कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
29 अक्टूबर 2025 बुधवार
✍️मनोज जायसवाल
————————–
संपादकीय—
ऐ मौसम…
—✍️मनोज जायसवाल
x—–विज्ञापन———–x




x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x
01. ’पूना मारगेम’ के तहत मुख्यधारा में लौटे 21 माओवादियों को संविधान की प्रति सौंपकर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर और गायता-मांझी ने किया स्वागत।
— जिले में सक्रिय माओवादियों में से 21 हिंसा का मार्ग छोड़कर शासन की रीति-नीति से प्रभावित होकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए। जंगलवार कॉलेज सिंगारभाट में आज आयोजित कार्यक्रम में बस्तर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी. ने सभी 21 माओवादियों को भारत का संविधान की प्रति सौंपकर उन्हें शासन की मुख्यधारा में सम्मिलित होने पर स्वागत किया। सभी वर्दीधारी माओवादियों ने लोकतंत्र पर आस्था प्रकट करते हुए 18 हथियारों के साथ मुख्यधारा में लौटे। इन हथियारों में ए.के.-47, एसएलआर, इंसास राइफल, थ्री-नॉट-थ्री राइफल, 315 बोर राइफल, सिंगल शॉट राइफल तथा बीएलजी शामिल थे। इस दौरान आदिवासी समाज के गायता-मांझी ने भी सभी माओवादियों को पुष्प भेंट कर स्वागत किया। कांकेर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एसएसपी श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला, जंगलवार के चीफ ब्रिगेडियर एस.के. लांबा, कोण्डागांव एसपी अक्षय कुमार सहित सीआरपीएफ, आईटीबीपी एवं विभिन्न बलों के प्रमुख सुरक्षा अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।चर्चा के दौरान कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति कि तहत मुख्यधारा में लौटे 13 माओवादियों को शासकीय सेवा हेतु नियुक्ति प्रदान की गई है। इसी तरह 36 को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यधारा में लौटे युवाओं को विभिन्न रोजगार एवं आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा दुर्गम एवं बीहड़ क्षेत्रों में 150 करोड़ रूपए की लागत से 40 पुल-पुलिए शासन द्वारा स्वीकृत किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा माओवादियों को शासन की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आजीविका प्रदान करने के उद्देश्य से पूना मारगेम (पुनर्वास से पुनर्जीवन) नामक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत हिंसा का रास्ता छोड़ लोकतंत्र पर आस्था जताने का अवसर प्रदाय किया जा रहा है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा विभिन्न पुनर्वास नीति, नियद नेल्लानार योजना, पूना मारगेम आदि अभियान चलाया जा रहा है।

———————–
02. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत राज्य में 3.51 लाख हितग्राहियों को कराया जाएगा सामूहिक गृह प्रवेश। जिले के 6801 हितग्राही होंगे शामिल।
— राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन राज्योत्सव स्थल नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सांकेतिक रूप से 3.51 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा। इस आयोजन में कांकेर जिले के 6801 हितग्राही भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत राज्य में अब तक 3.51 लाख से अधिक पक्के आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत कांकेर जिले में 6801 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया है। राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर को प्रदेश भर में सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सभी नवनिर्मित घरों में रंगोली सज्जा, दीप प्रज्वलित कर पारंपरिक रीति से गृह प्रवेश कराया जाएगा। इस अवसर पर हितग्राहियों को आभार पत्र, खुशियों की चाबी या स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले में इस सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सीईओ श्री मंडावी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत अंतागढ़ विकासखंड में 469, भानुप्रतापपुर में 1216, चारामा में 1253, दुर्गूकोंदल में 885, कांकेर में 795, कोयलीबेड़ा में 837 और नरहरपुर में 1346 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण किए गए हैं।
———————–
03. सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को सहायता राशि स्वीकृत।
— अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर श्री जी.डी. वाहिले द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में मृतक के परिजनों के लिए 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। पखांजूर निवासी श्रीमती साधना चक्रवर्ती की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण के उनके निकटतम आश्रित निलू चक्रवर्ती के लिए 25 हजार रूपए तथा कांकेर तहसील के ग्राम पोटगांव निवासी नीलम कस्तुरे की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम परिजन श्रीमती भेमिन कस्तुरे के लिए 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।
———————–
04.रजत वर्ष की गरिमा के अनुरूप करें जिले में राज्योत्सव का आयोजन : कलेक्टर
— छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश भर में राज्योत्सव- 2025 मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय में 02, 03 एवं 04 नवम्बर को जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों के द्वारा विगत 25 वर्षों में हुए विकास एवं प्रगति का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन इन तिथियों में किया जाएगा। राज्योत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सायं 4.30 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य शासन द्वारा रजत वर्ष मनाया जा रहा है। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिले में पिछले 25 वर्षों में हुए क्रमिक विकास, प्रगति तथा सकारात्मक परिवर्तन को फोकस करते हुए रजत वर्ष की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रमों का आयोजन करें। उन्होंने बैठक में सभी अधिकारियों को विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाने तथा सकारात्मक बदलाव को प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही सौंपे गए दायित्वों को निर्वहन गंभीरता से करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मण्डावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
राज्योत्सव में रहेगी छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
जिला पंचायत के सीईओ एवं राज्योत्सव आयोजन के नोडल अधिकारी हरेश मण्डावी ने बताया कि जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025 का आयोजन आगामी 02, 03 एवं 04 नवंबर को नरहरदेव पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में किया जाएगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य रूप से 02 नवंबर को हिरेश सिन्हा एवं ग्रुप चारामा (आदिवासी आन) द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 03 नवंबर को कवि सम्मेलन मीर अली मीर (राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त) तथा 04 नवंबर को गरिमा दिवाकर-स्वर्णा दिवाकर (अंजोर लोक कला मंच) की प्रस्तुति दी जाएगी। इनके अतिरिक्त स्थानीय लोक कलाकारों को भी मंचीय कार्यक्रम में प्रदर्शन करने का अवसर दिया जाएगा।
———————–
05.दुर्गूकोंदल में विकासखंड स्तरीय तीन दिवसीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती किरण नरेटी, अध्यक्ष जिला पंचायत कांकेर, द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन और खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह प्रतियोगिता 29 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होगी, जिसमें विकासखंड के 5400 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती किरण नरेटी के साथ-साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपी बढ़ाई, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल ने की।
———————–
06. कन्या हाई स्कूल दुर्गूकोंदल में नव पदस्थ प्राचार्य सदेसिह कोमरे का शालीन स्वागत।
—दुर्गूकोंदल अंतर्गत शासकीय कन्या हाई स्कूल दुर्गूकोंदल में नव पदस्थ प्राचार्य सदेसिह कोमरे का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्पगुच्छ एवं आत्मीय भाव से उनका अभिनंदन किया। स्वागत के पश्चात अपने उद्बोधन में प्राचार्य श्री सदेसिह कोमरे ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान एवं हर्ष का विषय है कि उन्हें फिर से उसी क्षेत्र में शिक्षा सेवा का अवसर प्राप्त हो रहा है जहाँ वे पूर्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गूकोंदल में कार्यरत रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय लड़कियों के भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, शिक्षण वातावरण में सुधार एवं विद्यार्थीहित गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जाएगा।
———————–
07.कल्पना महिला क्लस्टर संगठन आवरी के अंतर्गत चारामा मुख्यालय से सटे ग्राम चारभाठा में वार्षिक आम सभा का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य नरेंद्र यादव ने अपने विचार अभिव्यक्त किये। जिला पंचायत सदस्य सभापति श्रीमती तेजेश्वरी सिन्हा‚ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भास्कर तथा अन्य जनप्रतिनिधी मौजुद रहे। इस मौके पर संतोष शिंदे सहित समूह की सदस्याएं उपस्थित रही।

———————–
8. कार्यालय कलार समाज बस्तर संभाग मुख्यालय फरसगांव में कलार समाज के अराध्यदेव राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रार्जुन की जयंती पूरे धूमधाम से मनायी गयी। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज को उद्बोधन देते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समाज के संभागीय उपाध्यक्ष एवं सर्व पिछडा वर्ग कांकेर के जिलाध्यक्ष माधेश्वर जैन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने भी समाज के हित में अपनी बाते रखी। इस अवसर पर संभागीय निरीक्षक रमेश पांडे एवं काफी संख्या में सामाजिक जन महिला एवं पुरूष उपस्थित हुए।

———————–
09.जिले के ग्राम देवडोंगर, ब्लाक सरोना में कलार समाज द्वारा आयोजित शीतला मंदिर प्रांगण में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने सहस्त्रबाहु अर्जुन के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस मौके पर काफी संख्या में सामाजिकजन एवं ग्रामवासी शामिल हुए। अपने बीच विधायक को पाकर सभी ने खुशी जाहिर किया एवं आभार माना।

———————–
10. चारामा विकासखंड के ग्राम टांहकापार के वाशिंदो ने महानदी संघर्ष समिति के बैनर तले कल 28 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री अरूण साव को गोविंदपुर कांकेर में ज्ञापन सौंपा।
———————–
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏
———————–






