आज की टॉप 10 खबर 28 मार्च 2026 शनिवार

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 
28 मार्च 2026 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

संपादकीय
आनंद बक्शी (गीतकार)
बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा……
सदी के महान गीतकार आनंद बक्शी जी के 30 मार्च को पुण्यतिथी पर सादर….
—लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है, धीरे धीरे बोल कोई सुन ना ले,दो लफ़्ज़ों की हैए दिल की कहानी,दो दिल मिल रहे हैं, देश बदलते हैं, दिल्लगी ने दी हवा,दिल क्या करे जब किसी को, दिल की अदालत प्यार का मुकदमा, दिए जलते हैं,दर्द.ए.दिलए दर्द.ए.जिगर दिल में जगाया आपने,दम मारो दम,तेरे मेरे होंठों पे मीठे मीठे गीत मितवा,तेरे मेरे बीच में कैसा है ये बन्धन,तेरे नैना मेरे नैनों से, तू मेरे सामने मैं तेरे सामने, तू मेरा जानू है तू मेरा दिलबर है, तू मुझे सुना मैं तुझे सुनाऊँ, तूने बेचैन इतना ज़्यादा किया,तू न जा मेरे बादशाह तुम याद न आया करो, तुम आए तो आया मुझे याद, तुझे देखा तो ये जाना सनम, ताल से ताल मिलाओ, आया सावन झूम के, आया आया अटरिया पे कोई चोर,आप का ख़त मिला आप का शुक्रिया,आने से उसके आए बहार, आदमी मुसाफ़िर है, आदमी जो सुनता हैए आदमी जो कहता है,आते जाते ख़ूबसूरत आवारा सड़कों पे,आजा तुझको पुकारे मेरे गीत रे, बाबुल भी रोए बेटी भी रोए, बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा,बड़ा नटखट है रे, फूलों का तारों का सबका कहना है, फूल आहिस्ता फेंको,प्यार दीवाना होता हैए मस्ताना होता है, प्यार तेरी पहली नज़र को सलाम,प्यार के इस खेल में, प्यार करने वाले कभी डरते नहीं,पैरों में बन्धन है पायल ने मचाया शोर,पालकी में हो के सवार चली रे, पर्वतों से आज मैं टकरा गया, पर्वत से काली घटा टकराई,परदेसिया ये सच है पिया,परदेशियों से न अँखियाँ मिलाना, परदेश जा के परदेशिया, पतझर सावन बसंत बहार,पढ़.लिख के बड़ा हो के तू एक किताब लिखना,निंदिया से जागी बहार,रोते रोते हँसना सीखो,ये रेशमी जुल्फ़ें, ये शर्बती आँखें,झिलमिल सितारों का आँगन होगा,जिसने पाप ना किया हो,जिस गली में तेरा घर न हो बालमा,ज़िंदगी के सफ़र में गुज़र जाते हैं जो मकाम जैसे कई  कर्णप्रिय लाेकप्रिय गीताें के रचयिता आनंद बक्शी जी ने कला जगत सहित दुनियां काे संगीतमय करते हुए स्वयं 30 मार्च 2002 काे अलिवदा कह दिया। पर उनकी रचनाओं के संगीत आज प्रतिदिन झंकृत कर रही है। देश के महान गीतकार आनंद बक्शी जी काे चार बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद अंतिम बार 1999 में सुभाष घई की फिल्म ताल के इशक बिना क्या जीना… के लिए फिल्म फेयर से अलंकृत किया गया था।
देश के महान गीतकार काे सादर प्रणाम….सादर नमन…
 ✍️मनोज जायसवाल
———————-

01. सिंगारभाट,कांकेर गोंडवाना भवन में आयोजित चैतराई पर्व(आमा जोगवनी)कार्यक्रम में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा नेताम।

—आज जिला मुख्यालय कांकेर से सटे ग्राम सिंगारभाट स्थित गोड़वाना भवन में आयोजित चैतराई पर्व (आमा जोगवनी) कार्यक्रम में कांकेर क्षेत्र के विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। उन्होंने भीरावाही गोड़वाना भवन तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होकर जनसमुदाय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए समाज की एकजुटता और उत्साह को करीब से अनुभव किया।

 ————————

02. डोकला(चारामा) में आयोजित तहसील स्तरीय मां कर्मा जयंती महोत्सव, लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।

—चारामा तहसील मुख्यालय से सटे ग्राम डोकला, चारामा में आयोजित तहसील स्तरीय मां कर्मा जयंती महोत्सव एवं लोकार्पण कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भक्त शिरोमणि माता कर्मा का पावन सुमिरन के साथ क्षेत्र के लिए कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्य रूप से ग्राम डोकला के लिए 51 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इन विकास कार्यों में आदिवासी सामुदायिक भवन के पास टीनाशेड निर्माण (20 लाख), सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के लिए सामुदायिक भवन (15 लाख), देवांगन समाज का सामुदायिक भवन (5 लाख), मुक्तिधाम निर्माण (8 लाख) तथा कुम्हार समाज भवन के जीर्णोद्धार (3 लाख) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र के सामाजिक और आधारभूत विकास को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी , धमतरी विधायक ओंकार साहू, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहे। गृह ग्राम डोकला स्थायी निवासी ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा के अध्यक्ष हिरवेंद्र साहू एवं नरेंद्र यादव, ठाकुर राम कश्यप सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सके।

 ———————

03. उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हुए हमले में घटना के मात्र दो घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार। कांकेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दानिश अली (उम्र 22 वर्ष) निवासी संजय नगर कांकेर द्वारा 26 मार्च को थाना सिटी कोतवाली कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसने रमजान के दौरान आरोपी अखबर मेमन उर्फ गुल्लू को 2000रूपये उधार दिए थे। राशि वापस मांगने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से लाल कपड़े में लिपटे धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिससे प्रार्थी के बायां हाथ ,बायां पसली पेट व कमर के ऊपर गंभीर चोटें आईं।
इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 113/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर  मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर घटना के 2 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे दिनांक 27.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम का विवरण- प्रशिक्षु  थाना प्रभारी प्रतीक दादासाहेब(भापुसे), उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, मनोरथ जोशी,म.प्र.आर. 478 सावित्री मरकाम, आर. 02 राकेश बघेल, आर. 645 शक्ति सिहॅ, आर.1471 रोशन राठौर, आर.1024 शैलेन्द्र चतुुर्वेदी।

 ————————

04. दुर्गूकोदल में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, भवन निर्माण और आरक्षण मुद्दे पर हुई चर्चा।

— सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक दुर्गूकोदल स्थित विश्राम गृह में आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें समाज के विभिन्न पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की संगठनात्मक संरचना को मजबूत करना तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करना था। इस मौके पर   जिला उपाध्यक्ष अशोक जैन, हरिश्चंद्र निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष द्वारका प्रसाद जैन, जिला संगठन मंत्री अलित कुमार जैन, ब्लॉक सचिव मुन्ना सिन्हा, सियाराम जैन, जागेश्वर जैन, विष्णु प्रसाद पटेल, कृष्णा नागवंशी, दीनदयाल पटेल, रघुनंदन गिरी स्वामी, देवा पटेल, दुर्गा प्रसाद जैन, हेम नारायण सिन्हा, रामकिशोर सिन्हा, सोमल जैन, नरेंद्र जैन सहित सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 ————————

05 . अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध की गई आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही।आरोपी के कब्जे से 06 लीटर महुआ शराब कीमती  600 रूपये व बिक्री रकम 200 रूपये की सम्पति बरामद। थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की कार्यवाही ।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिला में चल रहे उजियारा अभियान के तहत् दिनांक 27.03.2026 को थाना प्रभारी कांकेर श्री प्रतिक दादासाहेब (भापुसे0) के आदेश पर प्रधान आरक्षक क्रमांक 1036 गीतेश्वर कुलदीप हमराह स्टाफ के शहर/देहात भ्रमण पर रवाना हुआ था कि जारिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम कोदाभाट में एक व्यक्ति अपने घर बाडी में अवैध रूप से देशी महुआ शराब रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश रहा हैं कि सूचना तस्दीक पर ग्राम कोदाभाट बतायें स्थान व मुखबिर द्वारा बतायें व्यक्ति अपने घर के बाडी में हाथ में थैला रखा हुआ था जिससें घेराबंदी कर आरोपी राजेश मण्डावी के कब्जे से थैला के अंदर 02-02 लीटर का 03 बाटल में कुल 06 लीटर देशी महुआ शराब किमती 600 रूपये एवं बिक्री रकम 200 रूपयें को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 114/2026 धारा- 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत् कार्यवाही किया गया।
पुलिस टीम का विवरण प्रशिक्षु IPS थाना प्रभारी प्रतिक दादासाहेब बनसोडे, प्रधान आरक्षक 1036 गीतेश्वर कुलदीप, म.प्रधान आरक्षक 15 हितेश्वरी चेलक, आरक्षक 1471 रोशन राठौर, 711 ईश्वर साहू,

 ————————

06. 03 और माओवादी कैडरों ने भी हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया।

—पुलिस जानकारी के अनुसार— निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक, कांकेर ने बताया कि दिनांक 25 एवं 26 मार्च 2026 को कांकेर जिले के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में 06 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में आज दिनांक 28 मार्च 2026 को 03 और माओवादी कैडरों ने भी हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है।पुनर्वास हेतु आज दिनांक 28 मार्च को आगे आए माओवादी कैडरों के नाम एवं रैंक:
(1) ACM राधिका कुंजाम
(2) ACM संदीप कड़ियाम
(3) PM रैनू पद्दा

पुनर्वास हेतु आगे आए इन माओवादी कैडरों द्वारा कुल 03 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया गया है, जिसमें 02 नग SLR तथा 01 नग .303 राइफल शामिल हैं।
पुनर्वास हेतु आगे आए माओवादी कैडरों से प्राप्त जानकारी के आधार पर इलाके में सक्रिय अन्य माओवादी कैडरों से संपर्क स्थापित कर उन्हें भी मुख्यधारा में शामिल कराने के प्रयास जारी हैं।

—पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पट्टलिंगम ने विगत तीन दिनों में मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आगे आए इन सभी 09 माओवादी कैडरों के निर्णय का स्वागत करते हुए एक बार फिर शेष बचे कुछ माओवादी कैडरों से हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील दोहराई। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज ने कहा कि माओवादी कैडरों के पास आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास के विकल्प को चुनने के लिए अब केवल कुछ ही घंटे का स  रह गया है। उन्हें इस अवसर का विवेकपूर्ण उपयोग करते हुए अपने हिंसक अतीत को त्यागकर सामान्य, शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन अपनाना चाहिए। दिनांक 25 मार्च से लेकर आज दिनांक 28 मार्च तक मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आगे आए इन सभी 09 माओवादी कैडरों, जिन्होंने पुनर्वास का मार्ग चुना है, उनके सामाजिक मुख्यधारा में पुनः एकीकरण की कार्रवाई संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आयोजित की जाएगी।

 ————————

07. महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य।

— राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना के सभी हितग्राहियों का ई-केवायसी कराने के निर्देश दिए दिए गए हैं। ऐसी महिलाएं जो महतारी वंदन योजना के लाभार्थी हैं तथा जिनका आधार प्रमाणीकरण (ईकेवाईसी) नहीं हुआ है, ऐसे सभी हितग्राहियों का ई-केवाईसी का कार्य त्रुटिरहित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाना है। जिले के लगभग 01 लाख 80 हजार महिला हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराया जाना है।कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने महतारी वंदन योजना के समस्त हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराने के निर्देश जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी और सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को दिए हैं। ई-केवायसी कार्य प्रारंभ करने के पूर्व सभी वी.एल.ई., सीएससी ऑपरेटर्स एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षकों को ई-केवायसी प्रशिक्षण कराये जाने के लिए विकासखण्डवार तिथि निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण के लिए निर्धारित तिथि अनुसार 30 मार्च को जनपद पंचायत कांकेर में, 01 अप्रैल को जनपद पंचायत चारामा, 02 अप्रैल को जनपद पंचायत नरहरपुर में ई-केवायसी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार 04 अप्रैल को विकासखण्ड भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल के प्रतिभागियों को जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर में, 06 अप्रैल को जनपद पंचायत अंतागढ़ और 07 अप्रैल को कोयलीबेड़ा/पखांजूर के प्रतिभागियों को जनपद पंचायत पखांजूर में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

————————

08. विभाग समन्वयक  संगम लाल पांडे को बिदाई दी गई । 

—कांकेर।सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ अंतर्गत विभाग समन्वयक के पद पर नियुक्त संगम लाल पांडे को सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर में सीआरएस के पद पर पदोन्नत किया गया है। अब उनके स्थान पर बस्तर विभाग समन्वयक के पद पर महेश भवसार को नियुक्ति प्रदान की गई है।

संगम लाल पांडे को बस्तर से रायपुर स्थानांतरित होने पर कांकेर शिक्षा समिति कांकेर व उक्त समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर ने बिदाई समारोह का आयोजन रखा।इस अवसर पर कांकेर शिक्षा समिति के व्यवस्थापक अशोक राठी ने कहा कि हमे पांडे जी के पदोन्नत होने पर व बड़ा दायित्व मिलने पर अपार हर्ष हो रहा है। उन्होंने अपने दायित्व का पूर्ण निर्वहन किया है। आशा है वे आगे भी निरंतर संपर्क में रहेंगे। मै समिति के सभी नये सदस्यों का भी हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। और विश्वास व्यक्त करता हूँ कि एक सशक्त टीम विद्यालय को प्रगति की ओर ले जायेगी। उन्होंने इस दौरान अपनी एक पंक्ति प्रस्तुत कर कहा कि वह चंदन भी क्या चंदन है, जो मंहक अपनी लुटा न सके, वह जीवन भी क्या जीवन है, जो देश धर्म के काम आ न सके।

समिति संरक्षक राम शरण जैन ने कहा कि पांडे के अनुभव का लाभ विद्यालय को मिलता रहा है। वे सदैव विद्यालय विकास में तत्पर रहे है। कांकेर शिक्षा समिति के अध्यक्ष   भरत मटियारा ने कहा- हम सबने जिस दृढ़ ईच्छा शक्ति का परिचय दिया, उसका ही यह परिणाम है कि आज इस ग्रामीण क्षेत्र में सशक्त रूप से यह विद्यालय अपनी उपलब्धि हासिल कर रहा हैं। एक शांत परिवेश में विद्या अध्ययन का यह अभूतपूर्व केन्द्र बना हुआ है। पुराने व नये सदस्य मिलकर विद्यालय विकास में बेहतर कार्य करेंगे।

विभाग समन्वयक संगम लाल पांडे ने विद्या भारती के लक्ष्य को बतलाते हुए कहा कि आज नगरीय, ग्रामीण व एकल विद्यालयों की एक वृहद् श्रृँखला देश में व्याप्त है, जो भारतीय संस्कृति पर आधारित शिक्षा के लिए समर्पित है। आचार्याे का सतत् मार्गदर्शन भैया बहनों को प्राप्त हो रहा है, जो राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत है।नवीन सदस्य अभय बाफना ने सरस्वती शिशु मंदिरों के द्वारा श्रेष्ठ नागरिक तैयार किये जाने पर प्रशंसा व्यक्त की, तो वही नगरपालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक ने कहा नवीन सदस्यों संग अब एक नई ऊर्जा के साथ विद्यालय को और भी गति दी जायेगी। वरिष्ठ आचार्य संतोष श्रीवास्तव (विद्या वाचस्पति) ने अपनी काव्य पंक्तियों में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर ने शिक्षा का अलख जगाया है, ग्राम ग्राम में अपनी संस्कृति का ध्वज फहराया है।प्राचार्य कैलाश कुमार तारक ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विभाग समन्वयक के विद्यालय के प्रति किये गये योगदान का उल्लेख किया।

कांकेर शिक्षा समिति के नव निर्वाचित सदस्यों को अध्यक्ष भरत मटियारा ने कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलवाई।संचालन आचार्य जीवन गंगबेर ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप स अजय जैन, राजगोपाल कोठारी, राज भारती, ललित गांधी, यशवंत सिन्हा रामचरण कोर्राम, समीर कोठारी, हरीश साहू, मीरा सलाम विजय ध्रुव, दिलीप पटेल, मोहन सेनापति, शीतला प्रसाद पांडे, भूपेन्द्र नाग, निर्मला नेताम, पोखन सिन्हा, सत्यनारायण जैन, देवेन्द्र जैन, मनोज ध्रुव, समीर कोठारी, पूजा चोपड़ा, सहित विद्यालय के सभी आचार्यगण उपस्थित थे।

 ———————-

 09.  आगामी  29 मार्च को गायत्री प्रज्ञापीठ चारामा में अपरान्ह 12 बजे होगी बैठक। 

—आगामी 29 मार्च,रविवार को गायत्री प्रज्ञापीठ चारामा में सुबह 12.00 बजे जिला स्तरीय पदाधिकारीयों की उपस्थिति में जिला स्तरीय महत्वपूर्ण गोष्ठी रखी गई है। जिसमें आवश्यक निम्न बिंदुओं पर चर्चा की जानी है।
(1)वंदनीया माताजी की जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में लिए गए संकल्पों पर चर्चा।
(2)चारामा ब्लाक में समन्वय समिति, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ की पुनर्गठन।
( 3)चारामा में आयोजित 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कीआय-व्यय की जानकारी ।
(4)ग्रीष्मकालीन अवकाश में ब्लॉक/जिला स्तरीय युवा शिविर आयोजित करने पर चर्चा ।
समयानुसार अन्य विषयों पर भी चर्चा की जायेगी।

————————

10. नहीं रहे रमेश साहू‚दुनिया को कहा अलविदा।

—ग्राम बनसागर निवासी  रमेश कुमार साहू (उम्र 56 वर्ष) का आज दिनांक 28 मार्च 2026को,आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और आज प्रातः उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। रमेश साहू अपने पीछे पूरा भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे ग्राम बनसागर और क्षेत्र में शोक की लहर है।वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताहोने,केसाथ-साथ साहू समाज के एक सक्रिय एवं सम्मानित सामाजिक व्यक्तित्व थे। समाज सेवा, सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे सभी के प्रिय थे।उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके अंतिम यात्रा में ग्राम‚क्षेत्र  एवं जिले से काफी संख्या में लोगों ने अंतिम दर्शन कर  वि दाई दी।

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

आज की टॉप 10 खबर 26 मार्च 2026 गुरूवार

विशेष— —आज श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में कांकेर नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि लोगों में कितना हर्ष उल्लास का वातावरण है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *