आज की टॉप 10 खबर 29 जून 2025 रविवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
29 जून 2025  रविवार

✍️मनोज जायसवाल

—————–

-संपादकीय-

-बात कथा वाचक का नहीं अपितु जीवन में जो भी क्षेत्र हो उसकी गरिमानुकुल आचरण जरूरी है। चाहे आप लेखक,पत्रकार हो,व्यवसायी हो,शासकीय सेवक हों या अन्य ! फिल्मी धुनों पर जिस प्रकार से उत्तेजक मुंह लेकर भगवान की कथा बतायी जा रही,कोई उचित नहीं कहेगा। इन दिनों सोशल साईट इंस्टाग्राम पर उस महाराज का वीडियो खुब शेयर किया जा रहा है। जातिवाद से ऊपर उठकर हिंदु सनातन धर्म परंपरानुसार सलूक जरूरी है। सोशल मीडिया का जमाना है,अपने क्षेत्र के अनुसार बने रहकर आप अपने क्षेत्र में अग्रणी बने रह सकते हैं,आपको आगे जाने से कोई नही रोक सकता। लेकिन हर वक्त अपनी गरिमा बनाये रखें।
—————–

01. आम आदमी पार्टी का जांच दल बीजापुर के गांव इर्पागुट्टा पहुंचा।जांच दल में गांव जाकर 1 लाख का इनामी माओवादी बताकर मारे गए महेश की पत्नी, बच्चे और गांव वालो से की मुलाकात, जुटाए तथ्य।

— आम आदमी पार्टी के जांच दल ने दिनांक 28 जून को बीजापुर के इरपागुट्टा जाकर महेश कुड़ियाम की पत्नी सुमित्रा कुड़ियाम और उनके 07 बच्चों सहित गांव वालो से मुलाकात की और मामले में तथ्यों को इकट्ठा किया। सुमित्रा में बताया कि दिनांक 06जून 2025 को जब महेश अपने भैसा को ढूंढने के लिए गांव में पास के जंगल तरफ गया था, लेकिन वापस नहीं आया, जिस पर गांव वालो ने सब जगह ढूंढा लेकिन नहीं मिला। 07जून 2025 को भी ढूंढा गया लेकिन नहीं मिला, उसी दिन पटनम से लौट रहे एक व्यक्ति मेटा दिनेश नामक युवक की गांव वालो से मुलाकात हुई, और दिनेश ने बताया कि किसी व्यक्ति को पुलिस वालो ने हाथ बांधकर रखे देखा था। इसके बाद गांव वाले 08 जून को बीजापुर थाने आए, तब वहा पर पूछताछ करने से फोटो दिखाया गया, जिसमें पुष्टि हुई कि महेश को मार दिया गया है, और उसको नक्सली बताया गया है। इसके बाद वही पर महेश की बॉडी परिजनों और गांव वालो को दे दी गई। इस पूरे मामले गांव वालो से, परिवार वालों से, स्कूल वालो से बातचीत जांच में यह तथ्य सामने आया और सबने एक ही सुर में यह बात बार बार दोहराई कि महेश कुड़ियाम नक्सली न था, और न कभी पहल भी शामिल हुआ। महेश के बारे में सबका यही कहना है कि वो एक आम जीवन जीने वाला आदिवासी किसान था,और उस दिन भी वो अपने रोज का काम करते में भैसा ढूंढने गया था और फिर वापस नहीं आया। महेश 2023 से रसोइए का काम स्कूल में कर रहा था , लोगो में महेश को ईमानदार और अच्छा काम करने वाला बताया है।

इसके अलावा हमारे द्वारा महेश और उसके पत्नी के समस्त दस्तावेज जिसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक अकाउंट, आदि दस्तावेज देखने से भी प्राथमिकता से देखने से यह दर्शित हो रहा है कि वो एक आम जीवन गांव में व्यतीत कर रहा था, और उसके खाते में हर माह वेतन भी आया है। महेश के सात बच्चे में सबसे बड़ा बच्चा 12 वर्ष के आस पास का है और सबसे छोटा बच्चा 6 माह का है, प्रत्येक बच्चों में 2 साल, एक साल के आस पास का अंतर है, ऐसे में जिसके 07 बच्चे है, उसका एक लाख का इनामी माओवादी कहलाना समझ से परे है।

ऐसे में सरकार को चाहिए कि मामले में संज्ञान लेकर कार्यवाही करे, क्योंकि यही वो जिला है जहां सारकेगुडा और एड्समेटा गांव में हुआ फर्जी एनकाउंटर का घटना भी हम सबके सामने है, उस घटना का तो रिटायर्ड जस्टिस वी.के. अग्रवाल के नेतृत्व में हुई थी और वो जांच रिपोर्ट भी आज सबके सामने है, जिसमें यह बात निकलकर आई कि सारकेगुडा और एड्समेटा मुठभेड़ फर्जी थी, उसमें समस्त आम आदिवासी किसान नागरिक मारे गए थे, उसमें कोई भी नक्सली नहीं था। उक्त सारकेगुडा एवं एड्समेटा की घटना से सबक लेकर और अपनी पूर्व की रमन सरकार से ही सीख लेकर , वर्तमान की विष्णुदेव साय की सरकार को चाहिए कि. ईरपागुट्टा मामले में भी एक न्यायिक जांच आयोग का गठन करा जाए, ताकि निष्पक्ष जांच कार्यवाही हो सके।पीड़ित परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए। मृतक महेश के समस्त बच्चों की पढ़ाई और परवरिश की जिम्मेदारी सरकार ली जाये। महेश की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए।सलवा जुडूम के बाद गांव वालो को उनके घर छोड़ने पड़े, ऐसे में उन गांव वालो को वापस बसाने की बात सरकार में कही थी, लेकिन हसदेव , रायगढ़ से लेकर बस्तर तक आदिवासी ही केंद्र में है, उनकी ही जमीन से उन्हें उजाड़ें जाने का अभियान चलाया जा रहा है, ठीक वैसे ही बस्तर में भी आदिवासी को बसाने की बात छोड़कर, यहां भी अदानी जैसे पूंजीपति को जल जंगल जमीन बेचा जा रहा है, इसको रुकना चाहिए।इर्पागुट्टा मामले में जांच दल के तरफ से अध्यक्षता कर रही प्रियंका शुक्ला, मिथिलेश बघेल, अनिल दुर्गम, सतीश मंडावी ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से मिलने का प्रयास किया, और पुलिस अधीक्षक के नाम से लिखित ज्ञापन भी दिया गया।उक्त जांच दल में जांच समिति की अध्यक्ष एवं अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला (प्रदेश उपाध्यक्ष) बल्लू भवानी (प्रदेश उपाध्यक्ष )समीर खान ( प्रदेश संगठन मंत्री) मिथिलेश बघेल (प्रदेश अध्यक महिला विंग)नरेंद्र नाग ( लोकसभा अध्यक, बस्तर) अनिल दुर्गम (जिला अध्यक्ष, बीजापुर) सतीश मंडावी (जिला सचिव, बीजापुर) राकेश कश्यप (ब्लॉक अध्यक्ष) संदीप गोटा (ब्लॉक अध्यक्ष) समेत गांव वाले उपस्थित रहे।

चित्र—बीजापुर में पुलिस अधीक्षक को आमआदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन।

—————–

02. जिला  अस्पताल कांकेर में दिव्यांगजन को प्रमाण पत्र दिलाने में सहयोग किया और साथ ही उन्हें बैटरी चलित ट्राइसाइकिल दिलाने के लिए अधिकारियों से चर्चा कर विधायक आशा राम नेताम ने   निर्देश दिए।

चित्र—दिव्यांगजनो को प्रमाण पत्र के लिए सहयोग कर प्रदान करते कांकेर विधायक।

—————–

03. आज नये बस स्टैण्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात जनप्रतिनिधियों सहित आम लोगों ने ध्यान से सुना।

—आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात नगर के नये बस स्टैण्ड में लोगों ने सुना। इस मौके पर विधायक आशाराम नेताम,भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन,छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा,कांकेर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर, भाजपा ज़िला महामंत्री दिलीप जायसवाल, भाजपा के पुर्व ज़िला अध्यक्ष हलधर साहु , कांकेर ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष माननीय राजीव लोचन सिंह भाजपा कांकेर शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक  ,कांकेर चेंबर ऑफ कामर्स  के अध्यक्ष एवं भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष अनूप शर्मा ,पुर्व नेता प्रतिपक्ष मंडल महामंत्री जयंत अटभैया ,शहर मंडल कोषाध्यक्ष सपन श्रीवास्तव के साथ हीा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण,व्यापारी बंधु,जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए।

चित्र—जनप्रतिनिधी‚भाजपा संगठन पदाधिकारी सहित आम लोग प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते हुए।

—————–

04.”जन सहयोग” द्वारा पौधारोपण एवं वितरण किया गया।

— समाजसेवी संस्था “जन सहयोग ” द्वारा आज शहर में आम जनता के मध्य फलदार वृक्षों के पौधे एवं फूल पौधे सैकड़ों की तादाद में वितरण किए गए। इसके अलावा नगर घड़ी चौक के आगे बिरसा मुंडा प्रतिमा के आसपास छायादार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही रोड डिवाइडर पर फूल पौधे लगाए गए। उल्लेखनीय है कि “जन सहयोग ” संस्था द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में बहुत अधिक कार्य किया जा रहा है, ताकि जिले का पर्यावरण स्वच्छ और सुंदर रहे। आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा “जन सहयोग” के संरक्षक नरेंद्र दवे   ( अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ ) ,डॉ श्याम देव, भूतपूर्व सैनिक टेश्वर जैन, प्रवीण गुप्ता, बलराम फबयानी, करण नेताम ,संजय कुंजाम, संजय मन्शानी, अमृत जवरानी, पूजा विश्वास एडवोकेट विनय नाग विशाल नाग सृष्टि नाग तथा पर्यावरण प्रेमी डॉक्टर मिथिलेश सिन्हा, अर्पित सिन्हा, अभिनव सिन्हा, सानवी सिन्हा, राहुल सिन्हा ने भी उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं पर्यावरण प्रेमी राजकुमार फब्याणी  के अनुरोध पर उनके निवास स्थान पहुंचकर संस्था द्वारा वृक्षारोपण किया गया, जिसकी रक्षा की ज़िम्मेदारी का वचन फब्याणी  ने दिया। आज के कार्यक्रम की सारे शहर में प्रशंसा एवं सराहना की जा रही है।

चित्र— संस्था जनसहयोग द्वारा आम लोगों के मध्य आज फलदार वृक्ष भेंट कर लगाने प्रोत्साहित किया गया।

—————– 

05. आज दोपहर तीन बजे के बाद से जिले के चारामा विकासखंड सहित अन्य जगहों पर रिमझिम बारिश हो रही है। किसानों द्वारा इन दिनों बुवाई कार्य किया जा रहा है‚अभी मात्र शुरूआत है‚जहां 20 प्रतिशत बुवाई हुई है।

—————-

06. आज सुबह 9.00 बजे चारामा वि.खं. के ग्राम कुर्रूभाट निवासी पूर्व उप सरपंच  हेमचंद साहू के यहां  भालू घुस गया‚ जो खुद ही सडक से होते रानी माई की ओर चला गया। गांव में  शाम होते ही जंगली भालुओं की आमद होेती है। इसे देखते यहां बंद पडेे सोलर लाईट को दुरूस्त किया जाना बेहद जरूरी है‚इसके साथ ही रानी माई मार्ग पर और भी सोलर लाईट की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

—————-

07.कांकेर विधायक आशा राम नेताम द्वारा स्थानीय नये बस स्टैण्ड में टीवी एवं बैठने के लिए कुर्सी लगवा कर जनहित के लिए नेक काम की अद्भुत मिसाल पेश की है‚जिसके लिए क्षेत्र के लोगों ने साधुवाद दिया है।  बस स्टैण्ड परिसर में टीव एवं बैठने की सुविधा से अब मनोरंजन के साथ पल पल की खबरों से आवाजाही कर रहे यात्री भी वाकिफ होंगे।

चित्र— स्थानीय नये बस स्टैण्ड कांकेर में विधायक आशाराम नेताम द्वारा टीवी एवं कुर्सी की सौगात प्रदान की है‚जिस पर लोगों ने साधुवाद दिया है।

—————-

08.

09.

10.

—————–

टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 06 अगस्त 2025 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 06  अगस्त  2025  बुधवार ✍️मनोज जायसवाल ———————  संपादकीय- समय चक्र आप पर भी आयेगा…. प्राकृतिक आपदाएं कभी बता कर नहीं आती, गाज कहीं…

आज की टॉप 10 खबर 05 अगस्त 2025 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 05  अगस्त  2025  मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल ———————  विशेष— जिले मे लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने हेतु यातायात पुलिस कांकेर द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *