाक़ात और आश्वासन के बाद 10 दिन पूर्व स्थगित किया गया था।लेकिन  अब तक मांगों पर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।

—राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की 33 दिनों तक चली ऐतिहासिक हड़ताल को मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से हुई मुलाक़ात और आश्वासन के बाद 10 दिन पूर्व स्थगित किया गया था। लेकिन अब तक मांगों पर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मीडिया के सामने घोषणा की गई थी कि कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों में से 5 को स्वीकार कर लिया गया है। बावजूद इसके, विभागीय स्तर पर अब तक किसी भी मांग पर अमल नहीं हुआ है और न ही आदेश जारी किया गया है।इससे कर्मचारियों में पुनः उदासीनता और आक्रोश पनपने लगा है। मंत्री जी ने स्वयं हड़ताल समाप्ति के तुरंत बाद आदेश जारी करने की बात कही थी, परंतु 10 दिन बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

लंबित प्रमुख मुद्दे
27% लंबित वेतन वृद्धि में से 5% वेतनवृद्धि 1 जुलाई 2023 से लागू करने पर सहमति बनी थी, लेकिन आदेश आज तक जारी नहीं हुआ।
25 बर्ख़ास्त कर्मचारियों की बहाली हेतु मुख्यमंत्री से प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात हुई थी और वापसी पर सहमति बनी थी, किंतु अभी तक विभाग की ओर से कोई पत्र जारी नहीं किया गया।
कर्मचारियों ने नवनियुक्त मुख्य सचिव श्री विकास शील से विशेष उम्मीद जताई है। वर्ष 2011 में स्वास्थ्य सचिव रहते हुए उन्होंने एनएचएम कर्मचारियों के लिए आवास व्यवस्था लागू की थी, जिसका लाभ आज भी कर्मचारी उठा रहे हैं।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी एवं प्रदेश प्रवक्ता पूरन दास ने कहा कि –
“स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री के आश्वासन पर ही हड़ताल स्थगित की गई थी, लेकिन आज तक 5% वेतनवृद्धि सहित अन्य स्वीकृत मांगों पर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। साथ ही 25 बर्ख़ास्त कर्मचारियों की बहाली का निर्णय भी लंबित है।”
आज की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री जी द्वारा सहमति अनुसार 25 बर्ख़ास्त कर्मचारियों की बहाली पर निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।
एनएचएम कर्मचारियों की प्रमुख 10 मांगें:
1. संविलियन एवं स्थायीकरण
2. ग्रेड पे या वेतनमान निर्धारण
3. पब्लिक हेल्थ अकादमी एवं पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना,
4. कार्यमूल्यांकन (सीआर) व्यवस्था में पारदर्शिता
5. लंबित 27% वेतन वृद्धि प्रदान करना
6. नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण
7. अनुकंपा नियुक्ति,
8. मेडिकल एवं अन्य अवकाश सुविधा,
9. स्थानांतरण नीति,
10. न्यूनतम 10 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा बीमा सुविधा

——————— 

05.विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी   के साथ ग्राम पदमपुर में आयोजित त्रिदिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय मानसगान सम्मेलन में सम्मिलित होकर यहां विराजित माता रानी का दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद ली। इस अवसर पर नरेंद्र यादव‚ हिरवेंद्र साहू‚महेंद्र नायक‚ग्राम के पंचायत जनप्रतिनिधीगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

——————— 

06.आज क्षेत्र के कन्हारपुरी में  नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय मानसगान कार्यक्रम में  कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए।  वे श्रद्धालुओं के साथ माँ दुर्गा के भक्ति गीतों का आनंद लिया एवं सभी को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएँ दी। 

कांकेर विधायक बारदेवरी में भी मानसगान कार्यक्रम में  शामिल हुएं

——————– 

07. विकासखंड दुर्गूकोंदल के ग्राम हाहालददी स्थित आदि शक्ति बंजारी माता मंदिर में अष्टमी पर्व के अवसर पर विशेष अनुष्ठान और भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। 

——————– 

08. दिन भर उमस भरी धुप के साथ ही दोपहर से  बादल अपना रौद्र स्वरूप दिखाने लगा। लखनपुरी सहित क्षेत्र में  लगातार दो घंटे तक बारिश हुई। उपरी क्षेत्र में भी जिले में बारिश जारी है‚जिसके चलते महानदी में जल स्तर बढा हुआ है। इसके चलते टांहकापार सहित अन्य सब स्टेशन से निकलने वाली फीडर से बिजली बंद रही। लगातार हो रही बारिश के चलते  किसानों की चिंता बढी। अनेकानेक बीमारियाे से धान की फसल जहां ग्रसित हो रही है‚बाकी कसर  अति बारिश के चलते धान की फसल गिर रहे हैं।

——————- 

09. प्रतिदिन बारिश और आगे  मौसम विभाग द्वारा बारिश की चेतावनी भरी खबर से दशहरा समिति भी आयोजन को लेकर चिंतित दिखाई दे रहा है। कई जगह मिट्टी का रावण दो  दिन पूर्व ही बनाया जाता है‚इसका क्या होगाॽ अरौद ऐतिहासिक दशहरा उत्सव भी  04 अक्टूबर को है‚जिसे लेकर भी  पसोपेश में लोग हैं‚लेकिन उत्साह इतना है कि  खराब मौसम बारिश  को दूर रखते हुए पूरे जोश के साथ तैयारी को लगे हैं। इसी तारतम्य  स्वच्छता  चलायी गई है‚साथ में  पार्किंग स्थलों  को दुरूस्त किया जा रहा है।

——————- 

10. चारामा विकासखंड के ग्राम पंचायत आंवरी के आश्रित ग्राम कंडेल में स्थित कचरा पृथक्करण भवन परिसर में फेंसिंग जाली लगाई गई थी, जिसे बीती रात्रि चोरी कर लिया गया।

इसे लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा थाना चारामा में लिखित शिकायत की गई है।

——————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।शुभ रात्रि… 🙏

—————-

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 1 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *