आज की टॉप 10 खबर 26 मार्च 2026 गुरूवार

विशेष—

—आज श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में कांकेर नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि लोगों में कितना हर्ष उल्लास का वातावरण है। नीचे वीडियो में देखी जा सकते हैं।

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 
26 मार्च 2026 गुरूवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

संपादकीय
”जिला पंचायत क्षेत्र क्रं. 05 सदस्य से लेकर पार्टी के अध्यक्ष का सफर”
– अब पिछली चुनाव का कोई गम नहीं। इस जज्बात के साथ कि तीसरी बार वो लोगों के बीच सेवा करेंगी। क्षेत्र से महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का सफर गर्व का विषय।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रं. 05 के लोग राह तक रहे हैं, कि उनके गांव में कुछ निर्माण कार्य हो। लेकिन ऐसा कुछ दिखायी नहीं देता। कानाफुंसी बात है कि कुछ गांव में जरूर कांक्रीटीकरण सडक या नाली निर्माण के कार्य एजेंसी पंचायत होने नहीं होने पर बात चली है।बीते साल में अब लोग स्वयं समीक्षा कर रहे हैं कि इस क्षेत्र में पिछली दौर के जिला पंचायत जनप्रतिनिधियों ने क्या कार्य किया और अब क्या कार्य हो रहा है? जैसा कि यह होते आया है कि इससे तो पूर्व प्रतिनिधी ठीक थे। ऐसा होना ही है, इस जिला पंचायत के पूर्व जिला पंचायत सभापति श्रीमती मिथलेश शोरी के संदर्भ ! आखिर उनमें कमियां क्या थी? के प्रश्न पर कोई उत्तर भी नहीं है।
हां परिवर्तन के दौर पर जनप्रतिनिधी उन्हें नया चाहिए की ख्वाहिशें थी।श्रीमती मिथलेश शोरी पर महज छोटे-छोटे आरोप ही लगे कि वो उनके गांव के आयोजन में नहीं आती थी। लेकिन इन बातों पर गौर करते हुए खुद से कभी पूछें कि आपने कितनी बार आमंत्रण दिया? तो पता चलेगा कि कमियां किसमें थी। चाहे आम लोग रहे या खास के नाम जनप्रतिनिधी। बगैर आमंत्रण के भी तो जाना अपना स्वाभिमान की बलि देना होगा!श्रीमती मिथलेश शोरी में भी संगठनात्मक शक्ति ही है, कि उन्हें महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है,जो कि भले ही इस क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य जनप्रतिनिधी ना हो पर प्रतिनिधी तो वो है,और रहेगी।
हो ना हो, उनसे तल्ख गलतियां हुई हो,जिसे पूरा करते हुए वो अगले बार जिला पंचायत क्षेत्र क्रं. 05 की तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य होंगी, जो कि इस क्षेत्र से एक रिकार्ड ही होगा। जिन विकास कार्यों को कराने वे चुक गई होंगी तो उन्हें बखुबी याद है कि उन्हें भविष्य में कराना है,जो उनका सपना भी है। अपने विवेक से अपने अनुसार चलना पसंद है‚अपने नेतृत्वकाल में किसी के अनुसार चलना उन्हें पसंद नहीं है।फिर भी अभी कोई कमी नहीं है, कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष के रूप में ऐसे पार्टी के प्रति निष्ठावान,कर्मठ व्यक्तित्व के नेत्री को स्थान दिया है,यह जिला के साथ ही जिला पंचायत क्षेत्र क्रं. 05 के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि इतने बडे ओहदे पर प्रतिनिधित्व का अवसर यदि किसी महिला नेत्री को मिला है,तो वो श्रीमती मिथलेश शोरी को।
✍️मनोज जायसवाल
———————-

01. कांकेर, भानुप्रतापपुर का ‘मावा मोदोल’ बना सफलता की मिसाल, 20 छात्रों ने सीजीपीएससी प्री परीक्षा में हासिल की कामयाबी। कलेक्टर और जिला सीईओ ने दी शुभकामनाएं।

— जिला प्रशासन द्वारा संचालित अभिनव पहल ’मावा मोदोल’ (मेरा मूल मेरा भविष्य) निःशुल्क कोचिंग ने एक बार फिर अपनी प्रभावशीलता सिद्ध करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों ने सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 20 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है, जो जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गया है। कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की विशेष पहल पर दूरस्थ एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण कोचिंग सुविधा प्रदान की जा रही है।जिला मुख्यालय कांकेर एवं विकासखंड मुख्यालय भानुप्रतापपुर में संचालित इस कोचिंग में पिछले एक वर्ष से विद्यार्थी नियमित अध्ययन कर रहे थे। अब इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। मावा मोदोल की भानुप्रतापपुर शाखा से 12 छात्र-छात्राओं तथा कांकेर शाखा से 08 छात्र-छात्राओं ने प्रारंभिक परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। इनमें भानुप्रतापपुर शाखा से उत्तीर्ण विद्यार्थियों में श्रीमती शिल्पा नुरेटी, कु. छबिलता देहारी, भावेश करंगा, रामगुलाल, कु. रजोतिन, राहुल ठाकुर, डेनियल वर्मा, गजेंद्र सोनवानी, लोचन प्रसाद देवांगन, कु. नेहा कोरेटी, दीप मल्लिका चुरेंद्र एवं कमल राम ठाकुर (नायब तहसीलदार) शामिल हैं। वहीं, कांकेर शाखा से उत्तीर्ण विद्यार्थियों में सुभाष नेताम, वीरेंद्र टंडन, प्रतिभा कुंजाम, प्राची वासनीकर, तुषार शेंडे (टेस्ट सीरीज लाभार्थी), दिलीप कुमार मार्कण्डेय, नीरज कुमार साहू एवं विक्रांत शामिल हैं।
इन सभी विद्यार्थियों की पृष्ठभूमि आर्थिक रूप से कमजोर होने तथा सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और अनुकूल वातावरण ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और सफलता की राह आसान की। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने इस उपलब्धि पर सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और प्रशासन की प्रतिबद्धता का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। जिला पंचायत के सीईओ   हरेश मण्डावी ने छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के लिए मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। साथ ही विषय विशेषज्ञों की सहायता से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।

 ————————

02. ग्रामोद्योग विकास योजना अंतर्गत 580 हितग्राहियों को बांटे गए टूलकिट। गोविंदपुर के खेल मैदान में जुटे प्रदेशभर के हितग्राही।

— जनपद पंचायत कांकेर अंतर्गत बेवरती एवं बांधापारा नाथियानवागांव सिंचाई जलाशय को मत्स्य पालन के लिए 10 वर्षीय पट्टे पर आबंटित किया जाएगा। जनपद पंचायत कांकेर से मिली जानकारी के अनुसार पट्टा आबंटन में पंजीकृत मत्स्य सहकारी समिति एवं मछुआ समूह, स्थानीय महिला स्वसहायता समूह, मछुआ व्यक्ति एवं मत्स्य कृषक, ऐसा क्षेत्र जहां वर्ष 1968 या उसके पश्चात मकान, भूमि आदि डूब में आने के कारण परिवार स्थापित हो गए हों, ऐसे व्यक्तियों एवं परिवार व उनके समूह, समिति को संबंधित जल क्षेत्र में पट्टे पर दिए जाने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। इसी प्रकार गौठान समिति या उनके द्वारा चिन्हित समूह को भी मत्स्य पालन के जलाशय आबंटित किए जा सकेंगे। योजना में चयनित हितग्राही की न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूर्ण होना चाहिए। उपरोक्त जलाशयों में मत्स्य पालन के लिए पट्टा आबंटन के लिए 06 अप्रैल तक आवश्यक दस्तावेजों सहित जनपद पंचायत कांकेर में कार्यालयीन समय में आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जनपद पंचायत कांकेर से संपर्क किया जा सकता है।

 ———————

03. पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 प्रशिक्षण सत्र के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक,कांकेर आशा राम नेताम।

— आज भानुप्रतापपुर स्थित मंगल भवन में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में कांकेर विधानसभा के विधायकय आशा राम नेताम शामिल हु। उन्होंनेकर संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती देने के लिए कृतार्थ माना। पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत कृ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का संकल्प कृ हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यही विचार हमें सेवा, समर्पण और संगठन के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता है।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों से मुलाकात की।

 ————————

04. सर्व पिछडा वर्ग दिल्ली में कर सकता है,प्रदर्शन।

—आज प्रत्येक ग्रामों में जनगणना का कार्य प्रारंभ हो रहा है। इस तारतम्य लोगों में उमंग उत्साह जगी है,लेकिन समाज का एक बडा तबका दुःखी है, कि इस जनगणना में उनके लिए तो कॉलम ही नहीं है। ऐसे में उनकी सामाजिक,शैक्षणिक,आर्थिक स्थिति का आंकलन आखिरकार कैसे हो पायेगा?संदर्भ देखा जाय तो अनुसुचित जाति,अनुसुचित जनजाति के साथ पिछडा वर्ग के लिए भी कॉलम के माध्यम अलग से गिनती होना था,लेकिन अब कॉलम ही नहीं होने से सरकार की कथनी और करनी में फर्क साफ नजर आ रहा है। सर्व पिछडा वर्ग में बेहद नाराजगी के चलते ही अब यह समाज दिल्ली जाकर एक दिनी प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग का ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहा है।

गत 24 मार्च को कांकेर जिले के अंतागढ में सर्व पिछडा वर्ग समाज की मीटिंग सम्पन्न हुई थी,जिसमें अपनी बात रखते सर्व पिछडा वर्ग समाज के जिलाध्यक्ष माधेश्वर जैन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम कहा कि सरगुजा तथा बस्तर के संभागीय अध्यक्ष से फोन में चर्चा कर निर्णय लिया गया है कि 30 मार्च को सभी जिला कार्यालयों में राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम मांग ज्ञापन सौंपेंगे।इसके बाद दिल्ली जाकर पिछडा वर्ग के लिए जनगणना में नाम जुडवाने हेतु मांग ज्ञापन सौंप कर मांग की जायेगी। पिछडा वर्ग के साथ जाति जनगणना नहीं किये जाने पर सरकार को खासा फर्क पडेगा। समय की मांग है कि जाति जनगणना भी अवश्य की जाये।

 ————————

05 . वामपंथी उग्रवाद के उन्मूलन का अंतिम चरण अब निकट — मिशन 2026 निर्णायक मुकाम की ओर। पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत DKSZC से जुड़े 18 माओवादी कैडर (07 महिला सहित) ने हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में वापसी की। DKSZCM पापाराव सहित 18 माओवादी कैडर आत्मसमर्पण, जिन पर कुल 87 लाख रुपये का इनाम घोषित था l माओवादी सैन्य क्षमता को करीब-करीब शून्य।पुनर्वास के दौरान AK-47, SLR, INSAS सहित 18 घातक हथियार और 12 लाख रुपये वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सरकार को सौंप दिया है।

—पुलिस जानकारी के अनुसार— दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े 18 माओवादी कैडरों का समाज की मुख्यधारा मे वापसी, जिनमें से कुल 07 महिला माओवादी कैडर शामिल हैं। SZCM पापाराव सहित कुल 18 माओवादी समाज की मुख्यधारा से जूड़े। पूनर्वासित हुए 18 माओवादी कैडरों पर 87 लाख रूपये का इनाम घोषित है। दंडकारण्य क्षेत्र SZC स्तर का अंतिम प्रभावशाली माओवादी पापाराव जो अपने साथियों के साथ पुनर्वासित हो रहा है। पूनर्वास करने वाले माओवादी कैडरों से AK -47, Insas, SLR सहित कुल 18 घातक हथियार एवं 12 लाख कैश बरामद।

उल्लेखनीय है कि बस्तर संभागांतर्गत 01 जनवरी 2024 से लेकर 25 मार्च 2026 तक की अवधि में कुल 2756 माओवादी कैडरों ने पुनर्वास से पुनर्जीवन का मार्ग अपनाया है।दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वालों में प्रमुख रुप र्से SZCM पापाराव (South Sub Zonal Bureau Secretary) DVCM अनिल ताती, (DKSZC, EDC सचिव), DVCM प्रकाश माड़वी (प्लाटून नम्बर 02 कमांडर) जैसे वरिष्ठ माओवादी कैडर शामिल है, जिन्हाने संगठन की औचित्यहीनता को स्वीकार करते हुए राष्ट्र की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।

मुख्यधारा में लौट आये माओवादी कैडर्स के पुनर्वास, सुरक्षा एवं सम्मानजनक जीवन के लिए अवसर प्रदान कर उन्हें समाज में अंगीकृत करने हेतु भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की नीतियों के अनुरुप सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।माओवादियों के पास से 08 नग AK-47 रायफल, 01 नग SLR रायफल, 01 नग Insas रायफल, 04 नग .303 रायफल, 01 नग 9 MM पिस्टल, 02 नग सिंगलशॉट, 01 नग BGL लांचर कुल 18 हथियार एवं 12 लाख नगद बरामद कर वर्तमान में कमजोर हो चुके माओवादी संगठन के सैन्यबल क्षमता को गहन आघात पंहुचाया गया है।

बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित शौर्यभवन – पुलिस कोआर्डिनेशन सेंटर, लालबाग में आज ‘‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ पहल के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर (DKSZC) दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, से जुड़े कुल 18 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया।
यह कार्यक्रम समाज के वरिष्ठजनों आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों के परिवारजनों पुलिस महानिदेशक छ.ग अरुण देव गौतम भापुसे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्स.अभि)   विवेकानंद भापुसे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बीएसएफ  नामग्याल भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज   सुन्दरराज पी.भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ श्री शालीन भापुसे, पुलिस अधीक्षक बस्तर , शलभ सिन्हा , पुलिस अधीक्षक बीजापुर ,  जितेन्द्र कुमार यादव , पुलिस अधीक्षक सुकमा , किरण कुमार चवन पुलिस/केंद्रीय सुरक्षाबलों तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

पुनर्वास करने वाले कैडरों में माओवादी संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी शामिल रहे। इनमें स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य (SZCM) 01, डिवीजनल कमेटी सदस्य (DVCM) 03 जोनल स्तर के PPCM – 04, ACM-02, एलओएस सदस्य 02, एवं 06 पार्टी सदस्य शामिल हैं। इन सभी पर मिलाकर लगभग 87 लाख रुपये की ईनाम राशि घोषित है, जो इस सामूहिक आत्मसमर्पण को नक्सल विरोधी अभियानों के इतिहास की एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि बनाती है।

‘‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ पहल के माध्यम से हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने वाले युवाओं को पुनर्वास, सुरक्षा तथा सम्मानजनक जीवन के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में स्थायी शांति, विकास और विश्वास के वातावरण को और अधिक सुद्ढ बनाना है, कि बस्तर क्षेत्र में शांति और प्रगति की नई संभावनाएँ साकार हो सकें।

‘‘पूना मारगेम-पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ अभियान के माध्यम से बस्तर रेंज के पुलिस ने बचे हुए गिने-चुने शेष माओवादी कैडर्स से अपील की है कि- हिंसा छोंडकर हथियार त्यागकर मुख्यधारा में लौंटे। शासन उनके सुरक्षित, सम्मानजनक और उज्जवल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

DKSZC साउथ सब जोनल ब्यूरो incharge SZCM पापाराव उर्फ अशोक उर्फ सुन्नम चन्द्रैया उर्फ मंगु-वर्ष 1997 में संगठन में शामिल हुआ। 2004 में, वह पामेड़-उसूर एरिया कमेटी के प्रभारी रहा। 2018 से पश्चिम बस्तर संभाग के प्रभारी के तौर पर कार्यरत रहा। उसके बाद इसे दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का इंचार्ज बनाया गया। संगठन में धारित हथियार एके-47, धारित पद पर ईनाम -25 लाख रूपये।
आपराधिक रिकार्ड – बीजापुर जिले के विभिन्न पुलिस थानों में एसजेडसीएम पापाराव के विरूद्ध 48 आपराधिक मामले दर्ज है , इसके अलावा कुल 41 स्थायी वारंट लंबित है। पापाराव के विरूद्ध जिला सुकमा में 24 एवं दंतेवाड़ा में 07 आपराधिक मामला पंजीबद्ध है ।

DKSZC सचिव DVCM अनिल ताती उम्र 37 वर्ष निवासी स्कूल पारा तोड़का थाना गंगालूर जिला बीजापुर- दिसंबर, 2006 में गंगालूर एरिया कमेटी में संगठन में शामिल हुआ। वर्ष 2007 में पश्चिम बस्तर डिवीजन प्रेस टीम में कार्य किया। 2007 में दक्षिण सब जोनल ब्यूरो मास टीम में बदली किया गया। वर्ष 2009 में ACM के पद दिया गया। वर्ष 2016 में DVCM का पद दिया गया। 2020 तक मास टीम इंचार्ज बनाया गया। वर्ष 2020 में DK-EDC सदस्य, 2020 से जनताना सरकार स्कूलों के लिये स्टडी मटेरियल तैयार करना मुख्य काम था। संगठन में धारित पद पर 08.00 लाख का ईनाम घोषित है एवं संगठन में एके-47 हथियार धारित करता है।

DVCM प्रकाश माड़वी ऊर्फ गुडडु उम्र 35 वर्ष निवासी पंगुड थाना मोदकपाल जिला बीजापुर – वर्ष 2011 में संगठन में शामिल हुआ। वर्ष 2014 में प्लाटून नम्बर 11 में PPCM के पद पर कार्यभार दिया गया। वर्ष 2023 में प्लाटून नम्बर 02 में बदली किया गया। जुलाई 2025 में CYPCM का पद दिया।
बड़ी घटनाएं:-
1. टेकलगुडेम मुठभेड़ में शामिल
2. मीनपा कांड में शामिल
3. 2015 में कोड़ेपाल पोर्टा केबिन पर फायरिंग में शामिल
4.2018 में आइपेंटा फायरिंग में शामिल (8 माओवादी मरे)
5.2020 पंगुड मुठभेड़ में शामिल
6. 5 जून, 2025 में नेशनल पार्क क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में शामिल, जिसमें CCM सुधाकर सहित 07 माओवादी मारे गये थे।

विलास अवलम ऊर्फ सुदरू उम्र 35 वर्ष निवासी बुड़गीचेरू थाना तर्रेम जिला बीजापुर – वर्ष 2009 में जगरगुण्डा एरिया कमेटी में संगठन में शामिल हुआ। वर्ष 2010 तक साउथ सब जोनल ब्यूरो स्टाफ (सप्लाईटीम) में कार्य किया। 2013 से 2018 तक गणेश उईके का सुरक्षागार्ड, 2018 में ACM के पद पर नेशनल पार्क एरिया कमेटी में बदली किया गया। 2023 में एरिया कमांड इन चीफ (IEDलगाना, मिलिशिया ट्रेनिंग etc) का कार्य किया। वर्ष 2025 में DVCM का पद दिया गया। धारित पद पर 08.00 लाख का ईनाम घोषित है एवं संगठन में एके-47 हथियार धारित करता है।

शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों को नियमानुसार आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें समाज में सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे स्थायी रूप से मुख्यधारा के जीवन से जुड़ सकें।

इस पुनर्वास से क्षेत्र में माओवादी संगठन की संरचना एवं गतिविधियों को गंभीर झटका लगा है। साथ ही इससे क्षेत्र में सुरक्षा वातावरण और अधिक मजबूत होगा तथा सड़क, शिक्षा, स्वास्थय, संचार एवं अन्य विकास कार्यों को गति मिलने में सहायता प्राप्त होगी। स्थानीय समुदाय, जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों के सहयोग से क्षेत्र में विश्वास निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी विश्वास के वातावरण के परिणामस्वरूप अनेक भटके हुए युवा पुनःसामान्य जीवन की ओर लौटने का निर्णय ले रहे हैं।

 ————————

06. दुर्गूकोंदल क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महाष्टमी के दिन पल्लामारी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध माँ बंजारी माता मंदिर में महागौरी पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। महाष्टमी के इस विशेष दिन माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिष्ठापना कर पूजा-अर्चना की गई। महाअष्टमी मौके पर भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने चारामा से लगे आंवरी पहाडी पर माँ रानी माई का दर्शन किया।

चित्र—चारामा से लगे आंवरी रानी माई के दर्शन को जाते भानुप्रतापपुर क्षेत्र की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी के साथ कांग्रेस के इस अवसर पर नरेन्द्र यादव   पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग,हिरवेन्द्र साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा, भूषण सिन्हा अध्यक्ष कांग्रेस मंडल आंवरी,महेन्द्र नायक कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस कांकेर,तनू हिरवेन्द्र साहू सदस्य जनपद पंचायत चारामा, जयप्रकाश गावड़े सरपंच आंवरी,ललित गोटी पूर्व सरपंच कसावाही,सत्कार पटेल पूर्व सदस्य जनपद पंचायत चारामा, डॉ. पूरन जैन, समीर बंछोर अध्यक्ष एनएसयुआई ब्लॉक चारामा,सुखीत राम सिन्हा,महेश साहू आदि उपस्थित रहे।

 ————————

07. भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का प्रथम चरण दुर्गूकोंडल मंडल में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यशाला में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को वैचारिक, संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

— इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, मंडल महामंत्री रामचंद्र कल्लो, शकुनतला नरेटी, सुमित्रा दुग्गा, संतो दुग्गा, सिरों कोमरे, बसंती यादव, पिंकी नरेटी, अनुपा नरेटी, रहना दुग्गा, कंगलू कुम्हार, महाविद्यालय अध्यक्ष विजय पटेल, अशोक जैन, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र टेकाम, जनपद सदस्य पिलम नरेटी, मंत्री रघुनाथ मडावी, तुका पटेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नागसाय तुलावी, धरम मंडावी, भगवान गावड़े, पुनारत दास, सरवन दुग्गा, अगन शोरी, मीडिया प्रभारी संजय उयके, मनोज बघेल, मनोज दुग्गा, सतीश जैन, इशू जनक अर्दे, नरेश कोमरा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास राजू नायक, सुदेश तोपा, दीपक पूड़ो, किशोर जैन, राहुल रॉय, बीरेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

————————

08. तुएगहन‚चारामा में आयोजित त्रि—दिवसीय मानस कार्यक्रम में शामिल हुई भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावि़त्री मनोज मंडावी। 

—ग्राम तुवेगहन ( चारामा ) में आयोजित त्रिदिवसीय मानसगान प्रतियोगिता में भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी शामिल हुई। इस मौके पर उन्होंने कहा- इस प्रकार के आयोजन से गांव शांति व भाईचारा बनी रहती है। साथ ही सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। निश्चित रूप से हम सब को प्रभु श्रीराम  के बताए हुए मार्ग पर चलना है,तभी रामराज की स्थापना होगी। इस अवसर पर शिवाराम जुर्री उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर, नरेन्द्र यादव पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़, हिरवेन्द्र साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा, महेन्द्र नायक कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस कांकेर, श्रीमती ललेश्वरी जुर्री सरपंच तुवेगहन,जगत राम ध्रुवा, सुरेश अक्षय, रामकुमार कुरैटी,संतुराम सिन्हा,जीवधर सिन्हा,बल्दू कुरैटी, गिरधारी ध्रुव आदि उपस्थित रहे।

 ———————-

 09. बागोड एनीकट का पानी रोका गया था बांडाटोला में ।

— विगत दिनों से  खबर मिली थी कि  पूरी तरह सुख चुकी महानदी में   दुधावा जलाशय से पानी छोडा गया था । लेकिन यह खबर गलत साबित हुई। दुधावा जलाशय अभी महानदी में पानी  नहीं दिया है‚ बागोड एनीकट से आने वाली पानी को बांडाटोला में किसान खेतों की सिंचाई के लिए रोके थे। लेकिन पुरी तरह सुख चुकी महानदी में वह पानी भी सुख  गई। अब किसानों के सामने  विकराल जल समस्या आने वाली है कि उनके बोर पंप पानी कम दे रहे हैं।

————————

10. गत दिनों ही लखनपुरी से उडकुडा को बनने वाले सडक का भुमिपूजन किया गया था। (7.5 करोड़ रुपये की लागत) लेकिन अभी तक विभाग द्वारा कार्यान्वयन बोर्ड नहीं लगाया गया है,जो संशय को जन्म दे रहा है। इसके चलते इसकी प्रशासकीय स्वीकृति, कार्य पूरा होने की तिथि इत्यादि जानकारी नहीं मिल पा रहा है। दूसरी ओर सडक निर्माण होने के बाद पेच में लाल मुरूम की जगह लाल मिट्टी डाली जा रही है,जो आने वाले एक ही बारिश में धुल जायेगी। यह सडक अच्छी गुणवत्ता के साथ बने ऐसा लोगों का कहना है।

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 25 मार्च 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  25 मार्च 2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय ‘सफल अभिनेत्री, नंदा जी’ -तूफ़ान और दिया,तीन देवियाँ,गुमनाम,नींद हमारी ख्वाब तुम्हारे,धरती कहे पुकार के,धूल…

आज की टॉप 10 खबर 24 मार्च 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  24 मार्च 2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- 01. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जिला जेल का निरीक्षण। -प्रधान जिला एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *