
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
28 मई 2025 बुधवार
✍️मनोज जायसवाल
——————–
-संपादकीय-
—लखनपुरी जैसे छोटी जगहों पर क्राइम की दस्तक बेहद चिंतनीय विषय है,जिसका जिम्मेदार सामाजिक ही है। समाज में नशाखोरी की प्रवृत्ति इतनी बढ गई है,कि शराब अपितु गांजा एवं अन्य नशे की ओर अबोध बच्चों की पहूंच के चलते नींव ही कमजोर हो रही है। कई बच्चे पढाई से विमुख होकर छोटे-छोटे कार्य में जाकर अर्थोपार्जन की ओर उन्मुख तो होते हैं,लेकिन पैसे का पूरा दुरूपयोग भी करते हैं। चारामा से लेकर लखनपुरी तक देर शाम राजमार्ग किनारे शराब की बोतल,चखना के साथ वाहन खडी कर मद्यपान करते लोगों को देखा जा सकता है,जिन्हें पुलिस का जरा सा भी भय नहीं है। पुलिस कार्रवाई कमजोर होने का नतीजा कहें कि ये युवा राजमार्ग 30 किनारे बेलौस होकर सेवन कर रहे हैं। इन्हें कौन कुछ कहें?क्योंकि शामत खुद पर आनी है। जरूरत पुलिस सख्ती की है,ताकि नशे को इतना भी लोग आम ना बनायें। लखनपुरी के साथ क्षेत्र में जगह-जगह अवैध शराब भी बिक रही है,जिस पर रोक जरूरी है।
——————–
01.मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जिले के ग्राम मांदरी पहुंचे ग्रामीणों से किया प्रत्यक्ष संवाद, योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी। कहा—अब जमीन की रजिस्ट्री कराना हुआ और भी हुआ आसान। ग्रामीणों को दी 3.90 करोड़ रूपए के कार्यों की सौगात।
——————
-इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर कुल 03 करोड़ 90 लाख रूपए के चार कार्यों की सौगात दी। उन्होंने मांदरी के हाईस्कूल अहाता निर्माण हेतु 20 लाख की घोषणा की। इसके अलावा मांदरी आंगनबाड़ी केंद्र भवन में बाउंड्रीवाल के लिए 5 लाख की स्वीकृति, साल्हेभाट मुख्यमार्ग से 600 मीटर सीसी सड़क निर्माण हेतु 15 लाख की स्वीकृति तथा झूरानाला से खेतों में सिंचाई के लिए नहर सुधार कार्य हेतु 3.50 करोड़ की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा किसानों को कृषि आदान सामग्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मनरेगा जॉब कार्ड तथा नवनिर्मित आवास की सांकेतिक चाबी, समाज कल्याण विभाग की ओर से सहायक उपकरण वितरित किए गए। इसके अलावा जिला प्रशासन की विशेष पहल ‘मावा मोदोल’ की नवीन पुस्तक ‘नई दिशा’ का निःशुल्क वितरण उपस्थित विद्यार्थियों को किया। इस अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉं. बसवराजू एस, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, डीआईजी कांकेर अमित तुकाराम कांबले, कांकेर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एसएसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला सहित अन्य अधिकारीगण व काफी संख्या ग्रामीणजन उपस्थित थे।
——————
02. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने एक दिवसीय कांकेर प्रवास के दौरान ग्राम मांदरी में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज बच्चों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से ईसीसी गतिविधि का संज्ञान लेकर बच्चों से अक्षर ज्ञान की जानकारी ली और बच्चों ने मुख्यमंत्री को कविता सुनाई, जिससे खुश होकर बच्चों को चॉकलेट वितरित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं और भोजन व्यवस्था का संज्ञान लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसव राजू एस, कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक आई.के. एलेसेला सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
चित्र—मुख्यमंत्री आज जिले के मांदरी में जनसमूह को संबोधित करते हुए।
03. दुर्गूकोदल जनपद अध्यक्ष गोपी बढाई ने कहा है कि राज्य सरकार ने स्कूलों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है ऐसे में बस्तर संभाग में 1629 और प्रदेश में 10463 स्कूलों में ताला लग जाएगा। जनपद अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ने बताया कि स्कूल बंद होने से गरीब बच्चों को अपनी शिक्षा जारी रखने में बहुत कठिनाई होगी। उनके पास घर पर शिक्षा प्राप्त करने के लिए जरूरी संसाधन नहीं होंगे। और वह स्कूल जाने में भी सक्षम नहीं हो सकते। और मजबूरी में निजी स्कूलों में दाखिला कराना पड़ेगा। जिससे गरीब बच्चों के परिवारों को आर्थिक कठिनाइयां भी होगी उन्हें स्कूल की फीस किताबें और अन्य खर्चो का भुगतान करने में परेशानी होगी। स्कूल बंद होने से गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित हो सकते हैं। वह अपने पढ़ाई को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे। और उनके भविष्य की संभावनाएं सीमित हो सकती है। गरीब बच्चों पर सामाजिक और मानसिक प्रभाव पड़ेगा।
04. कांकेर जिला मुख्यालय से सटे भीरावाही जहां नदी के बाद सडक पर गांव के सिवरेज से निकली गंदगी से होकर क्षेत्रवासी कांकेर आवाजाही करते हैं‚इस मार्ग पर ना आम लोग अपितु प्रतिदिन क्षेत्र के जन प्रतिनिधी आवाजाही करते हैं‚लेकिन प्रतिदिन होने वाली इस समस्या से निजात दिलाने किसी से संभवतया ठोस कदम नहीं उठायी । इधर अब क्षेत्र के जागरूक बुद्विजीवी समाजसेवी संस्थाओं से गुहार लगा रहे हैं कि आप ही कुछ करें।
चित्र—भीरावाही सडक चित्र से देख सकते हैं कि गांव की गंदगीयुक्त जल जो सडक पर फैली है‚को पार कर जिला मुख्यालय आवाजाही मजबूरी बनी हुई है।
05. बस्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल दुर्गूकोंदल ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिंहारी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्राम सरपंच राम गावड़े के विवाह समारोह में शामिल होकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
चित्र— विधायक लखेश्वर बघेल दुर्गूकोंदल के सिंहारी पहूंचे नव युगल परिवार एवं ग्रामवासियों के साथ भेंट मुलाकात की।।
06.शिक्षक साझा मंच की शिक्षा सचिव से वार्ता विफल। वर्तमान नियम से ही युक्ति युक्तकरण पर अडे शिक्षा सचिव। मंच ने नकारते हुए 31 मई से अनिश्चितकालीन हडताज का आगाज किया।
07.राज्यपाल रमेन डेका ने जिले के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन कांकेर के सिंगारभाट स्थित ’काउंटर टेरेरिज्म एंड जंगलवार फेयर’ महाविद्यालय में पहुंचकर प्रशिक्षण की बारीकियों की जानकारी ली। इस दौरान जवानों के अभ्यास का लाइव डेमो देखा और उनका उत्साहवर्धन किया।जंगलवार फेयर कॉलेज में पीपीटी के माध्यम से जवानों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। राज्यपाल ने इसके बाद महाविद्यालय में स्थित म्यूजियम में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख माओवादी घटनाक्रम से अवगत हुए। इसके अलावा राज्यपाल ने जंगलवार कॉलेज का भ्रमण कर विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों में प्रशिक्षार्थियों के द्वारा अभ्यास का डेमो देखा। राज्यपाल को जंगलवार महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भी प्रदाय किया गया। इस अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, एडीसी निशांत कुमार, कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई. के. एलेसेला सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारीगण उपस्थित थे।
08.राज्यपाल रमेन डेका ने 27 मई को अपने कांकेर प्रवास पर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में गौशाला का लोकार्पण किया और महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से आए स्व-सहायता समूह के महिलाओं ने अपने समूह के कार्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने महिला समूहों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में महिलाएं अच्छा कार्य कर रही हैं। इसी तरह मेहनत से कार्य करें और आगे बढ़ें। उन्होंने बकरी पालन को लाभकारी बताते हुए इस कार्य को बढ़ावा देने की बात कही। इस अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।
09.छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज कांकेर जिला प्रवास के दौरान जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि योजनाओं का वास्तविक क्रियान्वयन तभी संभव होगा जब उसकी मॉनिटरिंग और फॉलोअप जमीनी स्तर पर हो। राज्यपाल ने इसके लिए प्रत्येक विभाग के अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग तथा मूल्यांकन करने के लिए निर्देशित किया।
राज्यपाल रमेन डेका आज सायं 4.30 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष पहुंचे जहां पर उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली।
—————————
प्रावीण्य सूची में शामिल मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित-
प्रदेश के राज्यपाल डेका ने समीक्षा बैठक के उपरांत माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 10वी एंव 12वीं बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12वीं में विकासखण्ड कांकेर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोदागांव के अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत और पखांजूर तहसील के शासकीय विद्यालय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोण्डाहूर की इशिका बाला ने कक्षा 10वीं में 99.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय टॉप टेन में स्थान बनाकर जिले को गौरवान्वित किया है। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने समीक्षा बैठक के पहले जिला पंचायत परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जहां पर कृषि विज्ञान केन्द्र, नियद नेल्लानार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं एवं गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने समूह की महिलाओं से लखपति दीदी बनने के संबंध में जानकारी ली। बिहान समूह की सदस्य श्रीमती भोजेश्वरी गावड़े, निर्मला कुंजाम और कुंती साहू ने बकरीपालन, मुर्गीपालन, मछलीपालन, किराना दुकान तथा अचार उत्पादन के बारे में बताया, जिस पर राज्यपाल ने आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए समूह की महिलाओं को प्रेरित किया।जिला प्रवास के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ के तहत जिला पंचायत प्रांगण में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, साथ ही सभी को अपने परिजनों के नाम पर पौधे लगाने की बात कही। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना एवं गर्वनर के परिसहाय (एडीसी) श्री निशांत कुमार, जिले एसएसपी इदिरा कल्याण एलेसेला, डीएफओ डी.पी साहू, हेमचंद पहारे एवं श्री अग्रवाल, जिला पंचायत के सीईओ हरेश मण्डावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
—————————
10.छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कांकेर जिला प्रवास के दौरान पुराने कचहरी के समीप स्थापित किए गए नवीन सेंट्रल लायब्रेरी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने लायब्रेरी में पहुंचे विद्यार्थियों से चर्चा की तथा उनकी भावी कार्ययोजना के बारे में पूछा साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए किताबों से सदैव मित्रता रखने की नसीहत दी। इस दौरान राज्यपाल ने लायब्रेरी की आगंतुक पंजी में अपना नाम दर्ज किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना एवं गर्वनर के परिसहाय (एडीसी) निशांत कुमार, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत के सीईओ भी उपस्थित थे।
चित्र—राज्यपाल ने 27 मई को कांकेर प्रवास पर सेंट्रल लायब्रेरी का अवलोकन किया।
——————-
टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-