आज की टॉप 10 खबर 27 जनवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  27  जनवरी  2026 मंगलवार

✍️मनोज जायसवाल

 ————————

संपादकीय

” इमेज तो बिना किसी शुल्क के साहित्य जगत में ”

– बीच सड़क पर दो मिनट नाचने से कोई भविष्य नहीं बनने वाला।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म में मेक्स टकाटक वीडियो में किस प्रकार अश्लीलता फैलायी जा रही है, देखा जा सकता है। कोरोना काल में आनलाईन क्लासेस के चलते आज पहले पहल जिस बच्चे के हाथों में एंड्रायड सेट नहीं होता था,हर बच्चों तक पहूंच हुई। क्लासेस के अतिरिक्त कई बच्चे आनलाईन गेम्स के साथ ही सोशल पटल पर भी उंगली करने से नहीं चुके। मेक्स टकाटक का वीडियो और उसके लिंक सोशल फेसबुक पटल पर भी बिना कहीं आईडी लागिन के देख सकते हैं। पहले पहल तो इसमें भी कुछ अच्छे चुटकिले वगैरह डाला जाता रहा लेकिन दौर में किस तरह अश्लीलता फैलायी जा रही है देखा जा सकता है। व्युस बढ़ाने के चक्कर में कैसे नंगा नाच किया जा रहा है। उस दिन मैंने सड़क में देखा कि एक लड़की सड़क में नाच रही है और उसकी मां उसका वीडियो बना रही है। कैसे मजाक के नाम पर भद्दे कमेंट युक्त सामग्री डाली जा रही है। कुछ नहीं बन रहा है तो जानवरों के वीडियोज डाले जा रहे हैं। एक वीडियो देखा कि आगे के लिए लोग स्क्राल करते हैं,जहां दूसरा वीडियो आता जाता है। इस तरह कई बार लोगों को खुद का डाटा कितना खत्म हो रहा नहीं पता होता। उन्हें तब पता चलता है जब उनके सेट में नेट स्लो हो। स्क्राल के चलते देखें न देखें सामने वाले का व्युस बढ़ता है,जिसे पूरे गर्व से अपनी वाहवाही करते नजर आते हैं। उसकी खुद की विद्वता और उसका टैलेंट का दूर दूर तक पता नहीं होता जो इस बात से विदित होता है कि उन्हें किसी प्रकार साहित्य,कला जगत की जानकारियों से लेना देना नहीं होता। व्युस पाने की मिथ्या दौड़ में कभी कभी इतने भी अंधे हो जाते हैं कि सही वीडियो बनाते ये भी उसी प्रकार का वीडियो बनाने लग जाते हैं,जिसे किसी भी हद तक समाज पसंद नहीं करता। आए दिन बनाए जा रहे मेक्स टकाटक के कई वीडियोज में पति पत्नी जैसे संबंधों को भी महज मजाक का पात्र बना कर रख दिया गया है। सबसे चिंतनीय बात तो यह है कि कई पढ़े लिखे लोग भी इसी प्रकार के कृत्य में लगे हुए हैं। सड़कों में इस प्रकार किसी बालीवुड गीतों में दो मिनट नाचने से कोई भविष्य नहीं बनना है और न ही इमेज। समाज में आपकी इमेज तो बिना किसी शुल्क के साहित्य और कला जगत में ही बनना है। यहां आपको व्युस से मतलब नहीं रहता। भौतिक रूप से किसी की एक वाह वाह आपके कई केबी से ज्यादा अहमियत रखता है। इसे किसी प्रकार से सबस्क्राइब करने की जरूरत नहीं है,जो है वह आलेख,काव्य आदि विधाओं से बिना किसी सबस्क्राइब के पढ़ने देखने मिल जायेगा। बिना टैलेंट के इस प्रकार हिजड़े बन कर पूरी बेशर्मीपन से नाचने से भी कोई आपके सामने भले ही सकारात्मक बातें करे पर जरूर वह दूसरे पहलू में नकारा ही कहेगा।
✍️मनोज जायसवाल
 ————————
1 .मार्निंग स्टार स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम।
—कांकेर के रामनगर वार्ड स्थित मार्निंग स्टार स्कूल के वार्षिकोत्सव में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। इस मौके में सहभागी बनते बच्चों का उत्साहवर्धन किया,जहां बच्चों में , आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य का जज्बा दिखा। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, समर्पित कार्यकर्ता, पार्षदगण एवं आदरणीय शिक्षकगणों की उपस्थिति रही।

———————— 

02.  कर्कश फर्राटेदार आवाज पर यातायात पुलिस का  जबर्दस्त प्रहार।   100 जप्त मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला बुलडोजर।

— आज 27 जनवरी को   निखिल राखेचा (पुलिस अधीक्षक कांकेर) के निर्देशानुसार, आकाश श्रीश्रीमाल (एएसपी) कांकेर के मार्गदर्शन में, डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह (डीएसपी) के पर्यवेक्षण में,  दीपक साव, रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी कांकेर व यातायात पुलिस कांकेर के द्वारा जिले में चलाये जा रहे यातायात नियम का पालन व ध्वनि नियंत्रण अभियान के तहत् मोटर सायकल में लगाये गये अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 100 वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किया गया।  जब्त सभी मॉडिफाइड साइलेंसरों को सिविल लाईन मार्ग पर बुलडोजर चलाकर सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया, इससे आमजन की सुरक्षा और पर्यावरण सरंक्षण संदेश देने के उद्देश्य से किया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी लायी जा सके एवं कानून के विपरीत कार्य करने वाले के खिलाफ पुलिस कठोर कार्यवाही करते रहेगी व वाहन मालिक व चालको को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है । भविष्य में अपने वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर दुबारा पाये जाने पर उनके खिलाफ और सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी। यातायात पुलिस कांकेर ने नागरिकों से अपील की है कि तेज आवाज मॉडिफाइड साइलेंसर न केवल गैर कानूनी है बल्कि स्वास्थ्य व शांति के लिए भी हानिकारक है, मोटरयान अधिनियम कर पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करे और सुरक्षित यात्रा करें। यातायात पुलिस कांकेर का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। आज मॉडिफाईड साईलेंसर चालकों में हडकंप मच गया जो  जिले मे चर्चा का विषय भी बना हुआ है। इस सख्त कडी कार्रवाई से निश्चित रूप से आगे जागरूकता भी आयेगी।

  ———————

03. ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर मक्का की खेती में बढ़ा किसानों का रुझान। संयुक्त संचालक कृषि ने लिया ग्रीष्म फसल के रकबे का जायजा ।

— जिले के विकासखंड भानुप्रतापपुर के अंतर्गत ग्राम नरसिंगपुर कनेचुर भैंसाकान्हार-डू में राष्ट्रीय विकास योजनांतर्गत 50 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी मक्का फसल का कृषि बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक  महादेव ध्रुव द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने उपस्थित कृषकों से संवाद कर पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत ग्रीष्मकालीन धान के बदले मक्का फसल लगाने एवं अन्य वैकल्पिक फसलों को अपनाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही इस योजना से मिल रही लाभों के बारे में कृषकों  से जानकारी ली। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य ग्रामों के कृषकों को भी ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर मक्का फसल लगाने के प्रोत्साहित करने कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया।
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने बताया कि उपसंचालक कृषि के मार्गदर्शन में ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर मक्का एवं अन्य वैकल्पिक फसलों को अपनाने विभाग द्वारा लगातार प्रयास जारी है। क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर मक्का की खेती में किसानों का रूझान बढ़ा है। इस वर्ष नरसिंगपुर के सिंचाई साधन वाले 75 प्रतिशत किसानों द्वारा पहली बार ग्रीष्म धान के स्थान पर मक्के की फसल अपने खेतों मे लगाई गई है।
निरीक्षण के दौरान ग्राम नरसिंगपुर के किसान कृपाराम कमरो ने बताया पिछले वर्ष 5 एकड़ में धान फसल लगाया था, जिसमें लागत अधिक और दाम कम मिला। एक एकड़ में धान फसल से आय 15 हजार हुआ, जबकि मक्का फसल का बाजार भाव अच्छा है। उन्नत तरीके से खेती करने पर मक्का फसल से प्रति एकड़ 40 से 45 कि्ंवटल तक उपज मिल जाता है। इस प्रकार प्रति एकड़ 30 से 40 हजार रूपए तक का शुद्ध आय मिलती है जो धान के तुलना में दोगुनी है। इसी तरह किसान मन्नूराम मरकाम ने बताया कि पिछले गर्मी में 4 एकड़ में धान फसल लिया था, बिजली की कटौती लो वोल्टेज के कारण फसल बर्बाद हो गई। इस वर्ष कृषि विभाग के सलाह से पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत ग्रीष्म धान के बदले मक्का की फसल लगाई है। मक्का फसल में धान की तुलना में पानी बहुत ही कम लगता है और फसल आसानी से पककर तैयार हो जाती है। इसी तरह कनेचुर के किसान राजकुमार कुरेटी ने आधी जमीन में मक्का एवं आधे में दलहन-तिलहन की फसल लगाई है। इस अवसर पर कृषि सभापति, विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के कृषक मौजूद थे।

 ———————

04. पारंपरिक कला, विरासत व लोक संस्कृति को सहेजने वालों का किया गया सम्मान। गणतंत्र दिवस पर हुए सम्मानित।

— गणतंत्र दिवस के 77वें उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समारोह में विलुप्त होती संस्कृति के संरक्षण में कार्य एवं विभिन्न विधाओं के कलाकारों संरक्षकों एवं लोक कलाकारों को सम्मानित किया गया। जिले के समृद्ध आदिवासी एवं लोक संस्कृति को संरक्षित एवं प्रचारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कलाकारों को मुख्य अतिथि सांसद  भोजराज नाग, विधायक कांकेर   आशाराम नेताम, जिला कलेक्टर  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, एसपी   निखिल राखेचा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले लोगों में  संतूराम सलाम एवं टीम, जिनकी प्रस्तुतियां जिले की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बनीं।   अर्जुन सिंह यादव, आयुर्वेदिक दवाई एवं हड्डी जोड़,  धनाजू राम नरेटी गोण्डी लिपि शोधकर्ता एवं गोंडी लिपिकीय कार्य के अच्छे जानकार शामिल रहे। इसी तरह  बीरसिंह उसेंडी, संस्कृति, लोक संस्कृति द्वारा कला को जीवित रखने में विशेष योगदान देने,  रविशंकर प्रधान, प्रसिद्ध वैद्यराज सर्पदंश, शुगर बीमारी हेतु,   राजमन मण्डावी, विलुप्त हो रही मृत्यु संस्कार गीत, श्री रोहित नाग गायक, मोहरी, हारमोनियम, तबला, हास्य कलाकार, रामायण के व्याख्याकार,  राजीव धु्रवा लोकगीत एवं कला के जानकार,  तोषीकांत साहू, बांसुरी गायन एवं कला के जानकार,  चित्रसेन ठाकुर, मूर्तिकला के क्षेत्र में भारत के बड़े शहरो में सामूहिक कला द्वारा प्रदर्शनी, जिले के शासकीय भवनों में मूर्ति निर्माण, कु. दीपिका नुरेटी, गायन के क्षेत्र में राज्य स्तरीय में प्रदर्शन के लिए चयनित, श्री छायांश नेताम वुड बर्निंग आर्ट कला में विशेष पहचान एवं विशेष कार्य किया जा रहा है,  आशीष कुमेटी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य,  डेलियन्श पद्दा चित्रकला, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल,   प्रद्युमन कुमार ओटी शूकर पालन एवं समन्वित खेती अपनाकर अपनी आय में तीन गुना वृद्धि की है। इनकी सफलता से अन्य कृषक प्रेरित होकर समन्वित खेती अपना रहे है। इसके अलावा   पुरूषोत्तम मंडावी सेमियालता में लाख उत्पादन कर अन्य कृषकों को प्रोत्साहन के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।

 ———————

05. खाद्य सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में शिविर सह कार्यशाला आयोजित।

— खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला कांकेर द्वारा जिले के खाद्य व्यापारियों हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला सह लाइसेंस, पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यशाला में खाद्य व्यवसाय हेतु अनिवार्य अनुपालन के संबंध में खाद्य व्यापारियों को जानकारी प्रदाय की गई। इस दौरान उनके खाद्य लाइसेंस, पंजीयन में मोडिफिकेशन रिन्यूअल नए आवेदन हेतु हेल्प डेस्क के माध्यम से तुरंत निराकरण किया गया उन्हें खाद्य व्यवसाय हेतु विभिन्न अनिवार्य नियमों के पालन के संबंध में जानकारी भी प्रदाय की गई। इस दौरान खाद्य व्यापारियों को जानकारी दी गई कि खाद्य व्यापार बिना खाद्य लाइसेंस पंजीयन के ना किया जाए तथा अपने गोदाम व ट्रांसपोर्टिंग वाहनों का भी अनिवार्य खाद्य लाइसेंस या पंजीयन प्राप्त करें न्यूज़ पेपर का उपयोग खाद्य पदार्थों की पैकिंग में न किया जाए। सभी होलसेलर डिस्ट्रीब्यूटर किसी रिटेलर या अन्य खाद्य विक्रेता को जो कि खाद्य लाइसेंसधारी न हो उन्हें खाद्य लाइसेंस बनाने हेतु प्रेरित करने, खाद्य परिसर में अनिवार्यता एक्सपायरी जोन बनाने एवं प्रतिबंधित खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं करने, फूड तथा नॉन फूड प्रोडक्ट को अलग-अलग स्टोर करने तथा खाद्य व्यापार बिल वाउचर के साथ ही किए जाने, बिना लेबल के पैक्ड फूड प्रोडक्ट विक्रय न करने, तेल का विक्रय केवल पैक्ड अवस्था में करने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर खाद्य व्यापारी, जिला अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

———————–

06. सामान्य सभा की बैठक 04 फरवरी को।

— जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 04 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में आहूत की गई है। जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को एजेण्डावार अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है।

 ———————–

07. जिले में अब तक 04 लाख 72 हजार मेट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी।

— प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के सभी 149 उपार्जन केंद्रों तथा 70 सहकारी समितियों में किसानों से धान खरीदा जा रहा है। खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 04 लाख 72 हजार 348 मेट्रिक टन धान किसानों से खरीदा जा चुका है। इसमें 04 लाख 70 हजार 099 मेट्रिक टन मोटा धान तथा 02 हजार 114 मेट्रिक टन पतला और 135 मेट्रिक टन सरना वैरायटी का धान शामिल है। 

———————

08. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर कोदागांव में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। जिले के मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित।

— कलेक्टर   निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण केंद्र हब, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोदागांव में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले की मेधावी बालिकाओं को कक्षा 12वीं एवं 10वीं में क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी   विपिन जैन ने बताया कि बेटियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम में मेधावी बिटिया सम्मान समारोह का आयोजन कर गत वर्ष जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप मोमेंटो के साथ कक्षा 12वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर क्रमशः 07 हजार, 05 हजार और 03 हजार रूपए एवं कक्षा 10वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर क्रमशः 05 हजार, 03 हजार तथ 02 हजार रूपए राशि बालिकाओं के खातों में हस्तांतरित की जा रही है। साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोदागांव के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बालिकाओं को विद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर शैक्षिक महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपस्थित अतिथियों के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण व बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण पर चर्चा कर एनीमिया के लक्षण, कारण, रोकथाम एवं आयरन युक्त खाद्य पदार्थ पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र के जिला समन्वयक के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे- महिला हेल्पलाइन 181, सखी वन स्टॉप सेंटर, चाईल्ड हेल्प लाइन 1098, नोनी सुरक्षा योजना, लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करना, पॉक्सो, बाल श्रम आदि की जानकारी दी गई। इसके अलावा चाइल्ड लाइन की टीम के द्वारा बाल विवाह मुक्त के संबंध में जानकारी व शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

———————

09. बस्तर पडुम जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर कांकेर में बैठक, रूपरेखा पर हुई विस्तृत चर्चा। 28 जनवरी को गोंडवाना भवन में होगा बस्तर पडुम आयोजन।

—कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन में एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित बस्तर पडुम जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 28 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से गोंडवाना भवन, भीरावाही, कांकेर में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से तैयारियों की समीक्षा एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने हेतु एक अहम बैठक आयोजित की गई।  यह बैठक नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

  ———————

10. गोंडी संस्कृति को सहेजने वाली टीम को जिला स्तर पर सम्मान, सांसद भोजराज नाग ने किया अभिनंदन।  

—विकास खंड दुर्गूकोदल अंतर्गत ग्राम पंचायत मेड़ों के आश्रित ग्राम चाहचाड की सांस्कृतिक टीम द्वारा गोंडी जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को जिला स्तर पर विशेष पहचान मिली है। पुना करें लर्निंग लयोर गोटुल के अंतर्गत गठित टीम द्वारा पाटा गुरु जनजातीय गीत “गोटुल रेलापाट” के माध्यम से गोंडी संस्कृति को आगे बढ़ाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर जिला कांकेर में आयोजित समारोह में पूरी टीम को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में सांसद भोजराज नाग ने टीम के सभी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 

  ———————-

विशेष-
लोकेश कावडिया अध्यक्ष, (राज्यमंत्री दर्जा) छत्तीसगढ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम का कल 11.30 बजे कांकेर आगमन होने जा रहा है। प्रोटोकॉल जारी हो चुका है।

  ———————-

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

आज की टॉप 10 खबर 09 फरवरी 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   09  फरवरी  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  ”जीवन को कैसे स्मार्ट बनायेगी ये स्मार्ट मीटर” लगातार महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *