आज की टॉप 10 खबर 27 मई 2025 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
27  मई 2025 मंगलवार

✍️मनोज जायसवाल

——————
-संपादकीय-
-लखनपुरी में मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है,जहां निर्माण हो रहा है वहां संभवतया मीडिया को प्रतिबंधित है। प्रवेश पूर्व ही नाका लगाया गया है,जहां सुरक्षा कर्मी रोक देते हैं। यहां झारखण्ड,बिहार,उत्तरप्रदेश की तरफ से कई कर्मचारी,मजदूर कार्यरत हैं,जो यहां रहते हैं। औद्योगिक क्षेत्र से भी काफी मजदूर यहां निवासरत हैं। लेकिन अभी तक पूर्णतः सभी लोगों का पुलिस वेरीफिकेशन कार्य लंबित जान पडता है। देश में जहां सुरक्षा के तारतम्य बांग्लादेशी,पाकिस्तानी नागरिक बगैर कागजात के पकडे जा रहे हैं,इन सबके तारतम्य यहां भी पूर्णतः वेरीफिकेशन अनिवार्य है। मेडिकल कालेज की मांग के संदर्भ यहां के स्थानीय पत्रकारों की भुमिका भी अहम रही है,उन्हें क्या पता था कि जब भवन निर्माण होगा तो खुद को खोज खबर के लिए मनाही होगी। यह बडी विडंबना है,कि पत्रकार वहां नहीं जा पा रहे हैं,जिस पर संज्ञान लिये जाने की आवश्यकता है।
——————–

01.छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  रमेन डेका आज कांकेर एवं कोण्डागांव जिले के प्रवास के दौरान आज सुबह 10 बजे चारामा स्थित शासकीय विश्राम गृह पहुंचे। यहां पर कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर एवं एसएसपी   इंदिरा कल्याण एलेसेला ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। तदुपरांत राज्यपाल को पुलिस के जवानों के द्वारा गरिमामय ढंग से “गार्ड ऑफ ऑनर“ दिया गया। इसके उपरांत उन्होंने कोण्डागांव के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना एवं गर्वनर के परिसहाय (एडीसी)  निशांत कुमार भी उपस्थित थे।

02. जिले में संचालित समस्त शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, वे 31 मई तक ऑनलाईन पंजीयन करा सकते हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं उच्चतर) के आवेदन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाईन की जा रही है।

——————
-विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन आवेदन हेतु नवीनीकरण आवेदन 31 मई से 30 नवम्बर 2025 तक तथा नवीन आवेदन हेतु 31 अगस्त से 30 नवम्बर तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को उनके आधार सीडेड बैंक खाते में भुगतान 07 कार्य दिवस मे प्राप्त होगा। निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन पोर्टल बंद कर दिया जावेगा एवं ड्राफ्ट प्रस्ताव एवं स्वीकृति आदेश लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं, तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे। सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के पालक की आय-सीमा ढाई लाख रूपए प्रतिवर्ष तथा अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आय-सीमा एक लाख रूपए प्रति वर्ष होना चाहिए। इसके अलावा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं विद्यार्थी के अध्ययनरत् पाठ्यक्रम के विगत वर्ष का परीक्षा परिणाम प्रमाण पत्र अनिवार्य है। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। सभी विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय ध्यान रखें कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल से ओटीआर प्राप्त करना आवश्यक है। इस हेतु राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल मे प्रदाय निर्देश का अवलोकन किया जा सकता है।
——————–

03.जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार गत 25 मई रविवार को शहीद (आर्मी जवान) स्व. पामेन्द्र कुमार कांगे के स्मारक का अनावरण उनके गृह ग्राम जामपारा मरकाटोला (मयाना) में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी ने शहीद जवान के स्मारक को पुष्पमाला अर्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (आई.एन.) सेवानिवृत्त संजय शुक्ला द्वारा स्वर्गीय जवान के माता को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर उनके परिवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त कांगे परिवार सहित जिला के भूतपूर्व सैनिकगण एवं ग्रामवासी मौजूद थे।

चित्र—शहीद स्मारक का अनावरण विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी ने पुष्पमाला अर्पण कर किया।

04.मुंगेर योग के साधक छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा से सौजन्य भेंट की ।

——————
-छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा से शहर के लोकप्रिय योग साधक मोहन सेनापति ने सौजन्य भेंट कर पुष्प गुच्छ एवं पुष्प माला से स्वागत किया। वरिष्ठ सदस्य देवधर शर्मा ने योग विद्या साधना केन्द्र का संक्षिप्त परिचय दिया। मोहन सेनापति ने काँकेर जिले में योग शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की। सेनापति ने योग विद्या साधना केन्द्र सिविल लाइन कांकेर के भवन मरम्मत एवं 21 जून विश्व योग दिवस हेतु पूर्व अनुसार राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को राजधानी में प्रशिक्षण दिलाने की मांग की। इस अवसर पर देवधर शर्मा, प्रकाश गुरूपंचायन, कमल साहू, कमलेश सोन, राजकुमार फब्यानी, पीताम्बर सिन्हा, अंजलि शेण्डे ,जागेश्वर देवांगन, सावित्री हिरवानी, सविता मरकाम, कुंदन साहू, कुमार साहू, कुश साहू, उपेश्वर ठाकुर, कु, नरेटी,मुंगेर के योग साधक, पतंजलि के योग साधक, आर्ट ऑफ लिविंग के योग साधक, समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती क्षमा शर्मा के मार्गदर्शन में अध्यक्ष महोदय रूपनारायण सिन्हा जी से सौजन्य भेंट की। प्रसन्न्ता की बात है कि योग आयोग के अध्यक्ष ने भी मुंगेर बिहार विश्वविद्यालय के स्वामी सत्यानन्द सरस्वती जी से दीक्षा प्राप्त की है। अपने आशीर्वचन में अध्यक्ष नें ये बात बताई। कांकेर वासियों द्वारा योग विद्या के प्रति दिलचस्पी एवं आदर भाव देखकर सबको अत्यंत हर्ष हुआ।

चित्र—कांकेर नगर के समाजसेवी योगसाधक मोहन सेनापति ने  योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का स्वागत किया।

——————

05. समाजसेवी संस्था “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को नई दिल्ली की साहित्य संस्कृति अकादमी द्वारा प्रायोजित नेशनल एवं इंटरनेशनल आईकॉन सम्मान में इंटरनेशनल आइकॉन हेतु सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। तदनुसार उन्हें रेस्ट हाउस में एक सादगी पूर्ण समारोह में प्रदेश के योग आयोग के अध्यक्ष माननीय रूप नारायण सिन्हा के कर कमलों से इंटरनेशनल आइकॉन गोल्ड मेडल सम्मान, भारत के राजकीय चिन्ह की सुंदर अनुकृति स्मारक के रूप में प्रशस्ति पत्र, सहित प्रदान की गई। विवरण में बताया गया है कि अजय पप्पू मोटवानी का सम्मान उनके द्वारा की गई अनेक प्रकार के समाज सेवाओं ,विशेष कर 156 लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार हेतु समर्पित भाव से वर्षों से किए गए पुण्य कार्यों हेतु प्रदान किया गया है।

——————
-उल्लेखनीय है कि इस प्रकार की समाज सेवाओं हेतु अजय पप्पू मोटवानी विगत कुछ वर्षों से लगातार पुरस्कृत ‚सम्मानित होते आ रहे हैं ,जिनमें देश प्रदेश के अलावा विदेशी पुरस्कार ‚सम्मान भी सम्मिलित हैं। आज के इस समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन, मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक, महामंत्री दिलीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजा देवनानी, वीरेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद जैन, तनुज ठाकुर ,जन- सहयोग संस्था की ओर से राजकुमार फब्याणी ,प्रवीण गुप्ता, मनोज जायसवाल तथा संगठन के अन्य महत्वपूर्ण सदस्य उपस्थित थे।

चित्र—इंटरनेशनल अवार्ड  छत्तीसगढ योग आयोग अध्यक्ष के हाथों सम्मानित होते नगर के समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी।

——————

06.उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के प्रमुख न्यायाधीश रमेश सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में आज उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर में फास्टर सेल एवं 5 जिला एवं सत्र न्यायालय धमतरी, उत्तर बस्तर कांकेर, कोण्डागांव, जगदलपुर और दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में डिजिटाइजेशन सेंटर का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस अवसर पर कम्प्यूटराईजेशन कमेटी के चेयर मेन  नरेंद्र कुमार व्यास, उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायाधीश  एन. के. चन्द्रवंशी, राकेश मोहन पाण्डेय, रविन्द्र अग्रवाल एवं विभुदत्त गुरू उपस्थित थे। 

———————— 
-उक्त कार्यक्रम को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीपति ने अपने उदबोधन में कहा कि न्यायालयों के आधुनिकीकरण एवं कम्प्यूटराईजेशन द्वारा फाइलों के बोझ से अधिवक्तागण, न्यायाधीशगण एवं कर्मचारियों को राहत मिलेगा। साथ ही प्रकरणों से संबंधित दस्तावेजों को त्वरित प्राप्त करने में सहायता प्राप्त होगी, जिससे न्यायालयीन कार्यवाहियां का शीघ्र निष्पादन सहायता मिलेगा। इस अवसर पर धमतरी के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश   रामकुमार तिवारी ने भी उद्बोधन किया। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांकेर  आनंद कुमार ध्रुव द्वारा मुख्य न्यायाधीपति का आभार प्रकट किया गया। साथ ही जिला न्यायालयों के आधुनिकीकरण एवं अधोसंरचना हेतु त्वरित वित्तीय सहायता एवं मार्गदर्शन करने के लिये कृतज्ञता व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर के न्यायाधीशगण, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस प्रशासन तथा मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

चित्र—जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांकेर में डिजिटाइजेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया।

———————— 

07. छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री सिन्हा ने ली विश्राम गृह में बैठक ली।

————————– 
-छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा का कांकेर आगमन पर स्वागत किया गया। उन्होंने विश्राम गृह कांकेर में योग आयोग द्वारा योग से प्राप्त कार्यक्रम में शामिल होकर योग से जुड़े योगियों, आचार्यो, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र के महान अनुभवों एवं राजनीतिक दलो, स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकता कर योग आयोग के विषय में समाज कल्याण विभाग एवं पतंजलि योग के समूह की समीक्षा बैठक लिए। इस दौरान उन्होंने योग एवं आयुर्वेद से जुडे सभी लाभदायक क्रियाओं पर चर्चा करते हुए जानकारी दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक, जनप्रतिनिधि एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

चित्र— छत्तीसगढ योग आयोग अध्यक्ष विश्राम गृह में बैठक लेते हुए।

————————– 

08. छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आम जनता की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु विकासखंड दुर्गूकोदल में सुशासन त्योहार 2025 का आयोजन किया गया है जिसमें निर्धारित क्लक्टर तथा तिथि सुशासन त्योहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है जनपद पंचायत दुर्गूकोदल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र बंजारे ने बताया है कि विकासखंड दुर्गूकोदल के अंतर्गत क्लस्टर ग्राम पंचायत पचागी में 29 मई को सुशासन त्यौहार शिविर का आयोजन किया गया है जिसके तहत कलक्टर ग्राम पंचायत एवं आश्रित ग्राम पंचायतों पचागी चिखली हामतवाही मगहूर करकापाल,के ग्रामीण जनप्रतिनिधि क्षेत्रवार शामिल होंगे और अपनी समस्याओं को शिविर स्थल में अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। और अपनी समस्याओं का अवगत कराएंगे क्लस्टर पंचायत के तहत आयोजित की गई है इस संबंध में जनपद पंचायत के सीईओ ने निर्देशित किया है कि विकासखंड दुर्गूकोदल की ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सुशासन त्यौहार के अंतर्गत शिविर स्थल में अपने तैयारी के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।

 09भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक दुर्गुकोंदल के एक दिवसीय प्रवास पर पहुँचीं क्षेत्र की जनप्रिय विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी जी, कोदापाखा क्षेत्र से जनपद सदस्य निर्वाचित होने पर श्रीमती हेमलता उइके के गृह ग्राम नेवारी में आयोजित आभार कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।इस अवसर पर शोपसिंग आचला अध्यक्ष ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी दुर्गुकोंदल,गोपी बढाई अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गुकोंदल,आनंद तेता उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गुकोंदल,हुमन मरकाम विधायक प्रतिनिधि,धनसाय हुर्रा सदस्य जनपद पंचायत दुर्गुकोंदल, सोमदेव कोरेटी,ह्रदय बघेल,नीरज कोसमा सेक्टर प्रभारी लोहत्तर,रजमन कोवाची,मनसाय कल्लो गायता, रमेश उइके ग्राम पटेल,नंदू खरे सरपंच स सुखई,सननुराम कोमरा,मिन्दी सोनवानी,तुषार,हरिश्चंद्र , सौरभ,कमलेश कोरेटी,अनिल उइके आदि उपस्थित रहे।

चित्र— दुर्गूकोंदेल में  आयोजित आभार कार्यक्रम में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ग्राम नेवारी में शिरकत की।

10.भिलाई छावनी थाना क्षेत्र में 18 मई को एक आयुर्वेदिक डॉक्टर की लाश उसके घर में मिली थी. मामले में जांच के बाद चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. डॉक्टर का एक युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद वह तनाव में चल रहे था. युवती के साथ वीडियो वायरल होने की वजह से वह बेहद परेशान था. इसी वजह से उन्होंने 18 मई को खौफनाक कदम उठाया। मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को कांकेर से गिरफ्तार। डाक्टर से पत्र से आरोपियों का खुलासा। सामाजिक बैठक में पांच लाख अर्थदण्ड लगाये जाने से आहत होकर खौफनाक कदम उठाये जाने की खबर।

——————-

टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 06 अगस्त 2025 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 06  अगस्त  2025  बुधवार ✍️मनोज जायसवाल ———————  संपादकीय- समय चक्र आप पर भी आयेगा…. प्राकृतिक आपदाएं कभी बता कर नहीं आती, गाज कहीं…

आज की टॉप 10 खबर 05 अगस्त 2025 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 05  अगस्त  2025  मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल ———————  विशेष— जिले मे लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने हेतु यातायात पुलिस कांकेर द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *