आज की टॉप 10 खबर 28 जनवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  28  जनवरी  2026 बुधवार

✍️मनोज जायसवाल

 ————————

संपादकीय

‘चहूं दिशा एक्शन मुड में कांकेर पुलिस ‘

-नये वर्ष के शुरूआत से कांकेर पुलिस चहूं दिशा ‘एक्शन मूड’ में नजर आ रही है। दूसरी बार यातायात पुलिस द्वारा ‘मॉडिफाईड’ कर्कश आवाज करने वाली मोटरसायकल के साईलेंसर को निकाल कर सडकों में बिछाकर उसके ऊपर बुलडोजर चला कर नष्ट किया गया। वाहन चालकों में इसे लेकर हडकंप मचा हुआ है। तो वहीं आम लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई लगातार चलनी चाहिए। पुलिस द्वारा दो बार इस प्रकार की कार्रवाई के उपरांत भी राजमार्ग 30 पर फर्राटेदार बुलेट वाहन आज देखने मिला।

फर्राटेदार,हाईस्पीड वाहन चलायी जाना और लोगों से अलग दिखने दिखाने की फिराक में कुछ लोगों द्वारा इस प्रकार अपने वाहन में यातायात के नियम विरूद्व परिचालन निश्चित ही उचित नहीं है। कई बार तो नाबालिक बच्चे वाहन चला रहे हैं, हाईस्पीड एवं मॉडिफाईड कर्कश साईलेंसर लगा कर पता नहीं अपने को अमीर समझते हैं,या कोई ”हीरो ”यह वे जाने। पर आम लोग अंदर ही अंदर इन्हें गाली ही दे रहे होते हैं।

यातायात पुलिस की कार्रवाई स्पीड बाईकर्स तथा गावों में कम उम्र के नाबालिग  ट्रेक्टर चालकों एवं हार्वेस्टर चालकों पर भी होनी चाहिए। निश्चित ही पुलिस का ध्यान इधर होगा। बहरहाल पुलिस अमूलचुल परिवर्तन या कहें ”बदलाव ”कांकेर थाने की साफ सफाई जो कि पिछले एक महीने से किया जा रहा है, कांकेर थाने का स्वरूप बदला बदला सा लगने लगा है। पेंडों की अनावश्यक डंगालियों,कचरे के ढेर सबकी सफाई कर दुरूस्त की जा रही है,जहां वाहनों की पार्किंग हो या पुराने वाहनों के रखरखाव के लिए काम आएगी,तो माननीय न्यायालय का यदि आदेश हो तो संभवतया कई वर्षों से जंग खाकर बर्बाद हो चुके वाहनों की नीलामी भी संभावना भी बनता है  । कांकेर कोतवाली में नये थाना प्रभारी जितेंद्र साहू, नये पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा‚यातायात निरीक्षक दीपक साव के साथ डीएसपी,एएसपी अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई सक्रियता जिले में कानून व्यवस्था का बेहतर परिपालन होता दिखायी दे रहा है। आशा की जा सकती है,कि आगे सामाजिक बुराई जुआ,सट्टा पर भी कार्रवाई होती दिखायी देगी। कार्रवाई अवैध रूप से  बिक रहे शराब पर भी हो।  चारामा थानांतर्गत लखनपुरी जो कि एक प्रमुख केंद्रीय ग्राम है‚ साप्ताहिक बाजार‚ कांकेर जिले का औद्‍योगिक  क्षेत्र एवं अब मेडिकल कालेज  जैसी संस्थान है‚भविष्य में निश्चित रूप से  यहां चौकी की आवश्कता होगी जिसकी मांग भी की जाती रही है‚लेकिन लखनपुरी चारामा के मध्य लगातार हो रहे हादसे एवं  पूर्व में हुए हादसों एवं क्राईम को देखते  यहां चौकी जब खुले तब पर वर्तमान का तकाजा है कि यहां प्रतिरोज 02 पुलिस बल की तैनाती किया जाना  शांति व्यवस्था में अच्छा होगा।

✍️मनोज जायसवाल

 ————————
1 .यातायात पुलिस कांकेर द्वारा नया बस स्टैण्ड में निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व चश्मा वितरण किया गया।
—सड़क सुरक्षा सप्ताह के आज 28 वें दिन 28 जनवरी को निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, आकाश श्रीश्रीमाल(एएसपी), दिनेश सिन्हा (एएसपी) कांकेर के मार्गदर्शन में, डॉ.मेखलेन्द्र प्रताप सिंह (डीएसपी) के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस बल कांकेर के द्वारा नया बस स्टैण्ड कांकेर में ‘महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन’ रायपुर व स्वास्थ्य विभाग कांकेर के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जॉच एवं चश्मा वितरण शिविर लगाया गया ।जहाँ पर डिजीटल मशीन के माध्यम से नेत्र परीक्षण करने के साथ-साथ जरूरतमंदो को चश्मा वितरण किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित इस नेत्र जांच शिविर का उद्देश्य”सुरक्षित समाज के प्रहरी, स्वस्थ दृष्टि के सहभागी “बनाना है।वाहन चालकों की दृष्टि क्षमता की जांच करना, ताकि सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित हो सके।चालकों को समय पर नेत्र रोग पहचान एवं उपचार हेतु प्रेरित करना। आज जिला कांकेर में बस्तर पंडुम कार्यक्रम व साप्ताहिक हाट बाजार का दिन होने तथा स्थानीय जन द्वारा काफी संख्या में शिविर में भाग लेकर लाभ लिया गया। इस अवसर पर वीर लोकेश कावड़िया (राज्यमंत्री दर्जा), अध्यक्ष छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम रायपुर, भरत मटियारा, अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड,  श्रीमती   शालिनी राजपूत, अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन व अन्य जन-प्रतिनिधिगण उपस्थित होकर इस शिविर को सफल बनाया गया। कांकेर पुलिस व महावीर सेवा संस्थान रायपुर के विशेष पहल से शहर एवं आसपास के लगभग 1000 लोगों का नेत्र परीक्षण व 300 लोगों को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया।

———————— 

02.  थाना पखांजूर पुलिस द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान जयश्रीनगर के खाद्यान राशि गबन करने वाले “महिला विकास स्व सहायता समूह के अध्यक्ष सुचित्रा राय, सचिव पिंकी नाथ एवं विक्रेता सुमंत नाथ को किया गिरफ्तार किया गया।

— पुलिस जानकारी  अनुसार आज 28 जनवरी  को प्रार्थी मुकेश कुमार साहू खाद्य निरीक्षक पखांजूर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा कांकेर से शासकीय उचित मूल्य दुकान जयश्रीनगर के भौतिक सत्यापन हेतु आदेशित करने पर खाद्य निरीक्षक पखांजूर के द्वारा दिनांक 10.04.2025 एवं 19.08.2025 को शासकीय उचित मूल्य की दुकान जयश्रीनगर पखांजूर का भौतिक सत्यापन किया गया। उक्त तिथि को खाद्यान्न जिसमें 312.99 क्विंटल चांवल, 5.41 क्विंटल शक्कर, 2.53 क्विंटल नमक, 7.17 क्विंटल चना एवं 5.74 क्विंटल गुड़ कम पाया गया था, जिसके परिपेक्ष्य में प्रार्थी खाद्य निरीक्षक पखांजूर के द्वारा विधिवत् कार्यवाही सम्पादित की गई थी जिसके कारण संचालक/विक्रेता के द्वारा उपरोक्त खाद्यान्न में से 58 क्विंटल चांवल तथा 7.17 क्विंटल चना जमा किया गया था। संचालक/विक्रेता के द्वारा शेष चांवल 254.99 क्विंटल, शक्कर 5.41 क्विंटल नमक 2.53 क्विंटल एवं गुड 5.74 क्विंटल को जमा ना करते हुये उसका सही-सही हिसाब नहीं दे रहे है। इसके अतिरिक्त उनके कार्यकाल का 34,343.74 रूपये डी.डी. राशि जमा किये जाने हेतु शेष है। शेष खाद्यान्न एवं डी.डी. की राशि जमा करने हेतु संचालक/विक्रेता को पर्याप्त अवसर प्रदाय किया गया था किन्तु उनके द्वारा अभी तक खाद्यान्न जिनका बाजार मूल्य चांवल 3,911.55 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 9,97,406.13 रूपये, शक्कर 3,804.75 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 20,583.70 रूपये, नमक 1,038.63 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 2,627.74 रूपये एवं गुड 5,304.30 रूपये के हिसाब से 30,446.68 रूपये कुल 10,51,064.25 रूपये का खाद्यान या राशि एवं डी.डी. की राशि 34,343.74 रूपये जमा नहीं किया गया है। एवं संचालक/विक्रेता दुकान में संधारित रजिस्टरो को पेश करने में असफल रहे, संचालक/विक्रेता के द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के कंडिकाओं का जान बुझकर उल्लंघन कर कुल 10,51,064.25 रूपये के खाद्यान का गबन करय चना, गुड़, शक्कर व चावल (ं।च्स्) की डी.डी. राशि 34,343.74 रूपये जान बुझकर जमा नहीं कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाये हैं कि रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में 26/2026 धारा- 316(5), 3(5) बीएनएस, 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 निखिल अशोक राखेचा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक जिला उ0ब0कांकेर के निर्देशानुसार,  श्री राकेश कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर के मार्गदर्शन में श्री रवि कुजूर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में पखांजूर पुलिस ने आरोपीगण 1. सुमन्त नाथ पिता सुधीर नाथ उम्र 34 वर्ष ग्राम 2. श्रीमती पिंकी नाथ पति सुमन्त नाथ उम्र 33 वर्ष 3. सुचित्रा राय उर्फ सुमित्रा राय पति निरींजन राय उम्र 45 वर्ष सभी ग्राम पीव्ही 43 जयश्रीनगर थाना पखांजूर जिला उ.ब. कांकेर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने करने पर जुर्म स्वीकार किये एवं गबन राशि को कुल 1085407.99 रूपये में से 300000/- रूपये महिला स्व सहायता समुह के अध्यक्ष श्रीमति सुचित्रा राय उर्फ सुमित्रा राय तथा शेष राशि 785407.99 रूपये को आरोपी सेल्समेन सुमंत नाथ व सचिव पिंकी नाथ आपस में बटवारा कर खर्च किये है। आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबुत मिलने से दिनांक 28.01.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

  ———————

03. आज ग्राम चोरिया में आयोजित रामचरितमानस गान कार्यक्रम मे कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए और उन्होंने आध्यात्मिकता के संदर्भ अपना उद्बोधन दिया। प्रभु श्रीराम के पथ पर जीवन में अनुसरण पर  बल दिया।

———————

04. संस्कार भारती कांकेर जिला इकाई द्वारा भारत माता पूजन का  आयोजन।

—कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जिला इकाई कांकेर के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा 26 जनवरी को भारत माता पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर गीता शर्मा संस्कार भारती जिलाध्यक्ष ने करते हुए समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं संप्रेषित कर देश सेवा में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो कि कामना की। विशिष्ट अतिथि  शिव सिंह भदोरिया,  सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,  राजेश शुक्ला आदि वरिष्ठ साहित्यकारों की पावन उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ । माँ भारती के चरणों में काव्यांजलि, पुष्पांजलि, गीतांजलि प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम वरिष्ठ साहित्यकार  राजेश शुक्ला ने युवाओं के लिए प्रेरणा गीत प्रस्तुत किये । युवाओं की शक्ति, विश्व के इतिहास को बदलने में समर्थ होती हैं, जिसकी परिकल्पना उनकी कविताओं के माध्यम से देखने को मिली। तत्पश्चात   शिवसिंह भदोरिया ने अपने व्यंग्यात्मक शैली में बहुत दिनों बाद पुरानी कवायदों की श्रृंखला को उद्धरित करती कविता के माध्यम से राष्ट्र प्रेम को पुनर्स्थापित करने का साक्षात्कार कराने का प्रयास किये।

अगले क्रम में श्रीमती रीना लारिया ने देशभक्ति गीत, दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए गीत गाकर सबका मन मोह लिया। इसी श्रृंखला में   सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने राजनीति पर अपनी तंज कसते हुए वर्तमान परिदृश्य में अपनी सक्रियता और निष्क्रियता पर एक यक्ष प्रश्न उठाने का भरपूर प्रयास किये । कब तक मौन रहेंगे अब तो गांडीव उठाना होगा, सौ गलियां पूर्ण हुए, अब गिरधर चक्र उठाना होगा। बहुत ही ओजस्वी काव्य पाठ   सुरेश चंद्र श्रीवास्तव के माध्यम से श्रवण करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। साथ ही साथ अवधेश लारिया द्वारा भारत के स्वर्णिम इतिहास को पुनर्जागृत करने वाली गीत- है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूँ। भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूँ। शानदार मधुर गीत की प्रस्तुति से वातावरण आनंदित हो उठा। कार्यक्रम में उपस्थित   कुशलानंद गजबल्ला ने अपनी अभिव्यक्ति मां भारती के चरणों में अर्पित किए । अध्यक्षीय उद्बोधन एवं आशीर्वचन में डॉ. गीता शर्मा ने अपनी ओजस्वी कविता माँ भारती के चरणों में अर्पित किए। विजयपथ के लिए जग में कोई तो एक स्यंदन हो, रहे बनाकर उदाहरण जग में महकता ऐसा चंदन हो, गिराता है उठाता है हमारा कर्म ही हमको, सुधा होगी क्षुधा से शांत मगर जनहित में मंथन हो । सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना संस्कार भारती परिवार की ओर से सबके मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें प्रकाश मोटवानी, विनय मोटवानी, दिनेश शिंदे विजय साहू, डोमार साहू, फूफू, रफ़ीक एवं समस्त ऑटो चालक व बहुत अधिक संख्या में जन समुदाय सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन रिजेन्द्र गंजीर ने और अंत मे आयोजित कार्यक्रम के समापन का आभार संस्कार भारती कांकेर के महामंत्री   अवधेश लारिया ने किया।

 ———————

05. भीरावाही‚कांकेर में  सभी ब्लॉक से आए आदिवासियों ने प्रदर्शनी लगाकर दी व्यंजन, आभूषण, सभ्यता की जानकारी। जनजातीय परंपरा को सहेजने व संवारने मुख्यमंत्री श्री साय की अनूठी पहल : विधायक श्री नेताम।

— बस्तर पंडुम-2026 का जिला स्तरीय एक दिवसीय आयोजन आज जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत भीरावाही के गोंडवाना समाज भवन परिसर में किया गया, जिसमें बस्तर की आदिवासी जनजातियों के पारंपरिक रहन-सहन, खान-पान, वेशभूषा, आभूषण, लोक नृत्य, लोक गीत व प्राचीन सभ्यताओं का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिले के सातों विकासखण्ड से आए समूहों के द्वारा स्टॉल लगाकर जनजातीय परंपराओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर कांकेर विधायक   आशाराम नेताम उपस्थित रहे। 

मुख्य अतिथि की आसंदी से विधायक श्री नेताम ने जिला प्रशासन के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा विलुप्त हो रही जनजातीय परंपरा एवं संस्कृति को सहेजने, संवारने एवं संरक्षित करने की दिशा में बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की इस पहल का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ना व लोक परंपराओं को अक्षुण्ण रखना है। विधायक श्री नेताम ने आगे कहा कि आदिवासियों की वास्तविक पहचान उनकी परंपरा, संस्कृति, रीति-रिवाज तथा पूजा पद्धति से है, जिसे पुनर्जीवित करने का जिम्मा प्रदेश सरकार ने उठाया है और बस्तर पंडुम का आयोजन इसी ध्येय से किया जा रहा है। आज की युवा पीढ़ी को शिक्षित होने के साथ-साथ अपनी जड़ों से जुड़कर रहने की भी जरूरत है। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनजातीय समाजों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता। समाज की युवा पीढ़ी हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। बस्तर पंडुम के माध्यम से यहां की आदिवासी परंपराओं को सहेजने का कार्य सरकार द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर आने के बाद पता चला कि आदिवासियों में इतने विविध प्रकार के व्यंजन, वेशभूषा और जनजातीय परंपराएं हैं। यह अच्छी बात है कि बस्तर अंचल की जनजातियां अपनी हजारों साल पुरानी संस्कृति और सभ्यता को संजोकर रखी है। यहां के लोक नृत्य, लोक गीत और प्राचीन धरोहरों को संरक्षण प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार बस्तर पंडुम का आयोजन पहले विकासखण्ड स्तर पर, उसके बाद आज जिला स्तर पर तथा अगले सप्ताह संभाग स्तर पर जगदलपुर में किया जाएगा। 
समूहों ने किया पारंपरिक व्यंजनों व वेशभूषाओं का प्रदर्शन
ग्राम पंचायत भीरावाही के गोंडवाना समाज भवन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय बस्तर पंडुम में सभी सातों विकासखण्ड से आए समूहों के द्वारा स्टॉल लगाकर बस्तरिया व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। इनमें जय मॉ सरस्वती आदिवासी समूह साल्हेभाट कांकेर द्वारा छिन्दरस, करूकांदा, मोकइया, चापड़ा शरबत, झुनगा, जिर्रा टोपी, हिरवा घुघरी, इमली लाटा, काराखुला, सुक्सी, आमाखुला, सेमीखुला आदि का प्रदर्शन किया गया। इसी तरह रानी दुर्गावती आदिवासी समूह कांकेर द्वारा चना घुघरी, बड़ा घुघरी, अमारी चटनी, जिर्रागुंडा चटनी, मड़िया बर्फी, कोदो खीर, गुड़ तिखुर और ज्वार लड्डू, गुलगुल भजिया, बोबो बड़ा, सुक्सी टमाटर, मुठिया, चीला रोटी, पान रोटी, मड़िया रोटी, चिंगरी सुक्सी, चना आमट, हिरवा बेसन आदि 49 प्रकार के व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा वन कन्या समूह कोयलीबेड़ा, बस्तरहीन लया चिल्हाटी, बेलोसा आदिवासी महिला समूह दुर्गूकोंदल, उजंतीन मंडावी गु्रप पोड़गांव अंतागढ़ आदि समूहों की महिलाएं कुटकी भात, कोदो भात, मुनगा भाजी, पान रोटी, ज्वार लाई, जोंधरा लाई, कोचई कांदा, डांग कांदा, केशरवा कांदा, नांगर कांदा, मड़िया पेज, बटरा होरा, चना होरा जैसे व्यंजनों के अलावा सल्फी, महुआ मंद, बोइर, डुमर फल आदि सहित इन्हें रखने का पारंपरिक बांस व तुमा से निर्मित पात्र, टोकरी आदि का भी प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा पारंपरिक आभूषणों के स्टॉल में जनजातीय आभूषण जैसे- बनुरिया, पैरी, ककई, तोड़ा, सांटी, धमेल, बंधा, डोरा, ऐंठी, खोंचनी आदि, हायर सेकण्डरी स्कूल ईच्छापुर कांकेर की ओर से कुपही खिनवा, कौड़ा माला, ढोकरा (बेलमेटल), सिहारी माला, लचकारा, डब्बुंग, मुंदरी, कड़ा, पाटा (साड़ी) की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अवलोकन विधायक श्री नेताम एवं कलेक्टर श्री क्षीरसागर सहित सभी मचस्थ अतिथियों ने किया व पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखा। 
बस्तर पंडुम : परंपरागत वैद्य व वनौषधि को पुनर्स्थापित करने की कवायद
जिला स्तरीय बस्तर पंडुम में परंपरागत वैद्य एवं जड़ी बूटियों से निर्मित वनौषधियों को विशेष तौर पर महत्व दिया गया। भारत की प्राचीन आयुर्वेद उपचार पद्धति को आगे लाने के उद्देश्य से परंपरागत वैद्य तथा वनौषधियों के जानकार लोगों को स्टॉल में विशेष रूप से स्थान दिया गया। वैद्यों के द्वारा विभिन्न व्याधियों के पारंपरिक उपचार एवं बस्तर के जंगल में मौजूद जड़ी-बूटियों से निर्मित औषधियों का प्रदर्शन इस अवसर पर किया गया। वैद्यराज ने बताया कि प्राचीन भारत में इन्हीं जड़ी-बूटियों से विभिन्न रोगों का कारगर इलाज किया जाता था। हमारे आसपास के प्रत्येक पेड़-पौधे और उनकी जड़, तनों में औषधीय गुण विद्यमान रहते हैं। इस दौरान विभिन्न ब्लॉक से आए लोक नर्तक दलों के द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में वाद्य यंत्रों की थाप पर लोक नृत्य, लोक गीत का प्रदर्शन किया गया। 
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष   भरत मटियारा, नगरपालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष  अरूण कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य सुश्री मृदुला भास्कर, जनपद पंचायत कांकेर की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, चारामा अध्यक्ष श्रीमती जागेश्वरी भास्कर, एसपी  निखिल राखेचा, जिला पंचायत के सीईओ   हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर  अरूण वर्मा, पूर्व सांसद   मोहन मंडावी, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, गोंडवाना समाज के संभाग अध्यक्ष   सुमेर सिंह नाग, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष  कन्हैया उसेण्डी, गोंडवाना समाज के जिला अध्यक्ष  राजेश भास्कर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुश्री जया मनु, जिला शिक्षा अधिकारी   सहित समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि एवं काफी संख्या में लोक नर्तक दलों के कलाकार व ग्रामीणजन मौजूद थे। 
 
———————–

06. सामान्य सभा की बैठक 04 फरवरी को।

— जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 04 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में आहूत की गई है। जिला पंचायत के सीईओ  हरेश मंडावी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को एजेण्डावार अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है।

 ———————–

07. अखिल भारतीय हिंदू परिषद में बड़ा संगठनात्मक विस्तार। उत्कर्ष सिंह गरेवाल बने। छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष, भव्य स्वागत समारोह आयोजित।

—महंत योगी राजकुमार नाथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हिंदू परिषद के निर्देश पर तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे की अनुशंसा पर आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को संगठन में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई। तत्काल प्रभाव से संगठन महामंत्री गणेश तिवारी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उत्कर्ष सिंह गरेवाल को अखिल भारतीय हिंदू परिषद के छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त एवं मनोनीत किया गया।इस नियुक्ति की जानकारी मिलते ही संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। उत्कर्ष सिंह गरेवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी की गई तथा गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।स्वागत समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्कर्ष सिंह गरेवाल लंबे समय से संगठन के लिए निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करते आ रहे हैं। सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश में अखिल भारतीय हिंदू परिषद और अधिक सशक्त एवं प्रभावी रूप से कार्य करेगी।नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष सिंह गरेवाल ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष   महंत योगी राजकुमार नाथ, प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे एवं संगठन महामंत्री गणेश तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे हिंदू समाज की एकता, संस्कृति की रक्षा और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

———————

08.  

 

— 

———————

09.

— 

  ———————

10.    

— 

    ———————-

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

आज की टॉप 10 खबर 26 मार्च 2026 गुरूवार

विशेष— —आज श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में कांकेर नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि लोगों में कितना हर्ष उल्लास का वातावरण है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *