आज की टॉप 10 खबर 28 फरवरी 2026 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार ….
  28  फरवरी  2026 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

 ————————

संपादकीय

”महानदी के तटों को रेम के नाम ध्वस्त किया जाना”
-रातोंरात बासनवाही रेत खदान में नये रेम के नाम तटों को बेहरमी से काटा गया है।
-चारामा वि.खं. में महानदी  में अवैध तरीके से रेत का खनन तो जारी है, अब पुण्य सलिला जीवनदायिनी महानदी को ज्यादती का सामना करना पड रहा है,जहां बासनवाही घाट पर जहां अवैध तरीके से रेत का नियमित बडे पैमाने पर खनन किया जा रहा है,रातों रात रेम बनाने के नाम (यानि कि महानदी से बडी हाईवा ट्रकों के लिए ढलावदार रास्ता) जिससे रेत सरलता से पार किया जा सके इसके तटों को बेहरमी से दो-दो चैन माउंटेन मशीनों से काटा गया है।इस कृत्य से असंतोष की लहर पैदा हो रही है। एक ओर कल ही आगामी त्यौहार को देखते कलेक्टोरेट में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जिले में पर्व के सुअवसर पर कहीं से भी तनाव ना हो पर व्यापक चर्चा हुई है,अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहे। तो आज दूसरे ही दिन इस प्रकार महानदी के तट को बासनवाही घाट पर बेहरमी से रेम बनाने के नाम काटा जाना प्रकृति के साथ छेडछाड है।इस प्रकार यदि महानदी के तटों के साथ छेडछाड किया गया तो आने वाले समय में गंभीर प्राकृतिक असंतुलन को रोका नहीं जा सकेगा। इस पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला इकाई का संज्ञान है, यदि इस पर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई तो अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा संगठन धरने पर बैठने बाध्य होगा। किस बेहरमी से तट को काटा गया है,इसे देखने सभी पत्रकार, समाजसेवी,बुद्विजीवी स्वयं स्थल आकर देखें। इसी रेम से होकर रात्रि में अवैध तरीके से खनन कर रेत पार हो रही है। पीटपास रायल्टी की सुक्ष्मता से जांच जरूरी है। बेहरमी से नदी तट काटे जाने को लेकर आम लोग तनाव एवं चिंतित दिखायी दे रहे हैं। यह शांति व्यवस्था बनाये रखने की दिशा में बाधक है।
✍️मनोज जायसवाल
 ————————

  01. दुधावा चौकी क्षेेत्रांतर्गत ग्राम सारवंडी के हायर सेकेण्डरी स्कूल से साउंड सिस्टम चोरी के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया  । 

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि कि प्रार्थी चंद्रशेखर साहू ने अपराध दर्ज कराया कि ग्राम सारवंडी हाई स्कूल में दिनांक 10.11.2025 एवं 11.11.2025 के मध्य रात्रि में अज्ञात चोर ने बंद स्कूल में घुस स्कूल में रखे हुए एम्पली फायर 01 नग, युनिट 02 नग, हैण्ड माइक 02 नग, इको सिस्टम 01 नग, पेचिंस 01 नग, टेस्टर 01 नग, वायर बंडल 01 नग आदि लगभग 17000 कीमती सामान को चोरी कर लिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान अर्जुन मानिकपुरी एवं 05 विधि संघर्षरत् बालकों के द्वारा मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। चोरी के सामान को अर्जुन मानिकपुरी के पास हैं बताया गया। अर्जुन ने बताया कि पूर्व में अंगारमोती मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी में रखे पैसा को भी चोरी करके आपस बांट लिये और गांव में किसानों के कोठार में रखे धान को रोज रात में एक बोरी चोरी करते है और धान को बेचकर पैसा बांट लेते है। चोरी किये पैसा को अपने निजी खर्च हेतु खर्च कर देना बताया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार था जिसका चौकी दुधावा पुलिस लगातार पता तलाश कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन एवं सायबर टीम कांकेर की मदद से दिनांक 28.02.2026 को आरोपी अर्जुन मानिकपुरी पिता स्व. पुनीत मानिकपुरी उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ज्यू. रिमाण्ड हेतु पेश किया गया।

पुलिस टीम का विवरण
चौकी प्रभारी दुधावा निरीक्षक योगेन्द्र वर्मा, उनि प्रेमशंकर ठाकुर, प्र.आर. गौतम बिसेन, आरक्षक देवेन्द्र नेताम, डोमार मरकाम, राजेश्वर सलाम, प्रमोद कोर्राम का विशेष सहयोग रहा।

  ———————— 

02. कृषक उन्नति योजना के तहत मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रदेश भर के अन्नदाता के खातों में 10 हजार करोड़ रूपए से अधिक की कृषि आदान सहायता राशि एकमुश्त अंतरित की प्रदेश के मुखिया ने प्रत्येक अन्नदाताओं की मेहनत का वास्तविक सम्मान दिया – विधायक श्री नेताम।

— प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत आज प्रदेश के 24 लाख 28 हजार किसानों के बैंक खातों में 10 हजार करोड़ रुपए की कृषि आदान सहायता राशि एकमुश्त अंतरित की गई। इसके तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान बेचने वाले कांकेर जिले के 92 हजार 493 किसानों के खातों में आज 372 करोड़ 67 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज बिलासपुर के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम रहंगी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में दोपहर को रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश भर के किसानों के खातों में योजनांतर्गत एक साथ राशि अंतरित की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों के लाभार्थी किसानों से वर्चुअल रूप से वार्तालाप भी किया। जिला स्तर पर उक्त समारोह का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र सिंगारभाट कांकेर के परिसर में किया गया।
मुख्य अतिथि के तौर पर कांकेर विधायक श्री नेताम ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषकों की आय दुगनी करने की दिशा में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और प्रदेश के किसानपुत्र मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय किसान हित में लगातार चिंता और चिंतन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया ने प्रत्येक अन्नदाताओं की मेहनत को उनका वास्तविक सम्मान और हक कृषक उन्नति योजना के जरिए दिया है। किसानों को धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, उतेरा फसलों के अलावा पशुपालन, मुर्गीपालन, बकरीपालन जैसे व्यवसाय अपनाने की जरूरत है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके और वे आर्थिक रूप से समृद्ध व आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा तथा हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने भी किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश की संवेदनशील और किसान हितैषी सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत आज जिले के किसानों के खातों में अंतरित की गई राशि की बधाई देते हुए शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

इस दौरान विधायक श्री नेताम एवं अन्य मंचस्थ अतिथियों के द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर राशि का प्रमाण पत्र ग्राम कोकपुर के किसान श्री प्रेमलाल जैन, बेवरती के पीलाराम नेताम, पोटगांव के मानेश कुल्हरिया सहित 10 किसानों को वितरित किया गया। साथ ही 15 किसानों को आदिवासी उप योजना अंतर्गत दलहनी फसलों को प्रोत्साहित करने मूंग बीज मिनी किट का वितरण किया गया। इनमें मोहपुर के किसान सर्व कृष्णा भास्कर, मंशाराम सलाम, मन्नूराम वट्टी, गणेशराम पोया, जैनराम मण्डावी, बाड़ाटोला से भुनेश्वर कुंजाम, जयसिंह सलाम, आनंद भाइदास, सियाराम नेताम, दिनेश्वर कुंजाम, बनऊराम मण्डावी, रामसिंग मण्डावी, चैतराम मण्डावी, इंदलराम और ग्राम टूराखार से शिवराम कोमरा शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान बेचने वाले जिले के 92 हजार 493 किसानों के बैंक खातों में कुल 372 करोड़ 67 लाख 20 हजार रूपए की राशि आज मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा अंतरित की गई। इन किसानों के द्वारा वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष में 50 लाख 98 हजार 696 क्विंटल धान बेचा गया था, जिनकी अंतर राशि 70 बैंक शाखाओं में किसानों के बैंक खातों में एकमुश्त जमा हुई। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, जनपद पंचायत कांकेर की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, नागरिक  महेश जैन, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले सहित जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मण्डावी, एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण और काफी संख्या में कृषक उपस्थित थे।।

———————

03. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया किशोर न्याय बोर्ड व बालिका गृह का निरीक्षण, सिंगारभाट में किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

— प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांकेर श्री संजीव कुमार टामक द्वारा किशोर न्याय बोर्ड, कांकेर एवं बालिका गृह, सिंगारभाट का निरीक्षण किया गया तथा वहां पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बच्चों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य, न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया, संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के अधिकार, परामर्श एवं पुनर्वास की व्यवस्था, बाल संरक्षण तंत्र, बाल कल्याण समिति की भूमिका, स्वास्थ्य, स्वच्छता, मानसिक विकास, डिजिटल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें गुड टच बैड टच, चाइल्ड लाइन 1098, शिक्षा का महत्व तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के बारे में समझाया गया। इसके अलावा बच्चों को 12वीं के बाद उपलब्ध शैक्षणिक एवं कैरियर विकल्पों की जानकारी देते हुए नियमित रूप से समाचार पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विषय में जानकारी दी गई। शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शांति प्रभु जैन तथा बालिका गृह के बालक-बालिकाएं एवं विधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

 ———————— 

04.होली आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का पर्व है — अशोक राठी   

—सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़पिछवाडी़ कांकेर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। उक्त अवसर पर कांकेर शिक्षा समिति के मान. व्यवस्थापक श्री अशोक राठी एवं सहसचिव  अजय जैन व श्रीमती तृप्ति जैन उपस्थित थे।कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए आचार्य जीवन गंगबेर ने कहा कि हम सब फूलों की होली खेलने एवं धूमधाम से यह पर्व मनाने के लिए यहांँ उपस्थित हुए हैं।अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात व्यवस्थापक श्री अशोक राठी ने कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का पर्व है। इस दिन हम समस्त गिले शिकवे भूलकर परस्पर प्रेम एवं मैत्री भाव के साथ एक जुटता का परिचय दें। निश्चित ही असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक यह पर्व समस्त विद्यार्थियों के लिए प्रेरक संदेश देने वाला है।श्रीमती तृप्ति जैन ने कहा कि फूलों की यह होली हममें सद्भावना एवं नवस्फूर्ति जगाती है। साथ ही हमारे पौराणिक कथाओं के महत्व को इंगित करती है।प्राचार्य ने इस पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि हिरण्यकश्यप नामक अभिमानी व निर्दयी राजा के अहंकार को समाप्त करने वाला एवं ईश्वर भक्त प्रह्लाद को न्याय दिलाने वाला यह पर्व सदैव आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक रहेगा।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य एवं दीदियों ने भी विद्यालय के भैया बहनों के संग इस पर्व में हिस्सा लिया। एवं फूलों की होली खेली गई। फाग गीत एवं नृत्य भी प्रस्तुत किए गए।

  ———————–

 05.

  ———————–

06.


   ———————–

07. 

   ———————–

08. 

———————–

  09.

  ———————

10. 

 ———————

  शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 27 फरवरी 2026 शुक्रवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार ….   27  फरवरी  2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————   01. थाना चारामा पुलिस ने जुआ खेलते 04 जुआरियों को किया गिरफ्तार ।आरोपीयों के कब्जे…

आज की टॉप 10 खबर 26 फरवरी 2026 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार ….   26  फरवरी  2026 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————   01. सुरेवाही में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 62 आवेदन प्राप्त ग्राम पोरोण्डी में 895 लाख…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *